icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एयर एम्बुलेंस से प्रसव पीड़िता देहरादून के हायर सेंटर भेजी गई

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:एयर एम्बुलेंस से प्रसव पीड़िता को हायर सेंटर भेजा गया उत्तरकाशी तहसील बडकोट के ग्राम धारी नौगांव निवासी श्रीमती चंद्रकली देवी पत्नी दीपक सिंह, उम्र 25 वर्ष, को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव लाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में प्रसव के दौरान दिक्कतें होने पर चिकित्सकों ने महिला को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर भेजने की सलाह दी। परिजनों ने जिला प्रशासन से हैली एम्बुलेंस की मांग की; जिला प्रशासन ने तत्काल यूकाड़ा से संपर्क कर उक्त प्रसव पीड़िता के लिए हैली एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई और जिसके बाद महिला को हैली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर दून चिकित्सालय देहरादून भेजा गया
0
0
Report

महोबा में अवैध निर्माण रोकने गए ईओ पर दबंगों का जानलेवा हमला

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में हाईवे किनारे स्थित बेशकीमती सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवाने टीम के साथ मौके पर पहुंचे ईओ नगर पंचायत को दबंग पिता-पुत्रों द्वारा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और विरोध करने से आक्रोषित होकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दबंगों के हमले के बाद ईओ बेहोश होकर गिर गए जिन्हें मौके पर मौजूद नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा किसी तरह बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित ईओ की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। मामला कुलपहाड़ कोतवाली कस्बा क्षेत्र के टॉरियापुरा इलाके का है। जहां कस्बे के रहने वाले दबंग पिता-पुत्रों द्वारा झाँसी-मिर्जापुर हाइवे किनारे स्थित कुलपहाड़ नगर पंचायत की बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जा कर पक्का निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप है। बताया जाता है कि सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण की सूचना मिलने के बाद काम रुकवाने नगर पंचायत की टीम के साथ मौके पर पहुंचे ईओ नगर पंचायत संजीव कुमार को दबंग पिता-पुत्रों द्वारा जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया इतने पर भी दबंगों का मन नहीं भरा और दबँगई का विरोध करने से बौखलाए बेखौफ दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरेआम ईओ पर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों के हमले के बाद ईओ बेहोश होकर गिर गए जिन्हें मौके पर मौजूद नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा किसी तरह बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया। दिनदहाड़े ईओ नगर पंचायत पर हुए जानलेवा हमले की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुलपहाड़ थाना की पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने ईओ संजीव कुमार की तहरीर के आधार पर मुकेश कुमार चौबे उनके दी पुत्रो,पुत्री एवं भतीजे हिमांशु चौबे और जितेंद्र पाल सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर सीओ कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को टीम के साथ मौके पर रुकवाने पहुंचे ईओ नगर पंचायत पर कुछ दबंगों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया जिसकी सूचना प्राप्त होती मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है साथ ही तहरीर सहित के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
0
0
Report

इटावा में जयपुर से लौट रहे तीन युवक जहरखुरानी का शिकार, 25 हजार लूट

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में जयपुर से घर लौट रहे 3 युवक जहरखुरानी का शिकार हुए। ढाबे पर नशीली चाय पिलाकर 25 हजार रुपए लूट फरार हुआ; तीनों युवक बेहोशी की हालत में कानपुर में मिले, परिजन ने इटावा अस्पताल में भर्ती कराया इलाज जारी है। इटावा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शाहग्रान मोहल्ले के रहने वाले 3 युवक मोहम्मद एजाद, आमिर, सोहेल थे जो जयपुर से वापस इटावा अपने घर आ रहे थे; तभी एक अज्ञात युवक द्वारा तीनों को नशीली चाय पिला दी गई जिसके बाद तीनों बेहोश हो गए। उनके पास रखे पैसे लेकर प्राइवेट बस से उतरकर फरार हो गया। जहरखुरानी का शिकार हुए तीनों युवक बेहोशी की हालत में मिले; परिजनों को जानकारी हुई तो अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है।
0
0
Report
Advertisement

