285123
जालौन में नशे में धुत पुत्र ने अपने परिजनों की लाठी-डंडों से की मारपीट
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के हिंगुंटा गांव में एक नशे में धुत पुत्र ने अपने पिता, बहन और सौतेली मां पर हमला किया। सूचना के अनुसार आरोपी युवक ने परिजनों के खाना न बनाने को ले कर शराब के नशे में घर में घुसकर तीनों को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमित गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट से पार्टी के भीतर नाराजगी जताई
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी जयपुर शहर अध्यक्ष की पीड़ा ? सोशल मीडिया पर लिखा- किसका करूं एतबार, किससे करें गिला ! बीजेपी जयपुर शहर अध्यक्ष का दिल आखिर किसने तोड़ा ? शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा उजागर की है ! उसने लिखा कि करें किसका एतबार, किससे करें गिला ! सोशल मीडिया पर डाली यह पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है । महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद बीजेपी की ओर से महिला जन आक्रोश रैली निकाली गई। इस रैली में भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़, मोर्चा उपाध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ बीजेपी जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल को भी जिम्मेदारी दी गई। रैली में भीड़ जुटाने के लिए बड़े बड़े दावे किए गए… लेकिन ज़मीनी हकीकत ने कई सवाल खड़े कर दिए। इस रैली के बाद बीजेपी शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट डाल दी। गोयल ने पोस्ट में लिखा कि “करें किसका एतबार यहां सब अदाकार ही तो हैं… और गिला भी किससे करें सब अपने यार ही तो हैं…” इस पोस्ट के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी हल्कों में भी चर्चा शुरू हो गई। लोग आपस में पूछने लगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सत्ता में बैठी पार्टी के शहर अध्यक्ष को अपने ही “यारों” पर तंज कसना पड़ा ? गोयल ने पार्टी में सबको ही कलाकार बता दिया और किसी पर भी भरोसा नहीं करने की की बात कही, वहीं यह भी लिख दिया कि गिला यानी शिकायत किससे करें, सब अपने ही हमदर्द हैं। सोशल मीडिया के साथ ही पार्टी कार्यालय में तरह तरह की चर्चा चल पड़ी। लोग इसे जन आक्रोश महिला सम्मेलन से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। तैयारीयां बड़े स्तर पर की गईं, बैठकों का दौर चला और जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। सूत्रों के अनुसार बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष और पदाधिकारी ने हजारों महिलाओं को लाने का भरोसा दिलाया था। वहीं शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने भी करीब 70 बसें लाने का दावा किया था। जयपुर सहित आसपास की 10 विधानसभाओं में हर मंडल, वार्ड और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन जब पदयात्रा शुरू हुई, तो तस्वीर दावों से बिल्कुल उलट नजर आई। यहीं से सवाल खड़े होने लगे कि भीड़ जुटाने का दावा करने वाले कार्यकर्ता आखिर कहां गायब हो गए ?क्या कागज़ों में मजबूत दिखने वाला संगठन ज़मीन पर कमजोर पड़ गया? इसके बाद अमित गोयल की सोशल मीडिया पोस्ट ने इन सवालों को और हवा दे दी। उनके शब्द साफ इशारा करते हैं कि नाराजगी विपक्ष से नहीं, बल्कि अपने ही संगठन के लोगों से है। राजनीतिक गलियारों में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या कार्यक्रम जल्दबाजी में किया गया, या फिर जिन कार्यकर्ताओं की लंबी सूची तैयार की गई थी, उनमें जमीनी पकड़ का अभाव था। राजनीतिक कार्यक्रमों में भीड़ सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि संगठन की ताकत का आईना होती है.0
0
Report
रोहतक के कैफे में आग, सिलेंडर फटने से दुकानों के शीशे टूटे
Rohtak, Haryana:रोहतक में कैफे में लगी आग, सिलेंडर में ब्लास्ट:कई दुकानों के टूटे शीशे, ग्राहकों ने भाग कर बचाई जान गनीमत रही कि कोई घायल नही हुआ हरियाणा के रोहतक के सोनीपत स्टैंड स्थित कैफे में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर रसोई में रखा गैस का सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। धमाका इतनी तेज था कि आसपास की दुकानों के शीशे भी टूट गए। साथ ही आग ने भी भीषण रुप धारण कर लिया।0
0
Report
हाथरस के सरकारी स्कूलों की हालत गम्भीर, प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:PTC- प्राथमिक सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था का क्या हाल है...इसकी एक तस्वीर हाथरस से सामने आई है...जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं PTC- अब देखना होगा की इस गंभीर लापरवाही के मामले में प्रशासन क्या ठोस कार्रवाई करता है0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी: गैस सिलेंडर रिसाव से घर में आग, दो बच्चे गंभीर झुलसे
