285123
जालौन में एक बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को दिया गया उम्रकैद और 1 लाख जुर्माना की सजा
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के माधौगढ़ में 27 अगस्त 2023 को हरेंद्र नामक युवक ने 6 वर्षीय बच्ची को रात में घर से उठा ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। जिला न्यायालय के न्यायाधीश मोहम्मद कमर ने सुनवाई के बाद दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही, एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण किसान धरना: 10 प्रतिशत प्लॉट और भूमि अधिग्रहण कानून
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानो का हल्ला बोल दस परसेंट का प्लॉट और आबादी का पूर्ण निस्तारण और नया भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने की मांग तीन किसान संगठनों का सयुक्त धरना प्रदर्शन भारी पुलिस बल तैनात किसानों ने जमकर बोला हल्ला किसान नेता सुखबीर ख़लीफ़ा और किसान नेता रूपेश वर्मा धरना स्थल पर मौजूद किसान नेताओं की माँग THREEों प्राधिकरण किसानो की मांगों पर दे ध्यान किसानो की समस्याओं के समाधान के बाद ही होगा धरना ख़त्म किसानों के साथ काफ़ी सख्या में महिला भी पहुची, धरना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान अपनी माँगो को लेकर कर रहे धरना प्रदर्शन0
0
Report
मेरठ में हिरासत में युवक ने टॉयलेट में तेजाब पी लिया, सुरक्षा पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक युवक ने टॉयलेट में तेजाब पी लिया... युवक की हालत बिगड़ी तो पुलिसकर्मी उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे... फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई भी हो चुकी है... लेकिन इस पूरे मामले ने पुलिस कस्टडी में सुरक्षा और पूछताछ की प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं...0
0
Report
हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक: मंत्रियों-विधायकों ने SIR और सेवा संकल्प पर चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:*पंचकूला ब्रेकिंग*\n\n*हरियाणा बीजेपी की हुई अहम बैठक* \n\n*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और संगठन मंत्री फनीन्द्रनाथ शर्मा ने पार्टी नेताओं के साथ की बैठक* \n\nबीजेपी के प्रदेश कार्यालय पंचमकल में करीब तीन घण्टे चली बैठक\n\nबैठक में कैबिनेट मंत्री महीपाल सिंह ढांडा, कृष्ण बेदी , अरविंद शर्मा, राव नरबीर सिंह ,रणबीर गंगवा, श्याम सिंह राणा, अनिल विज , आरती सिंह राव ,खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नगर और खेल मंत्री गौरव समेत तमाम मंत्री और विधायक मौजूद रहे\n\nइसके अलावा बैठक में\n2024 चुनाव में पार्टी से उम्मीदवार रहे वरिष्ठ नेता जिला अध्यक्ष , जिला प्रभारी और विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी भी शामिल थे\n\nइस बैठक में सेवा संकल्प अभियान और प्रदेश में जारी SIR को लेकर हुई चर्चा0
0
Report
Advertisement
सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी की तैयारी तेज, प्रमुख नेतृत्व संभावित प्रत्याशी चर्चा में
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर-मालवा के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों को लेकर रायशुमारी भी की गई। इस दौरान मंत्री नागर सिंह चौहान ने चुनाव को छोटा, लेकिन पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। वीओ- सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीतिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद लता वानखेड़े, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, मधु गेहलोत, बीजेपी नेता जयदीप पटेल और रवि सोलंकी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के संभावित प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं से रायशुमार की गई। वीओ- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि नगर परिषद का चुनाव भले ही छोटा है, लेकिन इसका संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी चुनाव जीतती है तो इसका संदेश अच्छा जाएगा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार है, ऐसे में सुसनेर नगर परिषद का चुनाव बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण है। बाइट- नागर सिंह चौहान, प्रभारी मंत्री0
0
Report
धार्मिक साइकिल यात्रा: कम्पेल से मथुरा तक, गिरिराज धरण दर्शन का लक्ष्य