जिला अस्पताल के गार्ड पर एंबुलेंस रोकने का आरोप, घायल की मौत

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल के गार्ड पर प्राइवेट एंबुलेंस को अंदर आने से रोकने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि एंबुलेन्स अंदर आने में हुई देरी के दौरान मरीज की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संिदपन घाट थाना क्षेत्र के पसौर गांव के पास देर रात अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मूरतगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान कोखराज निवासी 40 वर्षीय राम औतार की हालत गंभीर हो गई। परिजनों نے दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए रेफर कराने की मांग की। रेफर होने के बाद परिजन प्राइवेट एंबुलेंस लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि अस्पताल के गार्ड ने एंबुलेन को अंदर आने से रोक दिया। परिजनों और गार्ड के बीच काफी देर तक बहस हुई। परिजनों का आरोप है कि इसी देरी के दौरान राम औतार की हालत बिगड़ गई और रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है。
0
0
Report

पिस्टल दिखाकर दुकानदार से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Jaunpur, Uttar Pradesh:पिस्टल लहराकर दुकानदार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार से एक दुकानदार के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक पिस्टल दिखाते हुए दुकानदार के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। घटना के बाद बाजार में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि मल्हनी बाजार उत्तर पट्टी निवासी एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा था। आरोप है कि किसी बात को लेकर दुकानदार से विवाद हुआ, जिसके बाद युवक और उसके साथियों ने कथित रूप से पिस्टल की नोक पर दुकानदार के साथ मारपीट की। घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर चर्चा है। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

किशाऊ बांध के समझौते से हरियाणा को पानी, हिमाचल को बिजली लाभ

Noida, Uttar Pradesh:किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर मंगलवार को छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे। इससे हरियाणा को सिंचाई के लिए 836.39 क्यूसेक पानी मिलेगा। इस परियोजना के लिए हरियाणा को करीब 579 करोड़ रुपये का खर्च उठाना होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह समझौता होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे। इंजीनियर इन चीफ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह समझौता हरियाणा को सिंचाई के क्षेत्र में दूरगामी लाभ देगा। किशाऊ बांध हिमाचल के सिरमौर और उत्तराखंड के देहरादून जिले की सीमा पर टोंस नदी पर प्रस्तावित है। टोंस यमुना की प्रमुख सहायक नदी है। परियोजना की कुल प्रस्तावित लागत करीब 15,624 करोड़ रुपये है। इसमें 12,096 करोड़ रुपये जल घटक पर खर्च होंगे, जिसका 90 फीसदी केंद्र सरकार वहन करेगी। हिमाचल की शर्तों पर समझौता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि हिमाचल प्रदेश बिजली उत्पादन की लागत का वित्तीय बोझ नहीं उठाएगा। जून में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस पर सहमति बनी थी। दिल्ली और राजस्थान हिमाचल के बिजली घटक की लागत में हिस्सा देंगे। इसके बदले हिमाचल के हिस्से का पानी दिल्ली और राजस्थान को मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत हिमाचल को परियोजना से 211 मेगावाट बिजली मिलेगी और करीब 600 करोड़ रुपये का वार्षिक लाभ होने का अनुमान है। इस समझौते के लिए योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, नायब सैनी, भजनलाल, सुखविंदर सिंह सुक्खू और रेखा गुप्ता आज गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में समझौते में हस्ताक्षर करेंगे
0
0
Report
Advertisement

चतरा-डोभी NH-22 बदहाल: गड्ढेदार सड़क हादसे का बड़ा कारण

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: जिले के हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली चतरा-डोभी मुख्य सड़क एनएच-22 जानलेवा बनकर रह गई है। सड़क की बदहाल स्थिति ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे अब राहगीरों के लिए परेशानी ही नहीं, बल्कि हादसे का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं। सबसे खराब स्थिति सरकारी विद्यालय लोहसिहना के समीप बताई जा रही है। सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार तो मोटरसाइकिल सवार घर पहुंचने के बजाय अस्पताल पहुंच जा रहे है। चारपहिया और भारी वाहनों के चालक भी गड्ढों से बचते हुए किसी तरह आवागमन करने को मजबूर हैं। कई बार ओवर लोडेड वाहन इन गढ्ढो में पड़कर पलट जा रहे हैं। ऐसे में जिले की लाइफ लाइन समझे जाने वाला एनएच 22 सड़क की बदहाली लोगों के लिए परेशानी बन गई है। चतरा-डोभी मुख्य पथ जिले की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल है और बिहार को चतरा से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद सड़क की बदहाली जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।
0
0
Report

बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए DBT से 579 करोड़ की राहत सीधे खाते में

Patna, Bihar:बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए आज राहत भरा दिन है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में अनुग्रहिक राहत राशि का DBT के माध्यम से अंतरण करेंगे। सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के 8 लाख 27 हजार 472 बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार की ओर से प्रत्येक परिवार को 7 हजार रुपये की दर से कुल 579 करोड़ 23 लाख रुपये की राहत राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इस राशि से बाढ़ के कारण प्रभावित हुए परिवारों को तत्काल आर्थिक मदद मिलेगी और वे अपनी जरूरी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे वहीं, आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। बाढ़ के दौरान घर-गृहस्थी, भोजन और दूसरी जरूरी चीजों को लेकर प्रभावित परिवारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में सरकार की ओर से सीधे बैंक खाते में भेजी जाने वाली यह सहायता राशि उनके लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है。
0
0
Report

गर्भवती महिलाएं नियमित कराये जांच खानपान पर भी दे ध्यान, डॉ अजय यादव

Deepak DixitDeepak DixitFollow9m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर गोष्ठी का सी एच सी में हुआ आयोजन* हरदोई के सवायजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. अजय यादव ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण के शुरुआती समय से ही नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं की समय रहते पहचान कर उनका उपचार किया जा सकता है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को खान-पान, दवाओं और नियमित जांच के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। स्टाफ नर्स प्रीति ने शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जन्म के बाद उचित देखभाल, साफ-सफाई और पोषण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने माताओं से नवजात के स्वास्थ्य में किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। इस दौरान फार्मासिस्ट सूर्योदय कुमार, आकाश त्रिवेदी समेत स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

नीमकत्थाना में गणेश चतुर्थी: निशान यात्रा व विशाल भंडारे से भक्तों का उत्साह

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के भाण्डाला में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंज उठे। इस अवसर पर गांव के मध्य क्षेत्रपाल मन्दिर से शुरू होकर जगह-जगह फूल वर्षा के क्षेत्र के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में विशेष आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सबसे बड़ा आकर्षण रही भव्य निशान यात्रा, विशाल भंडारा और दिनभर चला भजनों का कार्यक्रम। युवा शक्ति समिति के अनुसार इस बार करीब 10 हजार से अधिक भक्तों ने चूरमे का प्रसाद ग्रहण किया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर छत्रपाल मंदिर परिसर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार और गणेश जी की आरती के साथ की गई। सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में पीले और केसरिया रंग के निशान लिए हुए थे, जिन पर "गणपति बप्पा मोरिया" लिखा हुआ था। निशान यात्रा गांव के मुख्य मार्गो से होकर पुनः मंदिर पहुंची। रास्ते भर ग्रामीणों ने यात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह शरबत और जलपान की व्यवस्था की गई थी। डीजे पर गणेश भजन और युवाओं की टोलियों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था。
0
0
Report

धनबाद कोयलांचल में भूधसान से चार लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू जारी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद कोयलांचल दशको से भूधसान की दंश को झेल रहा है।13 सिंतबर को रामकनाली ओपी क्षेत्र केशलपुर कुम्हार पट्टी में चाल धसने की घटना हुई थी।जिसमे 4 लोगो की मौत की सूचना है।वही भूधसान भी हुई थी।आधिकारिक रूप से मौत की कोई पुष्टि नही हुई है। वही घटना के 24 घटना बाद बीसीसीएल प्रबंधन की नींद खुली है।रेस्क्यू के लिये बीसीसीएल अधिकारी जेसीबी मशीन सीआईएसएफ जवानों को लेकर पहुँचे है।हालांकि जिस स्थान पर चाल धसने की बात कही गई है वहा कोई रेस्क्यू नही किया जा रहा।केवल रास्ते को जेसीबी मशीन से काटकर कर जगह जगह डेंजर जोन भूधसान स्थल लिखा जा रहा। वही भूधसान स्थल से चंद कदम की दूरी पर आधा दर्जन घर है।उन परिवारों को कोई सूचना हटने या विस्थापित करने का नही की जा रही।
0
0
Report
Advertisement

