icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धारदार हथियार लेकर धमकी देने वाले युवक की गिरफ्तारी: पंडरिया में पुलिस कार्रवाई

Kawardha, Chhattisgarh:तलवार लेकर रिल बनाना पड़ युवक को महंगा, पुलिस ने रियाल कारवाई कर आरोपी को सिखाया सबक कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया में धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने और सोशल मीडिया पर धमकी भरी रील बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार फरसा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को पंडरिया पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड नंबर-3 गोपीबंदपारा निवासी हेमंत कुमार धावलकर (27) धारदार हथियार लेकर नगर क्षेत्र में घूम रहा है। आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पंडरिया आने वाले लोगों को धमकी दिए जाने की शिकायत भी पुलिस को मिली थी। सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। डीएसपी भूपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने कुकदूर रोड स्थित शराब भट्ठी के पास आरोपी को धारदार हथियार लहराते हुए लोगों को धमकाते हुए पकड़ा। पुलिस ने हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए आरोपी को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया। आरोपी द्वारा हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताए जाने पर पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार फरसा जब्त कर लिया। पंडरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 351(3) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
0
0
Report

इंदौर के प्रमुख फूड आउटलेट्स में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण, Domino’s में चूहे का अवशेष मिला

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में खाद्य विभाग ने खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर शहर के प्रमुख फूड आउटलेट्स पर जांच कार्रवाई की। विभाग की टीम ने Subway, Pizza Hut और Domino’s के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान तीनों संस्थानों में खाद्य सामग्री के रखरखाव और स्वच्छता से जुड़ी कई खामियां सामने आईं। Subway में वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री एक साथ रखी मिली। इससे खाद्य सामग्री के सुरक्षित और निर्धारित तरीके से रखरखाव को लेकर सवाल उठे। वहीं Pizza Hut में खाद्य सामग्री के आसपास मक्खियां मिलीं। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और कीट नियंत्रण व्यवस्था में भी कमियां पाई गईं। सबसे गंभीर मामला Domino’s में सामने आया, जहां जांच के दौरान चूहे का अवशेष मिलने की बात सामने आई। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य सामग्री के रखरखाव और परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर संस्थान को आवश्यक निर्देश दिए। जांच में तीनों संस्थानों में जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी लापरवाही भी सामने आई। खाद्य विभाग ने तीनों प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना और नोटिस जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा में कमियां दूर नहीं की गईं तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

जेएच कॉलेज में गणेशोत्सव: दो दशक से चलती परंपरा, परीक्षा के बीच उत्साह

Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैठूल के सबसे बड़े सरकारी कॉलेज जेएच कॉलेज में गणेशोत्सव की परंपरा करीब 20 वर्षों से चली आ रही है। हर साल कॉलेज के छात्र मिलकर परिसर में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित करते हैं और पूरे उत्साह के साथ गणेशोत्सव मनाते हैं। जेएच कॉलेज में 12 हजार से ज्यादा छात्र अध्ययनरत हैं और गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में छात्र इस आयोजन से जुड़ते हैं। कॉलेज परिसर में दिन में तीन बार भगवान गणेश की आरती और पूजा-अर्चना की जाती है,जिसमें सैकड़ों छात्र शामिल होते हैं। खास बात यह है कि फिलहाल कॉलेज में परीक्षाएं भी चल रही हैं। ऐसे में आयोजन से जुड़े छात्र इस बात का विशेष ध्यान रख रहे हैं कि गणेशोत्सव के कार्यक्रमों से परीक्षा प्रभावित न हो। पूजा और अन्य आयोजनों के दौरान अनुशासन और शैक्षणिक गतिविधियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। छात्राओं द्वारा कॉलेज परिसर में आकर्षक पंडाल تیار किया जाता है। गणेश प्रतिमा की स्थापना के बाद पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। इन आयोजनों में कॉलेज के छात्रों के साथ शहर के आम लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। गणेशोत्सव के दौरान जेएच कॉलेज का पंडाल आकर्षण का केंद्र बनता है। छात्र कई दिनों की मेहनत से इसे तैयार करते हैं और इसे देखने जिलेभर से लोग पहुंचते हैं। वहीं गणेश विसर्जन के दौरान जेएच कॉलेज से भव्य चल समारोह भी निकाला जाता है। इसमें हजारों छात्र शामिल होते हैं और ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी जाती है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी को देखते हुए कॉलेज स्तर पर सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए जाते हैं। वहीं विसर्जन जुलूस के दौरान प्रशासन और पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहती है। यानी जेएच कॉलेज का गणेशोत्सव सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं है,बल्कि करीब दो दशक से चली आ रही यह परंपरा छात्रों की आस्था, सहभागिता और उत्साह का बड़ा उत्सव बन चुकी है।
0
0
Report

