285123
जालौन पुलिस ने 20 हजार के इनामी गैंगस्टर नंदराम राजपूत को गिरफ्तार किया
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर नंदराम राजपूत को गिरफ्तार किया है। नंदराम गैंगस्टर एक्ट सहित 3 मुकदमों में वांछित था, जिसके चलते पुलिस ने उस पर इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला डकोर कोतवाली क्षेत्र का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिवंडी मार्ग पर ट्रक समेत एक करोड़ का गुटखा जप्त, LCB की बड़ी कार्रवाई
Thane, Maharashtra:भिवंडी शहर गुटखा विक्रीचे हब बनले असून ठाणे, मुंबई, नवी मुंबईत मोठ्या प्रमाणात गुटखा विक्रीसाठी आणला जात आहे. अशाच मुंबईच्या दिशेने निघालेल्या ट्रकवर ठाणे ग्रामीणच्या स्थानिक गुन्हे शाखेने कारवाई करत ट्रकसह एक कोटी रुपयांचा गुटखा जप्त केला आहे. मध्य प्रदेशातील इंदोर येथून मुंबईच्या दिशेने मुंबई-नाशिक महामार्गावरून एका ट्रकमध्ये एक कोटींचा गुटखा विक्रीसाठी नेला जात असल्याची गुप्त माहिती स्थानिक गुन्हे शाखेचे वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक दादासाहेब एडके यांना मिळाली होती. त्यानंतर पोलीस उपनिरीक्षक शिवराज झांजुर्णे व पथकाने शुक्रवारी सकाळपासून येवई नाका येथे सापळा लावला होता. दुपारी बारा वाजताच्या सुमारास संशयित ट्रक क्रमांक MH 18 BZ 4528 आली असता पोलिसांनी थांबवून चौकशी सुरू केली. त्याचवेळी चालक ट्रक सोडून पसार झाला. त्यानंतर पथकाने ट्रक येवई नाका येथील स्थानिक गुन्हे शाखेच्या चौकीवर आणून तपासणी केली. तपासणीत ट्रकमध्ये गोण्यांमध्ये ५५ लाख ८ हजार रुपयांचे २७ हजार ५४० पॅकेट राजनिवास गुटखा आणि २६ लाख ४३ हजार ८४० रुपयांची झेड-वन सुगंधित तंबाखू असा एकूण ८१ लाख ५१ हजार ८४० रुपयांचा गुटखा आढळला. त्यानंतर अन्न सुरक्षा विभागाचे सहाय्यक आयुक्त योगेश ढाणे, अधिकारी कस्तुरी चिपळूणकर आणि अरविंद कांडेलकर यांना पाचारण करण्यात आले. त्यांनी पंचनामा करून मुद्देमाल व ट्रक असा एकूण एक कोटी रुपयांचा मुद्देमाल जप्त केला आहे. पोलिसांच्या या कारवाईमुळे गुटखा माफियांचे धाबे दणाणले आहेत.0
0
Report
जयपुर की लखपति दीदियाँ उद्यमी बनेंगी; राजकीय सहयोग से नया इतिहास
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - लखपति दीदियाँ बनेगी सफल उद्यमी भजनलाल सरकार के सहयोग से लिखेंगी नया इतिहास राजीविका के उत्पाद जल्द आयेंगे ई कॉमर्स प्लेटफार्म पर दुनियाँ भर में प्रदेश की महिलाओं की ओर से तैयार उत्पाद देश दुनियाँ में बिखेरेंगे अपनी गुणवत्ता की चमक ग्रामीण विकास विभाग के सचिव कृष्ण कुणाल ने कहा राजस्थान के महिला सशक्तिकरण मॉडल ने दुनियाभर में बनाई अपनी पहचान0
0
Report
यूजीसी कानून में बदलाव के लिए दिल्ली में आंदोलन का ऐलान
New Delhi, Delhi:दिल्ली में यूजीसी कानून में बदलाव की मांग को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। पूर्व दिल्ली सरकार के एपीएमसी चेयरमैन नरेंद्र त्यागी ने कहा है कि अगर यूजीसी कानून में जरूरी बदलाव नहीं किया गया तो दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। नरेंद्र त्यागी ने जातिसूचक शब्दों को लेकर बनाए गए प्रावधान में बदलाव की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इस मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, उपराज्यपाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में यूजीसी कानून को लेकर एक बार फिर विवाद और मांग तेज होती दिखाई दे रही है। पूर्व दिल्ली सरकार के एपीएमसी चेयरमैन नरेंद्र त्यागी ने यूजीसी कानून में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। नरेंद्र त्यागी का कहना है कि यूजीसी कानून में जातिसूचक शब्दों को लेकर बनाए गए प्रावधान में बदलाव किया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ज्ञापन सौंपने की तैयारी है। नरेंद्र त्यागी ने कहा कि संबंधित पक्षों के सामने अपनी मांग रखी जाएगी और कानून में बदलाव की मांग की जाएगी। उनका कहना है कि अगर उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल इस ऐलान के बाद यूजीसी कानून में बदलाव की मांग को लेकर दिल्ली में आगे की रणनीति पर नजर रहेगी।0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर के स्कूल में जहरीला कोबरा पहुँचा, बच्चों में भय मचा
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर स्कूल में घुसा जहरीला कोबरा, मचा हड़कंप, स्थानीय ग्रामीणों ने कोबरा का किया रेस्क्यू, राहत की बात, बड़ा हादसा टला, छात्रों और शिक्षकों में दहशत, लांजीत गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल का मामला0
0
Report
प्रस्तुत सामग्री में कोई समाचार नहीं मिला
Raipur, Chhattisgarh:0
0
Report
राजस्थान में स्वस्थ खान-पान के लिए खैरथल तिजारा में जागरूकता अभियान शुरू
