285123
जालौन में दो घरों से लाखों की ज्वेलरी और नकदी हुई चोरी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के ग्राम कहटा में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की ज्वेलरी और नगदी चुरा ली। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर जांच शुरू की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीन्द्र पासवान बोले: एनडीए सरकार के रहते आरक्षण को छूना मुश्किल
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री लखीन्द्र पासवान ने कहा है कि जब तक भाजपा और नरेंद्र मोदी है। तब तक देश में आरक्षण खत्म करने की बात तो दूर, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता है। यह संविधान प्रदत्त अधिकार है और इसे खत्म करने की जो बात कह रहे हैं, वह सिर्फ अपनी दुकान चलाना चाहते हैं। मंत्री अपने विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री लखीन्द्र पासवान ने कहा कि कुछ लोग बेवजह आरक्षण को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं और प्रोटेस्ट कर रहे हैं। जबकि अब ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा है, जो आरक्षण के दायरे में नहीं है। लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट रूप से कहा कि एनडीए की सरकार के रहते कोई आरक्षण को छू भी नहीं सकता है। इसके लिए देश के लोगों को पूरी तरह से आश्वस्त रहना चाहिए।0
0
Report
पाकुड़ पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया - देखें क्या खुलासे किए गए
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया है। मिसाल के तौर पर उन दोनों बच्चियों को बरामद कर लिया गया है और उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एसडीपीओ कुमार गौरव ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों पर निगरानी रखना चाहिए और समय से सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई कर सकती है।0
0
Report
वडोदरा हवाई अड्डे पर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए बड़ी हस्तियाँ पहुँचीं
Noida, Uttar Pradesh:VADODARA (GUJARAT): PERSONALITIES ARRIVE AT VADODARA AIRPORT FOR NATIONAL FILM AWARDS, GOPI DESAI (ACTRESS), RABINDRA NARAYAN BEHERA (MP, ODISHA), CAPTAIN RAHUL BALI (FILM PRODUCER), HARIBHAI PATEL (MP, MEHSANA, GUJARAT).0
0
Report
Advertisement
मनजीत सिंह बिट्टा रामदेवरा पहुंचे; शांति और सुरक्षा पर जोर
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - रामदेवरा अखिल भारतीय आतंकवादी विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनजीत सिंह बिट्टा रामदेवरा पहुंचे। बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना को लेकर पूजा अर्चना की। पड़ोसी देश को संदेश देते हुए कहा कि वह अपनी सीमा में रहे और सुकून से अपनी जिंदगी जिए। रामदेवरा, जैसलमेर अखिल भारतीय आतंकवादी विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह बिट्टा एक दिवसीय यात्रा पर रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने बाबा रामदेव की समाधि पर मखमली चादर, काजू, बादाम, अखरोट, मिश्री, बताशा का प्रसाद चढ़ाया। इस अवसर पर सुरक्षा के लवाजमे में सुरक्षाकर्मी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा रामदेव समाधि समिति द्वारा संचालित भोजशाला में पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है। अगर उसे कोई उकसाने की गलती करेगा तो उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। भारत के अन्य पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध हैं, लेकिन एक पड़ोसी से आतंकवाद को पालने की फितरत है। भारत की एकता अखंडता को नष्ट करने के लिए शाजिशें कर रहा है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं; उसकी एक भी नापाक चाल अब सफल नहीं हो सकती। जो कार्य पिछले वर्षों से कर रहे हैं, उसका खामियाजा उसे भुगतना ही पड़ेगा। हम बिना वजह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते; अगर हमारे आंतरिक मामलों में दखल होगा तो आज का भारत उसे सही तरीके से जवाब देगा। हम चाहते हैं वह शांति से जीएं; किसी भी मामले में हस्तक्षेप नहीं करें। इन दिनों बाबा रामदेव भादवा मेले में कतार में खड़े लोगों से मिलकर उन्होंने मुलाकात की और जानकारी ली। बाबा रामदेव समाधि समिति की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए उन्होंने सभी का आभार भी जताया। स्थानीय लोगों के साथ फोटो व सेल्फी भी खिंचवाई。 बाइट: मनजीत सिंह बिट्टा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा0
