285123
जालौन में लापता लड़की की तलाश न होने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में 3 जुलाई को मंदिर जाने के बहाने घर से भागी एक लड़की की 21 दिन बाद भी बरामदगी न होने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। सीओ ने बताया कि टीमें गठित कर जल्द बरामदगी की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विदिशा: कुरवाई में बिजली चेकिंग टीम पर हमला, धक्का-मारपीट और धमकी की घटना
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा जिले के कुरवाई में चेकिंग के लिए पहुंची बिजली विभाग की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। मामला सिरोंज रोड का है, जहाँ 1 अक्टूबर को विद्युत कनेक्शन की जांच करने पहुँचे सहायक प्रबंधक मदन सिंह अहिरवार और उनकी टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। बिजली बिल और चेकिंग को लेकर हुई बहस देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। उपभोक्ता उवेश खान और बिलाल खान पर अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की करने, कॉलर पकड़कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
20 हजार इनामी बदमाश मुकुट गुर्जर गिरफ्तार; चार साल से फरार
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी पुलिस और डीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार का इनामी अन्तर्राज्यीय बदमाश गिरफ्तार, 4 साल से था फरार बाड़ी शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के सहयोग से एक अन्तर्राज्यीय इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर धौलपुर एसपी विकास सांगवान द्वारा 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था और वह पिछले 4 वर्ष से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गजपुरा चौराहे से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई डीएसटी टीम के कांस्टेबल देवेंद्र द्वारा दी गई सटीक सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही डीएसटी इंचार्ज मुकेश कुमार और कोतवाली थाना सीआई भगवत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर जिले भर में वांछित अपराधियों और इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डीएसटी टीम लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। डीएसटी टीम के कांस्टेबल देवेंद्र को साइबर लोकेशन के आधार पर सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश मुकुट गुर्जर डांग क्षेत्र में गजपुरा चौराहे की तरफ देखा गया है। इस सूचना पर एसआई भगवत सिंह और टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। साथ ही पुलिस सीओ महेंद्र कुमार और एडिशनल एसपी श्रवण कुमार को भी मामले की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही एसपी विकास सांगवान ने डीएसटी टीम इंचार्ज मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम को गजपुरा चौराहे पर भेजा। मौके पर पुलिस को देखकर आरोपी रामविलास उर्फ मुकुट गुर्जर पुत्र निर्भय सिंह गुर्जर निवासी इब्राहिमपुर थाना सदर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपी बाड़ी सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और वर्ष 2022 से मफरुर घोषित था। उसके खिलाफ राजस्थान और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में 18 संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, पॉक्सो, महिला अत्याचार, लूट, चोरी और अवैध हथियार जैसे गंभीर मामले शामिल हैं0
0
Report
झुंझुनूं में डॉ. खींचा का 82 वर्ष की आयु में निधन, बेटियों ने मुखाग्नि
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं डॉ. सतीश खींचा का 82 वर्ष की उम्र में निधन बेटियों स्वाति और पारुल ने निभाया बेटों का फर्ज दोनों बेटियों ने पिता की chita को दी मुखाग्नि अंतिम संासार में चिकित्सा जगत के गणमान्य लोग पहुंचे पूर्व विधायक मूलसिंह शेखावत सहित चिकित्सक मौजूद रहे नम आंखों से डॉ. खींचा को अंतिम विदाई दी0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी में जीउतिया पूजा के दौरान चार नाबालिग बच्चियों की डूबने से मौत
