285123
जालौन में ओमनी कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की गई जान
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चतेला तिराहे पर तेज रफ्तार ओमनी कार और बाइक में आपस में जोरदार टक्कर हो गई जिससे इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही जान चली गई। वहीं हादसे के बाद ओमनी कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
हमीरपुर जंक्शन रेस्टोरेंट में पानी की बोतल के पैसे मांगने पर ग्राहक ने उठाए सवाल,वीडियो हुआ वायरल।
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर जंक्शन रेस्टोरेंट में पानी की बोतल के पैसे मांगने पर ग्राहक ने उठाए सवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हमीरपुर के हमीरपुर जंक्शन रेस्टोरेंट में पानी की बोतल के पैसे मांगने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने वीडियो बनाकर रेस्टोरेंट की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ग्राहक का आरोप है कि रेस्टोरेंट में खाने का ऑर्डर देने के बाद पानी मांगने पर उसे बोतलबंद पानी दिया गया और उसके पैसे मांगे गए। जब ग्राहक ने बिना शुल्क वाला पानी मांगा तो स्टाफ ने ऐसा पानी उपलब्ध नहीं होने की बात कही। हमीरपुर मुख्यालय स्थित हमीरपुर जंक्शन रेस्टोरेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ग्राहक रेस्टोरेंट के स्टाफ से पानी की बोतल के पैसे देने को लेकर सवाल करता नजर आ रहा है। ग्राहक का कहना है कि खाना ऑर्डर करने के बाद जब उसने पीने का पानी मांगा तो उसे बोतल दी गई। बोतल के पैसे पूछने पर स्टाफ ने शुल्क लगने की बात कही। ग्राहक ने बिना पैसे वाला पानी मांगा, लेकिन स्टाफ ने ऐसा पानी उपलब्ध नहीं होने की बात कही....इसके बाद ग्राहक ने वीडियो बनाकर रेस्टोरेंट की व्यवस्था पर सवाल उठाए। ग्राहक ने जिम्मेदार अधिकारियों से रेस्टोरेंट की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
BRICS समिट के कारण सभी मेट्रो लाइनें सुबह 6 बजे से शुरू होंगी
Noida, Uttar Pradesh:मेट्रो सेवाओं का जल्दी शुरू होना BRICS समिट के कारण ट्रैफिक पाबंदियों के बीच, परीक्षा देने वाले छात्रों और आम जनता की आवाजाही को आसान और समय पर बनाए रखने के लिए, रविवार, 13 सितंबर 2026 को सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 06:00 बजे शुरू हो जाएंगी। छात्रों और यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।0
0
Report
Advertisement
दरभंगा के जिम संचालक पर युवती को परेशान करने और धमकी देने के आरोप
Darbhanga, Bihar:दरभंगा के सैदनगर स्थित फिटनेस-24 जिम के संचालक शराफत हुसैन पर 25 वर्षीय युवती ने लगातार फोन और व्हाट्सएप संदेश कर परेशान करने, अकेले मिलने के लिए दबाव डालने, अश्लील संदेश और वीडियो भेजने तथा आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कार्रवाई की मांग की है। युवती ने महिला थाना में शिकायत दी है और सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायत के अनुसार वह लगभग छह महीने से जिम में व्यायाम कर रही थी, इसी दौरान आरोपी से उसकी पहचान बनी। तीन महीने से आरोपी उसे फोन और संदेश कर रहा था, दबाव डालने पर ही मिलने के लिए कहा गया और व्यक्तिगत- शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने के आरोप भी लगाए गए हैं। आरोप है कि वह ट्रायल रूम में हिडन कैमरे के बारे में डराता था और धमकी देता था कि अगर उसकी बात न मानी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। युवती ने रात में कॉल कर और व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश-वीडियो भेजने का भी आरोप लगाया है। आरोपी ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि युवती और उसकी दोस्त अकरम के बीच प्रेम संबंध था और अकरम ही उसके मोबाइल से संदेश किया करता था। आरोपी के भाई आरिफ मुहम्मद ने भी इन आरोपों को खारिज किया कि युवती उसकी जिम में अभ्यास के लिए जाती थी और वह दोस्ती अकरम के साथ थी। उन्होंने कहा कि युवती पर रुपये मांगने के आरोप भी लगाए गए हैं और मामले की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस से ही हो सकेगी।0