0
Report
ख़ाक़ी किसान आंदोलन का तेज गला: 24 सितम्बर चक्का जाम की घोषणा
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से खबर सिचाईं पानी को लेकर आंदोलन तेज, सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसान आंदोलन ने पकड़ा जोर, खाजूवाला, रावला, घड़साना और अनूपगढ़ की मंडियां आज रहेगी बंद, व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर किसानों के आंदोलन को दिया समर्थन, धान मंडी से लेकर बाजारों तक दुकानों पर लटके ताले, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, रबी फसल के लिए स्थाई रेगुलेशन की मांग पर अड़े किसान, देर रात तक चीफ इंजीनियर के साथ चली वार्ता, लेकिन नहीं निकला समाधान, वार्ता विफल होने से किसानों में बढ़ा रोष, आंदोलन को और तेज करने की तैयारी, 24 सितंबर को चक्का जाम का ऐलान, आंदोलनकारियों ने की निर्णायक संघर्ष की घोषणा, सिंचाई पानी के मुद्दे पर घड़साना-अनूपगढ़ बना आंदोलन का प्रमुख केन्द्र, किसानों का कहना—स्थाई समाधान के बिना आंदोलन रहेगा जारी, मंडियां बंद होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित, बाजारों में दिखा बंद का असर, अब अगली रणनीति को लेकर किसानों की बैठकें जारी, सिंचाई पानी की मांग पर क्षेत्र में बढ़ने लगा आंदोलन का दबाव。0
0
Report
निखार सबलोक हत्याकांड: अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर पुलिस ने की छापेमारी
Jamshedpur, Jharkhand:निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी की गईं, चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला, जांच के दौरान मिले अहम साक्ष्य जमशेदपुर शहर के चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने मुख्य अभियুক্ত बताए जा रहे अशोक सिंह राघव के सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ 26 के कार्यालय और आवास पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम शामिल रही। जानकारी के अनुसार, चांडिल, चौका, सोनारी और बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने समन्वय के साथ यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने कार्यालय और आवास में मौजूद विभिन्न स्थानों की जांच की तथा मामले से जुड़े संभावित दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों को खंगाला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान जांच टीम के हाथ कुछ ऐसे साक्ष्य लगे हैं, जिन्हें निखार हत्याकांड की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने बरामदगी या मिले साक्ष्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और साक्ष्यों को सार्वजनिक करने से आगे की कार्रवाई प्रभावित हो सकती है। इसी कारण छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्यों और जांच के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस ने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हत्याकांड की जांच प्रक्रिया का हिस्सा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को जोड़कर मामले की पड़ताल कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है। छापेमारी के बाद पुलिस टीम अपने साथ जांच से संबंधित आवश्यक सामग्री लेकर वापस लौटी। पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी में कौन-कौन से साक्ष्य या सामान बरामद हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकती है。0
0
Report
Advertisement
सीवान में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर दी, चालक फरार
Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन-मांझी मुख्य मार्ग पर एकला आम के पास की है। घायल बाइक सवार की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी ऋषि मुनि यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऋषि मुनि यादव अपने गांव फुलवरिया से अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान एकला आम के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल ऋषि मुनि यादव को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।वहीं, हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
