285123
जालौन में सरकारी हैंडपंप पर बाउंड्री बनाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज में सरकारी हैंडपंप पर बाउंड्री बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना के अनुसार मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें एक पक्ष की पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ ही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को कालपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और पुलिस ने मामले की जांच भी की थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झाँसी में शिक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत संस्कार संरक्षण समिति ने विद्यार्थियों को वितरित किए
Jhansi, Uttar Pradesh:आज संस्कार संरक्षण समिति झांसी द्वारा संचालित "शिक्षा जागरूकता अभियान" के अंतर्गत आज प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय, सैयंर गेट, नगर क्षेत्र झांसी में विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुशील जांगड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो और कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे, यही समिति का संकल्प है। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार ने संस्कार संरक्षण समिति द्वारा संचालित इस शिक्षा जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे बच्चों के हित में एक प्रेरणादायी पहल बताया..कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नजमी शमी,चंदन असोलिया, मोहन खस, देवेन्द्र वर्मा, रजनी गुप्ता, अनिल कुमार, नैन्सी ओझा, कांति राय, शिवाकांत मिश्रा, रितिका शर्मा, तरुण राय आदि उपस्थित रहे0
0
Report
पुरानी रंजिश के कारण युवक पर चाकू हमला; आरोपी गिरफ्तार, चाकू भी बरामद
New Delhi, Delhi:दिल्ली: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को गली नंबर-24, ओल्ड मुस्तफाबाद में चाकूबाजी की सूचना पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल को पहले ही पीसीआर कर्मियों द्वारा जीटीबी अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। घायल की पहचान वसीम (38) निवासी गली नंबर-26, ओल्ड मुस्तफाबाद के रूप में हुई। अस्पताल में पूछताछ के दौरान प्रत्यक्षदर्शी दानिश ने बताया कि वसीम भुगतान लेने आया था। इसी दौरान शाहरुख ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी छाती के बाईं ओर वार किया। जांच में सामने आया कि यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम था। आरोपी शाहरुख और घायल के रिश्तेदार अरमान के बीच पहले हुए विवाद के कारण दोनों पक्षों में दुश्मनी चली आ रही थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कराया। मोबाइल क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद दयालपुर थाने में एफआईआर संख्या 346/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमों ने लगातार छापेमारी की और तकनीकी निगरानी के साथ स्थानीय मुखबिरों की मदद ली। आखिरकार मिली पुख्ता सूचना के आधार पर एसआई शुभम और हेड कांस्टेबल अनुज की टीम ने आरोपी शाहरुख (24) निवासी गली नंबर-22, ओल्ड मुस्तफाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि त्वरित कार्रवाई, तकनीकी निगरानी और सघन जांच के चलते आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।0
0
Report
दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या, ससुराल पर मामला दर्ज
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 8 महीने की गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित की जा रही थी और इसी के चलते उनकी बेटी की मौत हो गई है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका का नाम निर्माता कामत है, उम्र 29 वर्ष, नवंबर 2025 में शादी हुई थी। परिजनों का कहना है कि उनकी बहन दहेज के चलते प्रताड़ित की जाती रही और इसी दहेज के कारण उसकी हत्या कर दी गई। अस्पताल में मृतका को देखने पर गले पर रस्सी के निशान मिले, जिससे हत्या का शक भी है। मृतका के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बाइट — रंजन, मृतका का भाई0
0
Report
Advertisement
महिला अस्पताल में चिकित्सा मंत्री Khivansar का निरीक्षण: OPD-IPD सहित व्यवस्थाओं की समीक्षा
Jaipur, Rajasthan:महिला चिकित्सालय पहुंचे चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे हैं मंत्री अस्पताल की नई बिल्डिंग का निरीक्षण करेंगे मंत्री खींवसर OPD, IPD समेत अन्य जगहों की व्यवस्थाओं का भी जायजा इससे पहले जनाना अस्पताल का मंत्री खींवसर ने लिया जायजा0
0
Report
नड्डा: मोदी के नेतृत्व में सरकार युवाओं के हितों के लिए प्रतिबद्ध; लीक पर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य और उनके हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पेपर लीक जैसी गंभीर चुनौती से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई का संकल्प हमारी सरकार की संवेदनशीलता और युवाओं के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है। इसके विपरीत, विपक्ष और उसके नेता राहुल गांधी संसद में इस महत्वपूर्ण विषय पर सार्थक चर्चा करने से बचते हुए सड़कों पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जो उनके गैर-जिम्मेदाराना और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत आचरण को दर्शाता है।0
0
Report
महबूबा मुफ्ती की टिप्पणी: आतंकियों के परिवारों पर कार्रवाई लोकतंत्र के लिए अस्वीकार्य
Aram Pora, Ganderbal, Mehbooba Mufti, PDP President, said, "The killing of a police officer in the line of duty is a heinous and condemnable act. But detaining over a thousand people and demolishing the homes of families of two alleged militants amounts to collective punishment that has no place in a democracy. If the Government of India itself maintains that militancy has been reduced to near zero, it must adopt a more humane and lawful approach towards innocent civilians instead of resorting to tit-for-tat for an entire community."0