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: रसोई में काल बना सिलेंडर, भाई-बहन गंभीर रूप से झुलसे, दो घरों की गृहस्थी जलकर राख बाराबंकी जिले में जैदपुर थाना क्षेत्र के सेवकी पुरवा गांव में मंगलवार सुबह उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से हुए रिसाव ने विकराल रूप ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में दो मासूम जिंदगियां आग की लपटों में घिरकर गंभीर रूप से झुलस गईं, वहीं मेहनत की कमाई से जुटाया गया लाखों का अनाज और सामान पल भर में खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक रामदेव के घर में उनकी बेटी प्रिया खाना तैयार कर रही थी तभी अचानक गैस लीक होने से आग भड़क उठी। प्रिया को बचाने की कोशिश में उसका भाई आकाश भी बुरी तरह झुलस गया। आग की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लपटों ने पक्की दीवार तक को चपेट में ले लिया और पड़ोसी कंधई लाल के घर तक जा पहुंचीं। इस हादसे में कंधई लाल के घर रखा 12 बोरी सरसों, पोस्ता दाना और भारी मात्रा में अनाज जल गया है। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए निजी इंजन और पानी की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद राजस्व विभाग की टीम और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को जल्द आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।0
0
Report
अवैध रेत उत्खनन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, 11 हाइवा-पोकलेन जप्त
Sakti, एंकर सक्ती जिले के मरघट्टी ग्राम में अवैध रेत उत्खनन के लिए ग्रामीणों ने चैन माउंटेन एवं 11 हाइवा को रोका विभाग को सूचना देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे इसके लिए भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को 10 घंटा प्रदर्शन करना पड़ा मामला में पट्टा धारक दानी सिंह ठाकुर द्वारा निर्धारित रकबा से अन्यत्र उत्खनन एवं पोकलेन एवं हाइवा से उत्खनन किया जा रहा था जो कि पूरी तरीके अवैधानिक था ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूर्व में भी अधिकारियों को दी थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी आखिरकार 10 घंटे के प्रदर्शन के बाद मौके पर अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं खनिज अधिकारी के पहुंचने के बाद 11 हाइवा एवं पोकलेन को जप्त कर खनिज अधिनियम की तहत कार्रवाई किया गया है0
0
Report
दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में हंगामे के बीच सीनेट बैठक टली; राज्यपाल आगमन पर बवाल तेज
Darbhanga, Bihar:दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में दिनभर हंगामा, सीनेट बैठक टली; राज्यपाल के आगमन से पहले बवाल तेज.,कर्मचारियों का प्रदर्शन उग्र, आत्मदाह का प्रयास; कुलपति पर भ्रष्टाचार और वेतन-पेंशन रोकने के आरोप दरभंगा स्थित कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में मंगलवार को पूरे दिन हंगामा और विरोध प्रदर्शन का माहौल बना रहा। विश्वविद्यालय की प्रस्तावित सीनेट बैठक से पहले कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर धरना देकर जमकर विरोध किया, जिसके कारण बैठक को अंततः स्थगित करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस वक्त गंभीर हो गई जब एक पेंशनधारी ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। कर्मचारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वेतन और पेंशन का भुगतान रोका जा रहा है, जबकि संस्थान के पास पर्याप्त फंड उपलब्ध है। सीनेट की बैठक में शामिल होने पहुंचे सीनेट सदस्य बेनीपुर से जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी, पूर्व एमएलसी दिलीप झा सहित सीनेट के कई सदस्य भी मुख्य गेट पर बैठक में जाने से कर्मियों ने रोक दिया जिसके बाद सभी सीनेट सदस्य कर्मियों के साथ ही धरने में शामिल हो गए। इस दौरान कुलपति लक्ष्मी निवास पांडेय से तीखे सवाल-जवाब किए गए। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति पर भ्रष्टाचार और जातिवाद के गंभीर आरोप लगाए। कई बार स्थिति उग्र हो गई, जिससे सीनेट की बैठक बाधित रही और अंततः उसे टाल दिया गया। गौरत है कि बुधवार को बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन सीनेट की बैठक में शामिल होने के लिए दरभंगा आने वाले हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय परिसर की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रशासन के सामने व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है。 अब सबकी नजरें राज्यपाल के दौरे पर टिकी हैं कि उनके आगमन के दौरान हालात कैसे रहते हैं और विवाद का क्या समाधान निकलता है। बाइट 1,विनय कुमार चौधरी ,सीनेट सदय सह जदयू विधायक 2,दिलीप चौधरी ,पूर्व एमएलसी सह सीनेट सदस्य 3,लक्ष्मी निवास पांडेय,कुलपति संस्कृत विश्विद्यालय0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़: भाजपा एमएलसी ने एसपी एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए गम्भीर आरोप लगाये