पानी टंकी चौक के चार परिवारों के घर जलकर राख, राहत की मांग
Madanpur, Bihar:शहर के पानी टंकी चौक स्थित सरकारी जमीन पर करीब 40 वर्षों से रह रहे चार परिवारों के घर मंगलवार रात्रि करीब ढाई बजे आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली का तार गिरने के बाद आग लगी और देखते ही देखते आसपास के चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग में राजा महतो, विकास महतो, छोटू महतो और सूरज महतो के घरों में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन, फर्नीचर, बच्चों का सामान और अन्य घरेलू सामग्री जलकर राख हो गई। कुछ जरूरी कागजात भी जलने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने आग के दौरान एक गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने की भी बात कही, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एक छोटी और दो बड़ी दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आसपास के अन्य घरों तक फैलने से रोका। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं और मजदूरी व घरेलू काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आग में घर और रोजमर्रा का सामान जल जाने के बाद उनके सामने रहने और भोजन-कपड़े की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से इलाके में बिजली के तार और पोल की जांच कराने तथा प्रशासन से पीड़ित परिवारों को राहत और अस्थायी आवास उपलब्ध कराने की मांग की है.0
0
Report
सत्य निकेतन के बाद दिल्ली में अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई तेज
New Delhi, Delhi:सत्य निकेतन की घटना के बाद प्रशासन लगातार पूरी दिल्ली में अवैध निर्माण और जर्जर इमारतों के खिलाफ कार्यवाही करता हुआ नजर आ रहा है कही बुलडोजर कार्यवाही की जा रही है तो कही हथौड़ा तो कही सीलिंग की कार्यवाही हो रही है लेकिन हकीकत कुछ ओर ही नजर आ रही सिटी सदर पहाड़ गंज जोन के पास चंद दूरी पर इसके खुले आम अवैध निर्माण भी जारी है पुरानी दिल्ली के मोरी गेट के निकलसन रोड पर अवैध निर्माण का खेल खुले आम चल रहा है जबकि ठीक इसके सामने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की संरक्षित दीवार है और इसे 100 मीटर दूर तक कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता लेकिन उसके बावजूद बिल्डर माफिया लगातार अवैध निर्माण कर रहा है ग्राउंड फ्लोर बनाने के बाद अब इसका दूसरा और तीसरा फ्लोर बनाया जा रहा है शायद यह अवैध निर्माण दिल्ली नगर निगम को नहीं दिख रहा सबसे बड़ी बात तो यह है की सत्य निकेतन की घटना के बाद भी लगता है कि प्रशासन फिर किसी बड़े हादसे का और इंतजार कर रहा अब प्रशासन पर भी कई बड़े सवाल खड़े होते हैं कि आखिर जो कार्रवाई की जा रही है वो सिर्फ क्या महज दिखावा है0
0
Report
Advertisement
जयपुर में आबकारी विभाग ने नाकाबंदी कर 12 शराब बोतलें बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। आबकारी विभाग के विशेष अभियान के तहत जयपुर में कार्रवाई。 आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में अभियान जारी。 आगरा रोड पर घाट की घूणी मार्ग पर की गई सघन नाकाबंदी。 नाकाबंदी के दौरान कार से 12 बोतल शराब बरामद。 कार में हरियाणा में बिक्री योग्य शराब मिली。 कार जब्त, आरोपी नमन कपूर और अशप्रीत सिंह चावला गिरफ्तार。 आबकारी अधिकारी लखन व्यास के निर्देशन में हुई कार्रवाई。 ज्ञान सिंह पीओ ईपीएफ के नेतृत्व में की गई कार्रवाई。 जयपुर शहर में इस माह अब तक 5 वाहन किए जब्त।0
0
Report
पीलीबंगा में ताश के पत्तों पर जुए में 5 गिरफ्तार, 20,940 रुपये बरामद
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : पीलीबंगा में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से 20 हजार 940 रुपए की जुआ राशि की बरामद, महाराणा चौक मंडी पीलीबंगा के पास पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई, राजू, मदनलाल, प्रदीप, उग्रसेन और धर्मपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पांचों आरोपियों के खिलाफ धार ा 13 आरपीजीओ में मामला दर्ज0
0
Report
फिलिस्तीन समर्थक पतंग कार्यक्रम के बाद मुंबई पुलिस की दबिश, छात्रा ने लगाए आरोप
