285123
जालौन में त्रियोदशी कार्यक्रम में दो पक्षों में हुई झड़प
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम जमलापुर में त्रियोदशी कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी। सूचना के अनुसार एक लड़की को भगाने के विवाद पर शुरू हुआ यह झगड़ा लाठी-डंडों और पत्थरबाजी तक पहुंच गया था। साथ ही इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। जिसके चलते पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिलावर का हनुमान बेनीवाल पर बड़ा हमला, चुनाव हार की चेतावनी
Jaipur, Rajasthan:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हनुमान बेनीवाल पर बड़ा हमला बोला है। दिलावर ने कहा कि हनुमान बेनीवाल ने जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो दी है। इसलिए अब वो कभी भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। दिलावर ने गारंटी देते हुए कहा कि हनुमान बेनीवाल अब फिर चुनाव जीतकर लोकसभा नहीं पहुँच पाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कभी-कभी ऐसा लगता है जिनको सहायता दो, वो सहायता पाने वाला अपने-आप को ताकतवर समझ बैठता है। नागौर में जब लोकसभा चुनाव हुए तो हनुमान बेनीवाल को भारतीय जनता पार्टी ने समर्थन दिया, क्योंकि वो पहले भारतीय जनता पार्टी से विधायक रहे थे। लेकिन बेनीवाल पहले भारतीय जनता पार्टी को आंखें दिखाने लगे, और अब ये कांग्रेस को आंखें दिखाने लग गये हैं।0
0
Report
बगड़-खक्तावरपुरा क्षेत्र में चोरी: दो गिरफ्तार, सोना-चांदी बरामद, CCTV से खुलासा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के बगड़ व बख्तावरपुरा क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर لیا है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। बगड़ थानाधिकारी प्रोबेशनर आरपीएस दोलतराम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा निवासी रामकुमार और कमल सिंह शामिल हैं, जो चोरी करने और चोरी का माल खरीदने के आरोप में पकड़े गए हैं। मामले के अनुसार, बख्तावरपुरा और बगड़ कस्बे मे हुई दो सूने घरो मे हुई चोरियों मे चोरो ने घर के पीछे से दरवाजे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने घटना के बाद गंभीरता से जांच शुरू की और आसपास के क्षेत्रों में 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध आरोपी रामकुमार राजगढ़ क्षेत्र में छिपा हुआ है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले कमल सिंह को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है。0
0
Report
हापुड़ में विद्युत खंभे पर आग, युवक ने डंडे से बुझाने की कोशिश की
Hapur, Uttar Pradesh:सावधानी हटी, दुर्घटना घटी... यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी. लेकिन अब उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से जो तस्वीरें सामने आई हैं, जरा अब उसे भी आप गौर से देख लीजिए, यहां एक तरफ बिजली के खंभे पर न सिर्फ आग सुलगी हुई है, बल्कि तारों में भी तेजी से करंट दौड़ रहा है. वहीं एक युवक अपनी जान हथेली पर रखकर विद्युत खंभे में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहा है, वो भी एक लकड़ी के डंडे से. तस्वीरों में दिख रहा यह मंजर किसी फिल्म का स्टंट नहीं, बल्कि हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के लज्जापुरी की हकीकत है. रात में अंधेरे के बीच गली में खड़ा यह विद्युत पोल धू-धू कर जल रहा है. तारों के बीच से आग की लपटें उठ रही हैं और बिजली की चिंगारियां किसी बड़े हादसे को दावत दे रही हैं. लेकिन इसी बीच एक युवक ने जो किया, उसने सबको हैरान कर दिया. बिजली की लाइन चालू होने के बावजूद, यह युवक एक छत के किनारे पर खड़ा होकर हाथ में एक अदद डंडे के सहारे आग बुझाने की कोशिश कर रहा है. वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कैसे युवक डंडे से जलते हुए तारों को मार रहा है, जबकि जरा सी चूक उसे मौत के आगोश में सुला सकती थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद जब कोई नहीं आया, तो युवक ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया. हालांकि, युवक की यह बहादुरी थी या बेवकूफी, यह कहना मुश्किल है. विद्युत विभाग की मानें तो ऐसे में लकड़ी का डंडा भी नमी होने पर करंट का माध्यम बन सकता है और जान जा सकती है. हापुड़ का यह वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग युवक के जज्बे की तारीफ तो कर रहे हैं, लेकिन साथ ही इसे बेहद जानलेवा भी बता रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
