285001
झांसी मंडल में रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान हुआ शुरू
Orai, Uttar Pradesh:झांसी-उरई रेलखंड पर संरक्षा जागरूकता मोबाइल वीडियो वैन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता फैलाई गई थी। वहीं अभियान के दौरान फाटकों और स्टेशनों पर आम जनता को रेल यात्रा संबंधी सावधानियों के बारे में ऑडियो-विजुअल माध्यम से जानकारी दी गई। साथ ही संरक्षा सलाहकार द्वारा पैम्फलेट, पोस्टर और स्टीकर भी वितरित किए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा के SN मेडिकल कॉलेज में पहली किडनी ट्रांसप्लांट, मरीजों को दिल्ली-जयपुर नहीं जाना पड़ेगा
Noida, Uttar Pradesh:आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है...पहली बार यहां किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है...वो भी लखनऊ SGPGI के सहयोग से...इस कामयाबी के साथ अब आगरा के मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली या जयपुर का रुख नहीं करना पड़ेगा... एसएन मेडिकल कॉलेज की ये कामयाबी सिर्फ एक मरीज की जिंदगी बचाने तक सीमित नहीं है...बल्कि आगरा और आसपास के मरीजों के लिए उम्मीद की एक नई किरण है... क्योंकि अब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता कम हो जाएगी... और एसएन मेडिकल कॉलेज चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित करता नजर आएगा..0
0
Report
हिस्ट्रीशीटर अजब खान के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 2.82 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
Pratapgarh, Rajasthan:हिस्ट्रीशीटर अजब खान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.82 करोड़ की चल-अचल संपत्ति फ्रीज प्रतापगढ़ पुलिस ने अरनोद थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी अजब खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अजब खान की करीब 2 करोड़ 82 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति को धारा 68 के तहत फ्रीज कराया है। प्रतापगढ़ एसपी विशाल जांगिड़ ने बताया की कार्रवाई में दो फार्म हाउस, एक रिहायशी मकान, दो चौपहिया वाहन, चार मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अजब खान के खिलाफ कुल 13 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें पांच मामले मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हुए हैं। प्रतापगढ़ पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई में सबसे अहम बात यह सामने आई है कि फ्रीज की गई संपत्तियों में ऐसी संपत्तियां भी शामिल हैं, जो सीधे तौर पर अजब खान के नाम पर दर्ज नहीं थीं। पुलिस जांच में इन संपत्तियों पर अजब खान का वास्तविक कब्जा और इस्तेमाल सामने आया। ऐसे में दूसरे लोगों के नाम पर दर्ज बेनामी तरीके से रखी गई संपत्तियों को भी कार्रवाई के दायरे में लाकर फ्रीज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक अजब खान अरनोद थाने का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही जिले का हार्डकोर अपराधी है। उसके खिलाफ दर्ज 13 मामलों में पांच मामले मादक पदार्थों से संबंधित हैं। पुलिस ने नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फ्रीजिंग ऑर्डर प्राप्त किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करी और संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल हार्डकोर अपराधियों की संपत्तियों की जांच आगे भी जारी रहेगी। दूसरे लोगों के नाम पर रखी गई ऐसी संपत्तियों की भी जांच की जाएगी, जिनका वास्तविक इस्तेमाल अपराधियों द्वारा किया जा रहा है। प्रतापगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों और गंभीर अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
नगर निकाय चुनाव 2026: तहसील में नामांकन के दौरान भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय उम्मीदवार जुटे
Sri Ganganagar, Rajasthan:घड़साना में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बीच शनिवार को तहसील परिसर में भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय दावेदारों की भीड़ नजर आई। विभिन्न वार्डों से चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवार अपने नामांकन आवेदन जमा करवाने के लिए तहसील पहुंचे। SDM दीपक चंदन की निगरानी में नामांकन प्रक्रिया जारी रही। वहीं, उम्मीदवारों को नामांकन से संबंधित दस्तावेजों और आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी देने के लिए कर्मचारियों की अलग-अलग वार्डवार ड्यूटी लगाई गई है। तहसीलदार कुलदीप सिंह कसवा पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा दावेदारों को दस्तावेजों की जांच एवं प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। नामांकन को लेकर तहसील परिसर में दिनभर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में H1N1 के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया
Jamtara, Jharkhand:Jamtara झारखंड में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त, सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षक/प्राचार्य और जिला सर्विलांस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। 29 अगस्त को जारी एडवाइजरी में H1N1/Influenza के मामलों की लगातार निगरानी, समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया है। एडवाइजरी के मुताबिक सभी जिलों में Influenza Like Illness (ILI) और Severe Acute Respiratory Infection (SARI) के मामलों की नियमित निगरानी होगी। संदिग्ध मरीजों की पहचान, क्लिनिकल असेसमेंट और जांच के साथ तत्काल इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखने के साथ RIMS समेत मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पतालों में अतिरिक्त 10 बेड सुरक्षित रखने को कहा है। अस्पतालों में ऑक्सीजन, जरूरी दवाइयां, ICU/HDU और प्रशिक्षित मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर मरीजों को बिना देरी उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी एवं जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। स्वास्थ्य संस्थानों में Infection Prevention and Control यानी IPC प्रोटोकॉल का पालन और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया है। मंत्री ने आम लोगों से बुखार, खांसी, गले में खराश, सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की है। साथ ही अफवाहों पर रोक लगाने और केवल प्रमाणित जानकारी प्रसारित करने का निर्देश दिया है।0
0
Report
सांचौर नगरपालिका चुनाव: आज 74 नामांकन दाखिल, निर्दलीय उम्मीदवारी की सात-आठ संभावनाएं
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन-सांचौर जालोर- सांचौर नगरपालिका चुनाव में नामांकन का दौर जारी, आज अलग-अलग वार्डो से उम्मीदवारों ने 74 नामांकन के दाखिल, अब तक 35 वार्डों से कुल 80 नामांकन हुए दाखिल, कई उम्मीदवारों ने पार्टी के नामांकन के साथ निर्दलीय के रूप में भी भरा है नामांकन, अगर टिकट नहीं मिलता है तो निर्दलीय ठोक सकते हैं ताल, कई प्रत्याशियों के टिकट कटने का डर सता रहा है, अब नामांकन का एक दिन शेष0
0
Report
हरियाणा विधानसभा में विपक्षी विधायकों के साथ पुलिस के कथित अत्याचार पर जांच
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष से चंडीगढ़ पुलिस द्वारा विपक्षी विधायकों के साथ कथित दुर्व्यवहार और बल प्रयोग के मामले में स्वतः संज्ञान लेकर जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इस घटना को हरियाणा विधानसभा के इतिहास का “शर्मनाक अध्याय” बताया। विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कुलदीप शर्मा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सदन के सदस्यों के अधिकारों के संरक्षक होते हैं। उनके अनुसार, विधानसभा परिसर के बाहर भी यदि सदस्यों के अधिकारों का उल्लंघन होता है तो यह विशेषाधिकार के मामले को जन्म दे सकता है। पत्र में दावा किया गया है कि विधानसभा परिसर के बाहर विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ पुलिस ने कथित तौर पर रोका और उनके साथ धक्का-मुक्की की। पत्र में विधायक कुलदीप वत्स के घायल होने का भी उल्लेख किया गया है। कुलदीप शर्मा ने सवाल उठाया कि पुलिस किसके निर्देश पर निर्वाचित विधायकों को विधानसभा सत्र में जाने से रोक रही थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करना या विधानसभा के बाहर प्लेकार्ड लेकर खड़ा होना अपने आप में अपराध नहीं है। तीन कदम उठाने का सुझाव पूर्व स्पीकर ने हरियाणा के विधायकों को सुझाव दिया कि वे मामले को लेकर: 1. पुलिस और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ हरियाणा विधानसभा में विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएं। 2. कथित गलत तरीके से रोकने और विधायकों के साथ मारपीट के मामले में BNS की धारा 126 और 221 के तहत कार्रवाई के लिए मामला दर्ज कराएं। 3. लोकसभा अध्यक्ष, हरियाणा के राज्यपाल, चंडीगढ़ के प्रशासक और राष्ट्रपति से मुलाकात कर शिकायत एवं विरोध दर्ज कराएं। अंत में कुलदीप शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष से चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में विधायकों और विधानसभा के अधिकारों का उल्लंघन न हो।0
0
Report
Advertisement
Shaktinagar murder revealed within 24 hours; wife, lover among four arrested
Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR सोनभद्र के शक्तिनगर में संदिग्ध सड़क हादसे के पीछे छिपी हत्या की सनसनीखेज कहानी का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर तैनात रमाशंकर मिश्रा की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा किए जाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद शव को सड़क किनारे ले जाकर वाहन से चोट पहुंचाते हुए पूरे मामले को सड़क हादसा दिखाने की साजिश رची गई تھی। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। VO : पुलिस के मुताबिक रमाशंकर मिश्रा की पत्नी प्रियंका मिश्रा का विकास चौहान के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि रमाशंकर ने दोनों को घर पर देख लिया, जिसके बाद विवाद हुआ। इसी दौरान प्रियंका और विकास ने रमाशंकर का गला दबाया और पत्थर के फर्श पर सिर पटककर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए शव को चादर और गमछे में लपेटा गया। इसके बाद विकास चौहान ने अपने दो साथियों अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता की मदद से शव को सड़क किनारे पहुंचाया। आरोप है कि वाहन से शव को चोट पहुंचाकर हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। सड़क किनारे शव मिलने के बाद मामला प्रथम दृष्टया सड़क हादसा नजर आ रहा था, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों ने पुलिस का शक बढ़ा दिया। पुलिस ने कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला तो हत्या की कड़ियां सामने आने लगीं. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी प्रियंका मिश्रा, उसके प्रेमी विकास चौहान, अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। शक्तिनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा किया है। मामला शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना स्टेडियम-जमशीला के पास का है।0
0
Report
एटा के अस्पतालों के मानक उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की घोषणा
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग: एटा में मानकों से समझौता करने वाले अस्पतालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, एटा डीएम अरविंद सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए सख्त आदेश, सभी अस्पताल, नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर का मानकों के अनुसार पंजीकरण अनिवार्य, 50 बेड से ज्यादा और कम क्षमता वाले संस्थानों के आवेदनों की होगी गहन जांच, चिकित्सक, स्टाफ, उपकरण, भवन, अग्नि एवं सुरक्षा मानकों का भी होगा निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कमी मिलने पर सुधार के लिए तय समय दिया जाएगा, वहीं मानकों का पालन न करने पर संस्थानों के खिलाफ होगी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई, जिला रजिस्ट्रेशन प्राधिकरण की बैठक में पंजीकरण और नवीनीकरण के आवेदनों की हुई समीक्षा, डीएम ने कहा - मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं0
0
Report
सूअर से लदी पिकअप ने लखनऊ की पुलिस गाड़ी को टक्कर दी; कई पुलिसकर्मी सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ महिगवां थाने की पुलिस गाड़ी का हुआ भीषण एक्सीडेंट सूचना से वापस लौट रही थी पुलिस टीम। परसऊ नहर के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा। सूअर से लदी पिकअप ने पुलिस वाहन में मारी टक्कर। टक्कर से पुलिस की गाड़ी हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त। गाड़ी में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद थे। दरोगा और सिपाहियों की हादसे में बाल-बाल बची जान। हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी। पिकअप और पुलिस वाहन की टक्कर से हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
डीडवाना–कुचामन नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय दावेदारों की भारी संख्या
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान आवेदकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। डीडवाना नगर परिषद में आज 54 प्रत्याशियों ने आवेदन जमा करवाए, जबकि अभी तक दोनों प्रमुख दलों ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। ऐसे में लगभग हर वार्ड में दावेदारों के बीच पेशोपेश की स्थिति बनी हुई है। खास बात यह है कि निर्दलीय प्रत्याशियों के सबसे ज्यादा आवेदन सामने आ रहे हैं, जिससे इस बार नगर निकाय चुनाव बेहद दिलचस्प होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं जिले की अन्य निकायों की बात करें तो कुचामन नगर परिषद में अब तक 81, मकराना नगर परिषद में 156, लाडनूं नगरपालिका में 76 और नावां नगरपालिका में 70 आवेदन प्राप्त हुए हैं। नई नगरपालिका बनी खाटू खुर्द के 20 वार्डों में 27 आवेदन, जबकि बोरावड़ नगरपालिका में 27 आवेदन आए हैं। वहीं परबतसर