0
Report
कांग्रेस प्रत्याशी पर नोटिस: आचार संहिता उल्लंघन को लेकर पूछताछ शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।जयपुर निकाय चुनाव के बीच नोटिस। सांगानेर से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रहे पुष्पेन्द्र भारद्वाज को नोटिस。 जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मांगा स्पष्टीकरण。 समाचार पत्रों,सोशल मीडिया के जरिए कथित भ्रामक/तथ्यहीन प्रचार。 आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर दर्ज शिकायत पर नोटिस。 शिकायत में बताए गए प्रचार को लेकर दो बिंदुओं पर जवाब तलब。 प्रचार में लगाए गए तथ्यों का प्रमाणिक-सत्यापन योग्य दस्तावेज क्या है? सामान्य आचरण संबंधी निर्देशों के उल्लंघन पर भी मांगा जवाब नोटिस में कहा—जाति, प्रचार, विज्ञापन, वक्तव्य या सोशल मीडिया पोस्ट से आचार संहिता उल्लंघन न हो。 जिला निर्वाचन अधिकारी ने तत्काल स्पष्टीकरण पेश करने को कहा。 जवाब संतोषजनक नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी。0
0
Report
मायावती का आरोप: विपक्षी दल बहुजन समाज के हित नहीं समझते
Noida, Uttar Pradesh:Mayawati 1. सपा, कांग्रेस व अन्य विरोधी पार्टियों के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा बी.एस.पी. का शुरु से ही चला आ रहा नीला रंग अब यह इनके गले का गमछा व कपड़े पहनने से तथा स्टेज आदि में भी नीला कपड़ा इस्तेमाल करने से इनकी सर्वसमाज में से खासकर गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े व अन्य उपेक्षित वर्गों के प्रति वर्षों से चली आ रही इनकी जातिवादी, संकीर्ण, सामन्तवादी एवं पूँजीवादी सोच नहीं बदल सकती है तथा ना ही ये लोग दिल से अम्बेडकरवादी होने एवं कहलाने वाले हैं। इसीलिये ’बहुजन समाज’ के वास्तविक हित व कल्याण के प्रति पहले वे अपना दिल व दिमाग़ तो पाक-साफ करें। 2. वैसे भी ये लोग इन वर्गों के मामले में आए दिन गिरगिट की तरह ही रंग बदलते रहते हैं अर्थात् ये कहते कुछ हैं और करते उसके ठीक विपरीत हैं। खासकर इनके सपा के PDA के मामले में तो इनकी सोच, चाल, चरित्र व चेहरा आदि हमेशा दोग़ला व बईमान ही रहा है, जिसके अनेकों उदाहरण हैं, ये सभी जानते हैं। इसलिए इन वर्गों की एकमात्र हितैषी व अम्बेडकरवादी पार्टी केवल बी.एस.पी. ही है, जो सर्वविदित है। 3. यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि अन्य पार्टियों की तरह बी.एस.पी. के जो भी लोग पार्टी में अनुशासनहीनता आदि के कारण समय-समय पर निष्कासित कर दिये जाते हैं तो वे अधिकतर इन्हीं सब कारणों से अब तक कई पार्टी बदल चुके हैं, जो किसी से छिपा नहीं है। इसी से ही अन्दाज़ा लगा लेना चाहिये कि ये लोग पूरे स्वार्थी व अवसरवादी हैं और वे किसी भी पार्टी के हित में नहीं हो सकते हैं। 4. इतना ही नहीं बल्कि जिनको पार्टी से निकाल दिया जाता है तो उनमें से कुछ लोग दूसरी पार्टियों के हाथों में खेलकर छोटी-छोटी पार्टियाँ व संगठन आदि भी बना लेते हैं, जिनसे ’बहुजन समाज’ का सामूहिक हित नहीं हो सकता है, 5. हालांकि ऐसी पार्टियाँ बिना किसी गठबन्धन के भी चुनाव नहीं लड़ सकती हैं तथा किसी भी पार्टी की सरकार बनने पर सरकार में शामिल हुये बिना भी नहीं रह सकती हैं, जो पार्टी से निकाले हुये लोगों को अक्सर अपनी पार्टी में लेने की बात करते हैं या उन्हें पार्टी बनाने की भी सलाह देते हैं, तो वे पहले अपने गिरेबान में भी झाँककर ज़रूर देख लें। 