0
Report
Advertisement
हंटरगंज में एसएसबी जवान हत्या: तीन साल बाद तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:एसएसबी जवान हत्याकांड में हंटरगंज थाना पुलिस की बड़ी सफलता तीन साल से फरार तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार चतरा : महज दो डिसमिल जमीन के विवाद ने वर्ष 2023 में एक परिवार की खुशियां उजाड़ दी थीं। चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र के आमीन गांव निवासी एसएसबी जवान शिवकुमार यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस बहुचर्चित हत्याकांड में करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हंटरगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त आशय की जानकारी चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने दी। एसडीपीओ ने बताया कि हंटरगंज थाना कांड संख्या-142/2023 में नामजद एवं लंबे समय से फरार चल रहे तीन प्राथमिक अभियुक्तों को 21 जुलाई को गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में सोमर भूईयां उर्फ जगदीश भूईयां (50), सुरेन्द्र भूईयां (30) एवं नन्दु कुमार (28) शामिल हैं। तीनों हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के निवासी हैं। आगे बताया कि वर्ष 2023 में आमीन गांव में महज दो डिसमिल जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और एसएसबी जवान शिवकुमार यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल जवान की मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।हत्या के बाद मुख्य आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचते रहे। लेकिन हंटरगंज पुलिस ने हार नहीं मानी। गुप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार छापेमारी के बाद आखिरकार तीनों मुख्य अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गए। हंटरगंज पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से लंबित इस चर्चित हत्याकांड में बड़ी सफलता माना जा रहा है। छापेमारी दल में हंटरगंज पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार समेत कई सशस्त्र बल के जवान की अहम भूमिका रही।0
0
Report
नोएडा- दिल्ली में चल रहे CJP प्रोटेस्ट और कांवड़ यात्रा को लेकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस अलर्ट
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा- दिल्ली में चल रहे CJP प्रोटेस्ट और कांवड़ यात्रा को लेकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस अलर्ट, बॉर्डर समेत जिले के अन्य मुख्य मार्गों पर पुलिस कर रही है चेकिंग, संदिग्ध वाहनों की गहनता से कर रही है जांच, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों और लोगों की कर रही है जांच।0
0
Report
नीट विरोध पर कांग्रेस का एकदिवसीय धरना, मांगों पर जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज़
Giridih, Jharkhand:नई दिल्ली में नीट अभ्यर्थियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने गिरिडीह के टावर चौक पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए तीन प्रमुख मांगें रखीं। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की गई। साथ ही नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा कराने तथा नई दिल्ली में छात्रों एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर और आपराधिक मामलों को वापस लेने की मांग की गई।धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता लड्डू खान ने कहा कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट छात्रों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के प्रति केंद्र सरकार का रवैया निंदनीय है।उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर केंद्र सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और उन्हें दौड़ाकर पीटा जा रहा है।उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में गिरिडीह कांग्रेस ने यह एकदिवसीय धरना आयोजित किया है।लड्डू खान ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।धरना कार्यक्रम में अशोक विश्वकर्मा, शमीम मुखिया, धनंजय सिंह, मंजूर अंसारी, बेलाल हुसैनी, सुलेमान अख्तर, सरफराज अंसारी, राजेश तुरी, ईतवारी वर्मा, शहनवाज आलम, लक्ष्मण यादव, सहदेव राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
दुमका फूलो झानो अस्पताल में सफाई कर्मियों की हड़ताल से स्वच्छता सेवाएं प्रभावित
Dumka, Jharkhand:दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर संकट गहराता नजर आ रहा है। वेतन वृद्धि और समय पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है।दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत करीब 40 सफाई कर्मियों ने वेतन वृद्धि और समय पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ये सभी सफाई कर्मी बिरसा आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से अस्पताल में कार्यरत हैं।सफाई कर्मियों का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से सरकार द्वारा बढ़ाए गए मानदेय का लाभ उन्हें नहीं दिया गया है। साथ ही, हर महीने समय पर वेतन का भुगतान भी नहीं किया जाता, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।, सफाई कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा है।यहाँ बता दें कि फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था बाधित होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था पर इसका गंभीर असर पड़ेगा।0
0
Report
पुश्तैनी जमीन विवाद में बाराडीह गांव में भिड़ंत, एक घायल
