285123
जालौन में होटल गार्ड ने ससुराली पक्ष के युवक से सड़क पर मारपीट
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में होटल सुरक्षा गार्ड ने ससुराल पक्ष के युवक से की मारपीट। घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र में हुई। पारिवारिक विवाद के चलते गार्ड ससुराल गया था। लौटते समय सड़क पर युवक से भिड़ंत हुई। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हैदराबाद: फर्जी मुद्रा छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: The Commissioner’s Task Force, Shamshabad Zone, along with Balapur Police, has busted an alleged fake currency printing and circulation racket and arrested three persons. The accused have been identified as Ramavath Ramu (36), Ramavath Mothilal (35) and Ramavath Gandhi (19). Police seized fake Indian currency notes worth ₹2.91 lakh, besides a printer, scanner, laminator and other materials allegedly used for printing counterfeit notes. Another accused, Sudheer John Chela alias Vamshi, is reportedly absconding. Police have launched a search to nab him. Further investigation is underway.0
0
Report
दिल्ली में तेज बारिश से डोमेस्टिक एयरपोर्ट टनल समेत कई मार्ग जलभराव से जाम में फंसे
New Delhi, Delhi:दिल्ली में तेज बारिश से जलभराव और जाम जारी है। पालम डॉमेस्टिक एयरपोर्ट टनल के दोनों ओर पानी भरा है, बस, वेन, कार और बाइक फंसी हैं। धौला कुआं से पालम की ओर जाने वाले रास्ते के टनल में पानी भर गया है, पालम से धौला कुआं की ओर जाने वाले रास्ते के टनल में भी पानी है। लोकेशन: डोमेस्टिक एयरपोर्ट पालम।0
0
Report
कांकेर में चीनी सत्याग्रह के जरिये महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, शक्कर कीमतों में कमी की मांग
Kurustikur, Chhattisgarh:जिला कांग्रेस कमेटी ने कांकेर के पुराना बस स्टैंड में चीनी सत्याग्रह के नाम से महंगाई की मार पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मांग की है कि शक्कर की कीमत लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी है। लोग अपने अपने घरों में मिठाइयां बनाएंगे ऐसे में शक्कर की कीमत बढ़ने से लोगों को महंगाई की चोट लगेगी। लोगों को शक्कर महंगाई के कारण अपनी जेबें अतिरिक्त रूप से ढीली करनी पड़ रही है। सरकार को शक्कर की कीमतें तुरंत कम करनी चाहिए ताकि महंगाई की मार कम पड़े।0
0
Report
Advertisement
गौमुखी मार्ग मरम्मत से गणेश मेले में आवागमन सुचारू, मेले की तैयारियाँ तेज
Sawai Madhopur, Rajasthan:श्री त्रिनेत्र गणेश के तीन दिवसीय मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग ने गणेश मार्ग पर गौमुखी-मिश्रदर्रा के समीप क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण कर आवागमन सुचारू कर दिया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गोविंदसहाय मीणा ने बताया कि वर्षा के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण गौमुखी के समीप मार्ग बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता था। जिससे गणेश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिला प्रशासन, वन विभाग मन्दिर ट्रस्ट द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए मार्ग की स्थाई एवं आवश्यक मरम्मत के लिए 30 अगस्त से 5 सितंबर तक गणेश मंदिर मार्ग को बंद किया गया था। विभाग द्वारा निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण कर मार्ग को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। रणथम्भौर दुर्ग स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर में 13 से 15 सितम्बर तक तीन दिवसीय लक्खी मेला-2026 आयोजित होगा तथा 14 सितम्बर को मुख्य मेला रहेगा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सड़क, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से दुरुस्त किया जा रहा है। गौमुखी मार्ग की मरम्मत पूर्ण होने से गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, वाहन चालकों एवं स्थानीय आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी तथा मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा बरसात के कारण प्रभावित अन्य मार्गों पर भी आवश्यक मरम्मत एवं पेचवर्क कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताकि गणेश मेले के दौरान दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।0
