icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
285123
Jitendra SoniJitendra SoniFollow28 Jul 2024, 02:27 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जिला अस्पताल में कायाकल्प टीम को मिली गंदगी, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow2m ago
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव /उमेश त्रिवेदी उन्नाव के जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची कायाकल्प लखनऊ की टीम को परिसर के कुछ हिस्सों में गंदगी मिली। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे डॉ. अविनाश यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई से लेकर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं तक की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई और कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सवाल यह है कि जब अस्पताल में व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करने के लिए टीम पहुंची, तब सफाई व्यवस्था में कमी क्यों नजर आई? कायाकल्प लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को उन्नाव जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की स्थिति को परखना था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के कुछ हिस्सों में गंदगी मिलने पर टीम ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके साथ ही वार्डों में मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति भी देखी गई और जहां सुधार की आवश्यकता महसूस हुई, वहां अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए। टीम ने अस्पताल प्रशासन को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाए रखने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान नीरज सचान और अविनाश यादव समेत अस्पताल से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अस्पताल प्रशासन की ओर से टीम द्वारा बताए गए बिंदुओं पर आवश्यक सुधार कराने की बात कही गई। हालांकि, निरीक्षण में किन-किन मानकों पर कमियां मिलीं और अस्पताल को मूल्यांकन में कितने अंक प्राप्त हुए, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के लिए अस्पताल प्रशासन कितनी तत्परता दिखाता है और मरीजों को स्वच्छ वातावरण व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में क्या कदम उठाए जाते हैं।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में सड़क सुरक्षा बैठक, ब्लैक स्पॉट सुधार और आवारा पशुओं के लिए टेप

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला सडक सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सात दिन में प्रस्तुत करने को कहा गया। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों सहित ग्रामीण सड़कों पर आवश्यक सुधार, चेतावनी बोर्ड और रिफ्लेक्टिव साइन लगाने पर जोर दिया गया। साथ ही आवारा पशुओं पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
0
0
Report

प्रवक्ता कपूर ने केजरीवाल सरकार पर किताबों के जरिए घोटाला का आरोप लगाया

New Delhi, Delhi:सौरभ भारद्वाज की किताब वाले घोटाले पर भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर का बयान- प्रवीण शंकर कपूर बोले- अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम जिसके सौरभ भारद्वाज आजकल सबसे बड़े प्रवक्ता बन गए हैं इन्होंने 11 साल दिल्ली में घोटाले की सरकार चलाई इसलिए अब जब सरकार चल रही है तो इन्हें हर चीज में घोटाला लग रहा है जिन किताबों को यह महंगी किताब कह रहे हैं वह किताबें समय पर आ तो रही हैं उनके शासन काल में स्कूल में किताब के दर्शन दुर्लभ थे पूरा सेशन बीत जाता था और यह किताब ला नहीं पाते थे और रही बात घटिया पन्ने की या अच्छे पन्ने की तो शायद सौरभ भारद्वाज कोई एक्सपर्ट है जो कागज की क्वालिटी भी जज कर देते हैं हमें तो यह मालूम था जब सौरभ भारद्वाज मंत्री थे तो उनके मंत्रालय में रोज नए घोटाले होते थे हमें यह नहीं मालूम था कि उन्होंने उसे दौरान यह एक्सपर्टीज भी ढूंढ ली की कागज किस क्वालिटी का है और 40% - 40% ही साइकिल में 40% किताब में थोड़ा बदल देते और 50% तो कह देते पंजाब में बिखरती हुई सरकार इक्विलाइजर करने के लिए दिल्ली में सरकार पर आरोप लगा रही है यह लगातार एक सिलसिला है पंजाब के चुनाव तक यह इसी तरह बोलते रहेंगे
0
0
Report
Advertisement

पारसोली स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार: निर्माण जल्द शुरू, यात्रियों को सुविधा बढ़ेगी

Begun, Rajasthan:बेगूं चित्तौड़गढ़ — चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के पारसोली रेलवे स्टेशन से यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यहां प्लेटफॉर्म विस्तार के काम में तेजी आई है। शुक्रवार को कोटा मंडल के सहायक मंडल वित्त प्रबंधक ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य और स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्टेशन मास्टर दिनेश महावर के अनुसार, प्लेटफॉर्म विस्तार को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। निरीक्षण के बाद अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ने से बड़ी ट्रेनों के संचालन और यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में सुविधा मिलेगी।
0
0
Report

टाइगर श्रोफ फायरिंग केस: हरियाणा में तीन और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी 28 अक्टूबर तक

Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA) THREE MORE ACCUSED IN TIGER SHROFF FIRING CASE ARRESTED IN HARYANA, REMANDED TO POLICE CUSTODY UNTIL OCTOBER 28 BY KILLA COURT. visuals. AJINKYA MIRGAL MADHUKAR (ADVOCATE). आज तीनों रूपियों को सोनीपत से अरेस्ट किया था, परसों 21 तारीख को उनको ट्रांिट रिमांड पे लेके आए थे। तो 48 आवर्स का ट्रांजिट रिमांड था, लेकिन मैंने जैसे ही हर बात कहा है कि ट्रांजिट रिमांड इज ओनली फॉर द ट्रांजिट पर्पस। ये ट्रांजिट में ही अपना इंटेरोगेशन शुरू कर देते हैं और फिर उन्हीं मुद्दों को लेके यहां पे फर्दर पुलिस कस्टडी की मांग करते हैं। और वो स्टेटमेंट भी देते हैं कि हमने ट्रांजिट में अभी तक इतना पता लगाया है। सो आई डोंट थिंक व्हाट इन व्हाट डायरेक्शन द पुलिस मशीन इज रियली गोइंग ऑन। सो उन्होंने एलिगेशन ये किया था कि ये तीन लोगों में से दो लोग अनिल पंडित के साथ कांटेक्ट में थे। जो भी बिल्कुल झूठ है, बेबुनियाद है, इसमें कोई तथ्य नहीं है। और दूसरी बात अगर उनके बारे में वो जानकारी लेना चाहते हैं, रिकवरी करना चाहते हैं तो उन सबके मोबाइल फोन्स ऑलरेडी सीज्ड है। तो फॉरेंसिक एक्सपर्ट एंड साइबर पुलिस आर वेल इनफ टू डू दैट थिंग। तो पुलिस उसके फिजिकल कस्टडी में कोई बात ही नहीं है। आज उनको फर्दर कस्टडी 28 तारीख तक दी कि जब कि उन्होंने 31 तारीख तक मांग की थी, लेकिन 28 तारीख तक उनको पुलिस कस्टडी दी।
0
0
Report
Advertisement

करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने सीबीआई जांच, रकम रिकवरी की लगाई गुहार

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow24m ago
Makhi, Uttar Pradesh:उन्नाव / उमेश त्रिवेदी उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपने साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी होने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पीड़ित का दावा है कि इस मामले में उसे करीब 4 से 5 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने संबंधित अधिकारियों से मामले में सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और कथित तौर पर ठगी गई संपत्ति की रिकवरी कराने की गुहार लगाई है। बता दे कि पीड़ित के अनुसार, वह गांव में खेती-किसानी करता था और सीधा-साधा व्यक्ति है। उसके आरोप हैं कि घर के कुछ लोगों सहित अन्य व्यक्तियों ने कथित तौर पर धोखाधड़ी और जालसाजी करके उसे भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया। पीड़ित का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चलने के बावजूद अब तक उसे रकम वापस नहीं मिल सकी है।
0
0
Report
Advertisement

जमीनी विवाद पर मारपीट महिला ने लगाई न्याय की गुहार

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow28m ago
Achalganj, Uttar Pradesh:उन्नाव /उमेश त्रिवेदी उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के पचोड्डा सरांय गांव निवासी एक महिला ने अपने ही परिवार के कुछ लोगों पर पैतृक जमीन पर खेती करने से रोकने, घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। बता दे कि पीड़िता संगीता पत्नी फूल यादव के अनुसार, उसका पति विदेश में रहता है और वह घर पर अकेली रहती है। महिला का कहना है कि वह कई वर्षों से अपने हिस्से की कृषि भूमि पर जोताई-बुआई करती आ रही है। आरोप है कि परिवार के ही कुछ लोग उसकी जमीन पर खेती करने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके घर में जबरन घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही अश्लील हरकतें करते हुए शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसने 1 अक्टूबर 2026 को संबंधित थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे वह डरी हुई है। महिला ने अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, विधिक कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। फिलहाल, मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली साइबर ठगी: छह आरोपी गिरफ्तार, आकांक्षा यादव ने सुरक्षा चिंताएं जताईं

