285123
जालौन मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर से हुई अभद्रता
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर महिला डॉक्टर से अभद्रता का मामला सामने आया है। 19 अगस्त को कॉलेज के एक लिपिक ने महिला डॉक्टर के हॉस्टल रूम में घुसकर अभद्रता की। महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, और कॉलेज प्रशासन ने उसे निलंबित कर दिया है। घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज कैम्पस की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खंती में डूबे युवक की मौत पर हंगामा, पोस्टमार्टम के बाद कोतवाली पहुंचे परिजन; हत्या का आरोप
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव। शुक्लागंज के मरहला चौराहे के पास खंती में गुरुवार क़ो डूबकर हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम के उपरांत आज शुक्रवार क़ो परिजनों ने कोतवाली गंगाघाट के पास शव रखकर प्रदर्शन किया और न्याय की गुहार लगाई। परिजन युवक की मौत को हादसा मानने के बजाय हत्या की आशंका जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रेमनगर निवासी नीरज उर्फ प्रदेशों (32) पुत्र राजेश गौतम गुरुवार को मरहला चौराहे के पास सड़क किनारे बनी खंती में डूब गया था। आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर कोतवाली गंगाघाट के समीप पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मृतक के पिता राजेश गौतम ने ऋतिक, सुमित और गोलू समेत कुछ लोगों पर बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पिता का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की। मृतक की मौत को लेकर परिजनों के आरोपों के बाद मामला गंभीर हो गया है। फिलहाल हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
बालेटा में पैंथर की दस्तक से ग्रामीण डरे, पृथ्वीपुरा में घायल जरख सुरक्षित रेस्क्यू
Alwar, Rajasthan:बालेटा में पैंथर की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, पृथ्वीपुरा में घायल जरख का वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू अलवर। अलवर जिले के मालाखेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालेटा में पैंथर (बघेरे) की लगातार मूवमेंट से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात बघेरा आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पैंथर की गतिविधियां देखी जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और पशुपालकों में दहशत बनी हुई है。 ग्रामीणों की सुरक्षा और पशुधन पर संभावित खतरे को देखते हुए ग्राम पंचायत बालेटा के सरपंच ने 13 नवंबर को वन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल टीम भेजने की मांग की है। सरपंच ने पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू कर आबादी क्षेत्र से दूर ले जाने की मांग उठाई है। वहीं, वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर वन विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत पृथ्वीपुरा में सराहनीय कार्रवाई की। सरपंच अनिल नरुका की सूचना पर रेंजर हेमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पृथ्वीपुरा बाग के पास स्थित खेत में पहुंची। यहां एक घायल जरख (धारीदार लकड़बग्घा) मिला。 वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से सावधानीपूर्वक घायल जरख का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसका उपचार करवाया। चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार के बाद जरख को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान सत्यभान, राजवीर, नंदकिशोर यादव, लाखन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे。 एक ओर बालेटा में पैंथर की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है, तो दूसरी ओर पृथ्वीपुरा में घायल वन्यजीव के सफल रेस्क्यू और उपचार से वन विभाग की सक्रियता सामने आई है। अब ग्रामीणों को बालेटा में पैंथर की मूवमेंट पर प्रभावी कार्रवाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का इंतजार है।0
0
Report
रेल प्रशासन ने अजमेर उर्स और पुष्कर मेले के लिए नवाचारों के साथ व्यवस्थाएं कीं
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा साहब के 815 वें उर्स मेले और साथ ही हिंदू आस्था के प्रमुख विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले के लिए रेल प्रशासन ने इस बार कई नवाचारों के साथ पुख्ता इंतजाम किए हैं.. त्योहारी सीजन में अचानक बड़े यात्री भार, छठ पूजन और दो अलग-अलग समुदाय के बड़े धार्मिक आयोजनों को लेकर रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुरक्षा और सुविधा को लेकर किए गए इंतजामों पर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक कैप्टन मिहिर देव से खास बातचीत0
0
Report
Advertisement
नहाय-खाय से छठ महापर्व का आगाज़, प्रयागराज के बाजारों में रौनक बढ़ी
