285123
जालौन पुलिस ने 1 तमंचा व 4 कारतूसों के साथ हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन की नदीगांव थाना पुलिस ने खजुरी मोड़ के पास से 1 तमंचा व 4 कारतूसों के साथ हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एचएस हाकिम सिंह उर्फ कल्लू लम्बे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने जामा तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया है कि गिरफ्तार एचएस हकीम सिंह के विरुद्ध कुल 22 संगीन मुकदमे थाना नदीगांव में पहले से दर्ज हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सवाई माधोपुर ज्वेलर्स लूट केस में पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा खुलासा
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वेलर्स से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ अन्य बदमाशों की तलाश अभी भी जारी है। इस कार्रवाई का खुलासा डिप्टी राजेंद्र मीणा ने किया। पुलिस के अनुसार 17 जुलाई की रात ज्वेलर्स दिनेश गोयल अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी मानटाउन बालिका स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनकी बाइक को जबरन रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें नीचे गिराकर उनके पास मौजूद बैग छीन लिया और गले से सोने की चेन तोड़ने का भी प्रयास किया। बदमाश 26 ग्राम सोना और करीब एक लाख तीस हजार रुपए की नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी आरोपियों में आशीष सेन निवासी अरनिया थाना गंगापुर, रवि मीणा निवासी पट्टी कला बामनवास, दिलखुश मीणा निवासी गढ़खेड़ा करौली, अशोक कुमार मीणा निवासी जोड़ली सपोटरा करौली तथा प्रशांत कांटिया निवासी खेमा करौली शामिल हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले दो से तीन दिन तक ज्वेलर्स की रेकी की थी। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और लूटे गए सोने व नकदी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। वहीं फरार एक-दो अन्य साथियों की तलाश में भी पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।0
0
Report
राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ का आंदोलन तेज, शहीद स्मारक पर धरना जारी
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- टीवीयू इन्जेस्ट - टीवीयू 131 हैडर- - परिवहन निरीक्षक संघ का आंदोलन - निरीक्षकों के कार्य बहिष्कार का आज 5वां दिन - आज शहीद स्मारक पर दिया धरना - प्रदेशभर से जुटे परिवहन निरीक्षक - निरीक्षकों के समर्थन में आए परिवहन अधिकारी - ऑल इंडिया फैडरेशन ने दिया समर्थन राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ का आंदोलन बढ़ता जा रहा है। निरीक्षक संघ की ओर से 23 जुलाई से कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। आज निरीक्षक संघ की ओर से जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना दिया गया। धरने में प्रदेश के लगभग सभी जिलों से परिवहन निरीक्षक शामिल होने पहुंचे। निरीक्षक संघ की ओर से यह कार्य बहिष्कार कानोता थाने में जयपुर आरटीओ प्रथम के निरीक्षक नवल मीणा से दुर्व्यवहार के बाद किया जा रहा है। आज जयपुर में शहीद स्मारक पर दिए गए धरने में निरीक्षक संघ के अध्यक्ष रॉबिन सिंह, महासचिव रणधीर सिंह जौहर सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कहा कि परिवहन निरीक्षकों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षक संघ को राजस्थान परिवहन सेवा परिषद ने भी समर्थन दिया है। आज प्रदेशभर के आरटीओ-डीटीओ काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। वहीं ऑल इंडिया फैडरेशन ने भी कार्य बहिष्कार को समर्थन दिया है। निरीक्षक संघ ने कानोता थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह को दोषी बताते हुए निलंबित करने की मांग की है। साथ ही अन्य दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कठोर कार्यवाही की मांग उठाई है。0
0
Report
मालपुरा में रोडवेज-कार भिड़ंत, चार-पाँच यात्री गंभीर रूप से घायल
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से बड़ी खबर रोडवेज व कार की हुई जोरदार भिड़ंत जयपुर भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर अविकानगर टोल के पास हुआ हादसा कार सवार लगभग चार से पाँच यात्री हुए गंभीर रूप से घायल घायलों को जिला अस्पताल मालपुरा इलाज के लिए करवाया गया भर्ती रोडवेज में सवार सभी यात्रियों को सकुशल दूसरी रोडवेज बस में गंतव्य स्थान के लिए भेजा मालपुरा थाना पुलिस एएसआई धर्मराज पहुंचे घटनास्थल पर0
