285123
जालौन के कैलिया थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एक युवक का शव
Bhadekh Diwara, Uttar Pradesh:जालौन के कैलिया थाने में तैनात मुख्य आरक्षी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। आपको बता दें कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, जबकि पुलिस का कहना है कि मृतक ने खुद की जान खुद ही ली है। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटे हुए हैं
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दो दिन की बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी फसलें देख छलका दर्द
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:कटाई के समय बारिश बनी आफत, खड़ी फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट की चिंता परतावल/महराजगंज। क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलें बारिश और तेज हवा के कारण गिरने लगी हैं। पककर तैयार हो रही फसलों को नुकसान पहुंचने से किसान मायूस हैं। जिस फसल को तैयार करने के लिए किसानों ने दिन-रात मेहनत की, अब उसी फसल को कटाई के समय बर्बाद होते देख उनके चेहरे पर चिंता साफ नजर आ रही है। स्थानीय किसानों का कहना है कि खेती में बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च करने के बाद फसल तैयार होती है। किसान पूरे साल अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए रहते हैं, लेकिन ऐन कटाई के समय मौसम की मार उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रही है। खेतों में गिरी फसलों को देखकर किसानों को पैदावार कम होने और आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। किसानों के लिए यह बारिश किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। पहले ही खेती की लागत बढ़ने से किसान परेशान हैं, वहीं अब बेमौसम बारिश ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। यदि मौसम का यही रुख बना रहा तो फसलों को और नुकसान पहुंच सकता है। इससे किसानों की आमदनी पर भी असर पड़ने की आशंका है। स्थानीय किसानों ने फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी परेशानी को गंभीरता से लेते हुए नुकसान का आकलन कर राहत दिलाने की दिशा में कदम उठाएगा। मेहनत पर मौसम की मार किसानों के लिए फसल केवल अनाज नहीं, बल्कि पूरे परिवार की सालभर की उम्मीद होती है। ऐसे में कटाई के समय बारिश से फसल का गिरना उनके लिए दोहरी मार है। खेतों में बिखरी फसलें किसानों की मेहनत और उनकी उम्मीदों पर पड़े मौसम के प्रहार की कहानी बयां कर रही हैं।0
0
Report
बालाघाट कांग्रेस संगठन में बड़ी कार्रवाई, निष्कासन की घोषणा
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट मे कांग्रेस संगठन में बड़ी कार्रवाई... विधायक विवेक पटेल के खिलाफ टिप्पणी करना पूर्व जिला पंचायत सदस्य को पड़ा भारी... रामकुमार नागपुरे कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित... खैरलांजी मे शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में दिया था आपत्तिजनक भाषण.... कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक संजय उइके ने जारी किया निष्कासन आदेश.... सार्वजनिक मंच से की गई टिप्पणी को संगठन ने माना पार्टी विरोधी गतिविधि।0
0
Report
बद्रीनाथ से लौटता हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत छह यात्री सवार
Jalaun, Uttar Pradesh:बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में चाई गांव के पास क्रैश हुआ, पायलट समेत छह यात्री थे सवार,0
0
Report
Advertisement
पूर्व सांसद आर. के. सिन्हा के निधन पर गहरी श्रद्धांजलि और शोक
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व सांसद श्री आर. के. सिन्हा जी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि! ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!0
0
Report
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव प्रचार तेज, भाजपा ने जनसंपर्क बढ़ाया
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान में पंचायती राज चुनाव ने ले गे चुनावी सरगर्मी जोरा पर है। जिसने लागै सगळी पार्टीयां गांव-गांव में अपने प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा कर रया है अर मतदान करण री अपील कर रया है। इणी तरियां जिले के सुरतगढ़ माइन आज भाजपा नेतां ने भी अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क किया अर मतदाताओं से वोट री अपील की। इण दौरान भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पुनिया अर भाजपा नेतां से खास बात करी।0
0
Report
चुनाव को लेकर बाबूलाल धायल का वॉकथ्रू: सियासी तूफान की आहट
Noida, Uttar Pradesh:चुनाव को लेकर वॉकथ्रू बाबूलाल धायल।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड में मौसम करवट, हल्द्वानी-नैनитыाल में बारिश, ठंड की दस्तक
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है, हल्द्वानी नैनीताल और आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है, इसके बाद पहाड़ी इलाकों में भी ठंड ने दस्तक दे दी है, मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद नैनीताल जिला प्रशासन ने एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को 24 घंटे मोबाइल फोन चालू रखने और अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ही मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आपदा कंट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता और राहत कार्य शुरू किए जा सकें, मौसम खराब होने की आशंका के बीच जिला प्रशासन ने आम जनता से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने साफ कहा है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें।0
0
Report
उमकली को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग तेज, मतदान बहिष्कार के बीच ग्रामीण