Prayagraj, Uttar Pradesh:1311ZUP_PRG_CHHATH_R नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज, संगम नगरी के बाजारों में बढ़ी रौनक, छठ महापर्व की पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचने लगीं महिलाएं। एंकर -- लोक आस्था का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर संगम नगरी प्रयागराज में भी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। छठ व्रत रखने वाली महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुट गई हैं। बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी सामग्री की दुकानें सज गई हैं, जहां खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ पहुंचने लगी है। छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही बाजारों में रौनक भी बढ़ गई है। नहाय- खाय के दिन से ही व्रती महिलाएं पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की तैयारियों में जुट गई हैं। कोई पूजा के लिए सूप और दउरा खरीद रहा है, तो कोई फल-फूल और पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहा है। बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी सामग्री की दुकानें सज चुकी हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत में शुद्धता और पवित्रता का विशेष महत्व होता है। नहाय- खाय के साथ शुरू हुआ यह महापर्व खरना, डूबते सूर्य को अर्घ्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। छठी मैया की आराधना और सूर्य उपासना के इस महापर्व को लेकर व्रती महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आस्था, विश्वास और परंपरा के इस महापर्व को लेकर बाजारों से लेकर घाटों तक छठ पूजा की रौनक दिखाई देने लगी है। हर तरफ छठी मैया के भक्ति के माहौल के बीच श्रद्धालु इस महापर्व के अगले पड़ाव की तैयारी में जुटे हुए हैं।0
0
Report
टीकमगढ़ में भाई दूज की हत्या: शराब पार्टी विवाद, तीनों ने चाकू मारा
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में भाई दूज के दिन 18 वर्षीय युवक की हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में विष्णु अहिरवार की 3 लोगों ने मिलकर चाकू मारकर की थी हत्या, एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जबकि 2 आरोपी घटना दिनांक से फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में लगी हुई है। दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के भितरवार गांव का है, जहां दोह चक्र एक निवासी विष्णु अहिरवार भाई दूज के दिन अपनी बहन के घर तिलक कराने पहुंचा था, जहां रात में कुछ लोगों के साथ शराब पार्टी के दौरान उसका विवाद हो गया था, विवाद के बाद तीन लोगों ने मिलकर विष्णु पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बल्देवगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू की तो पूरी घटना का खुलासा हुआ, वही पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, जबकि 2 आरोपी घटना दिनांक से फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में लगी हुई है।0
0
Report
रेवटी चोकी के वीडियो से सूरजपुर पुलिस पर सवाल, जांच शुरू
Surajpur, Chhattisgarh:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सूरजपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वायरल वीडियो सूरजपुर जिले के रेवटी पुलिस चौकी का बताया जा रहा है, जिसमें एक हेड कांस्टेबल एक व्यक्ति से कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और एक बार फिर वर्दी की आड़ में कथित वसूली का सवाल चर्चा में है, मामले में पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो एक-दो महीने पुराना है और वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि हेड कांस्टेबल जिस चीज को ले रहा है, वह वास्तव में पैसा ही है या कुछ और,, बावजूद इसके पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन पुलिस अधिकारियों का यह बयान खुद कई सवाल खड़े कर रहा है, अगर वीडियो एक-दो महीने पुराना है, तो इतने लंबे समय तक विभाग को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? और अगर वीडियो पहले से अधिकारियों के संज्ञान में था, तो अब तक जांच और कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या विभाग ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल रखा था या फिर जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर अनजान बने रहे? सवाल यह भी है कि आखिर जांच की आंच सिर्फ वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी तक पहुंचेगी या उस पूरी व्यवस्था की भी पड़ताल होगी, जिसके संरक्षण में इस तरह की कथित गतिविधियां संचालित होने के आरोप लगते रहे हैं, यहां यह बताना भी जरूरी है कि रेवटी पुलिस चौकी ट्रकों और अन्य मालवाहक वाहनों से कथित अवैध वसूली की शिकायतों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है, ऐसे में वायरल वीडियो ने आरोपों को फिर हवा दे दी है,0
0
Report
Advertisement
नर्मदापुरम के गोदाम में खाद वितरण अव्यवस्था, किसानों को घंटों जूझना पड़ा