Noida, Uttar Pradesh:DELHI AKANSHA YADAV (NORTH-WEST DCP) ON SECURITY CONCERNS SURROUNDING CHINESE INVOLVEMENT AND STRATEGIC IMPLICATIONS / EXAMINING POTENTIAL TERRORIST LINKAGES AND TERROR-RELATED ANGLES IN ONGOING INVESTIGATIONS / PROBING SUSPICIOUS FINANCIAL TRAILS AND BANKING NETWORK IRREGULARITIES दिल्ली: DCP (उत्तर-पश्चिम दिल्ली) आकांक्षा यादव ने बताया, "साइबर अपराध के एक मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं। मुख्य आरोपी मयंक कपूर को पहले भी 2012 और 2022 में इसी तरह के अपराधों के लिए दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है। वह एक आदतन साइबर अपराधी है। ये लोग बार-बार अपना काम करने का तरीका बदलते हैं, अलग-अलग शहरों में जाते हैं, दफ्तर खोलते हैं और साइबर धोखाधड़ी करने से पहले लोगों को काम पर रखकर एक गिरोह बनाते हैं। इस मामले में, मयंक कपूर ने 'म्यूल अकाउंट' (धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते) खुलवाए थे। 2013 से, ये लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों, जिनमें मजदूर भी शामिल हैं, को उनकी जानकारी के बदले 200-250 रुपये देने का लालच देते आ रहे हैं। वे इस जानकारी का इस्तेमाल बैंक खाते खोलने, आधार कार्ड हासिल करने और उन आधार कार्डों के जरिए सिम कार्ड लेने के लिए करते हैं। फिर इन सिम कार्डों का इस्तेमाल एक फर्जी कॉल सेंटर चलाने के लिए किया जाता था..."
0
0
Report

बृजमनगंज: लेहरा स्टेशन कस्बे में साप्ताहिक बाजार के दिन भीषण जाम,

Bargahpur, Uttar Pradesh:बृजमनगंज: लेहरा स्टेशन कस्बे में साप्ताहिक बाजार के दिन भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग* *महराजगंज।* बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा स्टेशन कस्बे में आज शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार के कारण भीषण जाम लग गया, जिससे घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। बताया जाता है कि हर शुक्रवार को लेहरा स्टेशन कस्बे में साप्ताहिक बाजार लगती है। दोपहर बाद लगभग 4:40 बजे बाजार में भीड़ बढ़ने और दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी पर दुकान लगा देने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और बाजार आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर शुक्रवार को यही स्थिति बनी रहती है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण जाम आम बात हो गई है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों रामप्रकाश यादव, विकास, रविंद्र, पवन, राहुल, ईश्वर, दीपक कुमार आदि ने रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि बाजार के दिन यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस/प्रशासन की व्यवस्था की जाए, ताकि आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सके।*महराजगंज।* बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा स्टेशन कस्बे में आज शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार के कारण भीषण जाम लग गया, जिससे घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। बताया जाता है कि हर शुक्रवार को लेहरा स्टेशन कस्बे में साप्ताहिक बाजार लगती है। दोपहर बाद लगभग 4:40 बजे बाजार में भीड़ बढ़ने और दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी पर दुकान लगा देने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और बाजार आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर शुक्रवार को यही स्थिति बनी रहती है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण जाम आम बात हो गई है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों रामप्रकाश यादव, विकास, रविंद्र, पवन, राहुल, ईश्वर, दीपक कुमार आदि ने रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि बाजार के दिन यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस/प्रशासन की व्यवस्था की जाए, ताकि आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सके।
0
0
Report

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow33m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव / उमेश त्रिवेदी उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के उतरौरा गांव में शुक्रवार को 25 वर्षीय विवाहिता अनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने मायके वालों को अनीता के फांसी लगाने की सूचना दी। वहीं, मायके पक्ष ने हत्या और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक, अनीता की शादी 15 जनवरी 2021 को सोनू से हुई थी। उनका एक बेटा है, जो बोल नहीं पाता। अनीता के पति सोनू विदेश में नौकरी करते थे और करीब एक महीने पहले ही घर लौटे थे। अनीता के भाई ने बताया कि शुक्रवार दोपहर फोन पर उन्हें बहन के फांसी लगाने की सूचना मिली। जब वह परिजनों के साथ पहुंचे तो शव नीचे उतारकर रखा गया था। भाई ने अनीता के गले पर निशान, हाथ पर चोट और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी निशान होने का दावा किया। बता दे कि मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अनीता को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचने पर उन पर सुलह करने का दबाव बनाया गया। परिजनों का कहना है कि वे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई चाहते हैं और किसी तरह के दबाव में समझौता नहीं करना चाहते। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने ये आरोप लगाए। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top