285123
जालौन में छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों ने किया अनशन
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोंच स्थित मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्र-छात्राएं अनशन पर बैठ गए है। सूचना के अनुसार उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने फॉर्म समाज कल्याण विभाग को अग्रेषित नहीं किया। साथ ही छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और विधायक मूलचंद्र निरंजन को ज्ञापन भी सौंपा। आपको बता दें कि विधायक ने मौके पर पहुंचकर छात्रों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Ashoknagar mein shikshika ke aarop, morcha ne nishpaksh jaanch aur aandolan ki chetavani di
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:Ashoknagar- Shikshika se abadr vyavahar ke maamle me garmaai rajneeti... - Madhya Pradesh adhikari karmachari sanyukt morcha ne khola morcha, SP ko saupaha nyayaman jnapan ki maang ki... - lipik Jayant Patel ko hatane aur janch avdhi tak attach karne ki maang... - prabhari pracharaya par lipik ko sanrakshan dene aur gawahon par dabav banane ka aarop... - 10 saal se ek hi pad par jame hain lipik, karwai na hone par bade andolan ki chetavani... Shikshak ganga raghuvanshi ne shikshak ke khilaf abadr vyavahar aur CR bigadane ki dhamki dene ka gambhir aarop lagaya hai, is maamle me M.P. adhikari karmachari sanyukt morcha ne bhi khetar me utar kar police adhyaksh ko nyayik jaanch ki maang ki hai. Ashoknagar ke Shashkiya Kanya Ucchatar Madhyamik Vidyalay me mahila shikshaki ki sthiti me lipik Jayant Patel ke khilaf abadr vyavahar aur dhamki dene ki shikayat darj ki gayi. Udyog sangathan ka aarop hai ki lipik ko Vidyalaya ke prabhari prachar ke dwara pura sahyog mil raha hai; dono adhikaris apne pad ka fayda uthakar anya shikshakon par dabav bana rahe hain, taaki koi bhi peedita ke paksh me gawahi na de sake. Sanyukt Morcha ne nyapat me spasht kiya hai ki sarkari niyamon ke mutabik kisi bhi karmachari ko ek pad par adhiktam 3 saal hi rakha ja sakta hai, lekin aaropi lipik pichhle 10 varsh se isi school ki sthapna shakha me padst hai. Morcha ka daava hai ki jab tak prabhari prachar aur lipik ko pad se nahi hataya jata, tab tak is mamle ki nishpaak jaanch sambhav hi nahi hai.0
0
Report
कांवड़ यात्रा के लिए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, सभी विभाग अलर्ट
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: सावन महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस पर ज़िला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने कहा, "हमने कांवड़ यात्रा के लिए तय सभी रास्तों का निरीक्षण किया है और ज़रूरी तैयारी का ज़्यादातर काम पूरा कर लिया है। कुछ जगहों पर बचे हुए छोटे-मोटे काम भी अगले 1-2 दिनों में पूरे कर लिए जाएंगे। बिजली विभाग, PWD, नगर निगम और पंचायती राज विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए थे और वे तेज़ी से काम कर रहे हैं। घाटों पर सुरक्षा के इंतज़ाम किए जा रहे हैं और पानी, साफ़-सफ़ाई, मोबाइल टॉयलेट और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं... CCTV निगरानी और मेडिकल टीमों व एम्बुलेंस की मौजूदगी से लेकर साफ़-सफ़ाई की पूरी सुविधाओं तक, हर चीज़ का इंतज़ाम पक्का किया जा रहा है। अधिकारियों को सेक्टर और ज़ोन सिस्टम के आधार पर ज़िम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वे लगातार घूमते रहेंगे और अपने-अपने इलाकों में इंतज़ामों को सुचारू रूप से चलाने का ध्यान रखेंगे."0
0
Report
प्रमोद तिवारी ने कहा, पेपर लीक रोकेंगे; लाठियों पर सवाल उठेंगे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "10 बजे सर्वदलीय बैठक होगी। हमारी चर्चा होगी? कि दोनों हाउस में हमारी क्या रणनीति होगी? हम 11 बजे उसका अनुपालन करेंगे... सजा ज्यादा होगी? लेकिन सवाल है कि क्या पेपर लीक रुकेगा... हम अपने जवानों पर लगी एक-एक लाठी का हिसाब लेंगे। हम पूछेंगे कि लाठियों पर क्यों कीले लगी हुई थीं? जब पैलेट गन कश्मीर में रुक गई हैं तो यहां क्यों चलीं? हम यह भी पूछेंगे कि क्या देश के नौजवानों पर AK-47 चलेगी। हम इसके लिए सरकार को शर्मिंदा करेंगे..."0
0
Report
Advertisement
पेपर लीक पर संसद गतिरोध, विपक्ष-सरकार के बीच झारखंड में बयानबाजी तेज