Shajapur, Madhya Pradesh:इंदौर के पास स्थित कम्पेल गांव से शुरू हुई धार्मिक साइकिल यात्रा बुधवार को अपने दूसरे दिन शाजापुर पहुंची। यात्रा में शामिल 9 साइकिल यात्री भगवान गिरिराज धरण के दर्शन के लिए मथुरा की ओर रवाना हुए हैं। यात्रियों का लक्ष्य करीब 8 दिन में यात्रा पूरी कर मथुरा पहुंचकर गिरिराज धरण की शरण में दर्शन करना है। यात्रा में शामिल एक यात्री विशाल पटेल ने बताया कि यह यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है। कम्पेल गांव का भी प्राचीन धार्मिक महत्व है। प्राचीन गोर्वधन नाथ मंदिर है, यहां से दस भुजाधारी गोर्वधन जी की प्रतिमा निकली थी और इसी प्रतिमा को यहीं स्थापित किया गया। इसी आस्था को लेकर साइकिल से मथुरा तक की यात्रा शुरू की गई है। यात्राओं के अनुसार, रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों का सहयोग और स्वागत मिल रहा है। कठिनाइयों के बावजूद सभी यात्री उत्साह के साथ यात्रा कर रहे हैं। बुधवार को यात्रा दल शाजापुर पहुंचा, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया। यात्रियों ने बताया कि उनका उद्देश्य यात्रा को निर्धारित समय में पूरा कर मथुरा पहुंचकर गिरिराज धरण के दर्शन करना है।0
0
Report
दूदू में फर्जी मतदान के आरोपों के बीच 6 हिरासत, मतदान केंद्र तनावपूर्ण
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) फर्जी मतदान को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। दूदू में फर्जी मतदान के आरोप को लेकर वार्ड नंबर एक में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। निर्दलीय प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों के बीच लात-घूंसे चले थे। दूदू क्षेत्र के बिंजोलाव गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 1 का मामला था। घटना के बाद मतदान केंद्र के आसपास कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा। पुलिस की मौजूदगी के बाद स्थिति नियंत्रण में है।0
0
Report
Advertisement
बेजुबान डॉगी पर लाठीचार्ज: हत्या का वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-बेजुबान डॉगी की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या,वीडियो हुआ वायरल,कोतवाली पहुंची इंसानियत समिति,आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर। भिंड में इंसानियत को झकझोर دینے वाला मामला सामने आया है। भिंड शहर के वनखंडेश्वर रोड स्थित गोपाल गौशाला के पास का है। मंगलवार सुबह बीमार ओर घायल बेजुबानों की सेबा करने बाली इंसानियत समिति को सूचना मिली कि एक बेजुबान डॉगी गंभीर हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही समिति की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची, लेकिन वहां डॉगी मृत अवस्था में मिला। समिति के मुताबिक,डॉगी के मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर चोटों के निशान दिखाई दे रहे थे। घटना के बाद समिति के सदस्यों ने आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। स्थानीय लोगों ने शंकर सिंह कुशवाह नामक व्यक्ति पर डॉगी के साथ बेरहमी से मारपीट करने की जानकारी दी,और सोशल मीडिया पर वायरल डॉगी के साथ क्रूरता करने का वीडियो भी उपलब्ध कराया, आरोप है कि मारपीट के बाद डॉगी को रस्सी से बांधकर एक बड़े पत्थर के सहारे छोड़ दिया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मृत डॉगी का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। घटना के बाद इंसानियत समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।कोतवाली पुलिस ने पशु क्रूरता अधियम कु धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना सुरु कर दी है। फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि बेजुबान पशु की मौत किन परिस्थितियों में हुई और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि बेजुबान जीवों के प्रति हिंसा रोकने के लिए कानून के साथ-साथ समाज को भी संवेदनशील होने की जरूरत है।0
0
Report
हनुमानगढ़ के भादरा में फर्जी मतदाता पकड़े, वार्ड-4 में तीन युवक गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : भादरा में निकाय चुनाव मतदान में पकड़े कथित फर्जी मतदाता, वार्ड नंबर 4 में तीन युवकों को फर्जी वोटिंग करते हुए पकड़े जाने की सूचना, लोगों ने युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बना हुआ है मतदान केंद्र, कांग्रेस प्रत्याशी राजेश खेमका ने लगाए आरोप, उत्तराखंड के युवक गए पकड़े0
0
Report
पप्पू यादव ने गर्दनीबाग में दरोगा-नल-जल अभ्यर्थियों से मिलकर सरकार पर निशाना साधा