0
Report
Advertisement
लड़की की शानदार स्केटिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर लोगों के हुनर के कई वीडियो मौजूद हैं। ऐसा ही एक हुनर से भरा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लड़की शानदार स्केटिंग करती हुई नजर आ रही है. इतना ही नहीं लड़की बड़े ही आराम से रेलिंग पर भी स्केटिंग करती हुई दिखाई दी। इस स्केटिंग स्किल को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उसकी तारीफ कर रहे हैं।0
0
Report
समरानिया मंडी में ठगी: विकास बंसल गिरफ्तार, accomplices की तलाश जारी
Baran, Rajasthan:समरानिया क्षेत्र में किसानों से लाखों की ठगी का आरोपी मंडी व्यापारी विकास बंसल गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी समरानिया कृषि उपज मंडी में किसानों से उपज खरीद के नाम पर लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी कर लंबे समय से फरार चल रहे प्रमुख व्यापारी विकास बंसल उर्फ विक्की को केलवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर क्षेत्र के कई किसानों को लाखों रुपये की चपत लगाने और लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार रहने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं मामले में संलिप्त अन्य साथियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। समरानिया कृषि उपज मंडी में फसल बेचने के बाद अपनी मेहनत का पैसा पाने के लिए भटक रहे किसानों को पुलिस कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र के किसानों के साथ फसल खरीद के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर फरार हुए व्यापारी विकास बंसल उर्फ विक्की सभ्य ट्रेडिंग कंपनी को केलवाड़ा पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी राजपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी व्यापारी ने समरानिया मंडी में स्थानीय किसानों से भारी मात्रा में कृषि जिंसों की खरीद की थी। भुगतान का आश्वासन देकर वह किसानों का लाखों रुपये हड़प कर अचानक गायब हो गया। काफी समय तक भुगतान न मिलने और व्यापारी के फरार हो जाने पर पीड़ित किसानों ने केलवाड़ा थाना पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी。 किसानों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। केलवाड़ा थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सूचना और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी विकास बंसल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि गबन किए गए रुपयों की बरामदगी और इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। इसके साथ ही इस ठगी में शामिल अन्य सहभागी व्यापारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। केलवाड़ा थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत ने बताया की किसानों की शिकायत पर मंडी व्यापारी विकास बंसल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। इस मामले में शामिल अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा。0
0
Report
सम्मान आह्वान अभियान के तहत राज्यपाल के नाम DM को सौंपा स्मरण पत्र, गोमाता को 'राज्य माता' घोषित करन
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग जनपद शामली में गो ( गाय माता) सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को जिला प्रशासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक स्मरण पत्र DM को सौंपा गया।वही अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने गोवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के साथ-साथ गोमाता को 'राष्ट माता' घोषित किए जाने की मांग दोहराई। आप को बता दे।कि आज कलेक्ट्रेट में गो माता को राष्ट माता घोषित करने के मामले को लेकर आज प्रदेशन हुआ था।जिसको लेकर बाबा गौतम नाथ ने कहा गया कि 27 अप्रैल को प्रदेश की सभी तहसीलों से लाखों नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन शासन को भेजा गया था। इसके बावजूद अब तक अपेक्षित प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने पर पुनः स्मरण पत्र देकर मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया है। ज्ञापन में गोवंश की विधिवत सेवा एवं पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने, गो आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने तथा केंद्र सरकार को गोमाता को सम्मान दिलाने के लिए आवश्यक अनुशंसा भेजने की मांग की गई है। अभियान के पदाधिकारियों का कहना है कि गो संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि कृषि, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए सरकार को इस दिशा में प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