0
Report
कोयना विस्थापित लामज गांव: 64 साल से स्वतंत्र सातबारा नहीं, मुआवजे में अड़चन
Thane, Maharashtra:भिवंडी - 64 वर्षांपासून सातबाराविना लामज गाव.. कोयना प्रकल्पग्रस्तांची 64 वर्षांपासून हेळसांड, एकाच सातबाऱ्यावर अनेक घरे... कोयना धरणातून पाच जिल्ह्यांना वीज मिळते, पण त्याच प्रकल्पासाठी विस्थापित झालेल्या भिवंडी तालुक्यातील लामज गावचा प्रश्न 64 वर्षे उलटली तरी आजही गावाला स्वतंत्र सातबारा नाही आणि गावचा अधिकृत नकाशाच नाही. 1962 साली कोयना प्रकल्पग्रस्तांचे पुनर्वसन भिवंडी तालुक्यातील मौजे लामज गावात करण्यात आले. तब्बल 64 वर्षे उलटूनही अनेक कुटुंबांची घरे आजही एकाच सातबाऱ्यावर आहेत. महसूल विभागाने गावाची मोजणीच न केल्याने अधिकृत गाव नकाशा, गतबुक नकाशे तयार झालेच नाहीत. त्यामुळे जमिनीची हद्द, मालकी हक्क आणि खरेदी-विक्री व्यवहारात ग्रामस्थांना प्रचंड अडचणी येत आहेत. अशातच मुंबई-वडोदरा महामार्गासाठी लामज गावातील 98 गुंठे जमीन संपादित झाली आहे, पण स्वतंत्र सातबारा नसल्याने मोबदला मिळण्यातही अडथळा येत आहे. जिल्हाधिकारी आणि महसूल प्रशासनाकडे अनेक वर्षांपासून पाठपुरावा करूनही प्रश्न सुटत नसल्याची खंत ग्रामस्थ व्यक्त करत आहेत. तातडीने लामज गावची मोजणी करून अधिकृत नकाशा तयार करावा आणि प्रत्येक कुटुंबाला स्वतंत्र सातबारा द्यावा, अशी मागणी ग्रामस्थ करत आहेत. मागणी मान्य न झाल्यास आंदोलन आणि उपोषणाचा इशारा कोयना प्रकल्पग्रस्तांनी दिला आहे.0
0
Report
चंद्रपुर दीक्षाभूमी पर एक परिवार के विरोध में बड़ी मोर्चा, 16 सितंबर तय
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपुरात दीक्षाभूमीच्या संचालन करणाऱ्या एकाच परिवाराविरोधात आंदोलन पेटण्याची चिन्हे आहेत. या परिवाराच्या एकाधिकारशाही विरोधात दीक्षाभूमी मुक्ती भव्य आक्रोश मोर्चाचे आयोजन करण्यात आले आहे. 16 सप्टेंबर रोजी शहरातील डॉक्टर आंबेडकर पुतळ्यापासून जिल्हाधिकारी कार्यालयावर हा मोर्चा जाणार आहे. दीक्षाभूमी संचालन करणाऱ्या सोसायटी सदस्यांच्या निष्क्रिय कारभारामुळे बौद्ध बांधव संतापले आहेत. बौद्ध समाजातील संभ्रम दूर करत तोडगा काढण्यासाठी आयोजित करण्यात आलेल्या सभेत सोसायटी सदस्य कुठल्याही प्रश्नांची समर्पक उत्तरे देऊ शकले नसल्याचा आरोप होत आहे. नागपुरातील भव्य दीक्षाभूमी कार्यक्रमानंतर डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर यांनी 16 ऑक्टोबर 1956 रोजी चंद्रपूरच्या याच मैदानावर तीन लाख लोकांना बौद्ध धम्माची दीक्षा दिली होती. त्यामुळेच दीक्षाभूमी बौद्ध बांधवांसाठी पवित्र स्थळ आहे. मात्र या दीक्षाभूमीवर व्यावसायिक बांधकामे आणि राजकीय पक्षांची चलती झाल्यामुळे बौद्ध बांधव या स्थळापासून दुरावत आहेत. यावर तोडगा म्हणून बौद्ध समाजात मागील वर्षापासून मंथन- चिंतन आणि बैठका सुरू आहेत. त्यात यंदाच्या 15- 16 ऑक्टोबर रोजी होणाऱ्या मुख्य समारोहात राजकीय पक्षांना स्थान नको अशी प्रमुख भूमिका आहे. याशिवाय मैदानावर आता आणखी बांधकामे करू नयेत असा सूर उमटला आहे. जिल्हा प्रशासनाने यात बौद्ध बांधव आणि सोसायटी यांच्यात मध्यस्थी करावी अशी ही मागणी पुढे आली आहे.0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में बाढ़ प्रभावित गांवों में सांसद- विधायक राहत सामग्री वितरित
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचें सांसद और विधायक。 सांसद साक्षी महाराज और विधायक आशुतोष शुक्ला ने बांटी राहत सामग्री。 प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे सांसद विधायक。 लोन नदी में पानी बढ़ जाने से बाढ़ की जद में है बीघापुर तहसील का पोरई गांव。 सांसद ने कहा आज तो दुख सुनाने आए थे राहत की बड़ी प्लानिंग बनाएंगे。 बाढ़ प्रभावित 30 परिवारों को बांटी गई राहत सामग्री।0
0
Report
रायबरेली की सड़कों पर सत्यनारायण कथा, अधिकारियों के लिए मांग सद्बुद्धि
