285123
जालौन में कदौरा थाना क्षेत्र के खाद गोदाम परिसर में मिला बुजुर्ग का शव
Bhadekh Diwara, Uttar Pradesh:जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के खाद गोदाम परिसर में एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। जिसके चलते सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि मृतक बुजुर्ग लोगों से खाना मांगकर अपना जीवन चलता था। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में मंगलसूत्र लूट: पैलेस के पास बाइक सवार फरार
Satna, Madhya Pradesh:सतना। कोलगवां थाना अंतर्गत गहरा नाला से आवासीय विद्यापीठ तरफ जाने वाले मार्ग में स्थित एक पैलेस के पास बीती रात अज्ञात बाइक सवार ने राह चलती महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर सनसनी फैला दी। फरियादी फूलचंद्र गुप्ता निवासी बद्री पुरम कॉलोनी उतैली की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फूलचंद्र गुप्ता अपनी पत्नी राधा गुप्ता और बेटी को बाइक से लेकर बाजार गए थे। बाजार से लौटने के बाद बीती रात तकरीबन 8 बजे फूलचंद्र गहरा नाला के पास पत्नी और बेटी को छोडक़र अपनी दुकान लौट गए। राधा गुप्ता बेटी को लेकर घर जा रहीं थीं, जैसे ही वे पैलेस के पास पहुंचीं सामने से बाइक सवार आया और राधा गुप्ता के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। वारदात के बाद वहां से गुजर रहे फूलचंद्र गुप्ता के भतीजे ने बाइक सवार का पीछा भी किया, लेकिन वह पलक झपकते ही गायब हो गया। वारदात के बाद राधा गुप्ता पति के साथ कोलगवां थाने पहुंचीं। अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। हालांकि अभी आरोपी की पहचान नहीं की सकी。0
0
Report
जालौन के मैकेनिक नगर में ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग, बिजली आपूर्ति प्रभावित
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रिहायशी इलाके में रखे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लगने से मचा हड़कंप, देखते ही देखते आग का गोला बना ट्रांसफार्मर, इलाके में मची अफरा-तफरी, ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति हुई बाधित, आग बढ़ती देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मैकेनिक नगर इलाके का मामला。0
0
Report
घोड़े पर पहुंचे बीजेपी विधायक वीर विक्रम सिंह, भरतापुर में शोक परिवार से मिले
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में कटरा विधानसभा 131 में उस समय लोगों की नजरें थम गईं जब बीजेपी विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह “प्रिंस” घोड़े पर सवार होकर विकास खंड जैतीपुर के ग्राम भरतापुर पहुंचे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अनोखे अंदाज में गांव पहुंचकर एक शोकपूर्ण परिवार से मुलाकात की और संवेदनाएं व्यक्त कीं। घोड़े पर सवार विधायक को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने कहा, “ऐसा दृश्य तो फिल्मों में देखा था”, तो कोई बोला, “लग रहा था जैसे पुराने समय के राजा जनता का हाल जानने निकले हों।” गांव के बुजुर्गों ने भी इस पहल की जमकर तारीफ की। विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह “प्रिंस” ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को देखते हुए ईंधन बचत समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर छोटी-छोटी पहल भी लोग अपनाएं तो बड़ा बदलाव संभव है। क्षेत्र में उनकी इस अनोखी एंट्री की चर्चा देर तक होती रही। लोगों का कहना था कि जनता के बीच अलग अंदाज में पहुंचने वाले ऐसे जनप्रतिनिधि कम ही देखने को मिलते हैं।0
0
Report
Advertisement
पटना में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, पेट्रोल 110 पार
Noida, Uttar Pradesh:पटना देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखने लगा है। शनिवार से नई दरें लागू हो चुकी हैं। देशभर में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में भी आज सुबह से पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू कर दी गई हैं। नई दरों के अनुसार, पटना में पेट्रोल 95 पैसे और डीजल 96 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके बाद राजधानी में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँच चुकी है। बढ़ती कीमतों को लेकर पटना के लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर उनकी जेब पर पड़ रहा है। आमदनी नहीं बढ़ रही, लेकिन खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे घर का बजट बिगड़ रहा है। हालांकि, कुछ लोग इसे मौजूदा वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि देश इस समय आर्थिक चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में अगर कीमतें बढ़ रही हैं तो लोगों को धैर्य रखना चाहिए। उनका मानना है कि आने वाले समय में हालात सामान्य होने पर सरकार कीमतों में राहत दे सकती है।0
0
Report
