icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
285001
Eshan KhanEshan KhanFollow27 Nov 2024, 02:43 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बहरोड़: कांकरदोपा में बंद मकान से लाखों के जेवरात चोरी

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ क्षेत्र के कांकरदोपा गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता उस समय चला जब मकान मालिक वापस घर पहुँचा। घर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। चोर मकान से सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है क्षेत्र में चोरी को लेकर दहशत बढ़ी हुई है वही चोरी को लेकर पुलिस ने कहा है जल्द मामले का खुलासा कर दिया जायेगा。
0
0
Report

पिहोवा के बॉडा गांव में सरपंच उपचुनाव: फर्जी मार्कशीट के आरोप के बीच मुकाबला तेज

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- जिले के पिहोवा के गांव बॉडा में सरपंच पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। गांव की राजनीति पिछले करीब एक साल से गर्म है, क्योंकि यहां के पूर्व सरपंच को फर्जी 10वीं की मार्कशीट के मामले में पद से हटाया गया था। अब उसी सीट पर 2 उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। पेहीवा के एसडीएम अनिल कुमार दून ने कहा कि बॉडा गांव में सरपंच पद के लिए उपचुनाव चल रहा है। दोपहर 12 बजे तक 450 से ज्यादा वोट पोल हो चुकी है। यहां पिछली बार के कैंडिडेट गुरदेव पुरी और अमरीक सिंह के बीच मुकाबला है। गांव के पहले सरपंच रामचंद को 10वीं की फर्जी मार्कशीट के चलते हटाया गया था। रामचंद ने 3 वोट से पिछला चुनाव जीता था। उपचुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। गांव में चुनाव को लेकर मतदान चल रहा है। इसके अलावा गांव सरस्वती खेड़ा कॉलोनी के वार्ड नंबर-6 में पंच पद के लिए वोटिंग जारी है। आज शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। पिछले बार के कैंडिडेट के साथ मुकाबला गांव बॉडा में सरपंच पद के लिए गुरदेव पुरी और अमरीक सिंह आमने-सामने हैं। गुरदेव पुरी ने पूर्व सरपंच रामचंद के खिलाफ भी सरपंची के लिए चुनाव था। उस चुनाव को रामचंद की तीन वोट से जीत लिया था। रामचंद को हटाने के बाद पंच देवीचंद को गांव का कार्यकारी सरपंच नियुक्त किया गया था। फर्जी निकली मार्कशीट रामचंद ने 10वीं की मार्कशीट पर चुनाव लड़ा था। जीत के बाद मार्कशीट फर्जी होने की शिकायत प्रशासन को दी गई थी। जांच के दौरान रामचंद की मार्कशीट फर्जी पाई थी। इस कारण उनको पिछले साल सरपंच पद से हटा दिया था। अब तकरीबन एक साल बाद उपचुनाव में गांव को नया सरपंच मिलेगा। primari school को बनाया पोलिंग बूथ सरपंच चुनाव के लिए primari स्कूल बॉडा और सरस्वती खेड़ा कॉलोनी में पोलिंग बूथ स्थापित किया गया है। दोनों स्थानों पर एक-एक बूथ बनाया गया है। 14 पंच निर्विरोध चुने गए जिले में कुल एक सरपंच और 23 पंच पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई थी। नामांकन वापसी के बाद 14 पंच निर्विरोध चुन लिए गए। वहीं 8 पंच पद ऐसे रहे, जहां कोई नामांकन ही दाखिल नहीं हुआ। अब केवल बॉडा सरपंच सीट और सरस्वती खेड़ा कॉलोनी के वार्ड नंबर-6 में मतदान करवाया जा रहा है।
0
0
Report

झज्जर नगर परिषद उपचुनाव: भाजपा और निर्दलीय के बीच सीधा मुकाबला, सुरक्षा कड़े इंतजाम

Jhajjar, Haryana:झज्जर ब्रेकिंग मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची डीसीपी धारना यादव: चुनाव निष्पक्ष और शांति पूर्वक होने की कहीं बात: डीसीपी धारना यादव बोली, चुनाव निष्पक्ष और शांति प्रिया ढंग से करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद: झज्जर नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में हो रहा है उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच में है सीधा मुकाबला: पुलिस प्रशासन की तरफ से चुनाव को शांति पूर्वक करवाने के लिए प्रशासन ने कर रखे हैं पुख्ता इंतजाम: 13 मई को होगी काउंटिंग, बाद में घोषित होगा परिणाम: किसी तरह की कोई घटना ना घटित हो उसको लेकर पुलिस फोर्स का किया गया है इंतजाम.
0
0
Report
Advertisement

