Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285123

जालौन में शराब की दुकानों पर SDM, CO व आबकारी निरीक्षक ने की छापेमारी

Jun 15, 2024 06:44:49
Bhadekh Diwara, Uttar Pradesh

जालौन के कोंच नगर में SDM, CO व आबकारी निरीक्षक ने शराब की दुकानों पर छापेमारी की। कोतवाली कोंच नगर क्षेत्र में शराब ठेका नंबर एक समेत अन्य शराब की दुकानों पर SDM सुशील कुमार, CO उमेश पांडेय व आबकारी अधिकारी शुभम देशबंधु ने छापेमारी की। इस दौरान दुकान पर बिक रही शराब की ओवररेटिंग, खुली शराब, QR कोड, ढक्कन लेवल, CC और शराब की जांच की। शराब की दुकानों का जायजा लिया। इस दौरान आबकारी निरीक्षक ने शराब की दुकान पर बिक रही शराब का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा और शराब की दुकान का लाइसेंस भी देखा।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JCJitendra Chaudhary
Mar 03, 2026 07:31:17
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के द्वारा लगातार तीसरे दिन भूख हड़ताल जारी के दौरान कई अभ्यर्थियों का तबीयत अब बिगड़ना शुरू हो गया है।इस दौरान जिला प्रशासन के बीच हड़कंप मचा हुआ है। लगातार जिला प्रशासन धरना स्थल पहुंच कर अभ्यर्थियों को समझने में लगे हुए हैं। लेकिन अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थी मानने को तैयार नहीं है। मर जाएंगे और मिट जाएंगे की बात कह रहे हैं। ऐसे में तबीयत बिगड़ने के बाद बेगूसराय के सदर अस्पताल के की डॉक्टर अशोक कुमार एवं उपाधीक्षक डॉक्टर अखिलेश कुमार सहित मेडिकल के टीम भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों को चेकअप करने के लिए पहुंचे जहां कई अभ्यर्थियों की स्थिति बिगड़ी हुई है। वही अभ्यर्थियों को हालत बिगड़ने के बाद अभ्यर्थियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना कि जब तक मेरी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल पर डटे रहेंगे। इस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया है कि पिछले तीन दिनों से अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। कुछ अभ्यर्थी की तबीयत बिक्री है मेडिकल टीम को लगाया गया है। और लगातार मेडिकल टीम चेकअप करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। आपको बताते चले कि बिहार गृह रक्षा वाहिनी होमगार्ड बहाली की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना लगातार जारी रहा। धरना में कुल 419 अभ्यर्थी शामिल हैं। और बहाली प्रक्रिया पूरी नहीं होने से उनमें गहरा रोष देखा जा रहा है। भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे तीन दिनों से भूख हड़ताल पर शांतिपूर्ण ढंग से बैठे हुए हैं, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने वार्ता की पहल नहीं की है।महिला अभ्यर्थियों ने भी अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि बहाली नहीं होने के कारण उन्हें परिवार और समाज के ताने सुनने पड़ रहे हैं। कई अभ्यर्थी आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं और कुछ ने वर्दी सिलवाने के लिए कर्ज तक लिया है। नियुक्ति नहीं होने से वे मानसिक और आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। अभ्यर्थियों ने साफ कहा है कि जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 03, 2026 07:30:23
Dehradun, Uttarakhand:एंकर होली के त्यौहार को लेकर राजधानी देहरादून में भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि होली में पुलिस अलर्ट मोड पर है खास तौर पर हुड़दंग करने वालों पर नजर रहेगी हुड़दंग करने के दौरान लोगों को परेशान करते हुए या माहौल खराब करते हुए जो भी लोग पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी देहरादून का कहना है कि होली के त्योहार और रमजान के महीने को देखते हुए भी पुलिस व्यवस्था मुस्तैद की गई है मस्जिदों में नमाज के वक्त विशेष सुरक्षा व्यवस्था तैनात की जाएगी। किसी भी पक्ष की वजह से दूसरे पक्ष को कोई परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाएगा।
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 03, 2026 07:23:04
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 03, 2026 07:21:10
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Mar 03, 2026 07:20:59
Patna, Bihar:करीब 50 मिनट सीएम आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की विजय कुमार चौधरी ने कहा कि निशांत के राजनीति में आने का समय हो गया है निशांत को राजनीति में आना ही चाहिए क्योंकि सारे लोग चाहते हैं कि निशांत राजनीति में आए निशांत के राजनीति में आने से बिहार भर के युवाओं में पार्टी के प्रति आकर्षण होगा और जेडीयू मजबूत होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह से काम किया है इसको लेकर बिहार की जनता ने उनका लगातार साथ दिया है निशांत कुमार परिपक्व हो गए हैं,इसलिए अब उन्हें राजनीति में आना चाहिए पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं की भावना है जिसे हम व्यक्त कर रहे हैं राजनीति में आने की चर्चा है और हम भी मानते हैं कि उन्हें आना चाहिए निशांत राजनीति में आएंगे राज्यसभा जाएंगे या नहीं जाएंगे यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तय करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो अंतिम तौर पर तय करते हैं वहीं राज्यसभा जाता है
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 03, 2026 07:20:45
Payikapuram, Andhra Pradesh:होली पर्व के चलते रुद्रपुर का बाजार पूरी तरह रंगों से सज गया है और लोग बड़ी संख्या में रंगों को लेने के लिए बाजार पहुँच रहे हैं। बाजार में होली की रंगत दिखाई दे रही है। द दुकानों पर रंग बिरंगे रंग गुलाल और पिचकारी लोगों को लुभा रही है। दुकानदारों की बाजार में बढ़ती भीड़ को लेकर खुश दिखाई दे रहे हैं व्यापारियों के मुताबिक इस होली पर सबसे ज्यादा अलग-अलग डिजाइन की पिचकारियों की मांग बढ़ी है। इसके अलावा पब्जी, डोरेमोन, स्पाइडर-मैन, मोटू-पतलू हथोड़ा पिचकारियों बच्चों को खूब पसंद आ रहे हैं। वहीं, मोदी जी व योगी जी के मुखौटे भी खूब भा रहे हैं। जहाँ गुलाल पारंपरिक रंगों और आकर्षक पिचकारियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। हर्बल रंगों और विभिन्न डिज़ाइनों की पिचकारियों की मांग अधिक है। बाज़ारों में खरीददारों की चहल-पहल से रौनक बढ़ गई है。
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 03, 2026 07:20:29
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 03, 2026 07:20:20
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के सदर कोतवाली इलाके के परासिया अहीर गांव में बीती रात दस घरों से तख्ते और कुर्सियों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अभी तक आपने देखा होगा कि चोर कीमती सामान और जेवर पर हाथ साफ करते थे। पर बीती रात चोरों ने गांव के लगभग आधा दर्जन घरों के बाहर रखी कुर्सियां और तख्तों पर हाथ साफ कर दिया और उनके उठा ले गए। सुबह जब लोगों नींद से जागे तो देखा कि दरवाज़े पर रखे तख्ते कुर्सियां गायब हैं। पूरा गांव पुलिस चौकी पर शिकायत करने पहुंचा। शिकायत के बाद पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में सीओ सदर संजय रेड्डी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है इस मामले में सीसीटीवी के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top