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले में सही खान पान स्वस्थ राजस्थान अभियान की शुरुआत की गई। राजस्थान सरकार की ओर से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत लोगों को सुरक्षित, पौष्टिक और स्वस्थ खान पान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत खैरथल के पीएम श्री राजकीय विद्यालय से की गई, जहां विद्यार्थियों को स्वस्थ भोजन और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। राजस्थान सरकार की ओर से 3 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सही खान पान स्वस्थ राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा निर्देशन में अभियान के तहत जिले में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के नोडल अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि अभियान के शुरुआती चरण में 3 से 5 अक्टूबर तक सरकारी और निजी विद्यालयों में स्कूल ईट राइट डे के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ के बाबा मंगलनाथ डेरे की चारदीवारी टूटी, मोहल्लेवासियों का विरोध तेज
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ टाउन में बाबा मंगलनाथ डेरे की चारदीवारी तोड़े जाने से मोहल्लेवासियों और श्रद्धालुओं में गुस्सा है। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और कृषि उपज मंडी समिति की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने प्रशासन से डेरे को बचाने की मांग की। विनोद समेत अन्य लोगों ने बताया कि यह डेरा कई सालों से उनके वार्ड में है, जिसमें चार समाधियां हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी समिति डेर में तोड़फोड़ कर चारदीवारी के कुछ हिस्से तोड़ चुकी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन धार्मिक स्थल तोड़ने के बजाय इलाके की दूसरी समस्याओं पर ध्यान दे। मंडी समिति के बंद वाटर वर्क्स का कमरा नशेड़ियों का अड्डा है, जहां हाल ही में एक युवक की ओवरडोज से मौत हुई थी। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी कि वे डेरे को टूटने नहीं देंगे।0
0
Report
ग्रामीण इलाकों में चरणबद्ध स्ट्रीट लाइटिंग से रात की सुरक्षा बढ़ेगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से स्ट्रीट लाइट और रोड लाइट लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। पंचायती राज विभाग ने प्रदेश के सभी जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला परिषदों के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंचायती राज को नोडल अधिकारी बनाया गया है। योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत के ग्रामीण एवं आबादी क्षेत्रों, बाजारों, मुख्य मार्गों, आंतरिक मार्गों और अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर चरणबद्ध तरीके से स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसमें सबसे पहले ग्राम पंचायत मुख्यालय को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद बड़ी आबादी वाले गांवों में रोड लाइट की व्यवस्था की जाएगी। लाइट लगाने की कार्रवाई में कच्ची बस्तियों, कमजोर वर्ग तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की बस्तियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। उपलब्ध संसाधनों के अनुसार एलईडी अथवा सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट स्थापित की जाएगी। जिन क्षेत्रों में विद्युत पोल उपलब्ध हैं, वहां नियमों के अनुसार एलईडी लाइट लगाई जाएगी। वहीं, जहां विद्युत पोल नहीं हैं, बिजली की आपूर्ति नियमित नहीं है या विद्युत नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, वहां सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट लगाने का विकल्प रहेगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ बाजार, विद्यालय, पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र जैसे सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराना है।0
0
Report
एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीत, खलील अहमद ने बधाई दी
Jaipur, Rajasthan:एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने बधाई दी है। खलील अहमद ने टीम इंडिया की इस उपलब्धि को देश के लिए गर्व का पल बताया।खलील अहमद ने कहा, “पूरी टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। देश के लिए गोल्ड मेडल लाना एक प्राउड मूवमेंट है। यह हमारे लिए गर्व की बात है.” उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल हासिल करना भारतीय टीम और पूरे देश के लिए खास उपलब्धि है। खलील अहमद ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और देश को गौरवान्वित किया।खलील अहमद ने यह भी कहा कि जब भारतीय टीम एशियन गेम्स के बाद वापस देश लौटेगी, तब इस उपलब्धि की खुशी और ज्यादा खास महसूस होगी।उन्होंने कहा,जब टीम इंडिया यहां आएगी, तब ये फीलिंग और ज्यादा खास हो जाएगी।राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले खलील अहमद खुद भी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं है. खलील अहमद से बातचीत0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स; पर्यटकों ने दुर्ग और विरासत को देखा
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स आज चित्तौड़गढ़ पहुंची। देश-विदेश के पर्यटकों को लेकर पहुंची इस ट्रेन में कुल 59 यात्री शामिल हैं। दिल्ली से शुरू हुई यात्रा में जयपुर और सवाई माधोपुर के बाद पैलेस ऑन व्हील्स चित्तौड़गढ़ पहुंची। यहां पर्यटकों ने ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग और शहर की ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा। यात्रा में भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, जर्मनी, फिनलैंड और स्वीडन के पर्यटक शामिल हैं। चित्तौड़गढ़ के बाद ट्रेन उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा होते हुए वापस दिल्ली जाएगी।चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पर्यטकों का स्वागत किया। इसके बाद पर्यटक ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग सहित शहर की ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखने के लिए रवाना हुए।0