चूरू: रतनगढ़ में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट दर्ज

Churu, Rajasthan:चूरू। विधानसभा-रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ संवाददाता - नवरतन प्रजापत मोबाइल-9414776072 देशी कट्टा एवं कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार चूरू। गश्त के दौरान रतनगढ़ पुलिस ने शनिवार की देर रात 25 वर्षीय युवक के पास से एक देशी कट्टा एवं कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि एएसआई राजेंद्रसिंह मय जाप्ता शनिवार की रात गश्त कर रहे थे। जब वे संगम चौराहा पहुंचे, तो मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक के पास अवैध हथियार है तथा वह भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस तहसील के गांव भोजासर पहुंची, तो वहां पर एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने सजगता दिखाते हुए युवक को पकड़कर नाम पता पूछा, तो उसने अपना नाम 25 वर्षीय सुखबीर सिंह पुत्र कानसिंह राजपूत निवासी भोजासर बताया। जब भागने का कारण पूछा, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास एक देशी कट्टा व कारतूस बरामद हुआ, जिस पर पुलिस ने इन्हें जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

गैस एजेंसी के कर्मचारियों के कार्यशैली से उपभोक्ता परेशान, कार्यवाही की मांग

Manoj KumarManoj KumarFollow10m ago
Khandwari, Uttar Pradesh:गैंस एजेन्सियो के अड़ियल रवैय से उपभोक्ता हलकान भारत गैस एजेंसी द्वारा आये दिन उपभोक्ताओ से दुव्र्यवहार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है । उपभोक्ताओं के गैस के लिए बार-बार दौड़ाया जा रहा हैं क्षेत्र के सेवड़ी गांव के रहने उपभोक्ता आनन्द प्रकाश मिश्र ने बताया कि हमने 22अप्रैल को बुकिंग किया जिसका वेरिफिकेशन 7 मई को हुआ और जैसे वह 9 मई गैस लेने के लिए पर पहुचे कि एजेन्सी संचालक द्वारा उल्टा सीधा कते हुए उनके बुकिंग को निरस्त कहकर वहा भगा दिया और कहा कि हमारे 40 हजार उपभोक्ता है। जो तुमको करना है वह कर लो । वहा उपस्थित ऐसे कई लोगों ने अपनी आप बिति बताई जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।उपभोक्ताओ ने बताया कि निर्धारित दर उचे मुल्य पर बेचने के लिए ऐसा किया जाता। उनके कर्मचारियों को प्रति सिंलडर 100 से 200 रूपये लेकर उसी निरस्त बुकिंग पर गैस उपलब्ध करा दिया जाता है । बहुत ऐसे भी लोगो है जिनका बुकिंग होने पर भी गैस सिलेंडर नही दिया जा रहा है । क्षेत्र के लोगो ने इस ओर जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांच करवाकर कार्यवाही करने की मांग की है।
0
0
Report

MADHUBANI के BEO का रिश्वत वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में हड़कंप

Madhubani, Bihar:MADHUBANI में BEO के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल। वायरल वीडियो मधेपुर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी मरजीना खातून की है। बताया जा रहा है पोषक क्षेत्र के बाहर के स्कूलों में नौवीं क्लास में बच्चों के दाखिला आवेदन पर हस्ताक्षर के बदले रुपया मांगने और लेने का आरोप है। ज़ी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वायरल वीडियो प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित सरकारी आवास की है। वीडियो में छात्र से 300 रुपया खुदरा कराकर देने की बात कहती है, छात्रों ने किस चीज के लिए पैसा की बात बीईओ से पूछा जाता है। इस पर बीईओ पेपर वापस की बात कर रही है। बीईओ हाथ मे रुपया थामी हुई है। छात्रों द्वारा आवेदन हस्ताक्षर के लिए बीईओ को दिया गया है। हालांकिए बीईओ ने आरोप को बेबुनियाद बतायी है। बताया जा रहा है बीईओ मैडम आवास से भी ऑफिस का कार्य निष्पादन करती है ऐसे में एक साथ दर्जन भर छात्र अपने कार्य को लेकर उनके आवास पर पहुंचे थे और रुपया डिमांड और लेनदेन का वीडियो बना कर वायरल दिया गया। सोशल मिडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। बहरहाल वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग में हड़कम्प मच गया है。
0
0
Report
Advertisement