6. ख़ासकर कांग्रेस पार्टी, जिन निकाले हुये लोगों को अपनी पार्टी में लेने की बात कर रही है, तो ऐसी पार्टी में जो डूबते जहाज़ की तरह है, उसमें भला कौन शामिल होकर अपने भविष्य को अन्धकार में डालेगा, जबकि ख़ासकर इस पार्टी से दूरी बनाने के लिये बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी ने अपने जीते-जी बहुजन समाज के लोगों को अगाह (चेताया) भी किया था। इसलिये यह सब वर्तमान हालात में, पार्टी व मूवमेन्ट के हित में बी.एस.पी. के लोगों को जानना व समझना भी बहुत ज़रूरी है तो यह उचित होगा। 7. यहां यह भी बताना बहुत जरूरी है कि जिस दिन बी.एस.पी. ने श्री अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी थी तो उस दिन इन्होंने इनके उपर काफी दबाव पड़ने के बावजूद भी अपने संन्यास लेने की घोषणा तब तत्काल नहीं की थी। 8. क्योंकि उस दिन यह पूरी रातभर इसे रुकवाने के लिए क़िस्म-क़िस्म के हथकण्डे इस्तेमाल करते रहे जिसमें कामयाबी नहीं मिलने पर, फिर मजबूरी में, अगले दिन यह सोच कर इनको लगभग प्रातः 6ः30 बजे अपने संन्यास की काफी किन्तु-परन्तु वाली घोषणा करनी पड़ी है, कि कहीं ज्यादा देरी होने पर और भी बड़ा नुकसान ना हो जाये, जिसके बारे में सही समय आने पर पार्टी के लोगों को और भी बहुत कुछ ज़रूर बताया जायेगा।0
0
Report
Advertisement
वार्ड 12 में 6-7 फीट विशाल अजगर पकड़ा, युवकाओं की बहादुरी से सुरक्षित
Saiki, Bihar:वार्ड 12 झुमरपाली में 12 बजे रात को एक विशाल अजगर देखने को मिला। अजगर तालाब से लगे एक मकान के बाउंड्री किनारे झाडनुमा में चल रहा था तभी वार्ड के कुछ युवकों का नजर अचानक उस पर पड़ गया। युवको ने पहले तो अपने मोबाईल में अजगर का तस्वीर लिया फिर दोस्तों को फोनकर बुलाया, साथ ही गांव के लोग मौके पर पहुँचकर युवकों को उन्हें किसी सुरक्षित जगह छोड़ने की सलाह दी फिर युवकों ने हिम्मत जुटाया और झाडनुमा से घंटो रेस्क्यू कर बाहर निकाला. अजगर बाहर निकला तो तकरीबन 6 से 7 फिट लंबाई रहा. जिसे बोरे में भरकर वार्ड के अंतिम छोर पर लगे नाला में छोड़ा दिया गया. अमूमन लोग जहरीले सर्प देख डर जाते है. ऐसे में इन युवाओं ने बहादुरी दिखाई और 6-7 फिट के अजगर को पकड़ा. अब वार्ड के गली में अजगर दिखना वार्डवासियों में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है ।0
0
Report
ओम बिरला ने मतदान से लोकतंत्र मजबूत करने की अपील की
Kota, Rajasthan:| कोटा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मतदान करने के लिए घर से निकले मतदान से पहले लोगों से की लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोट करने की अपील ओम बिरला बोले—बढ़ता हुआ वोटिंग प्रतिशत मजबूत होते लोकतंत्र की निशानी है कहा—ज्यादा से ज्यादा मतदान से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा0
0
Report
बद्रीनाथ तप्त कुंड में डूबकर राजस्थान की दो बुजुर्ग महिलाएं मृत
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:बद्रीनाथ धाम में शुक्रवार सुबह तप्त कुंड में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तप्त कुंड में स्नान करने गई दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 71 वर्षीय रामू देवी पत्नी अमर चन्द्र शर्मा और 63 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी मदन के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के भीलवाड़ा की रहने वाली थीं। जानकारी के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा से करीब 100 लोगों का दल 4 सितंबर को बद्रीनाथ धाम में भागवत कथा करने के लिए पहुंचा था। बताया जा रहा है कि यह दल प्रतिदिन तप्त कुंड में स्नान करने जाता था। शुक्रवार सुबह भी दल के पांच लोग तप्त कुंड में स्नान के लिए पहुंचे थे। इनमें अमर चन्द्र शर्मा, उनकी पत्नी रामू देवी, प्रेमा देवी, भगवती देवी और सोहनी देवी शामिल थीं। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान इन लोगों ने तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान जल्दी-जल्दी डुबकी लगाने के कारण ऑक्सीजन की कमी होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रामू देवी और प्रेमा देवी कुंड के अंदर बेहोश हो गईं और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मंदिर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दोनों महिलाओं को कुंड से बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। 108 डुबकी लगाने और ऑक्सीजन की कमी को हादसे का कारण बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
दौसाशहर बूथ 79 पर हंगामा: फर्जी वोटिंग को लेकर सांसद मुरारीलाल मीणा मौके पर
Jaipur, Rajasthan:दौसाशहर के बूथ नंबर 79 पर हंगामा फर्जी वोटिंग को लेकर किया हंगामा उस दौरान सांसद मुरारीलाल मीणा भी थे मौजूद दोनों पक्षों में जमकर हुआ हंगामा एएसपी शंकर लाल मीणा ने पहुंचकर किया मामला शांत सांसद समर्थक और भाजपाइयों में हुई नोंकझौंक0
0
Report
बरसात में धर्मशाला मंडल को 52 लाख का नुकसान, LT केबलिंग से सुधार
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:बरसात में धर्मशाला बिजली मंडल को करीब 52 लाख रुपये का नुकसान धर्मशाला : बरसात के मौसम में बिजली विभाग को धर्मशाला मंडल के तहत करीब 52 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग ने नुकसान से संबंधित पूरी जानकारी पोर्टल पर अपडेट कर दी है। यह जानकारी धर्मशाला मंडल के एक्सईएन विकास ठाकुर ने दी। विकास ठाकुर ने बताया कि इस बार स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एलटी लाइन में की गई केबलिंग का सकारात्मक असर देखने को मिला है। पहले कंडक्टर स्पैन होने या पेड़ गिरने जैसी घटनाओं के कारण बिजली व्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचता था, लेकिन इस बार ऐसी समस्याएं अपेक्षाकृत कम सामने आई हैं। इसके चलते विभाग को होने वाला नुकसान भी कम रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द बहाल करना और क्षतिग्रस्त ढांचे का जीर्णोद्धार करना है। वहीं, एलटी केबलिंग का कार्य बजट के प्रावधान के अनुसार धर्मशाला नगर निगम के सभी 17 वार्डों में किया गया है। उन्होंने कहा कि केबलिंग का जो हिस्सा अभी छूट गया है, उसे RDSS (RDSS) सहित अन्य योजनाओं के तहत पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि भविष्य में बरसात के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की घटनाओं को और कम किया जा सके।0
0
Report
खंडवा में सरपंच के पति की हत्या: गले-कपाल पर गंभीर घाव, पुलिस जांच जारी
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा में सरपंच ज्ञानीबाई के पति रूमसिंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा में सरपंच ज्ञानीबाई के पति रूमसिंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पिपलोद थाना प्रभारी विक्रम धार्वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक के गले और सिर पर गहरे घाव मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड, फिंगर एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह और घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। महিলা सरपंच ज्ञानीबाई के पति रूमसिंग के निधन से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार रूमसिंग का व्यवहार लोगों के प्रति अच्छा था।0