0
Report
अजमेर के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया
Ajmer, Rajasthan:आजमेर के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद जोरदार हंगामा हो गया.. अलवर गेट थाना क्षेत्र के होली फेमली अस्पताल में हुई मौत के बाद मृतका पूजा गुर्जर के परिजनों ने चिकित्सक हरबंस दुआ के खिलाफ मोर्चा खोल कर अपने आक्रोश का इजहार किया... परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक दुआ की राय के मुताबिक प्रसूता का उपचार लंबे समय से जारी था.. उसके मुताबिक डिलीवरी के लिए स्वास्थ्य रूप में पूजा को अस्पताल लाया गया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.. बाइट - संजू गुर्जर,मृतका की बहन0
0
Report
अरावली में फायरिंग: पोषदोडा मामले में दो माउज़र पिस्टल बरामद, बिश्नोई गैंग संदिग्ध
Noida, Uttar Pradesh:अरावली में एक बार फिर गोलियों की आवाज़ से हड़कंप मच गया है। मालपुर के मोरडूंगरी के पास पोषदोडा की हेराफेरी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची अरावली LCB पुलिस और आरोपियों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक, पोषदोडा से भरी कार को रोकने की कोशिश के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अरावली LCB PI एम.एच. ज़ाला ने तीन राउंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से एक माउज़र पिस्टल बरामद की, जबकि कार की तलाशी के दौरान एक और मावज़र पिस्टल बरामद हुई। यानी पुलिस ने कुल दो माउज़र पिस्टल जब्त की हैं। फायरिंग और झड़प के दौरान LCB PI एम.एच. ज़ाला, PSI पी.पी. सोलंकी और ASI कल्पेश को भी चोटें आने की जानकारी सामने आई है। इस पूरे मामले में एक बार फिर बिश्नोई गैंग का नाम सामने आने से पुलिस कार्रवाई और भी गंभीर मानी जा रही है। NDPS अपराधों के खिलाफ अरावली पुलिस का अभियान लगातार जारी है और एक ही सप्ताह में लगातार दूसरी फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग किस परिस्थिति में हुई, आरोपियों का नेटवर्क कितना बड़ा है और पोषदोडा की यह खेप कहां से लाई जा रही थी, इसे लेकर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है。0
0
Report
Advertisement
भारत ने एशिया कप जीतकर इतिहास रचा, देशभर में जश्न का माहौल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। भारत ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत से देशभर में खुशी का माहौल है। बिलासपुर में भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार खेल और जीत ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। जगह-जगह क्रिकेट प्रेमी टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहे हैं。0
0
Report
आगरा जीआरपी ने जहरखुरानी केस का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा जीआरपी का जहरखुरानी मामले में 24 घंटे में खुलासा साबरमती एक्सप्रेस में जहरखुरानी कर यात्री का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 2 अक्टूबर को जयपुर से आगरा कैंट के बीच जनरल कोच में हुई थी वारदात आरोपी ने यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद सामान किया था पार जीआरपी ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी और पीड़ित की पहचान के आधार पर आरोपी को दबोचा सरफुद्दीन उर्फ सरफू उर्फ सरफराज को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से ASUS लैपटॉप और उसका चार्जर बरामद XIOMI Tablet Pad 7 और उसका चार्जर भी पुलिस ने किया बरामद एल्प्राजोलाम की 48 गोलियां और पिसी हुई गोलियों की पुड़िया बरामद आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज त्वरित खुलासे पर एसपी रेलवे आगरा ने पुलिस टीम को ₹10 हजार पुरस्कार की घोषणा की0
0
Report
रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे के गड्ढ़े पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Bahara Boj, Uttarakhand:रुद्रपुर उधम सिंह नगर में नैनीताल हाईवे पर इंद्रा चौक से बस अड्डे तक सड़क की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता खुदी हुई सड़क के गड्ढे में ही बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियो ने कहा एक साल पहले सड़क निर्माण की घोषणा के बाद सड़क को खोद दिया गया था, लेकिन एक साल बाद भी निर्माण पूरा नहीं हुआ। करीब एक साल पहले इस सड़क के निर्माण के दावे किए गए थे, नारियल फोड़े गए थे। अब सड़क को 3 से 4 फीट गहरा खोद तो दिया गया, लेकिन उसके बाद काम ठप पड़ गया। नतीजा, पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। बरसात में तो हालात और भी बदतर हो गए थे। कांग्रेस का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि इस समस्या पर आंख मूंदे बैठे हैं। सड़क पर गहरे गड्ढों की वजह से आए दिन वाहन क्षतिस्त्रस्त हो रहे हैं और राहगीर चोटिल हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा और लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