Ranchi, Jharkhand:पेपर लीक मामले में , पेपर लीक के खिलाफ संसद में लाए जा रहे बिल पर गतिरोध बरकरार है। इसका असर झारखंड में भी राजनीतिक बयानबाजी के रुप में देखा जा रहा है। केंद्र सरकार पेपर लीक के खिलाफ बिल ला रही है, पर विपक्ष इस पर चर्चा से पहले छात्रों पर पैलेट गन के प्रहार का हिसाब चाहता है। संसद में चर्चा नहीं होने पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा चर्चा का हम भी स्वागत करते हैं। चर्चा संसद के नियमों के अनुकूल हो लेकिन अराजकता वाले युवराज कभी चाहते ही नहीं देश में स्थिरता हो। वो पीएम आवास के सुरक्षा प्रोटोकॉल को धता बताते हुए धरना देते हैं, अपने ही सांसदों से लोकसभा और राज्यसभा में अराजकता फैलाते हैं। सरकार बातचीत के लिए तैयार है। आजादी के बाद पहली बार इतने कड़े कानून लाए जा रहे, चर्चा करने चाहिए पर छात्र तो इनके लिए टूल किट हैं।कहीं पैलेट गण नहीं चलाए गए। बाइट ...प्रतुल शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी संसद में पेपर लीक से जुड़े बिल पर गतिरोध पर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, संसद में गतिरोध नहीं है, बिल पेश हुआ है तो चर्चा होगी ही,लेकिन उसके पहले कुछ अहम सवाल हैं, सवाल है 20 जुलाई को जो पेलेट गन चला ,जिस प्रकार नेट बाइट हुआ वहां तो क्या चाहते हैं ,छात्रों को आतंकवादी बता दें, घोषित बिहार बंद था ,आप उसपर एके 47 चलाएंगे । ये क्या दर्शाता है, पहले चर्चा इस पर होनी चाहिए कि इन परिस्थितियों के लिए दोषी कौन है। बिल तो आयेगा चर्चा होगी कानून बनेगा पर ये जलते हुए सवाल हैं। पर्याप्त है कि पूरे सिस्टम की जड़ में जाकर सफाई करनी होगी। गृह मंत्री देश से माफी मांगें चर्चा शुरु हो जाएगी। बाइट ....सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुमो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा, जो संशोधन विधेयक बिल लाया गया है ये संशोधन विधेयक नहीं है । बीजेपी को अपने राजनीतिक चरित्र का संशोधन बिल लाना चाहिए।बीजेपी अगर अपने राजनीतिक चरित्र का संशोधन बिल ले आती तो चर्चा होती । दो हजार 24 में भी इसरो के पूर्व अध्यक्ष के राधाकृष्ण की अध्यक्षता में पेपर लीक के मामले में उच्च स्तरीय कमेटी बनी थी और कई प्रस्ताव दिए थे क्या अमल हुआ उस पर ,कोई अमल नहीं हुआ। लगातार पेपर लीक हुआ, परीक्षाएं स्थगित हुई तो पीएम अपने चेहरे पर फिर मेकअप कर रहे हैं ये बिल लाकर । तो इस लेकर बात नहीं बनेगी। क्योंकि मुद्दा है देश के भविष्य का और देश के भविष्य के साथ हम समझौता नहीं करेंगे। देश के भविष्य के ऊपर आप लाठी चलवाईये , देश के भविष्य के ऊपर आप गन चलवाई, एक 47 तानिये तो कैसे चर्चा होगी । पीएम पहले माफी मांगें।देश के गृह मंत्री बताएं किसके आदेश पर पेलेट गन चलाया गया । जवाबदेही और जिम्मेदारी तय करना चाहिए जब तक तय नहीं होगी मामला नहीं होगा। बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस0
0
Report
दमोह में बस से गांजे की खेप लेकर महिला तस्कर गिरफ्तार, तीन किलो गांजा बरामद
Damoh, Madhya Pradesh:गांजे की खेप लेकर बस से आ रही थी महिला तस्कर, पुलिस ने धर दबोचा.. दमोह में लगातार सक्रिय नशे के सौदागरों के बीच नशे का कारोबार भी फल फूल रहा है इस बीच जिले में अवैध गांजे की तस्करी चिंता बनती जा रही है। एक बार फिर पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप जब्त की है। मामला जिले के बटियागढ़ का है यहां पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला गांजा लेकर बस से बटियागढ़ आ रही है पुलिस ने बिना देरी किए यहां के नीमन तिराहे पर बस को रुकवाया और संदिग्ध महिला की तलाशी ली तो खबर सच्ची थी महिला के पास गांजे की खेप थी जिसे पुलिस थाने लाया गया जहां करीब साढ़े तीन किलो गांजा महिला के कब्जे से मिला। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी महिला बटियागढ़ की ही है और ये खेप वो यहीं बेचती लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।0
0
Report
NDA पार्लियामेंटरी पार्टी मीटिंग 'मंगल मिलन' के लिए नेता संसद पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:ANI MORN -- -- -- ANI DEL NDA PARL MEET ARRIV DELHI: NDA PARLIAMENTARY PARTY MEETING ‘MANGAL – MILAN’ / LEADERS ARRIVING / VISUALS Delhi: EAM Dr S Jaishankar arrives at the Parliament to attend the NDA Parliamentary Party's 'Mangal Milan' meeting. Delhi: union Minister Ashwini Vaishnaw, Rajiv Ranjan (Lalan) Singh and other leaders arrive at the Parliament to attend the NDA Parliamentary Party's 'Mangal Milan' meeting. Delhi: Rebel TMC MPs and NCPI leaders Kakoli Ghosh, Shatabdi Roy and BJP MP Sushmita Dev arrive at the Parliament to attend the NDA Parliamentary Party's 'Mangal Milan' meeting.0
0
Report
Advertisement