Patna, Bihar:पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर दरोगा अभ्यर्थियों और नल-जल अनुरक्षक कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है, दरोगा भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी 1799 पदों के लिए हुई परीक्षा की निष्पक्ष जाँच कराने और फिजिकल टेस्ट की तारीख जल्द घोषित करने की मांग कर रहे हैं वहीं, नल-जल अनुरक्षक कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर पिछले 25 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। इसी बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे और धरनारत अभ्यर्थियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं, पप्पू यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार गरीबों के लिए ठीक से काम नहीं कर पा रही है, उन्होंने दावा किया कि उन्होंने करीब 12 जिलों के गांवों का दौरा कर जमीनी स्थिति देखी है जहां कई जगहों पर न पानी पहुंचा है, न लोगों को लोन मिला है और न ही कम्युनिटी किचन की व्यवस्था है वहीं, बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह की ओर से पप्पू यादव के पैसे बांटने को लेकर उठाए गए सवाल पर भी उन्होंने जवाब दिया, पप्पू यादव ने कहा कि मंत्री भी सरकार का हिस्सा हैं और सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बात पर चर्चा करने के बजाय कि पैसा कहां से आ रहा है, गरीबों की मदद के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। पप्पू यादव ने कहा कि वह लंबे समय से लोगों की समस्याओं का समाधान करते आ रहे हैं और जरूरतमंदों की आर्थिक मदद भी करते हैं, उन्होंने कहा कि उनकी संपत्ति पर पहला अधिकार बिहार की जनता का है अगर उनके पैसे के स्रोत को लेकर सवाल है तो जांच करा ली जाए उनके पास पूरा रिकॉर्ड मौजूद है। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सवाल-जवाब और आरोप-प्रत्यारोप से बेहतर है कि सभी लोग मिलकर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए काम करें।0
0
Report
Advertisement
अमरोहा में महिला चोर ने नगरपालिका शौचालय से टोटी चुरा ली; सीसीटीवी में कैद
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में महिला चोर ने नगर पालिका के शौचालय से टोटी चोरी , सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लकड़ा में शातिर महिला चोर ने नगर पालिका की ओर से बनाए गए सार्वजनिक शौचालय को भी नहीं छोड़ा। महिला चोर शौचालय में लगी टोटी चोरी कर ले गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस घटना की जानकारी जुटाकर महिला चोर की तलाश में जुटी है।0
0
Report
औरैया:डीएसओ का गाली देने वाला ऑडियो वायरल
Auraiya, Uttar Pradesh:एंकर:औरैया डीएसओ का अपने विभाग के सप्लाई इंस्पेक्टर समीर त्रिवेदी को गाली देने वाला ऑडियो वायरल।इस मामले में डीएसओ राजेश कुमार लगातार अपने ऑफिस से नदारद चल रहे है।0
0
Report
अलीगढ़: 193 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, 50 का पता चला; फरार बदमाश तलाश
Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर....अलीगढ़ में 193 हिस्ट्रीशीटर लापता, SSP का बड़ा अभियान; 50 अपराधियों का पता चला, फरार बदमाशों की तलाश में बीट पुलिस और 700 नए कांस्टेबल मैदान में वीओ....अलीगढ़ में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने हिस्ट्रीशीशीटरों के सत्यापन का विशेष अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि जिले में कुल 1976 हिस्ट्रीशीटर सूचीबद्ध हैं। सत्यापन के दौरान कई अपराधी मृत पाए गए, जबकि कई जेल में बंद हैं। वर्तमान में 193 हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं जिन्हें कोई ठोस पता नहीं चल पाया है। करीब 10-12 दिन पहले यह संख्या 250 थी, लेकिन पुलिस ने 50 से अधिक अपराधियों का पता लगाकर सत्यापन पूरा कर लिया है। फरार हिस्ट्रीशीटरों की तलाश के लिए सभी बीट कांस्टेबलों को निर्देश दिए गए हैं। अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। *बाइट :-नीरज कुमार जादौन (एसएसपी अलीगढ़)*0
0
Report
Advertisement
बाढ़ से फसलों को नुकसान: ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में मुआवजे की मांग तेज कर दी