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली बदहाल सड़को के बीच सत्यनारायण की कथा कराई गई है। इस अनोखे विरोध के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य अधिकारियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई। इस दौरान करीब एक घंटे सड़क जाम रही। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कथा का मुख्य उद्देश्य नगर पालिका अध्यक्ष समेत संबंधित अधिकारियों को सद्बुद्धि मिलने की प्रार्थना करना है, ताकि नगर पालिका में आने वाले धन का सदुपयोग कर शहर में विकास कार्य कराए जा सकें। कथा के दौरान लोगों ने श्रद्धा के साथ भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी और इसके बाद प्रसाद का वितरण भी किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह विरोध किसी विवाद को बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि जिम्मेदारों का ध्यान जनसमस्याओं और विकास कार्यों की ओर आकर्षित करने के लिए किया गया है।0
0
Report
मैनपुरी के बच्चों की मासूम अपील वायरल, स्ट्रीट लाइटिंग की मांग पर प्रशासन सक्रिय
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी नोट - वायरल वीडियो भी साथ है। मैनपुरी में बच्चों की मासूम अपील का वीडियो वायरल जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से गली में स्ट्रीट लाइट लगवाने को लेकर की अपील अंधेरा होते ही घर से बाहर निकलने में डर और कीड़े मकोड़े निकलने का बात कह रहे मासूम बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हुआ वायरल जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही के दिए निर्देश मैनपुरी की किशनी तहसील क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में कृष्ण जन्माष्टमी: भारी बारिश के बीच भक्त लंबी कतारों में दर्शन कर रहे
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में आज कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है जहां श्रद्धालु इस्कॉन मंदिर में सुबह 4:00 से ही लंबी लाइनों में लगकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर रहे हैं तो वहीं दिल्ली में दोपहर से हो रही बारिश के दौरान भी श्रद्धालुओं में भगवान कृष्ण के दर्शन करने के लिए उत्साह देखने को मिला जहां श्रद्धालु बारिश और तेज हवाओं के बीच भी लंबी लाइनों में लगकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन इस्कॉन मंदिर में कर रहे हैं. राजधानी दिल्ली में बारिश को लेकर आईएमडी के द्वारा ऑरेंज अलर्ट दिया गया था और कहा गया था कि दिल्ली में 3 सितंबर और 4 सितंबर को भारी बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी वहीं मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई है. वहीं दौरान श्रद्धालु दीपिका बताती है कि आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं जो रात 12:00 बजे तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन भगवान कृष्ण के दर्शन करने के लिए देखी जाएगी जहां लगातार भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करने के लिए भक्ति लाइन में लगकर दर्शन कर रहे हैं. वही श्रद्धालु मधु बताती है कि बहुत अच्छे से भगवान श्री कृष्ण के दर्शन हो रहे हैं प्रशासन की यहां अच्छी व्यवस्था है सभी लोग आराम से लाइन में लगकर भगवान से कृष्ण के दर्शन कर रहे हैं. वही कृष्णा दीक्षित बताते हैं कि बहुत अच्छे से दर्शन लोगों को भगवान श्री कृष्ण के हो रहे हैं बहुत अच्छा मंदिर को सजाया गया है व्यवस्था भी बहुत अच्छी है इसलिए सभी लोगों को आराम से दर्शन हो रहे हैं. Byt : दीपिका मधु और कृष्णा दीक्षित की ( दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की) walk through वही हम आपको बता दे पिछले साल भी जन्माष्टमी के दिन दिल्ली में भारी बारिश देखने को मिला था और ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भादो मास में हुआ था और जब उनका जन्म हुआ था उस वक्त खूब बारिश हो रही थी इसलिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हमेशा बारिश देखने को मिलता है जो इस बार भी बारिश हो रहा है हालांकि इस बारिश के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला जहां श्रद्धालु लंबी लाइनों में लगकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करने इस्कॉन मंदिर पहुंच रहे.0