Pali, Rajasthan:पाली जिले के रोहट पंचायत समिति के देवान ग्राम पंचायत के अधीनस्थ उमकली गांव की ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है, दो दिन पूर्व भी जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की चुनाव में भी मतदान का बहिष्कार किया था तो वहीं अब भी पंच सरपंच के चुनाव में भी उमकली गांव के मतदाताओं द्वारा बहिष्कार किया जा रहा है उनकी मांग यह है कि मापदंडों के आधार पर उमकली ग्राम पंचायत बननी चाहिए लेकिन उनके द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है ऐसे में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उमकली से देवान ग्राम पंचायत 10 से 12 किलोमीटर दूर है तो वहीं यातायात की सुविधा भी मौजूद नहीं है ऐसे में उमकली को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग लगातार कर रहे हैं ।0
0
Report
बैतूल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मेगा कार्यक्रम से 443 करोड़ रुपये के विकास कार्य
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मेगा कार्यक्रम होने जा रहा है, जहां करोड़ों रुपये की सौगातों के साथ हजारों वनवासियों और तेंदूपत्ता संग्राहकों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। मुख्यमंत्री 3 लाख 69 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि ट्रांसफर करेंगे। इस सौगात का लाभ बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम जिले के संग्राहकों को मिलेगा। इतना ही नहीं, ग्राम वन समितियों को भी 6 करोड़ 35 लाख रुपये का काष्ठ लाभांश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम यहीं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बैतूल जिले को 443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी मिलने जा रही है। पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा बैतूल के लिए आर्थिक लाभ और विकास की बड़ी सौगात लेकर आने वाला है.0
0
Report
Advertisement
दीपावली से पहले चांदी-सोने की कीमतों में गिरावट, खरीदारी में राहत
Jaipur, Rajasthan:दीपावली पर चांदी-चांदी,दो दिन में चांदी 10 हजार सस्ती,सोने के भाव भी कम जयपुर-दीपावली के त्योहार पर सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत की खबर है। जयपुर के सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन में चांदी 10 हजार रुपए प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। सोने के भाव में भी गिरावट आई है। ऐसे में त्योहार के सीजन में ग्राहकों को खरीदारी का मौका मिल रहा है。 दीपावली से पहले जैसे जैसे चांदी के दाम कम होते जा रहे है,वैसे वैसे चांदी के साथ साथ बाजारों की चमक और बढ़ती जा रही है। जयपुर के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। चांदी आज 5 हजार रुपए प्रति किलो और सस्ती हो गई। इसके साथ ही दो दिन में चांदी के भाव 10 हजार रुपए गिर चुके हैं। जयपुर में चांदी का भाव अब 1 लाख 92 हजार रुपए प्रति किलो पर आ गया है। अगर अक्टूबर के पुराने पर नजर डालें तो महीने की शुरुआत में चांदी करीब 2 लाख 35 हजार रुपए किलो थी। अक्टूबर में ही चांदी का भाव 2 लाख 40 हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंचा था। लेकिन बाजार में चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष खुटेटा का कहना है कि दीपावली पर चांदी के भाव कम होने से ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। धनतेरस के लिए पहले से ही ग्राहक बुकिंग करवा रहे है. चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट का दौर जारी है। जयपुर में आज सोना 1200 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। इसके साथ ही सोने का भाव 1 लाख 45 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अक्टूबर की शुरुआत में 24 कैरेट सोना करीब 1 लाख 49 हजार 580 रुपए था और महीने में यह 1 लाख 51 हजार 570 रुपए तक पहुंचा था।सोने-चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट से दीपावली पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को राहत मिल सकती है。 फिलहाल दीपावली से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरावट ने ग्राहकों को राहत की उम्मीद जरूर दी है। हालांकि बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में सर्राफा कारोबारियों और ग्राहकों की नजर अब आगामी दिनों में कीमतों की चाल पर रहेगी。0
0
Report
जयपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पंच-सरपंच चुनाव के दूसरे चरण में तेज उत्साह
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर पंचायत चुनाव का दूसरा चरण जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक फील्ड में रामपुरा, डाबड़ी, जालसू ग्राम पंचायत में मतदान बूथों का किया निरीक्षण मतदाताओं में दिखा खासा उत्साह देर रात तक आएंगे पंच, सरपंच चुनाव के नतीजे एंकर- पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज पंच सरपंच का चुनाव हो रहा है। मतदान को लेकर मतदाताताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने रामपुरा डाबड़ी और जालसू ग्राम पंचायतों में पहुंचकर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर मतदाताओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। जिला कलेक्टर संदेश नायक से बातचीत की हमारे संवाददाता प्रदीप सोनी ने0
0
Report