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - बाढ़ से फसल बर्बाद होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उठाई मुआवजे की मांग - डीएम की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार को सौंपा ज्ञापन - ग्रामीणों का आरोप—बाणसागर और लतीफ शाह बांध का पानी छोड़े जाने से दो साल से फसल हो रही बर्बाद - अभिषेक कुमार सिंह बोले—ज्यादा बारिश होते ही गांव की पूरी फसल पानी में डूब जाती है - किसानों की मांग—नष्ट हुई फसल का मुआवजा और पशुओं के चारे की व्यवस्था कराई जाए - KCC ऋण में कम से कम आंशिक छूट देने की भी प्रशासन से मांग - ग्रामीणों का आरोप—बांध का पानी छोड़ने के लिए क्षेत्र में उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने से खेतों में भर रहा पानी - आरोप—हल्का लेखपाल नवनीत मिश्रा पर छोटी-छोटी सरकारी प्रक्रिया के लिए पैसे मांगने और ग्रामीणों से दुर्व्यवहार का आरोप - ग्रामीणों का दावा—पिछली बार भी बिना उचित सर्वे के कुछ लोगों को मुआवजा दिया गया - ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ अलग से प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की - एडीएम राजेश कुमार ने दोनों शिकायतों पर जांच टीम गठित कर गांव में जांच कराने का दिया आश्वासन - ग्रामीणों ने कहा—समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो लगातार फसल बर्बाद होती रहेगी - सकलडीहा तहसील क्षेत्र के माटीगांव उर्फ परसनमोहनपुर के ग्रामीणों का मामला. बाइट : अभिषेक कुमार सिंह, किसान प्रभावित किसान, माटी गांव. बाइट : जितेंद्र कुमार मौर्य, प्रभावित किसान, माटी गांव.0
0
Report
खीरी में शारदा-घाघरा-मोहना बाढ़ से पांच तहसीलों के दर्जनों गांव डूबे
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में शारदा, घाघरा और मोहना के बढ़ते जलस्तर ने जिले की पांच तहसीलों के दर्जनों गावो को जलमग्न कर दिया है। पलिया तहसील में शारदा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। प्रशासन लगातार नदियों के जल स्तर पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही प्रभावित गांवों में कोई भूखा ना सोए उसके लिए लंच पैकेटों ,शुद्ध पानी का वितरण किया जा रहा है। कई गांव का मुख्य मार्गो से संपर्क कट गया है जहां आने जाने का एकमात्र सहारा नाव बन है। जिससे लोग अपने गांव से निकल कर रोजमर्रा की जरूरत की चीजें खरीद कर आ जा रहे है। प्रभावित लोगों की माने तो उनकी फसलें जलभराव के चलते नष्ट हो गई हैं । गांव में कई फिट पानी होने के चलते ग्रामीण के साथ पशुओं का हाल भी बेहाल है। आमजन को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिले के कई इलाकों में नदी की तेज धार ने काटन शुरू दिया है। वही प्रशाशन ने बाद पीड़ितों को मदद पहुंचाने के लिए बाढ़ चौकियां स्थापित की है जहां स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर अन्य सुविधाएं दी जा रही है। सदर तहसील में बाढ़ प्रभावित रेहरिया, नौवापुर ,खानीपुर,नकहा सहित दर्जनों गावो में बाढ़ का पानी भर चुका है।0
0
Report
खगड़िया में गंगा-गंडक बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत अभियान तेज
Khagaria, Bihar:खगड़िया में गंगा और गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि नदी के जलस्तर में थोड़ी कमी जरूर दर्ज की गई है लेकिन बाढ़ पीड़ित का दर्द कम होता नहीं दिख रहा है ऐसे में परबता,खगङिया, मानसी और गोगरी प्रखंड में बाढ पीडितों का आंकङा धीरे धीरे बढते ही जा रहा है। यह आांकड़ा अब पहूंच कर एक लाख सत्तर हजार हो गया है बाढ के पानी के कारण घर पूरी तरह से पानी में डूब चुका है। रहने और खाने के ठीकाने सब पानी में डूब गया है।ऐसे में समझा जा सकता है की बाढ पीडितों की मुश्किलें किस तरह से बढ़ी हुई नजर आ रही है। हालाकी बाढ पीडितों की परेशानी को थोडा कम करने के लिए खगङिया जिला प्रशासन और सदर विधायक बबलू मंडल हर संभव मदद में जुटे हुए हैं। जिले में चालीस कम्युनिटि किचेन चलाए जा रहे हैं जहां बाढ पीडित को खाना खिलाया जा रहा है। खगड़िया DM जहां खुद बाढ़ पीडित के बीच बैठकर खाना खा रहे हैं साथ ही उनके दर्द को बांटने की कोशिश कर रहे है वही सदर विधायक बबलू मंडल भी बाढ पीडित को खुद से खाना परोसते हुए नजर आए। एक तरह से कह सकते हैं कि आपदा के इस घङी में सभी लोग मिलकर बाढ पीडित के दर्द को कम करने के प्रयास में जुटे हैं। विधायक ने कहा कि सभी लोगो तक राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है और जहाँ कम्युनिटी किचेन की जरुरत है वहां कम्युनिटी किचेन चलाया जा रहा है और जो लोग अब भी अपने घर में हैं उसे सूखा राहत दिया जा रहा है। वही DM ने कहा की बाढ पीडित के मदद के लिए खगड़िया जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