Mau, Uttar Pradesh:आज़मगढ़ में भाजपा बूथ अध्यक्ष एनकाउन्टर मामले में पुलिस अधीक्षक पर भड़के भजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह आजमगढ़ एसपी पर लागये गम्भीर आरोप पुलिस द्वारा किया गया एनकाउन्टर पूरी तरह फ़र्ज़ी वाह वाही लूटने के चक्कर मे किया गया फ़र्ज़ी एनकाउन्टर आजमगढ़ एसपी की जगह जेल में वादी द्वारा कही भी लूट की घटना का नही किया जिक्र फिर भी लूट दिखाकर किया गया एनकाउन्टर मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित दिशा की बैठक में पहुचे देवेंद्र प्रताप सिंह ने दिया बयान0
0
Report
जालौन के कियामदी गांव में घर में भयानक आग, फायर ब्रिगेड देर से पहुँची
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में अज्ञात कारणों से घर में अचानक लगी भीषण आग, घर में लगी आग से इलाके व आसपास के लोगों में मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते घर में लगी आग में धारण किया विकराल रूप, भीषण आग लगने से घर में रखा तमाम सामान जलकर हुआ राख, बाल्टियों और अन्य संसाधनो से आग पर काबू पानी का ग्रामीण कर रहे प्रयास, सूचना देने के बावजूद काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, जालौन कोतवाली क्षेत्र के कियामदी गांव का मामला।0
0
Report
डॉक्टर जाहिद के घर भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:डॉक्टर जाहिद के घर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तस्वीरें कड़ा धामा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे का बताया जा रहा है। जहां डॉक्टर जाहिद के घर से उठती आग की लपटों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए खुद ही आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। पानी और अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग लगातार फैलती रही। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इस आगजनी की घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि डाक्टर जाहिद के घर के ऊपरी हिस्से में दोना और बनियान बनाने की मशीन स्टाल हो रही थी, तभी उससे निकली चिनगारी से आग भड़क उठी।0
0
Report
Advertisement
पुलिस और वन विभाग की बड़ी कार्यवाई,दो गिरफ्त में
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा-अवैध खनन करने वालों पर पुलिस और वन विभाग की बड़ी कार्यवाही,वन ब्लॉक में अवैध मिट्टी खनन करने वाले 1 हिस्ट्रीशीटर समेत 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,1 जेसीबी मशीन, 1 डंफर, 1 ट्रैक्टर किया गया बरामद,वन ब्लॉक में अवैध मिट्टी खनन रोकने पर उनवा संतोषपुर वन ब्लॉक के वन रक्षक और वन विभाग की टीम पर डंफर चढ़ाने का किया था प्रयास,चौबिया थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह, उप निरी लाल सिंह,उप निरीक्षक संतोष कुमार ने पुलिस टीम के साथ वन विभाग की टीम के सहयोग से अवनीश यादव और अजय कुमार को किया गिरफ्तार,गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज ।0
0
Report
औरंगाबाद क्षेत्र में डीजे वाले बाबू बजा रहे कान और कानून का बैंड, वीडियो वायरल
Charaura Mustafabad, Uttar Pradesh:कासिम अहमद, ब्यूरो रिपोर्ट। बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना क्षेत्र में डीजे वाले बाबू बजा रहे कान और कानून का बैंड, कोर्ट के सख्त आदेशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। इस शोर से बीमार और बुजुर्ग लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां तेज आवाज में बजता डीजे अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि लोगों के लिए सिरदर्द और परेशानी का कारण बन गया है। वायरल वीडियो औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव चरौरा मुस्तफाबाद का बताया जा रहा है, जिसमें डीजे संचालक नियमों को धता बताते हुए हाई वॉल्यूम और भारी बेस के साथ गाने बजाते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि डीजे की आवाज इतनी तेज है कि घरों के अंदर तक कंपन महसूस हो रहा है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग इस शोर से बेहद परेशान हैं।मस्ती में झूम रहे लोगों पर इसका कोई असर नहीं है। सबसे ज्यादा परेशानी तो बीमार रहने वाले लोगों को हो रही है। जिन्हे हृदय संबंधी या फिर मानसिक बीमारी है। वे लोग बेचैन हो उठते हैं।0