Mumbai, Maharashtra:फिलिस्तीन के समर्थन में उड़ाई पतंग, घर पहुंच गई पुलिस; हर्षदा बोरोडे के घर की तलाशी ली गई पुलिस उपायुक्त मोहित गर्ग ने कहा कि मामले में जांच कानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है, उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में नहीं लिया गया है; फिलहाल इस मामले में पुलिस की पूछताछ और युवतियों की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर चर्चा जारी है. मुंबई की पोस्टग्रेजुएट छात्रा हर्षदा बोराडे ने आरोप लगाया है कि फिलिस्तीन के समर्थन में पतंग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पुलिस ने बिना नोटिस और वारंट के उनके घर पहुंची और लंबी पूछताछ की. मुंबई के सांताक्रूज़ इलाके में रहने वाली पोस्टग्रेजुएट छात्रा हर्षदा बोराडे ने आरोप लगाया है कि फिलिस्तीन के समर्थन में पतंग उड़ाने के कारण उनसे जबरन और नियमों के खिलाफ पूछताछ की गई; 15 सितंबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में Gaza के बच्चों के समर्थन में पतंग उड़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था; कार्यक्रम के दो दिन बाद इसमें शामिल कुछ युवक-युवतियों से मुंबई पुलिस ने पूछताछ शुरू की. हर्षदा बोराडे का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी पूर्व सूचना या आधिकारिक वारंट दिखाए सांताक्रूज़ स्थित उनके घर में प्रवेश किया; उन्होंने दावा किया कि घर और उनके निजी सामान की तलाशी ली गई और आधी रात तक पूछताछ की गई; हर्षदा ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाली उनकी रूम पार्टनर के सामान और निजी चीजों की भी जांच की गई. बोराडे ने कहा कि मकान मालिक ने उनसे कहा है कि वह घर खाली कर दें; हर्षदा ने बताया 15 पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार सुबह 3 बजे तक उनके घर की तलाशी लीं; इस दौरान उन्हें कोई कानूनी नोटिस या वारंट भी पुलिसकर्मियों की ओर से नहीं दिखाया गया... हर्षदा ने कहा जब मैंने उनसे उनकी पहचान पूछी तो उन्होंने मना किया और सभी जबरदस्ती घर में घुस गए; उनकी नोटबुक और डायरी जाँच की गईं, किताबों के नाम नोट किए गए, उनके सामान की तस्वीरें ली गईं और वीडियो बनाए गए. हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है.0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज के त्रिवेणी-गंगा संगम पर एकादशी श्रद्धालुओं की आस्था, सुख-समृद्धि की कामना
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: एकादशी के अवसर पर त्रिवेणी संगम और गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और सबके सुख-समृद्धि की कामना की। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: तीर्थ पुरोहित गोपाल गुरु ने कहा, "आज परमा एकादशी है, साथ ही मंगलवार भी है। आज से गया जी जाने वाले यात्रियों की यात्रा शुरू हो जाएगी। प्रयागराज में गंगा स्नान का बहुत महत्व है। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।"0
0
Report
आईआईटी बॉम्बे आत्महत्या केस: परिसर के बाहर फुटेज से तहलका
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI : IIT BOMBAY SUICIDE CASE/OUTSIDE VISUALS FROM IIT BOMBAY0
0
Report
अलवर में उप महापौर-उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आज सुबह 10 बजे से शुरू
Alwar, Rajasthan:अलवर उप महापौर-उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आज, सुबह 10 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया अलवर। नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब उप महापौर एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार, 22 सितंबर को होगी। इसके लिए नगर निगम सहित संबंधित नगरीय निकायों में निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। उप महापौर एवं उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र सुबह 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने का समय दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। यदि एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहते हैं और मतदान आवश्यक होता है तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी और इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