SDM ने भगवानपुर हाट स्कूल में अनुशासन और शिक्षकों लापरवाही की जांच तेज की

Siwan, Bihar:सीवान के भगवानपुर हाट प्रखंड के सरकारी स्कूल में थप्पड़ मारने को लेकर छात्रों ने जमकर बवाल काटा है।छात्र प्रधानाचार्य के खिलाफ स्कूल के गेट पर धरने पर बैठ गए थे।जिसको लेकर महाराजगंज एसडीएम अनीता सिन्हा स्कूल पहुंचीं और खुद मोर्चा संभाला।स्कूल के शौचालय में अमर्यादित शब्द लिखने और लंबे बाल को लेकर प्रधानाचार्य ने छात्र के खिलाफ कार्रवाई की थी।पूरा मामला भगवानपुर हाट के एसएस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज का है। बताया जा रहा है कि शौचालय में अमर्यादित शब्द लिखने और लंबे बाल रखने को लेकर प्रधानाचार्य लालबाबू कुमार ने एक छात्र को थप्पड़ और डांट लगाया था।इसी घटना के बाद छात्रों में नाराजगी बढ़ी और छात्र स्कूल के गेट पर धरने पर बैठ गए। प्रधानाचार्य और छात्रों के बीच कहासुनी के बाद मामला और गरमा गया। विवाद के बाद महराजगंज SDM अनीता सिन्हा स्कूल पहुंचीं। SDM ने कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्रों से पूरे मामले की जानकारी ली। छात्रों से स्कूल में पढ़ाई, शिक्षकों की कार्यशैली और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल किए गए। जांच के दौरान कुछ शिक्षकों की लापरवाही सामने आने पर SDM ने कड़ी फटकार लगाई।वहीं प्रधानाचार्य का कहना है कि स्कूल में अनुशासन बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है।जिसको लेकर लंबे बाल रखने और शौचालय में अमर्यादित शब्द लिखने पर एक छात्र को डांट लगाया था।फिलहाल SDM की जांच और सख्त रुख के बाद स्कूल प्रशासन में हलचल है。
0
0
Report

अंबाला नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर शिकंजा कसा, 100 करोड़ वसूली तेज

Ambala, Haryana:अंबाला में प्रॉपर्टी टैक्स बकाया रखने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। नगर निगम ने टैक्स वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए आम लोगों के साथ-साथ सरकारी विभागों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। निगम के मुताबिक करीब 100 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, जिसकी वसूली के लिए अब विशेष टीमें मैदान में उतर चुकी हैं। अंबाला नगर निगम अब प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों पर कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। निगम के डीएमसी दीपक सूरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों का प्रॉपर्टी टैक्स लंबे समय से बकाया है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। खास बात ये है कि इस कार्रवाई के दायरे में सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि सरकारी विभाग भी शामिल हैं। नगर निगम के अनुसार सरकारी विभागों और आम लोगों को मिलाकर करीब 100 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। टैक्स की वसूली के लिए नगर निगम ने शहर के सभी 20 वार्डों में अलग-अलग टीमें गठित की हैं। ये टीमें बकायेदारों की पहचान करने के साथ-साथ उन्हें टैक्स जमा करवाने के लिए नोटिस भी जारी कर रही हैं। निगम की ओर से साफ किया गया है कि बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए, ताकि आगे की कार्रवाई से बचा जा सके।
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर नगर परिषद सभापति भाजपा का प्रत्याशी चयन तय, कांग्रेस का एक नामांकन