नगरपालिका के 25 वार्डों में अब तक महज 3 आवेदन प्राप्त हुए हैं। नामांकन के आखिरी दिनों में आवेदनों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। नामांकन लड़ने के इच्छुक आवेदक शक्ति प्रदर्शन करते हुए भी नजर आए। कई दावेदार अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों और जुलूस के रूप में रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपना आवेदन जमा करवाया। हालांकि प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्था को देखते हुए समर्थकों को निर्धारित सीमा के बाहर ही रोक दिया गया। इसके बावजूद नामांकन केंद्रों के बाहर दिनभर समर्थकों की भीड़ और चुनावी उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
वाशीम महामार्ग पर कार-दुचाकी भीषण हादसा, युवती की मौत, युवक गंभीर
Washim, Maharashtra:वाशीम : कार आणि दुचाकीचा भीषण अपघात झाला. दुचाकी कारसमोर आडवी आल्याने झालेल्या या अपघातात दुचाकीवरील युवतीचा जागीच मृत्यू झाला, तर युवक गंभीर जखमी झाला आहे. अपघाताची तीव्रता एवढी होती की, कारच्या धडकेत दुचाकी ५० फूट दूर फेकली गेली. दुचाकीचा अक्षरशः चक्काचूर झाला असून तिचे पार्ट रस्त्यावर विखुरले होते. गंभीर जखमी युवकाला पुढील उपचारासाठी अकोला येथे रेफर करण्यात आले आहे.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: दुष्कर्म-हत्या के आरोपी की मुठभाड़ में मौत
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा - पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म हत्या का आरोपी ढेर, 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई; पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई; 6 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर बोरे में भरकर ले गया था वही साथी, ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
पंजाब में घायल पशुओं के लिए मुफ्त कैटल लिफ्टर शुरू, मलोट से शुरुआत
Sri Muktsar Sahib, Punjab:A/L ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੀਆਂ ਗਊ ਸ਼ਾਲਾ ਨੂੰ ਜ਼ਖਮੀ ਪਸ਼ੂਆ ਨੂੰ ਚੁੱਕਣ ਲਈ ਕੈਟਲ ਲਿਫਟਰ ਦੇਣ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂ ਪਾਲਣ ਮੰਤਰੀ ਖੁੱਡੀਆ ਨੇ ਅੱਜ ਮਲੋਟ ਤੋਂ ਕੀਤੀ. ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੀਆਂ ਰਜਿਸਟਡ ਗਊ ਸ਼ਾਲਾ ਨੂੰ ਮੁਫਤ ਬਿਜਲੀ ਦੇਣ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਦਿਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆ ਸਹੂਲਤਾਂ...... ਖੁੱਡੀਆ ਫਸਲੀ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਲਿਅਾਉਣ ਲਈ ਕੇਂਦਰ ਤੋਂ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਰਾਸੀ ਵਾਧਾ ਕੇ 15000 ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿਸਾਨੀ ਮੇਲਿਆਂ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਵੀ ਤਕਨੀਕ ਦੀ ਵਾਧੂ ਜਾਨਕਾਰੀ ਮਿਲਦੀ ਹੈ V/O ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੀਆਂ ਗਊ ਸ਼ਾਲਾ ਨੂੰ ਜ਼ਖਮੀ ਪਸ਼ੂਆ ਨੂੰ ਚੁੱਕਣ ਲਈ ਮੁਫਤ ਕੈਟਲ ਲਿਫਟਰ ਦੇਣ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂ پਾਲਣ ਮੰਤਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆ ਅਤੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾਕਟਰ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਮਲੋਟ ਦੀ ਮਹਾਵੀਰ ਗਊ ਸ਼ਾਲਾਤੋਂ ਕੀਤੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਆਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂਆ ਦੀ ਸਾਂਭ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਰਜਿ ਗਊ ਸ਼ਾਲਾ ਦਾ ਕਾਫੀ ਯੋਗਦਾਨ ਹੈ ਉਨਾਂ ਨੇ ਅੱਜ ਮੁਫਤ ਕੈਟਲ ਲਿਫਟਰ ਦੇਣ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੀਆਂ ਰਜਿ. ਗਊ ਸ਼ਾਲਾ ਨੂੰ ਕੈਟਲ ਲਿਫਟਰ ਦਿਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਇਸ ਨਾਲ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਪਸ਼ੂਆ ਨੂੰ ਚੁੱਕਣ ਲਈ ਮਦਦਗਾਰ ਸਿੱਧ ਹੋਣਗੀਆਂ. ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਜਿਥੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਮੁਫਤ ਬਿਜਲੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਉਥੇ ਹੋਰ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਬੀਮਾਰੀ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਲਈ ਮੁਫਤ ਟੀਕਾਕਰਨ ਮੁਹਿੰਮ ਜਾਰੀ ਹੈ l ਉਨਾਂ ਨੇ ਮਲੋਟ ਵਿਚ ਲੱਗਣ ਵਾਲੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਕਿਸਾਨ ਮੇਲੇ ਬਾਰੇ ਕਿਹਾ ਕੇ ਕਿਸਾਨੀ ਮੇਲਿਆਂ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਵੀ ਤਕਨੀਕ ਦੀ ਵਾਧੂ ਜਾਨਕਾਰੀ ਮਿਲਦੀ ਹੈ ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਫਸਲੀ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਕੇਂਦਰ ਤੋਂ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਰਾਸੀ ਵਾਧਾ ਕੇ 15000 ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ Byte ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆ0