महराजगंज में जमीन विवाद: दो पक्षों में मारपीट, दर्जनों घायल, वीडियो वायरल
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जनपद में जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर लाठी-डंडे चले, दर्जन भर लोग घायल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। एंकर- उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के चक्रदह गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले हैं जिसमें कई लोग घायल हुए हैं, वहीं इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कई लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के चकदह गांव के रहने वाला बदन 3 डिसमिल की जमीन पर बाउंड्री बनवाकर मिट्टी गिरवा रहा था, तभी शिब्बन राणा और घिसियावन उसी जमीन पर पहुंचे और दोनों बदन से गहमा-गहमी करने लगे। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के तरफ से पुरुष और महिलाओं ने मिलकर एक दूसरे पर लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं किस तरह से जमीन फिलहाल अब जंग का अखाड़ा बन गया है और दोनों पक्ष आपस में एक दूसरे को लाठी डंडे से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। क्या बच्चे क्या बुजुर्ग क्या महिलाएं सभी एक दूसरे को मारते-पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस मारपीट का वीडियो वहां पर मौजूद किसी ने बना लिया और उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल इस घटना में कई लोग घायल हो गए। अब इस वायरल वीडियो के आधार पर नौतनवा पुलिस ने कई लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।0
0
Report
नागौद ब्रिज पर स्टंट: चार नाबालिग बचे, लाईक्स के चक्कर में जान जोखिम
Satna, Madhya Pradesh:सतना के नागौद में रील बनाने का शौक चार नाबालिगों के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। नागौद के वसुधा मंदिर के पास ब्रिज पर सफारी गाड़ी में स्टंट के दौरान अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी रेलिंग तोड़कर हवा में लटक गई। गनीमत रहा कि चारों सुरक्षित बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी इस घटना ने फिर साबित किया कि चंद 'लाइक्स' के लिए जान जोखिम में डालना भारी पड़ सकता है। नागौद पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
पानीपत के चांदनी बाग के पास कार की दुकान में भीषण आग, दुकानदार ने किया साहसिक प्रयास
Panipat, Haryana:चांदनी बाग थाने के पास मैकेनिक की दुकान में खड़ी कार बनी आग का गोला, पानीपत। सेक्टर-25 स्थित चांदनी बाग थाने से कुछ ही दूरी पर शनिवार (या आज) एक कार मैकेनिक की दुकान में खड़ी कार में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते कार से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरा आसमान काले धुएं से भर गया। गनीमत रही कि दुकानदार ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया। दुकानदार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार मैकेनिक की दुकान में अचानक कार से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कार धू-धू कर जलने लगी। घटनास्थल थाने के बिल्कुल करीब होने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग को सूचना देने के साथ ही दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए पानी की बाल्टीयों से आग बुझाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को शांत किया गया, जिससे आसपास की अन्य गाड़ियां और दुकानें चपेट में आने से बच गईं। कारण अब भी अज्ञात कार में आग किन कारणों से लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खामी की वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई है।0
0
Report
Advertisement
ED जांच में विदेशी फंडिंग को लेकर सियासत तेज, सरकार से जवाब मांग
Begun, Rajasthan:रायपुर ईडी जांच में विदेशी फंडिंग खुलासे को लेकर सियासत तेज. विदेशी फंडिंग हुआ तो जांच करने का दायित्व ईडी का. डबल इंजन की सरकार में विदेशी फंडिंग हुई. भाजपा की सरकार आने के बाद धर्मांतरण के मामले बढ़े. इनकी सरकार सरकार में विदेशी फंडिंग हो रही. कांग्रेस पर आरोप लगाना कोई विषय नहीं. सरकार को जवाब देना चाहिए, डबल इंजन में विदेशी फंडिंग कैसे?0
0
Report