मैनपुरी-करहल स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही,टेबल पर सोते मिले कर्मचारी,वीडियो वायरल ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही,वैक्सीन रूम में टेबल पर सोते मिले कर्मचारी,वीडियो वायरल । मैनपुरी के करहल से स्वास्थ्य विभाग को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोल्ड चैन कक्ष में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी टेबल पर पैर पसारकर सोते मिले। ये वही कक्ष है,जहां बच्चों की जान बचाने वाली वैक्सीन रखी जाती है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। सवाल उठ रहा है-क्या सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जान भगवान भरोसे है? देखिए ये वीडियो...करहल स्वास्थ्य विभाग का कोल्ड चैन कक्ष,जहां 2 से 8 डिग्री तापमान में बच्चों की वैक्सीन सुरक्षित रखी जाती है,वहीं स्वास्थ्य कर्मी टेबल पर आराम फरमा रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कर्मचारी बेफिक्र होकर सो रहा है। ये वही विभाग है जो आए दिन बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे करता है। जिस कक्ष में लाखों रुपये की वैक्सीन रखी जाती है,जहां एक डिग्री तापमान ऊपर-नीचे होने से पूरी खेप खराब हो सकती है, वहां का स्टाफ सो रहा था। अगर इस दौरान बिजली गई हो या तापमान मेंटेन न हुआ हो तो बच्चों को लगने वाली वैक्सीन का क्या होगा ? ये लापरवाही सीधे बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ है ? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद सख्त हैं,लेकिन जमीनी हकीकत ये वीडियो बयां कर रहा है। अब देखना है कि इस रक्षक पर विभाग क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
जयपुर के प्रेम नगर कॉलोनी में गैस गोदाम के पास ट्रक से धुआं, बड़ा हादसा टला
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।झोटवाड़ा स्थित प्रेम नगर कॉलोनी में बड़ा हादसा टला। सिलेंडरों से भरा ट्रक गैस गोदाम में खाली करने पहुंचा था। उसी दौरान सिलेंडरों से भरे ट्रक के पास खड़े लोडिंग टेंपो से उठने लगा धुआँ। गैस गोदाम के पास धुंआ उठने से मची अफरा-तफरी। कॉलोनी और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल। स्थानीय लोग लगातार कर रहे गोदाम शिफ्ट करने की मांग। रिहायशी इलाके में गोदाम होने से हर समय रहता हादसे का डर। पूरी घटना CCTV में हुई कैद।0
0
Report
Advertisement
जौनपुर की कार में भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; वीडियो वायरल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में चलते-चलते कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, घटना का वीडियो वायरल जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र स्थित बनुवाडीह गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर दौड़ रही एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कार में धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत गाड़ी रोक दी और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि चालक समय रहते बाहर नहीं निकलता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई0
0
Report
प्रतापगढ़ बार का महा-बहिष्कार: संभाग तक फैला आंदोलन जारी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला अभिभाषक संघ द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी और कड़कती धूप के बीच अधिवक्ता न्यायालय परिसर में टेंट के नीचे डटे रहे और न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार जारी रखा। आंदोलन अब जिला स्तर से आगे बढ़कर संभागीय स्वरूप ले चुका है, जिससे इसे ऐतिहासिक माना जा रहा है। अधिवक्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतापगढ़ बार अध्यक्ष बलवंत बंजारा के आह्वान पर उदयपुर संभाग की जिला बार और अधीनस्थ बार एसोसिएशनों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रतापगढ़ बार के साथ खड़े रहने का भरोसा जताया है। इसी समर्थन के तहत बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा सहित अरनोद, छोटी सादड़ी और धरियावद बार एसोसिएशनों ने 25 मई को प्रतापगढ़ बार के समर्थन में एक दिवसीय पूर्ण कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन के रवैये को देखते हुए अब उच्च स्तर पर पहल की जाएगी। इसके लिए बार अध्यक्ष बलवंत बंजारा के नेतृत्व में एक विशेष शिष्टमंडल जोधपुर जाकर मुख्य न्यायाधिपति से मुलाकात करेगा और मांगों के शीघ्र समाधान को लेकर वार्ता करेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति, राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति एवं संबंधित न्यायिक अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आगामी चरण में कोटा और बीकानेर संभाग को भी जोड़कर आंदोलन को राज्य स्तरीय स्वरूप देने की रणनीति पर विचार किया जा रहा है।0
0
Report
दो साल से अधूरी सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीणों ने जल्द निर्माण पूरा कराने की उठाई मांग
Pratapgarh, Rajasthan:दो साल से अधूरी सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीणों ने जल्द निर्माण पूरा कराने की उठाई मांग प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उपखंड क्षेत्र के खरखड़ा गांव से रामनगर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य करीब दो वर्ष पूर्व स्वीकृत हुआ था, लेकिन आज तक सड़क निर्माण पूरा नहीं हो सका है। अधूरी सड़क के चलते क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क कई स्थानों पर उखड़ी हुई और कच्ची बनी हुई है, जिससे वाहन चालकों के फिसलकर चोटिल होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। बरसात के मौसम में कीचड़ और अन्य समय धूल के कारण हालात और अधिक खराब हो जाते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए संबंधित ठेकेदार को पाबंद कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवाने और सड़क को पूर्ण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके।0
0
Report
Advertisement