खाकी वर्दी के पुलिस पर हमला: चाकू से मारने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Kalyan, Maharashtra:खाकी वर्दीतील पोलिसावर जीवघेणा हल्ला खडकपाडा पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल Anchor- एका खाकी वर्दीतील पोलिसावर हल्ला केल्याची धक्कादायक घटना कल्याण पश्चिमेच्या गौरीपाडा सुंदर रेसिडेन्सी भागात घडलीय. पोलिसाला मारहाण करत असतानाची सगळी दृश्य सीसीटीव्ही कॅमेरात कैद झालीय. Vo-मध्यरात्री दीडशे सुमारास पोलिसांची हेल्पलाइन नंबर ११२ या क्रमांकावर मदतीसाठी फोन आला. त्यावेळी बीट मार्शल म्हणून ड्युटीवर असलेल्या गणेश चव्हाण हे पोलीस सुंदर रेसिडेन्सी या भागात गेले, दरम्यान यावेळी पोलीस चव्हाण यांनी आरोपी राहुल तायडे यांना विचारणा केली, त्यावेळेस राहुल तायडे यांनी पोलीस गणेश चव्हाण यांना मारहाण केली, शिवाय दांडक्याने त्यांना मारहाण केली. यानंतर त्यांच्यावर चाकू काढून वार करण्याचा प्रयत्न केला मात्र तो वर पोलिसाने चुकवला .यानंतर आरोप गाडीत बसून पळून गेला. याप्रकारण खडकपाडा पोलिसांनी आरोपी राहुल तायडे विरोधात गुन्हा दाखल केलाय.0
0
Report
वाराणसी दालमंडी में मस्जिद ढांचे हटते ही सड़क चौड़ीकरण शुरू
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी दालमंडी में प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच हुई बातचीत व सहमति के बाद मस्जिद पर चला हथौड़ा। लंगड़ा हाफिज मस्जिद परिसर के व्यावसायिक हिस्से में स्थित 24 दुकानों को दुकानदारों ने खाली किया। दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के तहत बाधक मस्जिद के ढांचे हटाया जा रहा। दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत तोड़ी जाने वाली यह 6ठीं मस्जिद है लंगड़ा हाफिज। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हो रही संपन्न。0
0
Report
हांसी में पेयजल संकट पर उग्र आंदोलन, पानी की आपूर्ति का समय मांगा गया
Hansi, Haryana:हांसी सुनो सरकार बाइट : कॉलोनीवासी रामजी लाल,तारावती, संजय पेयजल संकट पर फूटा बोघाराम कॉलोनी का गुस्सा, सड़क पर उतरे लोग; सरकार-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी दो-दो दिन बाद मिल रही पानी की सप्लाई, समय तय नहीं,सीवरेज मिला दूषित पानी आने का आरोप, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने की चेतावनी हांसी में पानी को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज शहर की बोघाराम कॉलोनी में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को कॉलोनीवासियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। पानी की सप्लाई का समय तय नहीं है। जिसके कारण पानी काफी दिक्कत हो रही है।पूरी रात जागकर पानी भरने का इंतजार करना पड़ता है। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एकत्र होकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा जल्द समाधान की मांग उठाई। इन तस्वीरों के माध्यम से गंदे पानी से भरी बोतलों ने हकीकत बयां कर दी। लोगों की मांग है कि पेयजल आपूर्ति का समय निर्धारित किया जाए, नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा कॉलोनी की सीवरेज व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कॉलोनीवासी रामजी लाल का कहना है कि कॉलोनी में दो-दो दिन बाद पानी की सप्लाई हो रही है और उसका भी कोई निश्चित समय नहीं है। कभी देर रात तो कभी सुबह तीन बजे पानी आने से लोगों को पूरी रात जागकर पानी भरने का इंतजार करना पड़ता है। इससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कॉलोनीवासी संजय ने आरोप लगाया कि पेयजल सप्लाई में सीवरेज का गंदा पानी मिलकर आ रहा है। और दावा किया कि दूषित पानी पीने से बच्चों समेत कई लोग बीमार पड़ रहे हैं। उनका कहना था कि पीने के पानी में सीवरेज का पानी मिलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। तारावती ने बताया कि इस समस्या को लेकर वार्ड पार्षद, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और स्थानीय विधायक को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि यदि यह पानी पीने योग्य है। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने कहा कि बोघाराम कॉलोनी की पेयजल समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और पानी की आपूर्ति के समय को भी नियमित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण जलापूर्ति में देरी हो जाती है。0
0
Report
Advertisement
Simiidega me 650000 rupaye muavze ke thagi maamle me Manoj Kumar Bhagat giraptaar
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा:सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना के मामले में 650000/- मुआवजा मिलने के बाद पीड़ित से उस पैसा के ठगी के मामले में मामला दर्ज होने के साथ ही सिमडेगा सदर थाना के पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनोज कुमार भगत नामक व्यक्ति जो बोलबा निवासी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। बताया गया कि कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है।0
0
Report
सीढ़ी को एक्वेरियम में बदला, घर में पानी भरे ट्रांसपेरेंट स्टेप्स
Noida, Uttar Pradesh:अपने घर को लोगों के घरों से अलग बनाने के लिए इस शख्स की कलाकारी को देखिए...इसने अपने घर में सीढ़ी को एक अलग अंदाज में बनाया है...और इसे एक एक्वेरियम का रूप दे दिया है...पूरे सीढ़ी को ट्रांस्पेरेंट बनाया है...जिसके अंदर पानी भरा गया है,...और उसमें मछलियां तैर रही है...जो देखने में काफी आकर्षक लग रहा है.0
0
Report
सीकर में जिलाधिकारक की अध्यक्षता साप्ताहिक समीक्षा बैठक, बरसात के पानी निकासी की तैयारी तेज
Sikar, Rajasthan:सीकर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक आयोजित। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉक्टर राकेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय कार्यों की प्रगति तथा बरसात के मौसम को देखते हुए आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉक्टर राकेश कुमार मीणा ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बरसात के मौसम को लेकर अतिरिक्तजिला कलेक्टर ने जलभराव, पानी निकासी एवं अन्य संभावित समस्याओं पर विशेष चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने, नालों एवं जल निकासी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए भी कहा गया। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
पूरुलिया के सातूरी में आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर ताला, कार्रवाई की मांग तेज
Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া: পুরুলিয়া জেলার সাতুড়ি ব্লকের অন্তর্গত নামো কোটালডি গ্রামে অঙ্গনওয়াড়ি কেন্দ্রে তালা লাগিয়ে বিক্ষোভ দেখাতে থাকে গ্রামবাসীরা । পরিস্থিতি সামাল দিতে পৌঁছায় সাঁতুড়ি থানার পুলিশ ও স্থানীয় আইসিডিএস সুপার ভাইজার । গ্রামবাসীদের অভিযোগ, অতি নিম্নমানের খাবার এই অঙ্গনওয়াড়ি কেন্দ্রে থেকে দেওয়া হয় । পচা ডিম দেওয়া হয় । সময় মত অঙ্গনওয়াড়ি কর্মী আসেনা । कुछ বলতে গেলে গ্রামবাসীদের উপর চড়াও হন অঙ্গনওয়াড়ি কর্মীরা । দীর্ঘদিন ধরে কর্তৃপক্ষকে বিষয়টি জানিয়েও কোন লাভ না হওয়ায় অঙ্গনওয়াড়ি কেন্দ্রে তালা ঝুলিয়ে বিক্ষোভ দেখা গ্রামবাসী মহিলারা । খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে পুলিশ এবং আইসিডিএস সুপারভাইসার আসার পরেও কোন সূরাহা হয়নি । গ্রামবাসীরা জানিয়েছেন যতদিন না পর্যন্ত এই অঙ্গনওয়াড়ি কর্মীকে এখান থেকে সরানো হয় ততদিন পর্যন্ত অঙ্গনওয়াড়িতে তালা লাগানো থাকবে। যদিও এই অভিযোগ পুরোপুরি ভিত্তিহীন বলে দাবি করেছে অঙ্গনওয়াড়ি কর্মী। তিনি বলেছেন তিনি ছুটিতে ছিলেন সেই সময় কি ঘটেছিল তা জানা নেই । গ্রামবাসীরা বয়স্ক অঙ্গনওয়াড়ি হেলপারের উপর চড়াও হন। অন্যদিকে বিষয়টি তদন্ত করবেন দেখার আশ্বাস দিয়েছেন স্থানীয় আইসিডিএস সুপারভাইজার ।0
0
Report
यमुना का जलस्तर बढ़ा, हथनीकुंड के पानी छोड़ने से दिल्ली में सावधानी बढ़ी
