285123
जालौन में जल का दोहन कर रहे मौरंग माफियाओं पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में जल की चोरी करने वाले लोगों पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने अवैध तरीके से बालू को लेकर अपराध किया था। पुलिस विभाग के साथ मिलकर 13 वाहनों की छापामारी की गई। इसके साथ ही 3 नलकूपों के अवैध कनेक्शन काटे गए। 4 पंपिंग सेट भी जब्त की गई। यह मामला जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र में हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
त्योहार के बीच बरवाडीह में खाद्य सुरक्षा टीम की जांच, मिलावट का पर्दाफाश
Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरवाडीह में कई होटल और किराना दुकानों की जांच की। इस दौरान विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिये गये, जबकि खराब लड्डू मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (एफएसओ) सरिता जेर्राई, अमन गुप्ता (एफएसओ), नागेंद्र कुमार और आलोक सिंह (डीएमएमयू) शामिल रहे। वहीं, एसआइ सुनील मंडल और एसएन ओझा भी मौजूद थे। टीम ने दुकानों में उपलब्ध खाद्य सामग्री की जांच की और नमूने संग्रहित किये। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सरिता जेराई और अमन गुप्ता ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रतिबंधित वस्तुओं, खराब मिठाइयों और खाने-पीने की अन्य खराब सामग्री की बिक्री पर कार्रवाई की जायेगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। जांच के दौरान खराब लड्डू मिलने पर टीम ने उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं, कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिये गये। सैंपल की जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। त्योहारों के दौरान मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटी, प्रतिबंधित और खराब खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभाग ने जांच तेज कर दी है। विभाग के इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना और खाद्य कारोबारियों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना है।0
0
Report
लातेहार पुलिस ने सीट बेल्ट-हेलमेट और शराब के नियमों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू किया
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले में आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगो की जान चली जा रही है जिसका मुख्य कारण दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाते सीट बेल्ट नहीं पहना , हेमलेट नहीं पहनना और शराब पीकर वाहन चलाने के कारण होता है । सड़क दुर्घटना के रोकथाम को लेकर लातेहार एसपी कुमार गौरव एक्शन में है लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश के बाद लातेहार में लातेहार मुख्यालय डीएसपी प्रदीप मिंज और पुलिस बल के द्वारा लातेहार वाहन चेकिंग अभियान चलाया है । इस दौरान मोटरसाइकल सवार को शराब पीकर वाहन चलाने वालो टेस्ट किया गया साथ ही आम जनता से अपील की है चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करे मोटरसाइकल चलाते समय हेलमेट और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की है ।0
0
Report
श्रीगंगानगर–श्रीविजयनगर में आज तेज बारिश, किसान चिंतित, कपास-नरमा नुकसान की आशंका
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर क्षेत्र में आज सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का दौर जारी है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, जिससे आमजन को हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर को बारिश की चेतावनी जारी की है। बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी कपास और नरमा की फसल को नुकसान की आशंका है, जिससे किसानों में चिंता बढ़ गई है。0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर धाम की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा शुरू: 5 दिन, 5 जिलों में 500 किमी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:CHHATARPUR बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बहुप्रतीक्षित सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा आज से थोड़ी देर में शुरू होने जा रही है। यात्रा आज सुबह 10 बजे बागेश्वर धाम गढ़ा से हनुमान चालीसा और राष्ट्रगान के साथ शुरू होगी,बताया जा रहा है कि यह यात्रा 5 दिन, 5 जिलों और 500 किलोमीटर की होगी। यात्रा बागेश्वर धाम गढ़ा से शुरू होकर बमीठा, चंदला, अजयगढ़, पन्ना, पवई, हटा, दमोह, सागर, टीकमगढ़, जतारा