सोनभद्र के शक्तिनगर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक की मौत, इलाके में हड़कंप
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के शक्तिनगर इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार ने जान ले ली। सड़क पर दौड़ते भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। PWD मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक अज्ञात युवक को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने अब प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्वीरें शक्तिनगर थाना क्षेत्र के PWD मोड़ की हैं, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर एक युवक के लिए मौत बनकर आया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस इलाके में कोयला और फ्लाई ऐश ढोने वाले भारी वाहन अक्सर तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के साथ चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लगातार हो रहे हादसों से नाराज लोगों ने भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कराने की कोशिश में जुट गई है। फिलहाल यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रहा है कि आखिर कब थमेगा तेज रफ्तार का यह कहर और कब सुरक्षित होंगी ग्रामीण सड़कों पर चलने वाली जिंदगियां।0
0
Report
एटा के FCI गोदाम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान
Etah, Uttar Pradesh:एटा में रिफाइंड से भरे गोदाम में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी भीषण आग, गोदाम में आग लगने से 35 लाख का हुआ नुकसान, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के FCI गोदाम के पास की घटना.0
0
Report
Advertisement
250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन; चालक विपिन सिंह की दर्दनाक मौत
Dehradun, Uttarakhand:गहरी खाई में गिरे वाहन से चालक की दर्दनाक मौत। देहरादून के त्यूंनी क्षेत्र में सुबह हादसा हुआ; वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हटाल और फिडिज पुल के बीच सूचना मिलने पर SDRF की टीम मौके पर पहुँची और विषम परिस्थितियों में 250 मीटर गहरी खाई में जाकर वाहन चालक के शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। हादसे के दौरान केवल चालक ही सवार था, जिसकी मौत मौके पर हो गई। चालक की पहचान 30 वर्षीय विपिन सिंह के रूप में हुई, जो उत्तरकाशी जिले के भद्रासु गांव का रहने वाला था। SDRF ने शव को स्ट्रेचर से रोड तक पहुँचाकर पुलिस के हवाले कर दिया।0
0
Report
42°C की तपिश में NCC कैडेट्स ने पौधों को सींचकर जीवन दान दिया
Korba, Chhattisgarh:एंकर कोरबा जिले में अप्रैल में ही सूर्य की तपिश से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिले में तापमान 42 से 43 डिग्री तक जा पहुंचा है। चिलचिलाती धूप और गर्मी की वजह से आम लोगों का घर से निकलना मुश्किल भरा हो गया है। धूप और गर्मी में मानव सहित अन्य जीवों को जीवन देने वाले पेड़ पौधे भी सूखने लगे हैं। ऐसे में इन पौधों का ख्याल رکھنے का बीड़ा कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर बीकन इंग्लिश स्कूल के NCC के कैडेट्स ने उठाया और इस भीषण गर्मी में पौधों को जीवित रखने के उद्देश्य से इन पौधों पर पानी डालकर इन्हें सींचने की मुहिम चलाई। जिसके तहत इन कैडेट्स ने कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत शिवमन्दिर चौक से इमली छापर की ओर बने लगभग 500 मीटर डिवाइडर में लगे पौधों में पानी डालकर उन्हें सींचा। NCC के इन बच्चों ने पहले फावड़ा और कुल्हाड़ी से इन पौधो के चारों ओर खुदाई कर साफ सफाई की, फिर मिट्टी से घेरा बनाकर उसमें पानी भरा ताकि पौधों को अधिक समय तक पानी मिल सके। पानी मिलने से गर्मी से सुख रहे इन पौधों में जान आ गई। गोरतलब है कि इन कैडेट्स ने बीते बरसात में यहां कुछ पौधे लगाए थे और कुछ पौधे स्वतः ही उग आए थे जिन्हें जीवित रखने के उद्देश्य से इस भीषण गर्मी में बच्चों ने ग्रीष्मकालीन छुट्टी के बावजूद पौधों को बचाने के लिए अपना समय निकाल कर यह महत्वपूर्ण संदेश दिया कि अगर पौधे सुरक्षित है तो हम सुरक्षित है। बाइट - NCC कैडेट्स0
0
Report
नवाबगंज के युवक ने निकाह के नाम पर धोखा देकर चार महीने के बेटे के साथ फरार