बदायूं गिरोह के चार अपराधी सासाराम से गिरफ्तार, हथियार व औजार बरामद
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां अपराध की योजना बनाते उत्तर प्रदेश के बदायूं गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार किए गए। इन अपराधियों के पास से दो कट्टा तथा 6 कारतूस मिले हैं। साथ ही चोरी एवं लूट कांड को अंजाम देने वाले कई औजार भी बरामद किया गया। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने सासाराम के पीर पहाड़ के पास से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया रोहित चौहान तथा ताराचंद चौहान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला के कादर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि यूपी के एटवा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुखदेव भाटी तथा रामस्वरूप भाटी को भी गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास हथियार के अलावा ताला काटने के औजार, सटल तोड़ने का मशीन था कई आपत्तिजनक औजार मिले हैं। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ये लोग दुकानों का शटर तोड़कर चोरी करते हैं, और जब मकान बंद रहता है तो वहां चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। कई बार ये लोग गृह स्वामी को घायल भी कर देते हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चंदतन पहाड़ी के पास सुनसान जगह से इन चार साथियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इन अपराधियों के स्थानीय लिंक की जानकारी भी मिली है, जिस पर पुलिस कार्रवाई करेगी। यह गिरोह यूपी का बदायूं गिरोह के नाम से कुख्यात है।0
0
Report
दिल्ली-आगरा हाईवे पर छाता की संस्कृति यूनिवर्सिटी के पास भीषण सड़क हादसा, चार घायल
Mathura, Uttar Pradesh:दिल्ली आगरा मार्ग पर छाता की संस्कृति यूनिवर्सिटी के पास भीषण सड़क हादसा - ट्रकों की भिड़ंत से लगा लंबा जाम, दो कंटेनर घुसे आपस में, चार गंभीर रूप से घायल मथुरा। छाता के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार सुबह करीब 4 बजे संस्कृति यूनिवर्सिटी के निकट एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। इस सड़क हादसे में दो कंटेनरों के चालकों और परिचालकों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार तड़के दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ईटों से भरे ट्राले में टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के दौरान जब कई वाहन खड़े थे, तभी पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर पहले से खड़े ट्रक में जा घुसा। इसके ठीक पीछे आ रहा दूसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर आगे वाले कंटेनर में पीछे से जोरदार गति से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कंटेनरों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों कंटेनरों में फंसे चालकों और परिचालकों को बाहर निकाला। सभी घायलों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। पुलिस और हाईवे के कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के बीच से हटवाकर साइड किया और करीब कई घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया।0
0
Report
मनोज सिन्हा बोले: पर्यटन की सफलता शिल्पकारों व उद्यमियों के जीवन बदले बिना नहीं
Aram Pora, Ganderbal, Highlighting the dimension of “Beneficial to All,” the Lieutenant Governor Manoj Sinha stated that the success of tourism can be achieved when lives of artisans and small entrepreneurs are transformed and the sector provides fair value for local labour and creates dignified livelihood opportunities for youth and women.0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी में भारी बारिश: भाखड़ा नदी पार हादसा टला, पुल निर्माण की मांग
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी बीच हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भाखड़ा नदी पार करते समय दो लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की तत्परता और समय रहते किए गए राहत प्रयासों से दोनों की जान बचा ली गई। बरसात के दिनों में भाखड़ा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ जाता है, लेकिन क्षेत्रवासियों के पास नदी पार करने के लिए कोई सुरक्षित विकल्प मौजूद नहीं है। पुल के अभाव में ग्रामीणों को हर वर्ष अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में पुल निर्माण की आवश्यकता और लोगों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है.0
0
Report
बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव: आख़िरी दिन प्रचार से किसके दावे होंगे प्रभावी?