होते हुए 15 अक्टूबर को वापस छतरपुर में समाप्त होगी। बाबा बागेश्वर ने कहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को एकजुट करना, जात-पात, छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करना और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाना है। इस रथ यात्रा में देशभर से सैकड़ों संत-महंत और सेवादार शामिल होंगे। श्रद्धालुओं के लिए बसों और रुकने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है,खास बात ये है कि रथ यात्रा जहां-जहां रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी, वहां हनुमान चालीसा, यज्ञ और हवन होगा, जिसके बाद लोगों को हिंदू राष्ट्र की शपथ दिलाई जाएगी।0
0
Report
बेगूसराय के सरकारी स्कूल में मारपीट, हंगामे से पढ़ाई पर सवाल
Begusarai, Bihar:एंकर, बेगूसराय के एक सरकारी स्कूल में शनिवार को जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। देखते ही देखते स्कूल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना के बाद घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं, स्कूल में मारपीट और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के बीच विवाद और बच्चों की पढ़ाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र की समसा-दो पंचायत स्थित नव प्राथमिक विद्यालय, नया टोला धोबी टोला का है। बताया जा रहा है कि शनिवार को विद्यालय खुलते ही पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। विद्यालय की शिक्षिका सारिका ने प्रधानाध्यापक राजेश कुमार के परिजनों पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका का कहना है कि प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने अपनी साली, सास और अन्य महिलाओं को विद्यालय बुलाया था। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और शरीर पर नाखून से खरोंच के निशान भी आए। शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। उनका दावा है कि प्रधानाध्यापक कई बार कक्षा में रहने के दौरान कमरे का दरवाजा बंद कर लेते हैं। घटना की सूचना मिलने पर मंसूरचक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रधानाध्यापक के परिजनों और अन्य संबंधित महिलाओं को आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ से सुरक्षित निकालकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। इस दौरान जब पुलिस महिलाओं को गाड़ी में बैठा रही थी, तब ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेरकर हंगामा किया। हालांकि, पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और महिलाओं को थाने ले गई। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाध्यापक राजेश कुमार का इससे पहले भी सहायक शिक्षक संतोष कुमार ठाकुर के साथ विवाद हो चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक, पूर्व में सहायक शिक्षक संतोष कुमार ठाकुर ने भी प्रधानाध्यापक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में लगातार हो रहे विवादों का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, सरकारी विद्यालय में मारपीट और हंगामे की इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा तेज है। शिक्षिका ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पूरे मामले में पुलिस की पूछताछ और संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और विद्यालय में पढ़ाई का माहौल सामान्य बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और घटना से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि चैनल नहीं करता है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और संबंधित पक्षों का बयान सामने आना बाकी है.0
0
Report
दुर्गापूजा अवसर पर बड़कागांव पुलिस ने 50 क्विंटल अवैध शराब निर्माण पर दबिश दी
Hazaribagh, Jharkhand:दुर्गापूजा के मद्देनजर अवैध शराब निर्माण पर रोक लगाने के लिए बड़कागांव पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नापो, मुरलीपहाड़, महुगाई समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लगभग 50 क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया गया। यह कार्रवाई बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने सुदूरवर्ती और जंगली इलाकों में चोरी-छिपे संचालित किए जा रहे अवैध शराब निर्माण से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया। छापेमारी का उद्देश्य त्योहार के दौरान अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाना बताया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने में जुटे लोगों के बीच हड़कंप मचने की संभावना है। हालांकि, अभियान के दौरान किसी की गिरफ्तारी हुई या नहीं, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब देखना होगा कि इस अभियान के बाद क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण पर कितनी प्रभावी रोक लग पाती है।0