Noida, Uttar Pradesh:बरेली जिले के नवाबगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक मुस्लिम युवती से निकाह करने का आरोप लगा है। और ढाई साल साथ रहने के बाद अब अपने चार माह के मासूम बेटे को लेकर फरार हो गया। पीड़िता अब अपने पिता के साथ न्याय की गुहार लगा रही है। वीओ 1 पूरा मामला नवाबगंज क्षेत्र के सरदार नगर गांव का है। यहां के रहने वाले आशीष गंगवार पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खुद को रहमान बताकर मऊ जनपद के सराय थाना क्षेत्र के सलाहाबाद गांव की रहने वाली फात्मा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह रिश्ता प्यार में बदल गया।करीब ढाई साल पहले आशीष ने फात्मा को लखनऊ बुलाया, जहां उससे निकाह किया गया। इसके बाद दोनों उत्तराखंड के रुद्रपुर में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इस दौरान एक बच्चा भी हुआ, जो अब करीब चार माह का बताया जा रहा है।मामले में मोड़ तब आया जब आशीष के पिता की मौत के बाद फात्मा अपने पति के साथ उसके गांव सरदार नगर पहुंची। यहां उसे पता चला कि उसका पति ‘रहमान’ नहीं बल्कि आशीष गंगवार है। सच्चाई सामने आते ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।आरोप है कि विवाद के बाद आशीष फात्मा को रुद्रपुर में छोड़कर चला आया। इस पर फात्मा ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशीष को पकड़कर पूछताछ की। इसके बाद उसने फात्मा को भरोसा दिलाया कि उनका बेटा बरेली में उसकी बहन के पास है और वह उसे लेकर दिल्ली में रहेंगे। लेकिन बरेली पहुंचने के बाद आशीष ने एक बार फिर चाल चली। वह फात्मा को रेलवे जंक्शन पर बैठाकर अपना मोबाइल छोड़कर अपने दोस्त कपिल के साथ फरार हो गया। काफी इंतजार के बाद भी जब वह नहीं लौटा, तो पीड़िता को अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ। अब फात्मा अपने मासूम बेटे से बिछड़कर बेहद परेशान है और अपने पिता के साथ दर-दर भटक रही है। कोतवाली पहुंचने पर भी उसकी शिकायत नहीं सुनी गई, क्योंकि उस समय पुलिस वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त थी। फिलहाल पीड़िता ससुराल के पास ही पड़ोसियों के यहां रुकी हुई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट पीड़िता फातिमा बाइट पीड़िता फातिमा का पिता0
0
Report
Advertisement
बूंदी के बालाजी कोडक्या में शराबी भाई ने भाई पर हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी के बालाजी कोडक्या गांव में शराबी नशे में भाई ने भाई पर जानलेवा हमला कर दिया, घायल रामदेव बैरवा अस्पताल एमबीएस में भर्ती हैं। परिवार शादी समारोह में गया था; पीछे से दोनों भाई के बीच झगड़ा हुआ और रामदेव पर लाठियों से वार कर घायल किया गया। उसे एमबीएस अस्पताल लाया गया है, जहाँ उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
हरिहरनाथपुरम से सोनपुर बनेगा विश्वस्तरीय सैटेलाइट शहर
Chapra, Bihar:सारण के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने सोनपुर को वैश्विक स्तर का आधुनिक शहर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की घोषणा की है। “हरिहरनाथपुरम” नामक इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत सोनपुर को सिंगापुर की तर्ज पर विकसित करने का व्यापक रोडमैप तैयार किया गया है। यह परियोजना न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में शहरी विकास का नया मॉडल प्रस्तुत करने की क्षमता रखती है। विज़न: एक विश्वस्तरीय सैटेलाइट सिटी सांसद रूडी के अनुसार, हरिहरनाथपुरम को एक स्मार्ट, सुव्यवस्थित और आत्मनिर्भर सैटेलाइट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां आधुनिक जीवन की सभी सुविधाएं—बेहतर सड़क नेटवर्क, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, हरित क्षेत्र, जल प्रबंधन और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर—उपलब्ध होंगे। सिंगापुर (लगभग 733–744 वर्ग किमी) के मुकाबले सोनपुर को 680 वर्ग किमी क्षेत्र में विकसित करने का लक्ष्य 5 वर्षों से विशेषज्ञों और शहरी योजनाकारों की टीम के साथ मास्टर प्लान तैयार पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास (Sustainable Development) पर विशेष जोर भौगोलिक मजबूती बनेगी वैश्विक पहचान सोनपुर की सबसे बड़ी ताकत उसकी भौगोलिक स्थिति है। यह क्षेत्र गंगा नदी और गंडक नदी के संगम पर स्थित है, जो इसे प्राकृतिक रूप से पर्यटन, व्यापार और जल-आधारित गतिविधियों के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाता है। सांसद रूडी ने कहा कि जिस प्रकार