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में नगर परिषद डूंगरपुर में सभापति पद के लिए नामांकन के आज अंतिम दिन भाजपा से दो ओर कांग्रेस से नामांकन भरे गए है। जिसमें भाजपा से पूर्व सभापति व स्वच्छता के प्रदेश ब्रांड एम्बेसेडर के के गुप्ता की पत्नी सुशीला गुप्ता व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु पण्ड्या ने नामांकन भरा है। भाजपा के पास डूंगरपुर नगर परिषद में बहुमत है। ऐसे में भाजपा का सभापति बनना तय है। वही कांग्रेस से भरत नागदा ने नामांकन पेश किया है। नगर निकाय चुनावों में सभापति पद के लिए नामांकन की आज आखरी तारीख है। सुबह सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन भरा। वार्ड 26 से कांग्रेस के प्रत्याशी भरत नागदा ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी को पेश किया। इसके बाद करीब 11.30 बजे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या प्रस्तावक के साथ पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने नगर परिषद सभागार में ही अपना नामांकन पेश किया गया। इसके कुछ देर बाद पूर्व सभापति व स्वच्छता के प्रदेश ब्रांड एम्बेसेडर के के गुप्ता की पत्नी सुशीला गुप्ता ने अपने समर्थको के साथ नामांकन दाखिल किया। 40 वार्डो वाली डूंगरपुर नगर परिषद में 24 प्रत्याशियों के साथ भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा है। जबकि भाजपा से ही बागी होकर चुनाव लड़े सुनील जैन भी भाजपा के समर्थन में है। ऐसे में भाजपा के पास 25 का आंकड़ा है। जबकि कांग्रेस के 8 पार्षद है। बीएपी के 3 पार्षदों का समर्थन भी मिल जाए तो ये आंकड़ा 11 के करीब होता है। ऐसे में यहां भाजपा का सभापति तय है। बाइट-1 सुशीला गुप्ता भाजपा प्रत्याशी सभापति बाइट-2 प्रभु पंड्या भाजपा प्रत्याशी सभापति बाइट-3 भरत नागदा कांग्रेस प्रत्याशी सभापति
0
0
Report
Advertisement

किशनगढ़ नगर परिषद सभा‍पति कुर्सी: भाजपा बनाम कांग्रेस का सीधा टकराव

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ नगर परिषद में सभापति की कुर्सी को लेकर सियासी संग्राम अब खुलकर सामने आ गया है। सभापति पद के लिए भाजपा ने राजकुमार बड़जात्या को मैदान में उतारा है, तो कांग्रेस की ओर से वार्ड 21 के पार्षद मोहित खंडेलवाल ने नामांकन दाखिल किया है। यानी अब सभापति की कुर्सी के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार बड़जात्या ने रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार चौधरी को नामांकन पत्र सौंपा। इससे पहले बड़जात्या, दिनेश सिंह राठौड़ और मनेंद्र सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नामांकन के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुभाष चौधरी, पूर्व सभापति सीताराम साहू, राकेश मोहन पहाड़िया और पूर्व उपसभापति मनोहर तरानी समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे。 अब आंकड़ों की बात करें तो भाजपा के खाते में 29 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 21 सीटें हैं और 10 निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है। सभापति बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 31 है। ऐसे में भाजपा को बहुमत के लिए महज दो पार्षदों की जरूरत है और पार्टी के पांच निर्दलीय पार्षदों के संपर्क में होने की बात सामने आ रही है। लेकिन असली खेल यहीं से शुरू होता है—बहुमत के आंकड़े और सियासी गणित के बीच क्रॉस वोटिंग की आशंका ने मुकाबले में रोमांच बढ़ा दिया है। अब निगाहें 21 सितंबर पर टिकी हैं, जब मतदान के जरिए तय होगा कि किशनगढ़ नगर परिषद की सभापति की कुर्सी पर राजकुमार बड़जात्या बैठेंगे या मोहित खंडेलवाल बाजी पलटेंगे।
0
0
Report
Advertisement