0
Report
अस्मिता डे ने जूडो में पहला राष्ट्रमंडल गोल्ड जीता, पिता की याद में रिकॉर्ड
Lucknow, Uttar Pradesh:पिता के निधन से टूटी नहीं अस्मिता डे , जूडो में पहला स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान आज पहूँची लखनऊ भारतीय जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक जीतने की खबर सबसे पहले जिस व्यक्ति को देना चाहती थीं, वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। अस्मिता के पिता सात महीने पहले ‘ब्रेन स्ट्रोक’ के कारण चल बसे वह साइकिल मैकेनिक थे और रोज करीब 300 रुपये कमाते थे त्रिपुरा के रहने वाली 23 साल की अस्मिता ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 48 किग्रा से कम के भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा तब उन्होंने कहा यह पदक जितना उनका था, उतना ही उनके पिता का भी था बता दे कि अस्मिता डे ने सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड की समर शॉ को 'यूको' से हराकर महिलाओं के 48 किग्रा फाइनल में अपनी जगह पक्की की थ इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के चार गोल्ड सहित 18 पदक हो गए हैं आगे अस्मिता ने भावुक होकर कहा, जब मेरे पिता का निधन हुआ, तो मुझे लगा कि सब कुछ खत्म हो गया, क्योंकि वही मेरा सबसे बड़ा सहारा थे कुछ पल के लिए जश्न की जगह उन यादों ने ले ली, जो उस व्यक्ति से जुड़ी थीं जिसने उनके सपने को तब से संजोया था जब वह भारत का सपना भी नहीं बना था अस्मिता ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई अब जब मैं अपने घर पहुंची सभी लोगों ने मेरा स्वागत किया मुझे यकीन था कि एक दिन इस मुकाम पर पहुंचूंगी दिन पहुंचूंगी तो मेरा यकीन विश्वास में बदला0
0
Report
JSSC CGL पेपर लीक: CID ने रांची कार्यालय में दस्तावेज़ वैरिफिकेशन शुरू किया
Ranchi, Jharkhand:रांची में JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक मामले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। झारखंड CID की टीम JSSC कार्यालय पहुंची है, जहां सचिव सुधीर गुप्ता की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की कार्रवाई चल रही है। CID की टीम सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का भी सत्यापन कर रही है और मामले से जुड़े नए साक्ष्य जुटाने में लगी है। JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक की शिकायतों के बाद CID लगातार जांच कर रही है। इसी सिलसिले में CID की टीम रांची स्थित JSSC कार्यालय पहुंची है। कार्रवाई के दौरान JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से भी पूछताछ की जा रही है। CID टीम परीक्षा प्रक्रिया, दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि CID की कार्रवाई का मुख्य फोकस सफल अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मामले से जुड़े अतिरिक्त सबूतों को जुटाना है। CID की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा प्रक्रिया में आखिर कहां और किस स्तर पर कथित गड़बड़ी हुई तथा क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा था。0
0
Report
Advertisement
कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब और एनडीपीएस के मामले में चार गिरफ्तार
Vidisha, Madhya Pradesh:कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब और एनडीपीएस के मामले में चार लोगों को पकड़ा. दो आरोपियों को जहरीली शराब के साथ तो दो आरोपियों को ब्राउन शुगर के मामले में किया गिरफ्तार. चारों आरोपियों की धरपकड़ की गई है. थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि दो युवक उदयगिरि और सुनपुरा के पास जहरीली शराब बेच रहे थे. उन्हें गिरफ्तार किया गया; एक युवक के पास से 10 लीटर तो दूसरे युवक के पास से 15 लीटर जहरीला शराब जप्त हुई. इसके अलावा गोविंदा और मॉडल और एक जो ब्राउन शुगर के मामले में फरार थे उन्हें भी गिरफ्तार कार्यालय में पेश किया गया जहाँ सामने जेल भेज दिया गया0
0
Report
इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला का सरकार पर निशाना: हरियाणा में अपराध महंगाई चरम पर