एएसपी की अगुवाई में कल्याण भारती इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:भविष्य में सबसे ज्यादा अपराध मोबाइल और कंप्यूटर से होंगे - पीयूष कांत राय कल्याण भारती इंटर कॉलेज कर्वी में साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित चित्रकूट। कल्याण भारती इंटर कॉलेज कर्वी में साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में सबसे ज्यादा अपराध मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से होंगे, इसलिए सभी बच्चों को अभी से जागरूक रहने की जरूरत है। मोबाइल का प्रयोग सावधानी से करें, अनजान व्यक्तियों से बातचीत और संपर्क न करें। अपर पुलिस अधीक्षक ने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों - 112, 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1930 (साइबर क्राइम), 108 और 102 के बारे में जानकारी दी और कहा कि हर व्यक्ति को इन नंबरों की जानकारी होनी चाहिए। किसी भी घटना-दुर्घटना होने पर इन हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देकर पुलिस सहायता ली जा सकती है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि मोबाइल का प्रयोग केवल पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के लिए करें, इसका दुरुपयोग न करें। बेहतर होगा कि मोबाइल का कम से कम प्रयोग कर ज्यादा से ज्यादा पुस्तकों का अध्ययन कर अपने ज्ञान को बढ़ाएं। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। छात्रा शिवानी देवी दिव्या पाल सुचेता नामदेव प्रेम शिखा,प्रिया देवी,अंबिका देवी को संतोषजनक उत्तर देने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक जागेश्वर राजपूत , सभासद शंकर प्रसाद यादव,प्रधानाचार्य कल्पना राजपूत, शिक्षक कमलेश कुमार सूबेदिता जायसवाल धीरेंद्र कुमार सुहानी पांडे कल्पना मिश्रा रमेश कुमार श्रवण कुमार रितु देवी लक्ष्मी देवी विकास कुमार आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
अरांई में पंचायत राज चुनाव: 23 ग्राम पंचायतों के लिए 208 सरपंच, 407 वार्ड पंच
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के अरांई क्षेत्र में सुबह से मतदान का दौर जारी है.. पंचायत राज चुनाव के तहत अरांई क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं..क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर हथियार बंद पुलिस जाब्ते की तैनाती कर व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है..23 ग्राम पंचायतों के लिए 208 सरपंच और 407 वार्ड पंच चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं...जबकि पंचायत समिति क्षेत्र में 101 वार्ड पांचों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है..किसी प्रकार से कानून व्यवस्था नहीं बिगड़े इसके लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है.. अजमेर जिला ऑब्जर्वर मनीष गोयल उपखंड अधिकारी अर्चना बुगालिया एडिशनल एसपी रविंद्र यादव तहसीलदार संतोष कुमार ने इस दौरान मतदान बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।0
0
Report
दीपावली से पहले जयपुर में चांदी-सोने के भाव गिरे, खरीदारी का मौसम आसान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-दीपावली के त्योहार पर सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत की खबर है। जयपुर के सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन में चांदी 10 हजार रुपए प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। सोने के भाव में भी गिरावट आई है। ऐसे में त्योहार के सीजन में ग्राहकों को खरीदारी का मौका मिल रहा है। दीपावली से पहले जैसे जैसे चांदी के दाम कम होते जा रहे हैं, वैसे वैसे चांदी के साथ साथ बाजारों की चमक और बढ़ती जा रही है। जयपुर के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी आज 5 हजार रुपए प्रति किलो और सस्ती हो गई। इसके साथ ही दो दिन में चांदी के भाव 10 हजार रुपए गिर चुके हैं। जयपुर में चांदी का भाव अब 1 लाख 92 हजार रुपए प्रति किलो पर आ गया है। अगर अक्टूबर के पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो महीने की शुरुआत में चांदी करीब 2 लाख 35 हजार रुपए किलो थी। अक्टूबर में ही चांदी का भाव 2 लाख 40 हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंचा था। लेकिन बाजार में चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष खुटेटा का कहना है कि दीपावली पर चांदी के भाव कम होने से ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। धनतेरस के लिए पहले से ही ग्राहक बुकिंग करवा रहे हैं। चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट का दौर जारी है। जयपुर में आज सोना 1200 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। इसके साथ ही सोने का भाव 1 लाख 45 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अक्टूबर की शुरुआत में 24 कैरेट सोना करीब 1 लाख 49 हजार 580 रुपए था और महीने में यह 1 लाख 51 हजार 570 रुपए तक पहुंचा था। सोने-चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट से दीपावली पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को राहत मिल सकती है। फिलहाल दीपावली से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरावट ने ग्राहकों को राहत की उम्मीद जरूर दी है। हालांकि बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में सर्राफा कारोबारियों और ग्राहकों की नजर अब आगामी दिनों में कीमतों की चाल पर रहेगी।0
0
Report
भाजपा के छगन माहौर का धौलपुर दौरा: पंचायत चुनाव और संगठन मजबूत करने पर जोर
Dholpur, Rajasthan:बसेड़ी से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहौर जयपुर से धौलपुर जाते समय बसेड़ी पहुंचे। गोपी मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पर मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माला-साफा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान आगामी पंचायत चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि छगन माहौर रहे, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुखराम कोली व नगर पालिका चेयरमैन राघवेन्द्र सिंह जाटव मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष माहौर ने कहा कि पंचायत चुनाव महत्वपूर्ण हैं। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष राजावत व पूर्व विधायक कोली ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
