285123
जालौन में अवैध मिट्टी खनन अड्डे पर छापेमारी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और JCB मशीन छोड़ भागे माफिया
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में डीएम के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन के अड्डे पर छापेमारी की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया, और अवैध खनन कर रहे माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली और जीसीबी मशीन छोड़कर भाग गए। एसडीएम ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। खनन अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे, और अवैध खनन में शामिल वाहनों को जालौन कोतवाली में खड़ा कराया गया। यह मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अपर्णा यादव: भाजपा सरकारों में सड़कों का काम बेहतर, मोदी के नेतृत्व से फायदा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा, "जहां भी BJP की सरकारें हैं, वहां सड़कों का काम देखिए, कितनी सुंदर और शानदार है। जहां BJP की सरकार नहीं है, वहां सड़कों की हालत देखिए। कई जगहों पर जहां BJP की सरकार नहीं है, वहां कोई काम नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों, मजदूरों और महिलाओं के लिए काम हुआ है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं।"0
0
Report
विकासनगर में चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा-कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर कोतवाली पुलिस को चेकिंग के दौरान एक बड़ी कामयाबी मिली है। कुलहाल विद्युत गृह के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली। कार में एक अवैध देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जो सिर्फ शौक और दोस्तों में दिखावा करने के लिए इस अवैध हथियार को अपने पास रखकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। कुल्हाल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया। चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध ऑल्टो कार को रोका गया, तो उसमें सवार युवक के पास से ये अवैध हथियार बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोनिश बताया है, जो हिमाचल प्रदेश के सिरमौर का रहने वाला है। पुलिस अब आरोपी मोनिश के आपराधिक इतिहास और इस अवैध तमंचे के बारे मे पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये हथियार उसके पास कहां से आया था।0
0
Report
अलवर: सूने मकान को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात चोरी
Alwar, Rajasthan:अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित अरुण राठौड़ पुत्र स्वर्गीय रामकिशोर राठौड़, निवासी राजगढ़ गेट मालाखेड़ा (हाल किरायेदार, धौला कुआं कटी घाटी स्थित पल दो पल होटल के पीछे, जयपुर रोड, अलवर) ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि वह 14 जून 2026 की रात करीब 12:30 बजे सौरवगंगा जी के दर्शन के लिए गया था। 18 जून को दोपहर करीब 1:30 बजे वापस लौटने पर उसके मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था। जाँच करने पर पता चला कि घर से करीब 40 हजार रुपये नकद, दो सोने के कुंडल और चांदी की पायजेब चोरी हो चुकी है। पीड़ित ने बताया कि वह किराए के मकान में रहकर अपना जीवन-यापन करता है और इस घटना से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
धरना समाप्त, प्रशासन ने सुमेरपुर में बुनियादी सुविधाओं के समाधान का भरोसा दिया
Pali, Rajasthan:पाली जिले के सुमेरपुर में निवर्तमान पार्षद सूरज वाल्मीकि के धरना-भूख हड़ताल प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। नगर पालिका क्षेत्र में बिजली, मीठे पानी, सफाई व्यवस्था और जर्जर विद्युत पोल्स जैसे मूलभूत सुविधाओं की मांग जारी थी। उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार के निर्देश पर उप तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल धरना स्थल पर पहुंचे और वार्ता की। डिस्कॉम के जूनियर अभियंता नारायण सिंह भी मौके पर मौजूद थे और समाधान का आश्वासन दिया गया। सूरज वाल्मीकि ने कहा कि 1 जून और 16 जून को ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन तब तक समाधान नहीं हुआ, जिसे अब प्रशासन ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना-भूख हड़ताल समाप्त कर दिया।0
0
Report
NEET UG री-एग्जाम की राजस्थान में सुरक्षा और पारदर्शिता के कड़े इंतजाम
Jaipur, Rajasthan:NEET UG री-एग्जाम को लेकर राजस्थान में तैयारियां तेज हो गई हैं। मेडिकल एजुकेशन कमिश्नर ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और NTA की गाइडलाइन के पालन को लेकर निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, ड्रेस कोड और एंट्री प्रक्रिया को लेकर जारी दिशा-निर्देशों की पालना करवाई जाएगी। प्रशासन की कोशिश है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।0
0
Report
धामी बोले—लैंड जिहाद के खिलाफ कदम उठाए, सरकारी जमीन कब्ज़ा हटाया