कोटा चुनाव के बाद भीतरघात की सियासत गरमा गई; मंडा ने पार्टी भीतर सांप बताए

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद अब जीत-हार से आगे भीतरघात की सियासत गरमा गई है। खास बात ये है कि बीजेपी के पांचवीं बार चुनाव जीतकर आए वरिष्ठ पार्षद गोपालराम मंडा ने अपनी ही पार्टी के भीतर मौजूद लोगों पर निशाना साधा है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस से जुड़े नीरज शर्मा की फेसबुक पोस्ट ने भी पार्टी के भीतर कथित भितरघात को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंडा ने कहा कि बीजेपी के हर वार्ड में ‘आस्तीन के सांप’ सक्रिय थे, जिन्होंने पार्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उनका कहना है कि ऐसे लोगों की पहचान कर संगठन को उनके खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए. उधर नीरज शर्मा की फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया गया कि कुछ कांग्रेसियों ने बीजेपी कार्यालयों में बैठकर बीजेपी के लिए काम किया और कांग्रेस प्रत्याशियों को हराने की साजिश की। यानी कोटा की सियासत में सवाल अब सिर्फ कौन जीता-कौन हारा का नहीं, बल्कि अपनों में कौन किसके साथ था? इस पर भी सियासी घमासान शुरू हो गया है। बाइट - गोपालराम मंडा, 5 बार का जीता पार्षद
0
0
Report

नीमकाथाना के वार्ड 3 में भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ पर बड़ी सेंध लगायी

Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर कांग्रेस के कई साल पुराने गढ़ में भाजपा की सेंध वार्ड नंबर 3 में भाजपा के प्रमोद बाजोर की बड़ी जीत पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान को 70 वोटों से हराया。 जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने जमकर की आतिशबाजी वार्डवासियों ने साफा और माला पहनाकर प्रमोद बाजोर का किया स्वागत। जीत के जश्न में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद सीकर जिले के नीमकाथाना नगर निकाय चुनाव के परिणामों में भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले वार्ड नंबर 3 में बड़ा उलटफेर कर दिया। भाजपा नेता प्रमोद बाजोर ने पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता त्रिलोक दीवान को 70 वोटों से मात देकर जीत दर्ज की। बताया जा रहा है कि इस वार्ड पर कई वर्षों से कांग्रेस का कब्जा था। प्रमोद बाजोर की जीत के बाद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी कर ओर डीजे पर जमकर डांस कर जीत का जश्न मनाया। वहीं वार्डवासियों ने प्रमोद बाजोर का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। चुनाव परिणाम के बाद प्रमोद बाजोर ने वार्डवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर कराया जाएगा। वार्ड नंबर 3 में भाजपा की इस जीत को कांग्रेस के मजबूत गढ़ में बड़ी सेंध के तौर पर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि मुकाबले में पूर्व पालिका अध्यक्ष जैसे अनुभवी नेता के सामने बाजोर की जीत ने नीमकाथाना की स्थानीय राजनीति में नए समीकरणों के संकेत दिए हैं। इस दौरान असलम खान,ईदु खान,गुलाब खान,इकबाल खान,दीपक महाजन,आरिफ खान सहित अनेक लोग मौजूद रहे
0
0
Report

कोटा नगर निगम चुनाव: रोड शो से बीजेपी को मिली प्रमुख जीत, कांग्रेस पीछे

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव के नतीजों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो का सियासी असर दिखाई दे रहा है। सीएम जिन 8 वार्डों से होकर गुजरे, उनमें बीजेपी ने 5 वार्डों में जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 2 और निर्दलीय प्रत्याशी को एक वार्ड में जीत मिली। मुख्यमंत्री ने 8 सितंबर को कोटा में आमसभा के बाद रोड शो किया था। उनका रोड शो वार्ड 46 से 78 के बीच के इन आठ वार्डों से होकर गुजरा था। इनमें वार्ड 46 से बीजेपी के संदीप भाटिया, 47 से नीतू कंवर, 73 से कांग्रेस की हुस्न आरा, 74 से कांग्रेस के अमरनाथ शर्मा, 75 से बीजेपी की क्रांति जैन, 76 से बीजेपी के मनोज कुमार सैनी, 77 से निर्दलीय रानी जुबैर और 78 से बीजेपी के नवीन माथुर विजयी रहे। यानी सीएम का रोड शो जिन इलाकों से गुजरा, वहां बीजेपी का प्रदर्शन कांग्रेस से कहीं बेहतर रहा। बीजेपी इसे मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और चुनावी रणनीति के असर के तौर पर देख रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top