Narmadapuram, Madhya Pradesh:खाद की किल्लत और वितरण व्यवस्था की अव्यवस्थाओं ने जिले के किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। कृषि उपज मंडी परिसर स्थित मार्कफेड के गोदाम पर खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी कतार लग गई। बाबई, रोहना, नर्मदापुरम सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे किसान घंटों तक भूखे-प्यासे अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक गोदाम प्रभारी के नहीं पहुंचने और गोदाम बंद रहने से किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी उन किसानों को हुई, जिनके टोकन की खाद लेने की अंतिम तारीख आज थी। किसान सुबह से ही गोदाम के बाहर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। किसानों का आरोप है कि समय पर खाद वितरण शुरू नहीं होने के कारण उन्हें घंटों परेशां होना पड़ा। टोकन की अंतिम तारीख निकलने की चिंता और खेतों में बोवनी की जरूरत के बीच किसान खुद को बेबस महसूस करते नजर आए। गोदाम पर किसानों की बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थाओं की जानकारी कलेक्टर आशीष वशिष्ठ तक पहुंची। उनके हस्तक्षेप के बाद डीएमओ, उपसंचालक कृषि और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और खाद वितरण व्यवस्था दुरुस्त कराई। इसके बाद तहसीलदार की मौजूदगी में गोदाम से खाद वितरण शुरू कराया गया। वहीं, डीएमओ का कहना है कि नर्मदापुरम के गोदाम में डीएपी खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। गोदाम में करीब 250 मीट्रिक टन खाद प्राप्त हुआ है, जिसे ऑनलाइन रिटेल व्यवस्था के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। इसी वजह से आज किसानों की भीड़ कुछ अधिक बढ़ गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को समय रहते पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करा दिया जाएगा।0
0
Report
महासमुंद में दीपक ठाकुर की हत्या, 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद ब्रेकिंग महासमुंद सिटी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में 11 तारीख की रात हुई मारपीट में गंभीर घायल दीपक ठाकुर की मौत। पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पक्ष के लोगों से भिड़ गया था दीपक ठाकुर। विवाद बढ़ने पर साले समेत अन्य लोगों ने दीपक से की जमकर मारपीट। लात-घूंसों और डंडे से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। गंभीर हालत में दीपक को RLC अस्पताल लाया गया, हालत बिगड़ने पर रायपुर किया गया था रेफर। रायपुर में इलाज के दौरान दीपक ठाकुर ने तोड़ा दम। मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया, 2 को को पुलिस ने किया गिरफ्तार। महिला के शामिल होने की भी जानकारी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, वायरल वीडियो भी जांच का हिस्सा। जानकारी के मुताबिक मृतक के against पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सिटी कोतवाली पुलिस अब हत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
खजराना पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर बड़ी कार्रवाई; आरोपी गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:खजराना पुलिस की अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर बड़ी कार्रवाई आशा नगर में अवैध रूप से गैस सिलेंडर जमा करने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपी आमीन पटेल 34 के घर से 17 घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त जब्त सिलेंडरों में भरे हुए और खाली दोनों सिलेंडर शामिल। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी, घेराबंदी कर पकड़ा。 आरोपी के खिलाफ धारा 287 BNएस और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज। खजराना पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, अवैध भंडारण को लेकर जांच जारी。0
0
Report
Advertisement
रतलाम के पिपलोंदा में युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका शव
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के पिपलोदा में 31 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव उसके ही घर के कमरे में मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ने पर युवक फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान मयूर पटेल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मयूर बीती रात अपनी पत्नी को बस में बैठाकर घर लौटा था। इसके बाद खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। परिवार के अन्य सदस्य भी सो गए। सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर मयूर का शव मिला। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में किसी विवाद की पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि आखिर मयूर की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना से पहले क्या कुछ हुआ था।0
0
Report
जहानाबाद के घाटों पर छठ पूजा की तैयारी, मधुबनी-थ्रीडी पेंटिंग से सजी सजावट