Noida, Uttar Pradesh:बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। आज प्रचार का आखिरी दिन है और सभी राजनीतिक दल मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अंतिम के दो दिनों में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल ने मेगा रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया, जबकि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार मोहल्ला बैठकों और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। आज भी एनडीए और महागठबंधन दोनों की ओर से चुनाव प्रचार को धार देने के लिए बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में दोनों प्रमुख दल अलग-अलग मुद्दों के साथ जनता के बीच हैं। भारतीय जनता पार्टी सुशासन, विकास और कानून व्यवस्था को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि और चुनावी एजेंडा बता रही है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और शिक्षा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रही है। ऐसे में अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन किसकी रणनीति मतदाताओं पर ज्यादा असर छोड़ती है। आखिर जनता किसके मुद्दों और दावों पर भरोसा जताती है, इसका फैसला अब मतदान के दिन ही होगा।0
0
Report
नरसिंहपुर में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार बेचने की फिराक में है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम धुवघट निवासी 24 वर्षीय आरोपी आजाद जाट को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई है, जिन्हें पुलिस ने विधिवत ज़ब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहनता से जाँच कर रही है कि आरोपी यह हथियार कहाँ से लाया था और किसे बेचने जा रहा था।0
0
Report
Advertisement
मनोज सिन्हा ने घायल तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने की पुष्टि की
Aram Pora, Ganderbal, In a Post On X Lieutenant Governor Manoj Sinha Said " Spoke with Deputy Commissioner, Ganderbal and health officials and inquired about the health condition of Shri Amarnathji Yatra pilgrims injured in the unfortunate road accident earlier this morning at Ganiwan, Ganderbal. 39 pilgrims returning after Darshan of Baba Barfani sustained injuries and are currently undergoing treatment at SKIMS. I have directed the health officials to ensure all necessary assistance and the best possible medical care. I pray to Lord Shiva for the speedy recovery of the injured devotees.0
0
Report
शोपियां वाची में CRPF बंकर के पलटने से 8 सुरक्षाकर्मी घायल
Shopian, शोपियां के वाची में CRPF बंकर गाड़ी के लुढ़कने से 8 सुरक्षाकर्मी घायल शोपियां, जुलाई सोमवार शाम को शोपियां जिले के ज़ैनापोरा इलाके में वाची मेन रोड पर CRPF 178वीं बटालियन की BP बंकर गाड़ी के लुढ़कने से जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक जवान समेत eight सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी, जो ज़ैनापोरा के पुलिस पोस्ट वाची पर तैनात थी, कंट्रोल खोकर मेन रोड पर लुढ़क गई। इस घटना में आठ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में एक J&K पुलिस का जवान और सात CRPF के हैं。 अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) ज़ैनापोरा ले जाया गया。 आगे की जानकारी का इंतज़ार है。0
0
Report
दंतेवाड़ा: भांसी में यात्री बस पलटी, 10-12 घायल
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली के पास मंगलवार तड़के करीब सुबह 4:30 बजे ट्रेवल्स की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद भांसी के जवानों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल, जबकि अन्य को बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। भांसी थाना क्षेत्र की घटना。0
0
Report
Advertisement