New Delhi, Delhi:दिल्ली में सावन की शुरुआत से पहले ही यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन नदी में तेज बहाव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हथनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, ऐसे में प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। देखिए ये रिपोर्ट... राजधानी दिल्ली की जीवनरेखा कही जाने वाली यमुना नदी एक बार फिर पानी से लबालब नजर आ रही है। सावन की शुरुआत से पहले ही यमुना का बहाव तेज हो गया है और नदी में पानी का सैलाब जैसा दृश्य देखने को मिल रहा है।हालांकि ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर अभी सामान्य स्थिति में है और खतरे के निशान से नीचे बह रहा है। इसलिए फिलहाल दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका नहीं है。 जानकारी के अनुसार हथनीकुंड बैराज से लगभग 5,000 से 7,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं वजीराबाद बैराज से भी करीब 5,000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। लगातार पानी छोड़े जाने के कारण नदी का बहाव पहले की तुलना में काफी तेज हो गया है।यमुना किनारे पहुंचने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी चिंता नदी की गहराई और तेज धारा है। कई बार लोग पानी की वास्तविक गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाते और तेज बहाव उन्हें अपनी चपेट में ले लेता है। पिछले वर्षों में यमुना में डूबने की कई दर्दनाक घटनाएं सामने आ चुकी हैं。 ऐसे में प्रशासन और विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग यमुना में नहाने, सेल्फी लेने या नदी के बीच तक जाने की गलती बिल्कुल न करें। खासकर बच्चों और युवाओं को नदी किनारे अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।बरसात के मौसम में यमुना का जलस्तर कभी भी तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सुरक्षित रहना और दूसरों को भी जागरूक करना ही एक जिम्मेदार नागरिक की पहचान है。 रिपोर्ट / नसीम अहमद उत्तरी दिल्ली0
0
Report
कुमारी शैलजा का आरोप: इस्तीफा पहले आना चाहिए था, नैतिकता नहीं दिखी
Yamuna Nagar, Haryana:पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस्तीफा पहले होना चाहिए था। अगर केंद्र सरकार राहुल गांधी की बात मान लेती तो देश के लाखों बच्चों को सड़कों पर ना आना पड़ता और अप सरकार को झुकना पड़ा है। यमुनानगर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पहले यह लोग कहते थे कि हम झुकेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि इन लोगों में नैतिकता नाम की चीज नहीं है। बाइट कुमारी शैलजा कांग्रेस महासचिव कुमारी शैलजा ने कहा कि हर स्टेट में पेपर लीक हो रहे हैं। पिछले दिनों वह उत्तराखंड में थी वहां पेपर लीक के मामले सामने आए, अब तो सभी स्टेट में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, इस सरकार को बच्चों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। अब यह नई शिक्षा नीति ले आए हैं। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है ।अब पेपर लीक मामलों में 10 करोड़ की पेनल्टी लगाने की बात कही जा रही है, इसका मतलब बड़े पैमाने पर ऐसा होता है। उन्होंने कहा कि जो बच्चों पर अत्याचार हुए लाठी चार्ज हुआ उसकी जांच होनी चाहिए। बाइट कुमारी शैलजा कांग्रेस महासचिव कुमारी शैलजा ने कहा कि हर स्टेट में पेपर लीक हो रहे हैं। पिछले दिनों वह उत्तराखंड में थी वहां पेपर लीक के मामले सामने आए, अब तो सभी स्टेट में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, इस सरकार को बच्चों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। अब यह नई शिक्षा नीति ले आए हैं। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है ।अब पेपर लीक मामलों में 10 करोड़ की पेनल्टी लगाने की बात कही जा रही है, इसका मतलब बड़े पैमाने पर ऐसा होता है। उन्होंने कहा कि जो बच्चों पर अत्याचार हुए लाठी चार्ज हुआ उसकी जांच होनी चाहिए। बाइट कुमारी शैलजा कांग्रेस महासचिव बाइट कुमारी शैलजा कांग्रेस महासचिव हरियाणा के पांच कांग्रेसी विधायकों के निलंबन को लेकर उनके भविष्य के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कुमारी शैलजा ने कहा देखते हैं इस बार चर्चा होगी क्या होता है।0
0
Report
Advertisement