0
Report
करौली के सरमथुरा के पास भेड़े का पुरा जंगल में भीषण आग, वन्यजीव खतरे
Karauli, Rajasthan:जिले के सरमथुरा क्षेत्र के पास भेड़े का पुरा गांव से सटे टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग ने तेज हवाओं के कारण तेजी से फैलकर लगभग 2 किलोमीटर क्षेत्र को चपेट में ले लिया. कई हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है और वन्यजीवों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है. वन विभाग और प्रशासन अलर्ट पर हैं. करौली अग्निशमन केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के अभियान में जुट गई. दमकल वाहन के साथ फायरमैन ने मोर्चा संभाला. सभी उपलब्ध टैंकरों की मदद से पानी की व्यवस्था की जा रही है. कठिन परिस्थितियों के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य जारी है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.0
0
Report
Advertisement
चाईबासा में मोबाइल चोरी गिरोह गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद, जेल भेजे
Chaibasa, Jharkhand:बुलेट में गाँव गाँव घूम कर घर पर सेंधमारी कर चुरा रहे थे कीमती मोबाइल फोन, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल चाईबासा में गांवों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी के 7 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है. मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी ने बताया कि सोमवार को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पिछले कुछ दिनों से विभिन्न गांवों में घूम रहे हैं और रात के समय घरों में घुसकर सो रहे लोगों के मोबाइल चोरी कर रहे हैं. चोरी के बाद ये आरोपी उन मोबाइलों को सस्ते दामों में बेच देते थे. सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गितिलिपी मोड़ के पास संदिग्ध बुलेट मोटरसाइकिल को रोका और उस पर सवार तीनों युवकों को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अमन निषाद, सुरेंद्र सुंडी और हिमांशु पिंगुवा बताया. तलाशी लेने पर उनके पास से 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए. बरामद मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दो दिन पहले झींकपानी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर और इचापुर गांवों में रात के समय घरों में घुसकर मोबाइल चोरी की थी. इसके बाद पुलिस ने तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अमन निषाद का आपराधिक इतिहास रहा है और वह बीते 25 मार्च 2026 को ही जेल से बाहर आया था. वहीं, हिमांशु पिंगुवा के खिलाफ भी पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं. तीनों आरोपी ने पूछताछ में अपने अपराध को स्वीकार किया है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य भी शामिल हैं या नहीं. फिलहाल तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.0
0
Report
बीघा गेहूं के खेत में आग लगी, दवाई छिड़काव के समय पूरा खेत जलकर खाक
Noida, Uttar Pradesh:बाल वाले में कई बीघा गेहूं में लगी आग दवाई छिड़कती समय किस के गेहूं में आज पड़ी जिसके बाद पूरा गेहूं का खेत जलकर खाक हो गया जिसमें फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने के लिए पानी का छिड़काव करती रही... इसके बाद वार्ड नंबर 99 के पार्षद प्रशांत खारोला ने कहा कि दवाई छिड़कते समय फसलों में आग लगी... वही पार्षद ने बताया कि गेहूं का लगा ढेर भी जलकर खाक हो गया0
0
Report
मैहर के बाघ शावक की मौत: जांच शुरू, अस्पताल में निधन
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर - मुकुन्दपुर जू में बाघ के नर के शावक की ईलाज दौरान मौत - 19 अप्रैल को बांधवगढ़ से रेस्क्यू कर लाया गया था घायल शावक मुकुंदपुर व्हाईट टाइगर सफारी - बाघों के बीच हुए संधर्ष के दौरान शरीर पर थे गंभीर चोटें और केनाइन दांतों के निशान - आज सुबह 6:05 बजे इलाज के दौरान शावक ने तोड़ा दम - वन विभाग की मानें पोस्टमार्टम में अत्यधिक चोट और आंतरिक रक्त स्त्राव की पुष्टि - मुख्य वन संरक्षक रीवा और वन मंडल अधिकारी मैहर की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ हुआ शावक का अंतिम संस्कार - वन विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की पुष्टि की है। मामले की जांच जारी हैं0
0
Report
Advertisement