Motihari, Bihar:मोतिहारी में जीउतिया पूजा को लेकर नहाने है चार बच्चियों की तलब में डूबने से मौत हो गई है। एक ही गांव में चार मौत हो जाने के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पहाड़पुर के बनकट गांव में पोखरे में नहाने के दौरान डूबने से चार नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। घटना प्रखंड के इनरवाभार पंचायत के वार्ड 07 की है। मृतक लड़कियों की पहचान सरीता देवी पति प्रमोद महतो की पुत्री सोनामति उम्र (13) फूलमती उम्र (10) वर्ष दुसरी तारा देवी पति विरेन्द्र महतो की पुत्री सोनाली कुमारी उम्र (10) वर्ष और सुगान्ति देवी पति अच्छेलाल पासवान की 12 वर्षीय पुत्री प्रतिमा कुमारी के रूप में पहचान हुई है। जिउतिया स्नान के दौरान चारों बच्चियां डुब गई। घटना की सूचना नहा रही पाँचवीं बच्ची ने गांव में जाकर दिया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे पर तबतक चारों बच्ची की डूबने से मौत हो चुकी थी। घटना के बाबत बताया जाता है कि गहरे पानी में चले जाने के कारण सभी की डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों बच्चियों को पहाड़पुर सीएचसी लाया जहां चिकित्सकों ने सभी बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।0
0
Report
दुर्गा चौधरी बनीं जिला आयुक्त; स्काउट्स एंड गाइड्स ने पदग्रहण समारोह किया
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — जिला शिक्षा अधिकारी दुर्गा चौधरी का जिला मुख्यालय में स्वागत — हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स ने कराया पदग्रहण समारोह — दुर्गा चौधरी ने जिला आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाली — जिला स्काउट अधिकारी प्रदीप ईशरवाल सहित पदाधिकारी रहे मौजूद — टीम सदस्यों ने विधि-विधान से पदग्रहण प्रक्रिया पूरी कराई — नई जिम्मेदारी पर दुर्गा चौधरी को शुभकामनाएं दी गईं0
0
Report
दूदू नगरपालिका में गांधी जयंती पर EO और उपाध्यक्ष के बीच तीखी बहस
Dudu, Rajasthan:दूदू नगरपालिका में गांधी जयंती के मौके पर EO और उपाध्यक्ष के बीच हुई तीखी बहस। उपाध्यक्ष आरिफ शेख ने EO मोनिका सोलंकी पर मनमर्जी करने का आरोप लगाया। उपाध्यक्ष द्वारा EO को तानाशाह कहे जाने पर EO आगबबला हो गईं। तानाशाह कहे जाने पर उपाध्यक्ष पर EO ने नाराजगी जताई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। EO मोनिका सोलंकी ने कहा—'अगर मुझे तानाशाह कहा गया तो मैं उसी हिसाब से बोलूंगी...'0
0
Report
Advertisement
रामादेवी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी: मिस स्माइल सिमरन, मिस फ्रेशर पलक
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—हरनाथपुरा नूआं, जिला—झुंझुनूं — रामादेवी महिला पीजी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन — चेयरमैन शिशुपाल पूनियां सहित अतिथियों ने कार्यक्रम शुरू कराया — कैटवॉक और टैलेंट राउंड में छात्राओं ने दिखाया हुनर — सिमरन बनीं मिस स्माइल, पूनम मिस पर्सनालिटी चुनी गईं — पलक ने जीता मिस फ्रेशर का खिताब — उप प्राचार्या शहला सैयद सहित स्टाफ ने पहनाए क्राउन0
0
Report
झुंझुनूं में छात्राओं ने श्रमदान से स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — न्यू राजस्थान बालिका पीजी कॉलेज में राष्ट्रव्यापी श्रमदान अभियान — इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया ने स्वच्छता अभियान का महत्व समझाया — स्वयंसेविकाओं ने ढूकिया अस्पताल आसपास किया व्यापक साफ-सफाई — कच्ची बस्ती और मुख्य मार्गों पर छात्राओं ने श्रमदान किया — स्वच्छता में सहभागिता को विकसित भारत का आधार बताया — छात्राओं ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई का संदेश दिया0
0
Report
छिग्विश्व रिकॉर्डधारी वंशिका शर्मा को चिड़ावा नगरपालिका में सम्मान
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—चिड़ावा, जिला—झुंझुनूं — चिड़ावा नगरपालिका कार्यालय में विश्व रिकॉर्डधारी वंशिका शर्मा सम्मानित — अधिशासी अधिकारी गौतम शर्मा सहित कर्मचारी रहे कार्यक्रम में मौजूद — नगरपालिका अधिकारियों ने वंशिका की उपलब्धि पर जताई खुशी — वंशिका शर्मा की उपलब्धि को क्षेत्र का गौरव बताया — स्थानीय प्रतिभा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई खास पहचान — अधिकारियों ने वंशिका को नए कीर्तिमानों की शुभकामनाएं दीं0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के रावत गांव की अंकिता मीणा ने पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती में इतिहास रचा
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—बजावा रावतका, जिला—झुंझुनूं — बजावा रावत गांव की अंकिता मीणा ने रचा शानदार सफलता का इतिहास — पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा में 759वीं रैंक हासिल की — भाई अभिषेक मीणा नायब तहसीलदार पद पर सेवारत — बहन अश्विंदर मीणा सूचना सहायक पद पर पदस्थापित — अंकिता के चयन से गांव में खुशी का माहौल — परिवार और दोस्तों के सहयोग को सफलता का श्रेय दिया0