Palwal, Haryana:पलवल, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने पलवल जिले के गांव बहीन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दुष्यंत चौटाला और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सरकार ने सभी हदें पार कर रखी है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में जजपा नेता जीतू दीघोट और कांग्रेस नेता उदय सोरोत ने इनेलो का दामन थाम लिया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के नशा लगातार पैर पसार रहा है। सरकार का नशे और अपराध की तरफ कोई ध्यान नहीं है। सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। काफी संख्या में आए दिन लोग पार्टी को ज्वाइन कर रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय इनेलो पार्टी का है। इनेलो पार्टी हरियाणा में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी ने सफाई कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हेड क्वाटर पर गए और सफाई कर्मचारियों को समर्थन देते हुए कहा कि जब तक सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को नहीं मान लेती तब तक उनके साथ खड़े हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आज तक जो फैसले लिए है उन निर्णयों पर कायम नहीं रही है। इससे यह साबित होता है कि मुख्यमंत्री डमी मुख्यमंत्री है। मुख्यमंत्री पंजाब में घूमते है, हरियाणा में मुख्यमंत्री को कोई नहीं बुलाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा नोटिस दिए जाने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अभी तक कोई ऐसा वकील नहीं मिला जो नोटिस तैयार कर दें। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की सच्चाई को सामने लाने का कार्य किया। इसी तरह दुष्यंत चौटाला ने मनोहर लाल की भाजपा सरकार को समर्थन देकर जनता के साथ धोखा किया था, अभय सिंह चौटाला ने 27 सितंबर को नूंह में आयोजित होने वाले दिवंगت जननायक ताऊ देवीलाल के सम्मान दिवस के लिए कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया। चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।0
0
Report
सतना केंद्रीय जेल में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई
Satna, Madhya Pradesh:सतना के केंद्रीय जेल में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। जहाँ पर जेल में बंद बंदियों ने जन्माष्टमी की पूरी तैयारी की, और प्रतीकात्मक रूप से श्री कृष्ण की झांकी निकाली गई। इस आयोजन में बंदी जमकर झूमते गाते नृत्य करते नजर आए। जेल में भक्तिमय माहौल दिखाई दिया। पूरे भारतवर्ष में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान श्री कृष्ण के मथुरा कारागार में जन्म लेने के बाद बड़े ही धूमधाम से लोग वर्षों से मानते चले आ रहे हैं। आज सतना जिले के केंद्रीय जेल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जगतगुरु श्री रामलालाचार्य के द्वारा कथा वाचन किया गया। और उसके बाद भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ। और बंदी में वासुदेव का रूप धारण कर टोकनी में भगवान श्री कृष्ण को लेकर पैदल जेल के अंदर निकले। जहाँ पर बंदी और गेट स्टाफ इस आयोजन में शामिल रहा। भजन कीर्तन के साथ यह पूरा कार्यक्रम मनाया गया। इस आयोजन में अपने गुनाहों की सजा काट रहे हैं सभी बंदी बेहद उत्साहित देखें। और पर चढ़कर इसमें हिस्सा भी लिया। इस बारे में जेल अधीक्षक लीना कोष्टा ने बताया कि जेल में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इसमें भगवान श्री कृष्ण का दृष्टांत बंधिया के द्वारा दर्शाया गया। क्योंकि भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा के कारागार में हुआ था। और आज जेल में भी कारागार में भगवान का जन्म हुआ। ऐसे आयोजन होने से बंदियों के अंदर सकारात्मक विचार निर्मित होते है। और जेल के अंदर आज ऐसा लग रहा था जैसे सभी लोग अपने घरों पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी मना रहे हैं। केंद्रीय जेल में वर्तमान समय में 1600 के करीब बंदी है। और सभी बंदियों ने भी बढ़ चढ़कर इस आयोजन में हिस्सा लिया है। लीना कोष्टा केंद्रीय जेल अधीक्षक सतना。0
0
Report
Advertisement
