Back
जालौन में घर के बाहर युवक पर गोली, हालत गंभीर—पुलिस जांच शुरू
JSJitendra Soni
Mar 20, 2026 06:04:07
Jalaun, Uttar Pradesh
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात अज्ञात दबंगों ने घर के बाहर खड़े एक युवक पर गोली चला दी. घटना नया पटेल नगर इलाके की बताई जा रही है, जहां हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही युवक त्रयोदशी कार्यक्रम से लौटकर अपने घर के बाहर बाइक के पास पहुंचा, तभी दबंगों ने मौका देखकर उस पर डबल बैरल बंदूक से फायर कर दिया. गोली युवक के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद हमलावर तुरंत कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए. आसपास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें घटना की कुछ गतिविधियां कैद होने की बात कही जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 20, 2026 07:49:570
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 20, 2026 07:49:350
Report
JPJai Prakash
FollowMar 20, 2026 07:49:220
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowMar 20, 2026 07:48:400
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 07:48:250
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 07:47:500
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 20, 2026 07:47:330
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 20, 2026 07:47:020
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 20, 2026 07:45:580
Report
623
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 20, 2026 07:40:29686
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 07:39:43706
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 20, 2026 07:39:29Ranchi, Jharkhand:रांची
बंगाल की खाड़ी में नमी और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में मौसम में बदलाव दिखेगा। रांची सहित 13 जिले में ओलावृष्टि और बज्रपात की संभावना है।
637
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 20, 2026 07:39:17701
Report