0
Report
दमोह वन्यजीव क्षेत्र में सफाई अभियान से पर्यावरण जागरूकता और संरक्षण मजबूत
Dholpur, Rajasthan:वन्यजीव क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान, संरक्षण व पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा क्षेत्र में आज 2 अक्टूबर 2026 को उप वन संरक्षक (वन्यजीव) एनसीएस धौलपुर के निर्देशन में मुख्य वन्यजीव क्षेत्र एवं पर्यटन स्थल दमोह पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने तथा पर्यावरण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना रहा। अभियान में वन्यजीव रेंज सरमथुरा के वन स्टाफ, विलेज वॉलेंटियर, वन मित्र, एनजीओ प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर पर्यटन एवं वन्यजीव क्षेत्र में साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वन्यजीवों के संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और वन क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। अभियान में स्थानीय लोगों की सहभागिता को वन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।0
0
Report
धनबाद में गांधी-शास्त्री जयंती पर नेताओं ने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण
Dhanbad, Jharkhand:एंकर---राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 157वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122 वीं जयंती के अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा डीडीसी एसडीएम, नगर आयुक्त सिटी एसपी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने सिटी सेंटर पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल bahadur शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की. गांधी सेवा से सभी पदाधिकारी खादी ग्रामोद्योग संघ reached. यहां भी राष्ट्रपिता तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि दी गई. इस दौरान डीडीसी सन्नी राज ने कहा कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाते हैं. दोनों महापुरुषों का देश के स्वतंत्रता संग्राम में अभूतपूर्व योगदान रहा है, और सभी जिलेवासियों की तरफ से हम सभी लोग, दोनों महापुरुषों के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हैं. उम्मीद करते हैं इन दोनों महापुरुषों ने जो हमें सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया है. उन पर हम अमल करें और उनके दिए हुए मूल्यों का अनुसरण और पालन करें, और समाज को विकास के पथ पर आगे ले चलें. बाइट--- सन्नी राज, डीडीसी。 बाइट--- ऋतिक श्रीवास्तव, सिटी एसपी धनबाद बाइट--- राज सिन्हा, विधायक धनबाद बाइट--- विजय झा, गांधी सेवा सदन सदस्य0
0
Report
Advertisement
रanchi Municipal Corporation ने अंचल कार्यालयों के साथ त्योहारों में ट्रैक्टर शुरू किए
Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम ने शहरवासियों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। नगर निगम की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में पांच अंचल कार्यालय शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों को देखते हुए 10 स्वच्छता ट्रैक्टर, सोलर पैनल और बायोडिग्रेडेबल पॉलीबैग की सुविधा का भी शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में रांची की महापौर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार, नगर आयुक्त सुशांत गौरव, नगर निगम के अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे। रांची नगर निगम की ओर से शहर के अलग-अलग हिस्सों में पांच अंचल कार्यालय शुरू किए गए हैं। इन कार्यालयों का उद्देश्य लोगों को छोटी-छोटी नगर निगम संबंधी समस्याओं के लिए मुख्य कार्यालय तक आने की परेशानी से राहत देना है। अब धुर्वा, हटिया समेत अलग-अलग क्षेत्रों के लोग अपने नजदीकी अंचल कार्यालय में ही कई सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। यहां जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज, ट्रेड लाइसेंस, प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी जानकारी और आवेदन सहित कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रोशनी खलखो ने कहा है कि नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है कि सफाई के साथ-साथ नागरिक सुविधाएं भी लोगों के घर के नजदीक पहुंचाई जाएं। इसी उद्देश्य से शहर में पांच अंचल कार्यालय खोले गए हैं। अब लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए नगर निगम की मुख्य बिल्डिंग तक आने की जरूरत नहीं होगी। नल या पाइपलाइन की समस्या, टैक्स