0
Report
Advertisement
परबतसर नगरपालिका के द्वितीय चरण में मतदान तेज, 12,719 मतदाताओं के बीच 68 प्रत्याशी
Didwana, Rajasthan:परबतसर नगरपालिका के 25 वार्डों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। शहर के सभी 25 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। परबतसर नगरपालिका के 25 वार्डों में कुल 68 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला 12,719 मतदाता करेंगे। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। सुबह के समय बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचे। रिटर्निंग अधिकारी कुसुमलता चौहान कर रही है मॉनिटरिंग। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केंद्रों पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। इसके साथ ही मोबाइल पुलिस यूनिट भी क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। नगरपालिका चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान जारी है। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।0
0
Report
14 वर्षीय किशोर को गोली, परिवार ने बीजेपी नेता के रिश्तेदारों पर आरोप लगाए
Panipat, Haryana:कूड़ा कबाड़ बीनते समय करीब 14-15 वर्षीय किशोर कथित तौर पर गोलीबारी की चपेट में आ गया। गोली उसका कूल्हे के पास लगी है। घायल किशोर और उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि चौराहे के पास दो पक्षों में झगड़े के दौरान एक युवक ने छत से कई राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली किशोर को लग गई। डॉक्टर के अनुसार शरीर में गोली है और ऑपरेशन के बाद निकाली जाएगी। प्रत्यक्ष परिवार ने एक स्थानीय बीजेपी नेता के परिवार से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि घटना के बाद पुलिस ने उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की। मां ने यह भी कहा कि समझौते के लिए 5 से 7 लाख रुपये की पेशकश की गई। परिवार ने कहा कि वे गरीब हैं, लेकिन न्याय से वंचित नहीं रहना चाहते। किशोर के पिता के मुताबिक उन्होंने अपनी आंखों से लखन को गोली चलाते देखा; घटना के समय भीड़ में भगदड़ मच गई और वे भागने लगे, तभी गोली लगी। पिता ने कहा कि उनके बेटे ने ऊपर से गोली चलाने वाले को देखा, और मामले में अमन नाम के अन्य युवक के मौजूद होने की बात भी सामने आई। परिवार की मांग है कि पुलिस और प्रशासन पूरी निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज करे और गोली चलाने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि गरीब परिवार को भी न्याय मिले। स्थिति की पुष्टि पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद ही होगी।0
0
Report
कोटा के 100 वार्डों में मतदान शुरू, साफ-Sफाई और बिजली-पानी पर जोर
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे मतदाता वार्डों की समस्याओं को दूर करें ऐसा जनप्रतिनिधि बनने की उम्मीद कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 7 से ही शहर के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। जिला प्रशासन की तरफ से बुजुर्ग, विकलांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए अलग से व्यवस्था की गई। मतदान केंद्रों पर अपने मतों का प्रयोग कर बाहर आए कई मतदाताओं का कहना है कि ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो वार्ड में साफ सफाई, पीने के पानी और बिजली व्यवस्था को ठीक कर सके। कई बार बजट के अभाव में वार्डों के कई काम अधूरे रह जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए0
0
Report
Advertisement