सिंगापुर समुद्री तटरेखा के कारण विश्व में पहचान रखता है, उसी प्रकार सोनपुर की यह नदी तटरेखा इसे रिवरफ्रंट सिटी के रूप में विकसित करने का अनूठा अवसर देती है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ेगा दुनियाभर से सोनपूर में आधुनिक हवाई अड्डा निर्माण की स्वीकृति, जिससे क्षेत्र सीधे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जुड़ेगा पटना के गंगा पथ की तर्ज पर सोनपुर-आमी गंगा पथ का निर्माण अत्याधुनिक सड़क, रेल और जल परिवहन नेटवर्क स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट देश के सबसे बड़े योजनाबद्ध शहरों को देगा टक्कर सांसद रूडी का दावा है कि हरिहरनाथपुरम का आकार और विकास मॉडल देश के प्रमुख योजनाबद्ध शहरों से भी बड़ा और उन्नत होगा, जैसे— रायपुर ढोलेरा न्यू चंडीगढ़ अमरावती यह शहर आधुनिक आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक और आईटी हब के रूप में विकसित किया जाएगा। रोजगार, निवेश और आर्थिक क्रांति यह परियोजना सारण और आसपास के क्षेत्रों के लिए आर्थिक गेम-चेंजर साबित हो सकती है। हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करने की संभावना स्टार्टअप, आईटी, पर्यटन और सेवा क्षेत्र को बढ़ावा स्थानीय व्यवसायों और छोटे उद्योगों को नई पहचान ,पर्यावरण और संस्कृति का संतुलन हरिहरनाथपुरम के विकास में ग्रीन सिटी कॉन्सेप्ट अपनाया जाएगा नदी तटों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण पारंपरिक धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए विकास इससे सोनपुर की पहचान आधुनिकता और परंपरा के संगम के रूप में उभरेगी। बदलती तस्वीर का नया अध्याय हरिहरनाथपुरम परियोजना न केवल एक शहर निर्माण की योजना है, बल्कि यह सारण के भविष्य की नई परिकल्पना है। यदि यह परियोजना सफलतापूर्वक लागू होती है, तो सोनपुर आने वाले वर्षों में बिहार का सबसे आधुनिक शहर पूर्वी भारत का प्रमुख निवेश केंद्र और देश का एक आदर्श स्मार्ट सिटी मॉडल बन सकता है। सांसद राजीव प्रताप रूडी की यह पहल क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने वाली ऐतिहासिक योजना के रूप में देखी जा रही है。0
0
Report
झालतावाड़ में नाबालिग अपहरण का मामला: कुछ घंटों में उज्जैन से सकुशल बरामद
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के ढाबला गांव में नाबालिग के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटे में सुलझा लिया। फिलहाल बालिका को पुलिस ने मध्यप्रदेश के उज्जैन से सकुशल दस्तयाब कर लिया है। वहीं नाबालिग को सकुशल पाकर परिजनों ने अब राहत की सांस ली है। इधर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना की है। मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी हेमंत गौतम ने बताया कि उन्हेल के ढाबला राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 6 मे अध्ययनरत स्कूली छात्रा का विद्यालय की छुट्टी होने के बाद अज्ञात बदमाशो ने अपहरण कर लिया था। बदमाश जबरदस्ती उसे कार मे डालकर ले गए थे। स्कूल प्रशासन व परिजनों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान नाबालिग के चाचा की शिकायत के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया。 डीएसपी ने बताया कि वारदात को नाबालिग की मां तथा सौतेले पिता के द्वारा अंजाम दिया गया था। मामले में पारिवारिक विवाद होने के कारण छात्रा अपने परिजनों के साथ ढाबला में रह रही थी। छात्रा के पिता का पूर्व में निधन हो चुका था और वह अपने काका के साथ गांव में रह रही थी। जबकि उसकी मां पीहर में रहती है। दोनों पक्षों के बीच छात्रा को साथ रखने को लेकर विवाद था। हालांकि पुलिस को किसी बाहरी पक्ष की संलिप्तता भी जांच कर रही है। अपहरण के बाद पुलिस के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में सूचना देकर नाकाबंदी करवाई गई और नाबालिक छात्रा को उज्जैन मध्यप्रदेश से दस्तयाब कर लिया। छात्रा की काउंसलिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही जिले की बाल कल्याण समिति को भी सूचना देकर मामले से अवगत कराया गया है। घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था, वही मामला नाबालिक स्कूली छात्रा से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी तुरंत हरकत में आई थी। पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया पूरे मामले की मॉनीटरिंग कर रहे थे।0
0
Report
Advertisement