कलेक्शन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सुविधाएं इन केंद्रों से मिल सकेंगी। महापौर ने कहा कि जनप्रतिनिधि नहीं होने के दौरान लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए काफी परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए नगर निगम को लोगों के द्वार तक पहुंचाने की पहल की गई है। वहीं, दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर निगम को CSR के माध्यम से 10 ट्रैक्टर मिले हैं। इन ट्रैक्टरों को अलग-अलग जोन में लगाया जाएगा, ताकि त्योहारों के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। इसके अलावा नगर निगम में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सौर पैनल भी लगाया गया है। इससे बिजली की खपत कम करने और ऊर्जा बचाने में मदद मिलेगी। वहीं नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि अंचल कार्यालय में लोगों को रोजमर्रा की नगर निगम से जुड़ी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, ट्रेड लाइसेंस, होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और सॉलिड वेस्ट यूजर चार्ज जैसी सुविधाओं के साथ लोगों की शिकायतें भी यहां दर्ज की जाएंगी। इंजीनियरिंग से जुड़ी छोटी समस्याएं, जैसे स्लैब टूटना, नाली की सफाई, पानी की टंकी या सेप्टिक टैंक की सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्या भी यहां दर्ज कराई जा सकेगी। नगर आयुक्त के मुताबिक, अंचल कार्यालय में पब्लिक ग्रीवांस डेस्क भी बनाया गया है। यहां ऐसी शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकेंगी, जो किसी विशेष विभाग से संबंधित नहीं हैं। इन शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा और दो से तीन दिनों में उनकी समीक्षा की जाएगी। नगर निगम लोगों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर इन कार्यालयों में आगे और सुविधाएं जोड़ने की भी योजना बना रहा है। नगर निगम का कहना है कि इन अंचल कार्यालयों का उद्देश्य लोगों का समय बचाना और नगर निगम की सेवाओं को उनके घर के करीब पहुंचाना है.0
0
Report
महत्मा गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली सामाजिक न्याय तिरंगा रथ यात्रा
Bahraich, Uttar Pradesh:नवाबगंज (बहराइच)। सरदार पटेल सेवा समिति के तत्वावधान में गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सामाजिक न्याय तिरंगा रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। यात्रा नानपारा क्षेत्र के विकासखंड नवाबगंज की जमदान न्याय पंचायत से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहें तथा लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें के नारे लगाए। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। सरदार पटेल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सामाजिक न्याय तिरंगा रथ यात्रा का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों तक सामाजिक न्याय, जनजागरूकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाना है। यात्रा के दौरान जमदान न्याय पंचायत के प्रत्येक गांव तक पहुंचने का कार्यक्रम रखा गया है। यात्रा का समापन भारत-नेपाल सीमा से सटे राजापुर गांव में, पुल टेकरा के पास, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में आयोजित तिरंगा चौपाल के साथ किया जाएगा। समिति का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र के जिन गांवों तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की पहुंच अपेक्षाकृत कम है, वहां लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक न्याय तिरंगा रथ यात्रा के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सामाजिक न्याय के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
स्कूल के प्रबंधक पर शिक्षिका को दबाव डालने का आरोप, FIR के बाद गिरफ्तार
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर update - स्कूल के प्रबंधक का महिला शिक्षिका अवैध संबंध के लिए दबाव बनाने का वीडियो वायरल - स्कूल का प्रबंधक महिला शिक्षिका पर बना रहा दबाव - महिला शिक्षिका ने खुद वीडियो बनाकर किया वायरल - वीडियो मे प्रबंधक अपनी पत्नी की ख़राब तबियत का दें रहा हवाला - प्रबंधक महिला शिक्षिका को छूने का कर रहा प्रयास - शिक्षिका बार- बार दूर हटने की कर रही है बात - प्रबंधक दिनेश रॉय बना पर लगा महिला शिक्षिका पर दबाव बनाने का आरोप - पुलिस FIR दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार - रविन्द्रनगर स्थित द रेनबो लोरेटो स्कूल का मामला。0
0
Report
Advertisement