Jehanabad, Bihar:लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। छठ पूजा को लेकर जहानाबाद के सभी छठ घाटों की साफ सफाई एवं मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी है। नगर परिषद इस पूरे काम में काफी रूचि लेकर छठ घाटों को इस साल और आकर्षक बनाने के उपाय में जुटे हैं। शहर के प्रमुख घाट दरधा यमुने संगम घाट को मॉडल घाट बनाया गया है। इसे आकर्षक लुक दिया गया है। यहां मधुबनी पेंटिंग,थ्रीडी पेंटिंग से सूर्य मंदिर परिसर के दी wall को सजाया गया है। सीढ़ियों पर रंग रोगन का कार्य किया गया है। दी wallों पर मधुबनी पेंटिंग की जीवंत तस्वीरों से पूरे परिदृश्य को आकर्षक रूप दिया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। इसके अलावा सोइया घाट,श्याम घाट सहित प्रमुख घाटों पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बावत नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार ने बताया कि लोक आस्था से जुड़े इस पवित्र पर्व के पहले सभी घाटों की कायदे से मरम्मत कराई जा रही है। शहर के प्रमुख घाट दरधा यमुने संगम घाट पर हर साल बेहतर तरीके से सजाने की कोशिश की जाती है। परन्तु इस बार मधुबनी पेंटिंग और थ्रीडी पेंटिंग के जरिए कुछ बेहतर करने की कोशिश की गयी है। वही घाट पर लाइट एवं बैरिकेडिंग किया जा रहा है साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। छठव्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए खास व्यवस्था किया जा रहा है। यहां ड्रोन कैमरे, SDRF की टीम सहित अन्य सारी चीजों का पूरा ख्याल रखा गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। बहरहाल आज नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस महापर्व में कल खरना और फिर अस्ताचलगामी एवं उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जिला प्रशासन और नगर परिषद की इन मुकम्मल तैयारियों से साफ है कि इस बार श्रद्धालु बेहद सुरक्षित, स्वच्छ और भव्य माहौल में सूर्य उपासना कर सकेंगे।0
0
Report
दिल्ली के छठ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था मॉक ड्रील, लावारिस वस्तुओं से बचाव रणनीति
New Delhi, Delhi:दिल्ली में छठ घाट पर दिल्ली सरकार की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा सुरक्षा विवस्था को लेकर तमाम सुरक्षा एजंसियां बुराड़ी में यमुना छठ घाट पर कर रही मॉकड्रिल। छठपूजा के दौरान लाख व्रत धारियों की सुरक्षा के देखते हुए छठ घाट पर दिल्ली पुलिस के पुख्ता इंतजाम। मॉक ड्रिल में बम निरोधक दस्ता, वजीराबाद थाना पुलिस, सिविल डिफेंस और आदर्श नगर डीएम टीम मौके पर मौजूद थे और लावारिस वस्तु को लेकर यह संदेश दिया कि आपातकालीन स्थिति में लोगों को कैसे बचाना है और लावारिस वस्तु से दूर रहना है।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा, वोट डालने की अपील
Dholpur, Rajasthan:पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान की मतदाताओं एवं चुनाव अभ्यर्थियों से अपील पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत दिनांक 14 एवं 16 नवंबर को राजाखेड़ा, सरमथुरा एवं बसेड़ी पंचायत समितियों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होना है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा पुलिस बल पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ तैनात है। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी भय, दबाव, प्रलोभन अथवा बहकावे में आए बिना अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करें। साथ ही चुनाव में भाग ले रहे सभी अभ्यर्थیوں से आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन नियमों की पूर्ण पालना करने तथा चुनाव प्रक्रिया की मर्यादा बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, भ्रामक सूचनाएं प्रसारित नहीं करने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की है। आपका एक वोट लोकतंत्र की ताकत है। इसलिए निर्भीक होकर मतदान करें, शांति एवं सौहार्द बनाए रखें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाएं0
0
Report
चित्तौड़गढ़ पुलिस ड्रोन पेट्रोलिंग से ट्रैफिक जाम कम कर स्मार्ट पुलिसिंग दिखा रही है
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ पुलिस अब आधुनिक तकनीक के जरिए यातायात व्यवस्था को बेहतर बना रही है। कोतवाली क्षेत्र में ड्रोन पेट्रोलिंग के दौरान ओछड़ी गेट से पाडन पोल तक यातायात जाम की स्थिति सामने आई। ड्रोन से मिले लाइव फुटेज के आधार पर तत्काल PCR टीम और यातायात प्रभारी को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारू करवाया। खास बात यह रही कि ड्रोन टीम ने दो उड़ानें भरकर कुल 74 मिनट तक हवाई निगरानी की और करीब 9 किलोमीटर क्षेत्र को कवर किया। इस तकनीक से भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों की निगरानी के साथ त्वरित कार्रवाई संभव हो रही है। चित्तौड़गढ़ पुलिस की यह पहल स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।0
0
Report
दौसा में चलती स्कूटी में आग, चालक सुरक्षित बच निकला
Dausa, Rajasthan:दौसा के लालसोट थाना क्षेत्र में कोथून रोड पर पावर हाउस के समीप एक चलती स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी सवार ने स्कूटी से उतरकर अपनी जान बचाई। देखते-देखते स्कूटी आग के गोले में तब्दील हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। दमकल पहुंची तब तक स्कूटी जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार जब सड़क पर चल रहा था तो पीछे से एक ट्रक चालक को स्कूटी में धुआं उठता दिखाई दिया, उसने आवाज देकर सूचना दी, जिससे स्कूटी सवार ने तत्काल रोक लिया और दूर हो गया। पल भर में ही स्कूटी आग के गोले में बदल गई। आग की वजह क्या रही, अभी साफ नहीं है, पर बताया जा रहा है कि स्कूटी के पेट्रोल टैंक से आग लगी।0
0
Report
Advertisement