0
Report
Advertisement
नेपाल की भीषण बाढ़ ने गोरखा में मचाई भारी तबाही, बचाव अभियान जारी
Motihari, Bihar:नेपाल में प्राकृतिक आपदा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज अहले सुबह नेपाल के गोरखा जिले के बूढ़ी गंडक नदी में आई अचानक बाढ़ ने एक बार फिर से तबाही मचाया है और मोतिहारी के लिए चिंता की सबब बन गई है। बूढ़ी गंडक के बाढ़ में नेपाल को जान माल के काफी नुकसान हुआ है। यह बाढ़ ने अपने साथ मिट्टी , पत्थर एवं लकड़ी का भारी भरकम समूह तेज गति से आया और अपने साथ घर, पुल, बेस कैम्प सबसे कुछ बहा कर लेकर चला गया। इस बाढ़ के कारण दोभान , घट्टेखोला, जगत्, सल्लेरी चुमनुब्री एवं धार्चे गांव पालिका में भारी नुकसान पहुचाया है। वहीं चुमनुब्री से न्याकचेत-सिर्दिबास जोड़ने वाला पुल भी बाढ़ ने बहा ले गया है। गोरखा जिला के प्रमुख जिल्ला अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया की बाढ़ अहले सुबह 4 बजे के करीब आया है। जिसमे दोभान , घट्टेखोला, जगत्, सल्लेरी चुमनुब्री एवं धार्चे गांव पालिका में भारी नुकसान हुआ है। इन सभी गांव पालिकाओ में करीब 100 घर बाढ़ में बहने का अनुमान है । छोटे बड़े आधा दर्जन पुल को क्षति हुआ है। सल्लेरी में निर्माणधीन जल विधुत परियोजना के बेस कैंप को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ अपने से बेस कैंप बहा ले गई है। लेकिन अभी तक जान माल क्षति का आंकलन नही हो पाया है। गृह मंत्री सूदन गुरुंग के निर्देश पर रेस्क्यू ऑपरेशन के।लिए हेलिकॉप्टर को लगाया गया है। रेस्क्यू टीम बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निकाल रही है।0
0
Report
पाकुड़ में यातायात सुधार: अस्थायी पार्किंग से जाम पर लगेगी लगाम
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ शहर की यातायात व्यवस्था सुधारे के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. बेतरतीब पार्किंग से लगने वाले जाम पर अंकुश लगाने के लिए सड़क किनारे वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग के साथ वैकल्पिक स्थल विकसित किये जा रहे हैं. Civil surgeon के पुराने और जर्जर आवासीय परिसर को साफ कर अस्थायी पार्किंग स्थल बनाया जाएगा, जहां करीब 200 मोटरसाइकिलें खड़ी हो सकेंगी. जिला परिवहन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी के अनुसार, सड़क के दोनों किनारों पर कार और मोटरसाइकिल की पार्किंग व्यवस्थित की जाएगी, ताकि मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हो और आवागमन सुचारू रहे. व्यवस्था का जायाजा लेने के दौरान एसडीओ साइमन मरांडी, एसडीपीओ कुमार गौरव, नगर प्रशासक अमरेंद्र कुमार, डीटीओ मुजाहिद अंसारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन का जोर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने और फुटपाथों को पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाने पर है. अधिकारियों ने नागरिकों से निर्धारित स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है.0
0
Report
मुजफ्फरपुर में पूर्व वार्ड पार्षद के घर देर रात गोलीबारी, परिवार दहशतग्रस्त
Muzaffarpur, Bihar:ब्रेकिंग/मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर में पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर देर रात अपराधियों ने की फायरिंग वार्ड 17 के पूर्व वार्ड पार्षद अभिषेक सिंह के घर पर अपराधियों ने दहशत फैलाने की नीयत से की कई राउंड फायरिंग देर रात तकरीबन एक बजे बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने बरसाई गोलियां घटना के बाद पूर्व वार्ड पार्षद का परिवार दहशत में मामले की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाना की पुलिस पहुंची मौके पर मौके से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस किया बरामद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार भी मौके पर पहुंच कि मामले की जांच आस पास में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही पुलिस वार्ड पार्षद ने कहा पूर्व के विवाद को लेकर अपराधियों ने चलाई गोली0
0
Report
Advertisement
भागलपुर के राघोपुर में गंगा कटाव ने 14 नंबर सड़क सहित घरों को जोखिम में डाल दिया?
Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर के राघोपुर में गंगा का कटाव अब नई मुसीबत खड़ी कर रहा है। पहले मार्जिनल बांध ध्वस्त हुआ, फिर 125 साल पुराना रेल लाइन तटबंध गंगा में समा गया और अब हजारों लोगों के आवागमन का रास्ता 14 नंबर सड़क भी खतरे में है। सड़क पर गंगा का दबाव बढ़ रहा। इससे जुड़ी सड़क टूट गयी है अगर यह सड़क भी टूट गई, तो इलाके के लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ जाएगी। राघोपुर में गंगा के कटाव ने कई परिवारों से उनका आशियाना छीन लिया है। पिछले दिनों मार्जिनल बांध का 300 से 400 मीटर हिस्सा ध्वस्त हुआ था। इसके बाद पुरानी रेल लाइन के तटबंध को बचाने के लिए लाखों बालू भरी बोरियां डाली गईं। करोड़ों रुपये खर्च कर कटाव रोकने के इंतजाम किए गए, लेकिन शुक्रवार को करीब 125 साल पुराना तटबंध भी टूट गया। कई घर गंगा में समा गए और कई पक्के मकान अब कटाव के मुहाने पर हैं。 अब संकट 14 नंबर सड़क पर है, जो लत्तीपुर से विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ को जोड़ती है। गंगा घाट तक जाने वाली सड़क पहले ही ध्वस्त हो चुकी है। जल संसाधन विभाग बालू भरी बोरियां डालकर 14 नंबर सड़क को बचाने में जुटा है। लेकिन सवाल है कि आखिर कटाव रोकने के लिए किए गए करोड़ों के काम का नतीजा क्या निकला? जब तटबंध नहीं बचा, तो क्या अब सड़क बच पाएगी? और अगर यह सड़क भी टूट गई, तो हजारों लोगों के आने-जाने का रास्ता कौन बचाएगा? इस बीच ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने भरोसा दिया है कि सरकार काम कर रही है और सड़क को बचा लिया जाएगा। दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता और भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने तटबंध टूटने के लिए सरकार और संबंधित मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफे की मांग की है। वहीं, वीआईपी नेत्री अपर्णा कुमारी ने भी मंत्री के पुराने बयान का हवाला देकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा की पथ निर्माण मंत्री ने लिखित में कहा था बांध टुटा तो इस्तीफा दे देंगे अब उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और जल्द से जल्द सड़क बचाने के लिए मजबूत पहल होनी चाहिए। राघोपुर में गंगा का कटाव जारी है, घर उजड़ रहे हैं और अब सड़क पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि लोगों को राहत कब मिलेगी और कटाव रोकने के दावों का जवाब कौन देगा?0
0
Report
सीतामढ़ी में बाल विवाह मुक्त पंचायत संकल्प हस्ताक्षर अभियान शुरू
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर सीतामढ़ी पुलिस, अदिथी कवच परियोजना एवं महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में “बाल विवाह मुक्त पंचायत संकल्प हस्ताक्षर अभियान” का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक मो. नजीब अनवर के द्वारा किया गया। इस पहल का उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुरीति के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाना, पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा बाल विवाह मुक्त पंचायतों के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करना है। जिले की 10 पंचायतों में इस अभियान को केंद्रित रूप से संचालित किया जाएगा। इनमें परिहार प्रखंड की पिपरा विशनपुर, बबूरवन, सुतिहारा, लहुरिया एवं महादेवपट्टी पंचायत हैं; सुरसंड प्रखंड की बघारी पंचायत; सोनबरसा प्रखंड की जयनगर, दोस्तियां एवं घुरघुरा हनुमाननगर पंचायत तथा डुमरा प्रखंड की मिश्रौलिया पंचायत शामिल हैं। इन पंचायतों में पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों तथा ग्राम सभाओं के माध्यम से बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने की पहल आरम्भ की गई है।0