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार के भूपतवाला में स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शामिल हुए। हरिद्वार, उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "हमने 'लैंड जिहाद' के खिलाफ कार्रवाई की। पिछली सरकारों ने वोट के लिए इसे होने दिया था। नीली, पीली और हरी चादरें बिछाकर सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा किया गया था। हमने इस सारे कब्ज़े को हटाया। हमने जो काम शुरू किया है, वह जारी रहेगा।"0
0
Report
Advertisement
जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह के वायरल वीडियो से सियासत फिर गर्म
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल प्रेस कांग्रेस के दौरान जीतू पटवारी और दिग्विजय के वायरल वीडियो फिर गरमाई सियासत पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दिग्विजय के साथ मेरा रिश्ता पिता पुत्र समान है दिग्विजय सिंह ने मुझे हमेशा सपोर्ट किया बीजेपी ने वीडियो को मैनूपुलेट किया समय बतायेगा मेरा और दिग्विजय सिंह का रिश्ता बतायेगा0
0
Report
मुरैना नगर निगम में घमासान: महापौर शारदा सोलंकी पर पार्षदों का दबाव
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना नगर निगम की राजनीति में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। भाजपा की महापौर शारदा सोलंकी के खिलाफ उनकी ही पार्टी के पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा पार्षदों ने महापौर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए घेराबंदी शुरू कर दी है, जिससे नगर निगम की सियासत गरमा गई है। दरअसल, नगर निगम मुरैना में भाजपा की महापौर शारदा सोलंकी के खिलाफ भाजपा के ही पार्षद बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम में उनकी उपेक्षा की जा रही है और कई महत्वपूर्ण मामलों में उनकी राय को नजरअंदाज किया गया है। इसी नाराजगी के बीच महापौर शारदा सोलंकी ने नगर निगम की एमआईसी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा सांसद शिवमंगल सिंह तोमर और भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा ने भाजपा कार्यालय में आपात बैठक बुलाई है। बैठक में नाराज पार्षदों को समझाने और विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल पार्षद अपने रुख पर कायम दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अपनी ही पार्टी के पार्षदों की घेराबंदी से घिरी महापौर शारदा सोलंकी के सामने राजनीतिक संकट गहराता नजर आ रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नगर निगम मुरैना में जारी इस राजनीतिक उठापटक का अंत किस तरह होगा और भाजपा नेतृत्व इस अंदरूनी कलह को किस तरह सुलझा पाता है।0
0
Report
पत्नी और भतीजे की खौफनाक साजिश से पति की हत्या, 10 दिन में खुलासा
Panipat, Haryana:पत्नी और भतीजे ने रची खौफनाक साजिश खीर में मिलाई नींद की गोलियां फिर पति को उतारा मौत के घाट 10 दिन में पुलिस ने सुलझाया अंधा कत्ल रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी खौफनाक वारदात, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है! गढ़सरनाई गांव में एक पत्नी ने पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि इस खूनी साजिश में उसका मददगार कोई और नहीं, बल्कि घर का ही भतीजा था। अवैध संबंधों के शक में रास्ते से हटाने के लिए पहले खीर में नींद की गोलियां मिलाई गईं, फिर हाथ-पैर बांधकर मुंह में कीटनाशक ठूंसा गया और जब इतने से भी जी नहीं भरा, तो लोहे की पाइप से वार कर गला घोंट दिया गया। पुलिस ने महज 10 दिनों के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए बेवफा पत्नी और उसके प्रेमी भतीजे को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है。0
0
Report
Advertisement
बूढ़ा सागर और रानी सागर के सौंदर्यीकरण पर 40 करोड़, पारदर्शिता पर सवाल
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव के ऐतिहासिक बूढ़ा सागर और रानी सागर तालाब एक बार फिर चर्चा में हैं। इन दोनों तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए करीब 40 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। लेकिन इससे पहले लगभग 8 वर्ष पूर्व 17 करोड़ रुपये खर्च कर तालाबों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण का दावा किया गया था। अब उस कार्य की गुणवत्ता और खर्च को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस ने पुराने कार्यों की जांच और नई परियोजना की पूरी रूपरेखा सार्वजनिक करने की मांग की है। राजनांदगांव की पहचान माने जाने वाले बूढ़ा सागर और रानी सागर तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए एक बार फिर बड़ी राशि स्वीकृत होने के बाद राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से दोनों तालाबों का विकास और सौंदर्यीकरण किया जाना है। हालांकि इससे पहले नगर निगम द्वारा करीब 17 करोड़ रुपये खर्च कर तालाबों के संरक्षण, संवर्धन और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया था। उस समय तालाबों में मूविंग फाउंटेन, कृत्रिम झरने, बाउंड्री वॉल तथा नालों और नालियों के गंदे पानी को रोकने के लिए सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने की योजना थी। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकांश कार्य अधूरे रह गए। ट्रीटमेंट प्लांट का केवल प्रारंभिक निर्माण ही हो सका, जो अब जर्जर हो चुका है। वहीं मूविंग फाउंटेन और कृत्रिम झरनों का कहीं पता नहीं है तथा कई स्थानों पर बाउंड्री वॉल भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है。 कांग्रेस کا आरोप है कि पूर्व में हुए सौंदर्यीकरण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं और करोड़ों रुपये की राशि का दुरुपयोग किया गया। मामले की शिकायत के बाद जांच समिति भी बनाई गई थी, लेकिन जांच केवल औपचारिकता बनकर रह गई और कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई。 पहले 17 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, उसका हिसाब जनता को बताया जाना चाहिए। अब 40 करोड़ रुपये और खर्च किए जाने हैं तो उसकी पूरी रूपरेखा सार्वजनिक होनी चाहिए। साथ ही पूर्व में हुए कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए。 इधर नगर निगम का कहना है कि दोनों तालाबों के विकास के लिए राशि स्वीकृत हुई है। हालांकि परियोजना के तहत कौन-कौन से कार्य किए जाएंगे और उनकी विस्तृत योजना क्या होगी, इस संबंध में फिलहाल स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा नगर निगम तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत हुई है। विस्तृत कार्ययोजना और रूपरेखा तैयार की जा रही है。 शहर की ऐतिहासिक धरोहर माने जाने वाले बूढ़ा सागर और रानी सागर तालाबों पर एक बार फिर करोड़ों रुपये खर्च होने जा रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार विकास कार्यों की पारदर्शी रूपरेखा सामने आएगी और पूर्व में खर्च हुए 17 करोड़ रुपये का हिसाब भी जनता को मिलेगा, या फिर यह मामला भी केवल घोषणाओं तक ही सीमित रह जाएगा。 बाइट। अतुल विश्वकर्मा नगर निगम आयुक्त बाइट। जितेंद्र मुदलियार शहर कांग्रेस अध्यक्ष0
0
Report
हसनपुर में आवारा कुत्तों के हमले से 7 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर की अब्दुल्ला कॉलोनी में आवारा कुत्तों के खूंखार झुंड ने 7 वर्षीय हमजा पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। कुत्तों ने मासूम को नोच-नोच कर लहूलुहान कर दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हसनपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों और मोहल्लों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुत्तों के हमलों की घटनाएं सामने आने के बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और नगर निकाय से आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते इस समस्या पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में और भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। मासूम हमजा पर हुए हमले के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
भिवानी में नीट के लिए 3846 विद्यार्थी, 7 केंद्र, सुरक्षा कड़ी
Bhiwani, Haryana:लोकेशन भिवानी -नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट को लेकर भिवानी पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैद -नीट परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी एवं जिला मुख्यालय के DSP महेश कुमार ने दी जानकारी -7 परीक्षा केंद्रों पर 3846 विद्यार्थी देंगे नीट की परीक्षा -डीएसपी स्तर के 3 अधिकारी,4 इंस्पेक्टर करेंगे सुपरविजन -250 के करीब पुलिस कर्मचारियों को किया गया तैनात -ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुख्ता प्रबंध -CRPF के जवान भी रहेंगे तैनात परीक्षा केंद्रों के बाहर तैनात रहेगी पुलिस -धारा 163 रहेगी लागू परीक्षा के चलते तमाम सुरक्षा व्यवस्था की गई बाइट : जिला नोडल अधिकारी एवं DSP मुख्यालय0
0
Report
Advertisement
इटावा के शिविर में पट्टे और पीएम आवास योजना के चेक, आमजन को मिली राहत
Kota, Rajasthan:इटावा के शिविर में पट्टे और पीएम आवास योजना के चेक, वितरित किये गए लाभार्थी और आमजन मौजूद रहे। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 12जून से 15 जुलाई तक शहरी सेवा शिविर के तहत शुक्रवार को इटावा नगरपालिका में आयोजित शिविर में पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा व निर्वतमान नपा अध्यक्ष रजनी सोनी पहुंचे और उन्होंने शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन है कि लोगों की सेवा भावना के तहत आमजन के कार्य हो। इन शिविरों के माध्यम से घर घर तक सुशासन की पहुंचकर लोगों की शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी विभागों के अधिकारी लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। निर्वतमान नपा अध्यक्ष रजनी सोनी ने कहा कि सेवा ओर समाधान शिविर जनकल्याण का नया अध्याय है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सेवा भाव से सरकार कार्य कर रही है। जो गरीब और वंचित वर्ग है अपने छोटे छोटे कार्यों के सरकारी कामों ओर योजनाओं के लाभ के लिए दफ्तरों के चक्कर काटते हैं। इससे मुक्ति मिलेगी और एक छत के नीचे समाधान होगा। इस अवसर पर नगरपालिका ईओ राजू लाल मीना ने बताया कि शिविर में 5 पट्टों व 7 प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चैक वितरित किए गए। इस दौरान मानव सेवा समिति अध्यक्ष रिंकू सोनी, कनिष्ठ अभियंता विजय गालव सहित नपा कर्मी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। इस दौरान समस्याएं भी सुनी गई।0
0
Report
तालकटोरा रोजगार मेले में 150 से अधिक कंपनियों के साथ युवाओं को ऑफर लेटर
Delhi, Delhi:*कांग्रेस तालकटोरा स्टेडियम में रोजगार मेला आयोजित कर रही है, जिसमें 150 से अधिक कंपनियां शामिल हों हुई है यह मेला राहुल गांधी के जन्मदिन पर हो रहा है, जहां युवाओं को योग्यतानुसार साक्षात्कार के बाद मौके पर ही ऑफर लेटर दिए जा रहे है। कांग्रेस ने कहा भारतीय यूथ कांग्रेस इस रोजगार मेले का आयोजन कर रही है यह प्रोटेस्ट भी है बीजेपी के खिलाफ वह सरकार में रहते हुए वह इस तरह के काम नहीं कर रहे जिससे युवा को रोजगार मिल सके* *बेरोजगारी सबसे ज्यादा है और इसका एग्जांपल हमारे सामने कितनी बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में आया है 35000 रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन हो चुका तो हमने फिर वह बंद कर दिया तालकटोरा स्टेडियम में बड़ी संख्या में फिर भी युवा रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं यहां पहुंच रहे हैं। भारतीय यूथ कांग्रेस इस रोजगार मेले का आयोजन कर रही है यह प्रोटेस्ट भी है बीजेपी के खिलाफ वह सरकार में रहते हुए वह इस तरह के काम नहीं कर रहे जिससे युवा को रोजगार मिल सके। बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है अभी सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। दिल्ली से नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश गुजरात और अन्य राज्यों से यहां पहुंचे हैं हरियाणा से यहां पहुंचे। सोशल मीडिया से भी अगर युवा को पता चल रहा है तो वह रोजगार के लिए यहां पहुंचा है कितने मजबूर हैं हमारा युवा जो लखनऊ से बनारस से राजस्थान से यहां पहुंच रहे हैं। सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।0
0
Report
धामी के जीरो-टॉलरेंस के असर: हरिद्वार जमीन घोटाले में अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड CMO का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सरकार की 'ज़ीरो-टॉलरेंस' नीति के तहत काम करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम ज़मीन खरीद मामले में बड़ी और सख़्त कार्रवाई की है। इस मामले में, हरिद्वार नगर निगम के तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी को तुरंत नौकरी से बर्खास्त करने की सिफारिश की गई है। साथ ही, हरिद्वार के पूर्व ज़िला मजिस्ट्रेट करमेंद्र सिंह को अपने सरकारी कर्तव्यों और ज़िम्मेदारियों को निभाने में गंभीर लापरवाही का दोषी पाया गया है और उन पर बड़ी पेनल्टी लगाने का फ़ैसला किया गया है। नियमों के अनुसार, दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिशें कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को भेजी जा रही हैं। इसके अलावा, तत्कालीन सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) अजयवीर सिंह के सर्विस रिकॉर्ड में प्रतिकूल एंट्री दर्ज करने और उनके तीन सालाना इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि हरिद्वार नगर निगम ज़मीन खरीद मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख़्त रुख अपनाया था। शुरुआती जांच में गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद, पूर्व ज़िला मजिस्ट्रेट करमेंद्र सिंह और पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी समेत कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद, मामले की बारीकी से जांच के लिए विस्तृत जांच और स्पेशल ऑडिट किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने साफ़ कर दिया है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार के मामलों में कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि शासन और प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित सबसे अहम हैं, और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ़ हर संभव सख़्त कार्रवाई की जाती रहेगी। धामी सरकार की इस कार्रवाई को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ़ अब तक की सबसे अहम प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है, जिससे यह साफ़ संदेश जाता है कि सरकारी फंड का गलत इस्तेमाल और सरकारी पद का दुरुपयोग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