Giridih, Jharkhand:एभीबी : बिरनी थाना क्षेत्र के भरकट्ठा ओपी अंतर्गत बाराडीह पंचायत के बाराडीह गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक पक्ष के झरी महतो व अन्य ने दूसरे पक्ष के सहोदर यादव, पर पेट्रोल छिड़ककर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार जमीन विवाद काफी पुराना था. इसी को लेकर आज दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई. मारपीट के दौरान झरी महतो पक्ष ने सहोदर यादव पर पेट्रोल छिड़क दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. इस झड़प में दोनों पक्षों के कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को बिरनी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉक्टरों ने सहोदर यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. सहोदर यादव ने इस संबंध में कुछ दिन पहले ही भरकट्ठा ओपी में आवेदन भी दिया था. बावजूद इसके विवाद नहीं सुलझा और आज हिंसक रूप ले लिया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने बताया कि वर्तमान में विधि व्यवस्था सामान्य है और पूरे गांव में निगरानी रखी जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई.0
0
Report
फरीदाबाद में ई-सिगरेट अवैध बिक्री पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में देर रात स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई। ई-सिगरेट बेचने वाली दुकानों पर पुलिस के साथ छापेमारी। एनआईटी-4/5 और सेक्टर-31 में की गई कार्रवाई। दो दुकानों से भारी मात्रा में विदेशी ई-सिगरेट बरामद। एनआईटी की दुकान से लाखों रुपये की ई-सिगरेट जब्त। स्वास्थ्य विभाग ने मौके से सभी ई-सिगरेट कब्जे में ली। दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। नेशनल तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम की टीम ने चलाया अभियान। जिला नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई। युवाओं में बढ़ते ई-सिगरेट के चलन पर कसा गया शिकंजा। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध बिक्री करने वालों को दी सख्त चेतावनी।0
0
Report
Advertisement
रेलवे ट्रैक पार करते समय कक्षा 9 की छात्रा की मौत, गांव में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौक गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में कक्षा 9 की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताने दे कि, कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौक गांव निवासी अरविंद की 12 वर्षीय पुत्री अन्नया बुधवार शाम करीब 4:30 बजे गांव के पास स्थित झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान बरौनी–ग्वालियर ट्रेन आ गई। बताया जा रहा है कि दोनों दिशाओं से ट्रेनों की आवाजाही होने के कारण अन्नया स्थिति को समझ नहीं सकी और ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के भाई विवेक ने बताया कि अन्नया परिवार की इकलौती बहन थी और दो भाइयों के बीच सबसे लाड़ली थी। वह कक्षा 9 की छात्रा थी और पढ़ाई में भी होनहार बताई जाती थी। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां सुनीता समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
रेवाड़ी में पेपर लीक के विरोध में छात्रों का भारी प्रदर्शन
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में भड़का छात्रों का गुस्सा.... दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र संगठन.... नेपाल जैसे आंदोलन की दी चेतावनी.... DC के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन.... सुरक्षा में मुस्तैद रहा भारी पुलिस बल... विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन के अंत में छात्र संगठनों ने जिला उपायुक्त (DC) के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग की गई। हम अपने भविष्य और पारदर्शी परीक्षाओं के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे थे, लेकिन सरकार ने दिल्ली में छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाईं। यह लोकतंत्र की हत्या है। देश का युवा दिन-रात मेहनत करके परीक्षा की तैयारी करता है, और पेपर लीक माफिया उनकी मेहनत पर पानी फेर देते हैंअगर सरकार अब भी अपनी नींद से नहीं जागी और पेपर लीक माफियाओं पर लगाम नहीं लगाई, तो आने वाले समय में देश का युवा सड़कों पर होगा। फिर हरियाणा में भी नेपाल की तर्ज पर तख्तापलट और जन-आंदोलन जैसे प्रदर्शन देखने को मिलेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी。0
0
Report
NEET पर राजनीति के बीच मोदी ने तेज कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम का बयान इस समय देश में नीट परीक्षा पर चर्चा चल रही है पीएम मोदी के लिए छात्र हित सर्वप्रिय है पीएम ने कहा है कि अगर कोई बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, उनके खिलाफ तेजी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मोदी सरकार का ये महत्व पूर्ण कदम है अब परीक्षा लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होगी। लेकिन दुखद है कि नेता विपक्ष राहुल गांधी NEET पर राजनीति कर रहे है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सदस्य इस मामले का राजनीतिकरण कर रहे है। सरकार सदन में लंबी चर्चा करने को तैयार है। लेकिन राहुल गांधी सदन में चर्चा की बजाये युवाओं को भड़काकर अराजकता फैला रहे हैं। ये देश के भविष्य का सवाल है। पिछले महीने 3 परीक्षाएं बिना लीक के करवाई है जनता जनार्दन कांग्रेस को 3 बार नकार चुकी है कांग्रेस वाले देश को बांग्लादेश नेपाल बनाने की बात कह कर युवाओं की हड़ताल रहे हैं। पिछले सरकारों में भी पेपर लीक होते थे। तब कोई कार्यवाही नहीं होती थी। कांग्रेस के राज में शिक्षा का बजट मात्र 8000 करोड़ था। जो आज कई गुना बढ़ चुका है। कांग्रेस और राहुल गांधी युवाओंके नाम पर अपनी रोटी शेकना चाहते है। सीबीआई मामले की जांच कर रही है। छात्र कभी आसमाजिक नहीं हो सकता। कांग्रेस असामाजिक तत्वों को आंदोलन में घुसा रही है। कांग्रेस और युवा युवाओं को बहकाने का काम कर रही है। परीक्षा में जो भीं कमी रही है। उनको दूर करने का काम कर रही है। पेपर लीक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है。0
0
Report
Advertisement