जमुई में संजय मांझी की संदिग्ध मौत, प्रमोद यादव हिरासत में

Jamui, Bihar:जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अम्मातरी गांव निवासी संजय मांझी, पिता डिगन मांझी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8 बजे उपरली मेझ्यानी गांव निवासी प्रमोद यादव संजय मांझी के घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह मृतक के पुत्र गुलशन को मिठाई बनाने के काम के लिए बाहर ले जाने आया था। उस समय संजय मांझी खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान प्रमोद यादव ने उनसे उनके पुत्र गुलशन के बारे में पूछा। संजय मांझी ने बताया कि उनका पुत्र मोशी गांव में एक शादी समारोह में गया हुआ है। इसके बाद प्रमोद यादव उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर वहां ले जाने की बात कहकर साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद संजय मांझी वापस घर नहीं लौटे। रविवार सुबह जब उनकी पत्नी पति की तलाश में निकलीं तो सारेबाद के पास सड़क किनारे संजय मांझी का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद 112 की टीम एवं खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने पीछे चार पुत्री और तीन पुत्र छोड़ गए हैं। बेटियों में ललिता कुमारी एवं नीतू की शादी हो चुकी है, जबकि प्रियंका कुमारी (8 वर्ष) और खुशी कुमारी (5 वर्ष) अविवाहित हैं। वहीं पुत्रों में गुलशन, सुल्तान और विकास शामिल हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस ने मामले में आरोपित प्रमोद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। खैरा थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिजनों द्वारा एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
0
0
Report

कैमूर में रामगढ़ पुल के पास सूटकेस में दो शव, दोहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौरसिया पुल के नीचे दुर्गावती नदी के किनारे दो लावारिस सूटकेस और दो क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सुबह इन शवों को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार मृतक एक बच्चा और एक वयस्क हैं। शवों की स्थिति इतनी भयावह है कि देखने वालों के पैर तले जमीन खिसक गई; दोनों शवों को बेरहमी से काटकर अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया गया था। मौके पर मौजूद एमएलसी प्रतिनिधि कृष्ण कुमार जायसवाल ने इसे अत्यंत दुखद घटना बताया और कहा कि अपराधी ने हत्या कहीं और कर साक्ष्य छिपाने के लिए शवों को सूटकेस में भरकर यहां फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं; फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारियों के देर से पहुँचने पर स्थानीय लोगों की नाराजगी भी दिखी। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश जारी है। घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही इस दूहरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। अभी चौरसिया पुल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है और आसपास के जिलों के थानों को भी अलर्ट किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में भीषण आग: फैब्रिकेशन फैक्ट्री और ट्रेंचिंग ग्राउंड धधकते रहे

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आग ने मानो तांडव मचा दिया है। बीते पांच दिनों में शहर और आसपास कई आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे प्रशासन और फायर ब्रिगेड लगातार अलर्ट मोड पर है। आज सुबह निराला नगर क्षेत्र स्थित एक फैब्रिकेशन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि छह फायर ब्रिगेड वाहनों को मौके पर पहुंचकर घंटों मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में फैक्ट्री की दो मशीनें और तैयार माल जलकर खाक हो गया। वहीं दूसरी ओर नगर निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पिछले तीन दिनों से कचरे के पहाड़ धधक रहे हैं। अब तक तीस से ज्यादा फायर ब्रिगेड वाहन आग बुझाने में लगाए जा चुके हैं, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। सुबह फैक्ट्री में लगी आग के कारण सभी दमकल वाहन वहां व्यस्त रहे, जिससे ट्रेंचिंग ग्राउंड पर राहत कार्य प्रभावित हुआ और दोबारा लपटें उठने लगीं। ट्रेंचिंग ग्राउंड के धुएं का असर पास के डॉग नसबंदी सेंटर पर भी पड़ा है। ये dog नसबंदी सेंटर ठीक कचरे के पहाड़ो से लगा हे जिसने आग लगी हुई हे,धुएं के कारण डॉग्स की सेहत को खतरा देखते हुए नसबंदी कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। अब आग बुझाने के बाद ही डॉग्स की नसबंदी कार्य शुरु हो सकेगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top