0
Report
जालंधर में राखी समारोह के दौरान मंच पर अश्लील गानों पर डांस को लेकर विवाद
Jalandhar, Punjab:जालंधर में अश्लील गानों पर डांसर नचाकर हलका इंचार्ज और जालंधर मेयर वनीत धीर ने राखड़ी मनाई है। एक तरफ हलका इंचार्ज राखड़ी बंधवा रहे थे, दूसरी तरफ स्टेज पर अश्लील गाने लगाकर डांसर नचाई जा रही थीं। पंजाब में चुनाव से पहले आप नेताओं द्वारा बड़े-बड़े प्रोग्राम आयोजित करने शुरू कर दिए हैं; आज जालंधर के हलका नॉर्थ में आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज विनीत धीर ने राखड़ी का त्यौहार मनाया जिसमें करीब 5000 महिलाएं पहुंची थीं। जहां ایک तरफ हलका इंचार्ज विनीत धीर द्वारा महिलाओं से राखी बंधवाई जा रही थी, वहीं दूसरी ओर स्टेज पर अश्लील गानों पर डांसर भी नचाई जा रही थी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बातचीत के दौरान वनीत धीर ने बताया कि आज का प्रोग्राम कोई सियासी प्रोग्राम नहीं है; यह सिर्फ उनका अपनी बहनों के प्रति प्यार है, उन्होंने कहा कि मेरे हल्के में रहने वाली सभी माताएं बहनें मेरे लिए सर्वप्रिय हैं और आज उनसे मैं राखड़ी बंधवा कर उनका आशीर्वाद ले रहा हूँ।0
0
Report
सुरक्षा पाने के लिए खुद हमला करवाने की साज़िश, दो भाई गिरफ्तार
Bathinda, Punjab:ਸੁਰੱਖਿਆ ਲੈਣ ਲਈ ਦੋ ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਖੁਦ ਤੇ ਕਰਵਾਇਆ ਹਮਲਾ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਮਲਾ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਤੋਂ ਬੁਲਾਏ ਨੌਜਵਾਨ ਪਿਛਲੇ ਕਰੀਬ ਦੋ ਤਿੰਨ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਦੀ ਸੰਸਥਾ ਸੀ ਚਰਚਾ ਵਿੱਚ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਭੁੱਚੋ ਖੁਰਦ ਵਿਖੇ 26 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਵਾਪਰੀ ਘਰ ਤੇ ਹਮਲੇ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਹਿਮ ਖੁਲਾਸੇ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਚਲਾਉਂਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲੈਣ ਲਈ ਖੁਦ ਦੇ ਘਰ ਉੱਪਰ ਰਹੇ ਹਮਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸਐਸਪੀ ਬਠਿੰਡਾ ਡਾਕਟਰ ਜੋਤੀ ਯਾਦਵ ਬੈਂਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਪਾਸ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੋ ਕਿ ਇੱਕ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਚਲਾਉਂਦਾ ਹੈ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਸੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਭੁੱਚੋ ਖੁਰਦ ਘਰ ਵਿਖੇ ਜਲਨਸ਼ੀਲ ਪਦਾਰਥ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਹੋਣ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਜਦੋਂ ਤਫਤੀਸ਼ ਹੀ ਕੀ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਇਹ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਕਿ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਭਰਾ ਨਾਲ ਰਲ ਕੇ ਇਹ ਹਮਲਾ ਖੁਦ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲੈ ਸਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਭਰਾ ਜੋ ਕਿ ਇੱਕ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਚਲਾਉਂਦੇ ਹਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਜਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਅਨਮੋਲ ਪ੍ਰੀਤ ਵਾਸੀ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜੋ ਕਿ ਦਹੀ ਭੱਲੇ ਦੀ ਸਟਾਲ ਲਗਾਉੰਦੂ ਹੈ। ਨੂੰ ਗੂਗਲ ਪੇਅ ਰਾਹੀਂ ਪੈਸੇ ਦੇ ਕੇ ਖੁਦ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਹਮਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਇਸ ਹਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅਨਮੋਲ ਪ੍ਰੀਤ ਦਾ ਇੱਕ ਸਾਥੀ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸੀ ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਜਦੋਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਖੰਗਾਲੇ ਗਏ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸੋਰਸਾਂ ਰਾਹੀਂ ਜਦੋਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਇਕੱਠੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਇਹ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਕਿ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱੱਲੋਂ ਇਹ ਸਭ ਕੁਝ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲੈਣ ਲਈ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਅਨਮੋਲ ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ ਜਦੋਂ ਕਿ ਉਸਦੇ ਭਰਾ ਅਤੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਦਰਜ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਮਾਮਲੇ ਸ਼ੱਕੀ ਹਨ ਜਿੰਨ੍ਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਬਾਈਟ ਜੋਤੀ ਯਾਦਵ ਐਸਐਸਪੀ ਬਠਿੰਡਾ।0
0
Report
Advertisement