0
Report
बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़
Banswara, Rajasthan:नवरात्रि के पावन अवसर पर बांसवाड़ा जिले के प्रसिद्ध माँ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में भक्तों का आज सुबह से ताता लगा रहा । माता के दर्शन के लिए हजारों की तादाद में भक्त मंदिर पहुंचे। सुबह 5 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। भक्तों ने माता के दरबार में मंगल आरती का लाभ लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में भक्तिमय माहौल नजर आया। दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं, इंदौर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माता को पांच किलोमीटर लंबी चुनरी अर्पित करने के लिए चुनरी यात्रा निकाली । इस विशेष आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट की ओर से दर्शन के लिए सुगम व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि भक्तों को माता के दर्शन करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
फरीदकोट में बारिश से किसान चिंतित, सरकार से राहत और खरीद की मांग
Kot Kapura, Punjab:ਫਰੀਦਕੋਟ ਚ ਅੱਧੀ ਰਾਤ ਤੋਂ ਪੈ ਰਹੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਦੇ ਚੱਲਦੇ ਮੌਸਮ ਚ ਵੱਢੀ ਤਬਦੀਲੀ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਤਾਪਮਾਨ ਚ ਕਾਫੀ ਗਿਰਾਵਟ ਪਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜੌ ਸਰਦੀ ਦੇ ਮੌਸਮ ਦੇ ਆਗਾਜ਼ ਦੀ ਦਸਤਕ ਮੰਨੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।ਉਧਰ ਇਸ ਬਾਰਿਸ਼ ਦੇ ਚੱਲਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਚਿਹਰਿਆਂ ਤੇ ਚਿੰਤਾ ਦੀਆਂ ਲਕੀਰਾਂ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੀਆ ਹਨ।ਕਿਸਾਨਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਜਦੋਂ ਬਾਰਿਸ਼ ਦੀ ਲੋੜ ਸੀ ਉਸ ਵੇਲੇ ਤਾਂ ਬਾਰਿਸ਼ ਪਈ ਨਹੀਂ ਪਰ ਜੌ ਹੁਣ ਅਚਨਚੇਤ ਬਾਰਿਸ਼ ਪੈ ਰਹੀ ਹੈ ਇਸ ਕਾਰਨ ਮੰਡੀ ਚ ਪਿਆ ਝੋਨਾ ਭਿੱਜਣ ਕਾਰਨ ਹਲੇ ਬੋਲੀ ਲੱਗਣ ਲਈ ਪਈ ਫ਼ਸਲ ਲਈ ਖੱਜਲ ਹੋਣਾ ਪੇ ਸਕਦਾ ਹੈ ਕਿਉ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਆਪਣੇ ਮਾਪਦੰਡਾਂ ਤੇ ਫ਼ਸਲ ਦੀ ਖਰੀਦ ਕਰਨੀ ਹੈ ਪਰ ਮੰਡੀ ਚ ਭਾਵੇਂ ਕਿਸਾਨ ਸੁੱਕਾ ਝੋਨਾ ਲੈਕੇ आਇਆ ਹੋਵੇ ਪਰ ਬਾਰਿਸ਼ ਕਾਰਨ ਨਮੀ ਵਧ ਸਕਦੀ ਹੈ।ਉਧਰ ਖੇਤਾਂ ਚ ਕਟਾਈ ਲਈ ਤਿਆਰ ਫ਼ਸਲ ਦੀ ਕਟਾਈ ਵੀ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਇੱਕ ਤਾਂ ਮੰਡੀ ਚ ਫ਼ਸਲ ਨੂੰ ਬਾਰਿਸ਼ ਤੋ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰੇ ਦੂਜੇ ਖਰੀਦ ਮੌਕੇ ਕੁਝ ਰਾਹਤ ਦੇਵੇ。0
0
Report
शारदीय नवरात्र का शुभारंभ: बिलासपुर के नैनादेवी मंदिर में भक्तों की उमड़ती भीड़
Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- बिलासपुर स्थित शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में सुबह की आरती के साथ शारदीय नवरात्र हुए शुभारंभ, नवरात्रि के दौरान देशभर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला हुआ शुरू तो प्रशासन व मंदिर न्यास ने तैयारियां की पूरी। पांच: पंजाब, हरियाणा व दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है, इसके साथ ही मंदिर परिसर स्थित प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालकर पुण्य लाभ प्राप्त किया है। वहीं नवरात्र के अवसर पर मंदिर की गई भव्य सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजा माता रानी का दरबार भक्तिमय वातावरण में चार चांद लगा रहा है। शारदीय नवरात्र के आगाज के साथ ही श्री नैनादेवी मंदिर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आगामी नौ दिनों तक देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के मां नैनादेवी के दरबार में पहुंचने की उम्मीद है।0
0
Report
CAQM टीम तरनतारन में पराली व्यवस्थाओं का जायजा, 18 जिलों में फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात
Tarn Taran Sahib, Punjab:CAQM की तीन सदस्यीय टीम ने तरनतारन में पराली प्रबंधन का लिया जायजा, किसानों से किया संवाद; 18 जिलों में फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात ित्र: पंजाब में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की स्थिति और पराली प्रबंधन के इंतजामों का जायजा लेने के लिए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) की तीन सदस्यीय टीम शनिवार को तरनतारन पहुंची। टीम में कमीशन के सदस्य डॉ. एसडी अत्री, डायरेक्टर आरके अग्रवाल और डॉ. प्रियंका मैत्री शामिल थे। पराली जलाने के लिहाज से हॉटस्पॉट माने जाने वाले अमृतसर और तरनतारन में टीम ने जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की。 इस दौरान तरनतारन के एसडीएम डॉ. करणवीर सिंह और कृषि विभाग के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. तेजबीर सिंह भंगू भी टीम के साथ मौजूद रहे। कृषि विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले डॉ. अत्री ने किसानों से बातचीत कर पराली जलाने के कारणों, प्रशासन की व्यवस्थाओं और पराली प्रबंधन को लेकर किसानों की संतुष्टि के बारे में जानकारी ली。 इसके बाद टीम ने पराली डंप का दौरा कर वहां पराली के संग्रह, प्रबंधन और इस्तेमाल की प्रक्रिया का जायजा लिया। अधिकारियों ने डंप संचालकों से भी प्रबंधन की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की。 ‘किसानों और प्रशासन के प्रयास जारी रखने की जरूरत’ डॉ. एसडी अत्री ने कहा कि पंजाब में जिस तरह चारों ओर धुआं दिखाई देने की तस्वीर पेश की जाती थी, वैसी स्थिति उन्हें इस दौरे के दौरान नजर नहीं आई। उन्होंने पराली प्रबंधन के लिए किसानों और प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रयासों को लगातार जारी रखना होगा, ताकि पराली जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके。 उन्होंने बताया कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और प्रशासनिक कार्रवाई की निगरानी के लिए पंजाब के 18 जिलों में फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें पहुंच चुकी हैं। ये टीमें रोजाना की रिपोर्ट CAQM को सौंपेंगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पराली को आग लगाने के बजाय वैज्ञानिक तरीकों से उसका प्रबंधन करें。 एक एकड़ पराली प्रबंधन पर 200 रुपये खर्च राणा शुगर मिल के पराली डंप प्रबंधक गुरजिंदर सिंह संधू ने बताया कि उनकी टीम रोजाना किसानों से संपर्क कर उन्हें पराली नहीं जलाने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने दावा किया कि एक एकड़ में पराली प्रबंधन पर करीब 200 रुपये खर्च आता है。 बाईट डाक्टर एसडी अत्री बाइट गुरजिंदर सिंह संधू0
0
Report
Advertisement