टोंक नगर परिषद में सभापति पद के लिए मयंक गोयल के नामांकन से सियासी हलचल तेज

Tonk, Rajasthan:टोंक नगर परिषद की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से मयंक गोयल ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही zee rajsthan ’ की उस खबर पर भी मुहर लग गई, जिसमें सबसे पहले मयंक गोयल का नाम कांग्रेस की ओर से सभापति पद के लिए सामने आने की खबर चलाई गई थी। मयंक गोयल के नामांकन के दौरान कांग्रेस के दो प्रस्तावक मौजूद रहे, वहीं टोंक कांग्रेस सहप्रभारी सुमित गर्ग भी मौजूद रहे। सुमित गर्ग ने दावा किया कि सचिन पायलट ने मयंक गोयल के नाम की घोषणा की है और कांग्रेस के सभी पार्षदों की सहमति से यह फैसला लिया गया है। यानी कांग्रेस खेमे ने मयंक गोयल को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है और अब सभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नगर परिषद के संख्या बल की बात करें तो कांग्रेस के 32 निर्वाचित पार्षদ हैं, जबकि कांग्रेस खेमे की ओर से 5 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का भी दावा किया गया है। हालांकि इन पांचों निर्दलीयों के समर्थन की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है....मयंक गोयल का नामांकन… कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी… और 5 निर्दलीयों के समर्थन का दावा—इन सबके बीच टोंक नगर परिषद में सभापति की कुर्सी का सियासी गणित अब और दिलचस्प हो गया है.... सबसे पहले मयंक गोयल का नाम सामने आने की खबर दिखाई थी और अब नामांकन के साथ कांग्रेस की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है....
0
0
Report

बीकानेर में मेयर नामांकन के बाद सियासी हलचल तेज

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर मेयर प्रत्याशी अनिल कल्ला के नामांकन के बाद पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला की जी मीडिया से खास बातचीत बीडी कल्ला बोले-अनिल कल्ला के नाम पर पार्टी ने भरोसा जताया है, अब जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश होगी बोले-शहर की सफाई व्यवस्था और मूलभूत व्यवस्थाओं को बेहतर करने पर रहेगा फोकस कांग्रेस के एक अन्य विजयी पार्षद के अलग नामांकन को लेकर बोले-पार्टी का प्रदेश नेतृत्व पूरे मामले को देख रहा है मेयर चुनाव में बीजेपी की चुनौती को लेकर बोले-कांग्रेस के पक्ष में समीकरण हैं, सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश होगी 42 पार्षद जीतकर आए हैं, मेयर चुनाव में इससे ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद अनिल कल्ला के नामांकन के बाद अब कांग्रेस मेयर चुनाव में समर्थन जुटाने की रणनीति पर आगे बढ़ेगी
0
0
Report

हरियालो राजस्थान अभियान: 10 करोड़ पौधों से बना नया रिकॉर्ड

Jaipur, Rajasthan:हरियालो राजस्थान अभियान में 10 करोड़ से अधिक पौधारोपण, बना नया रिकॉर्ड जयपुर- राजस्थान में हरियालो राजस्थान—वृक्षारोपण महाभियान के तहत इस वित्तीय वर्ष में अब तक 10 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। विभागीय पोर्टल के अनुसार 15 सितम्बर तक प्रदेश में कुल 10,10,66,212 पौधों का रोपण दर्ज किया गया है। अभियान के तहत 32,11,856 व्यक्तिगत और 9,78,54,356 ब्लॉक रोपण के पौधे शामिल हैं। वहीं, 15 सितम्बर को एक ही दिन में 5,50,841 पौधे लगाए गए। प्रदेशभर में पौधारोपण गतिविधियां 1,63,848 साइट्स पर दर्ज की गई हैं。 मियावाकी और फल वाटिकाओं पर भी जोर अभियान में अलग-अलग पद्धतियों से हरित क्षेत्र बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ब्लॉक रोपण के तहत 8,89,38,398 पौधे, मियावाकी पद्धति से 65,95,925 पौधे और फल वाटिकाओं में 23,20,033 पौधे लगाए गए हैं。 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अभियान में सहभागिता के लिए प्रदेश के विभिन्न विभागों और आमजन को शुभकामनाएं दी हैं। अभियान में विद्यार्थियों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्थानीय समुदायों और विभिन्न विभागों की भागीदारी रही है। राज्य सरकार के अनुसार अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रेरित है। सरकार का कहना है कि सामूहिक सहभागिता से प्रदेश में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को गति मिल रही है। वन विभाग ने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी फोटो हरियालो राजस्थान ऐप/पोर्टल पर अपलोड करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। विभाग के अनुसार भारत सरकार के मेरी लाइफ पोर्टल पर पौधारोपण की फोटो अपलोड करने के मामले में राजस्थान दूसरे स्थान पर है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top