60 लाख लागत की सीसी सड़क का निरीक्षण, ग्रामीणों में खुशी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद पंचायत समिति क्षेत्र के जाजली से उचवानियाँ तक जनजाति विभाग द्वारा स्वीकृत 60 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सीसी सड़क कार्य का विकास अधिकारी अशोक कुमार डिंडोर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, उपयोग में लाई जा रही सामग्री एवं कार्य की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विकास अधिकारी ने कहा कि सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। वहीं ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग पूरी होने पर खुशी जताते हुए कहा कि सड़क बनने से गांवों के बीच संपर्क मजबूत होगा और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।0
0
Report
बिहार में NEET परीक्षार्थियों के लिए सभी सरकारी बसें निशुल्क: प्रशासन ने सहयोग का किया आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:NEET परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा।\nसाथ ही, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों हेतु पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें।\nसभी अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ!0
0
Report
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी: 30 घायल, 6 गंभीर
Alwar, Rajasthan:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: स्लीपर बस पलटी, 30 घायल, 6 की हालत गंभीर अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में आज सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के चैनज 139.6 पर एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार करीब 30 लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद एनएचएआई की एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को पिनान अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में से करीब 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अलवर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री एक ही परिवार के थे, जो मध्यप्रदेश के श्योपुर से गोवर्धन भागवत कथा में शामिल होने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी बने सिंह मीणा ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया , फिलहाल पिनान अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है।0
0
Report
Advertisement
ऋषिकेश होटल में लिफ्ट दुर्घटना: 5 पर्यटक गंभीर, इलाज के लिए एम्स दाखिल
Rishikesh, Uttarakhand:वी.ओ (1) : तीर्थनगरी ऋषिकेश का वीरभद्र रोड बीती रात अचानक चीख-पुकार से दहल उठा। यहाँ स्थित 'होटल तुसक' में दिल्ली-एनसीआर से घूमने आए पर्यटकों के साथ एक जैसा भयानक हादसा हुआ, जिसने सबकी रूह कंपा दी। फरीदाबाद के रहने वाले 5 पर्यटक होटल की पांचवी मंजिल पर डिनर करने गए थे। खाना खाने के बाद जैसे ही वो नीचे आने के लिए लिफ्ट में सवार हुए... अचानक लिफ्ट का तार टूट गया और वो सीधे पांचवीं मंजिल से नीचे जमीन पर आ गिरी। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एम्स पुलिस चौकी के प्रभारी देवेंद्र पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहाँ पर्यटक दर्द से कराह रहे थे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और सभी घायलों को ऋषिकेश एम्स पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे में एक पर्यटकों के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं, जबकि एक के हाथ में गंभीर चोट है और बाकी दो की हालत भी नाजुक बनी हुई है। वाकई यह एक बेहद डरा देने वाला हादसा है, जो होटलों में सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े करता है। फिलहाल एम्स चौकी प्रभारी देवेंद्र पंवार ने बताया कि पुलिस ने होटल प्रबंधन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
झांसी के गरिया गांव के कचरे में भीषण आग, पेड़ झुलसे
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के गरिया गांव रोड किनारे डले कचरे के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की झाड़ियों और हरे-भरे पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते कचरे में लगी आग काफी दूर तक फैलकर पेड़ों तक पहुंच गई और पेड़ भी जलने लगे। फैल रही आग से डरकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन तब तक झाड़ियां जल गई और पेड़ झुलस कर नष्ट हो गए。 झांसी के गरिया गांव रोड सड़क किनारे पड़े सूखे कचरे में अज्ञात कारणों से आग भड़क गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और उसने सूखी झाड़ियों के साथ-साथ सड़क किनारे लगे कई हरे-भरे पेड़ों को भी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुआं देखकर आसपास की बस्तियों, खासकर सुमेर नगर के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों को डर था कि रात का समय है आग कहीं रिहायशी इलाके तक न पहुंच जाए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। तब जाकर सुमेर नगर और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन तब तक सड़क किनारे लगे कई पेड़ जलकर नष्ट हो गए।0
0
Report
इस्कॉन रांची महोत्सव में राज्यपाल गंगवार का भव्य स्वागत, 500 से अधिक भक्त
Ranchi, Jharkhand:इस्कॉन रांची द्वारा आयोजित हरे कृष्ण महोत्सव में झारखंड के राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर इस्कॉन रांची के भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनका इस्कॉन संस्था से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के बरेली में भी इस्कॉन द्वारा समाजहित में कई सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में भी संस्था धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने इस्कॉन से राज्य के जनजातीय समाज के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम करने की اپیل की। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक भक्त शामिल हुए। बाइट: संतोष कुमार गंगवार, राज्यपाल झारखंड0
0
Report
Advertisement
