285123
जालौन में दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भदारी मोड़ पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर हुई थी। साथ ही इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। आपको बता दें कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया गया है और अधिकारियों ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किसान को पीट कर घायल किया, रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शर्मा निवासी खेत पर काम कर रहे एक किसान को भैंस चराने वाले युवक ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुंदर पुत्र सरन के अनुसार उसने गांव निवासी बलराम दीक्षित के खेत में खीरा की खेती कर रखी है। 25 जुलाई को खीरे की बंधाई का कार्य हो रहा था। उसके माता पिता और बलराम दीक्षित का पुत्र गोलू भी खेत पर मौजूद था। तभी आदमपुत्र निवासी सोहन पुत्र विष्णु अपने कई साथियों के साथ भैंस लेकर आया उसकी भैंसे पीड़ित के खेत मे चली गई तो उसने भैंस बाहर निकालने को कहा तो विपक्षी ने उसे गाली गलौज करते हुए डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर उसके माता पिता और गोलू मौके पर आये तो विपक्षी जान से मार डालने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
नोखा में एक रात में 6 दुकानों की चोरी का खुलासा, खुमाराम जाट गिरफ्तार
Bikaner, Rajasthan:नोखा, बीकानेर — नोखा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक ही रात में 6 दुकानों में चोरी का खुलासा। लाखों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हुआ था आरोपी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का पर्दाफाश। साधासर निवासी खुमाराम पुत्र धर्माराम जाट गिरफ्तार। सीओ जरनैल सिंह व CI गोविंद सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी। चोरी की वारदात से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई जारी है। आरोपी से पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना।0
0
Report
नोएडा इंजीनियर युवराज मौत: प्रशासन ने 12 अधिकारियों पर कार्रवाई कर जवाबदेही तय की
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के इंजीनियर युवराज की दर्दनाक मौत मामले में प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है लापरवाही सामने आने के बाद 12 अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरी है प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी0
0
Report
Advertisement
महोबा के शातिर विंडोला सहित पांच आरोपियों को अदालत ने सात-सात वर्ष की सजा
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-महोबा में शातिर अपराधी विन्दादीन उर्फ विंडोला ने पहले अपनी हत्या की साजिश रच डाली और फिर बाद में सूरज शर्मा नाम रख कर अपराध को अंजाम देता रहा। साल 2018 में अपने चार अन्य साथियों के साथ घर मे घुसकर डकैती और मारपीट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी विंडोला सहित पांच आरोपियों पर दोषसिद्ध होने पर आज अपर सत्र न्यायालय प्रथम के विद्वान न्यायाधीश ने सात-सात साल की कठोर कारावास सहित 10-10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया है। सजा का ऐलान होते ही आरोपियों के परिजन कोर्ट परिसर में फूट-फूटकर रोने लगे। फिलहाल दोषसिद्ध पांचो आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वी/ओ-दरअसल मामला खन्ना थाना क्षेत्र के सिरसी कला गांव का है। जहाँ बीती 30-31 जनवरी 2018 की रात में कुलदीप मिश्रा के घर मे घुस कर पांच शशस्त्र बदमाशों ने जिसमे जगदीश, मुन्ना, छंगा,भूपेंद्र प्रजापति,और बिंद्रादीन उर्फ विंडोला डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर पीड़ित परिवारिजनों के साथ मारपीट की गई थी। घटना को अंजाम देने में शातिर बदमाश विन्दादीन उर्फ़ विंडोला भी शामिल था। विंडादाीन ने इस घटना को अंजाम देने से कुछ साल पहले सीमावर्ती हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को मारकर उसकी बॉडी को जला दिया था और उसकी पहचान शातिर अपराधी के परिजनों द्वारा विन्दादीन उर्फ़ विंडोला के रूप में की गई थी जब से यह मृत घोषित हो गया था और इसके बाद लगातार वारदातों को अंजाम देता रहा। शातिर बदमाश विन्दादीन उर्फ विंडोला पर हत्या, जानलेवा हमले और गैंगस्टर एक्ट जैसे 37 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। आज अपर सत्र न्यायालय प्रथम के विद्वान न्यायाधीश ने दोषसिद्ध होने पर पांचों आरोपियो को सात-सात वर्ष के कठोर कारावास और दस-दस हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। फिलहाल पुलिस ने दोषसिद्ध सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बाईट- तेज प्रताप पचौरी ( शासकीय अधिवक्ता )0
0
Report
बस्तर में गोदाम से पीडीएस चावल-चना की बड़ी जब्ती, ट्रक भी जब्त
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जगदलपुर के अनुपमा चौक के पास से 378 बोरी पीडीएस चावल और 6 बोरी पीडीएस चना जब्त किया है, चावल और चना की कुल कीमत 7.5 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है. हैरानी की बात यह है कि कार्रवाई के समय राशन चावल गोदाम से सीधे ट्रक में लोड किया जा रहा था. खाद्य विभाग को मिली सूचना पर टीम ने भवानी चाट भंडार के पीछे स्थित एक गोदाम में दबिश दी. जांच में करीब 186 क्विंटल पीडीएस चावल बरामद हुआ है. मौके पर मौजूद ट्रक क्रमांक CG 04 LC 9409 को भी जब्त कर सिटी कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में देने की प्रक्रिया शुरू की गई. प्राथमिक पूछताछ में गोदाम संचालक मोहम्मद जिलानी ने दावा किया कि वह हाट-बाजार और फुटकर खरीदी के जरिए चावल खरीदकर व्यापारियों को बेचता था, हालांकि खाद्य विभाग इस दावे की जांच कर रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि गरीबों के लिए आवंटित पीडीएस चावल आखिर बाजार तक कैसे पहुंचा. बता दें कि बुधवार को एक पिकअप वाहन से 80 बोरी पीडीएस चावल जब्त किया गया था, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई थी, तीन दिन के भीतर खाद्य विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।0
0
Report
सरकार ने पेंशन और छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए डेटा आधारित मॉनिटरिंग को तेज किया
Jaipur, Rajasthan:सामाजिक सुरक्षा पेंशन, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति और पालनहार जैसी योजनाओं में अब लाभार्थियों के आंकड़ों की पड़ताल और डेटा आधारित मॉनिटरिंग पर सरकार का फोकस रहेगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को सभी पेंशनरों के आंकड़ों का विश्लेषण कर प्रभावी डेटा डैशबोर्ड विकसित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला स्तर के आंकड़ों का क्रॉस वेरिफिकेशन कर वास्तविक पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को कहा है। सचिवालय में तीनों योजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा देने के साथ शिक्षा, पोषण और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए तकनीक आधारित मॉनिटरिंग जरूरी है। मुख्य सचिव ने जिला-वार पेंशनरों के आंकड़ों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेटा का क्रॉस वेरिफिकेशन कर वास्तविक पात्र लाभार्थियों की पहचान की जाए। पेंशन स्वीकृति और वितरण में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाए तथा यह सुनिश्चित हो कि कोई पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित नहीं रहे। लंबित प्रकरणों का भी समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पिछली समीक्षा बैठक में दिए निर्देशों की अनुपालना भी जांची और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने को कहा। मुख्य सचिव ने विभाग के ‘समाधान साथी’ ऐप को जनहित की अभिनव पहल बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। ऐप के जरिए लोग घर बैठे पेंशन, छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं की जानकारी लेने के साथ अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं। बैठक में बताया गया कि तीनों योजनाओं से प्रदेश के करीब एक करोड़ परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत करीब 90 लाख लोगों को पेंशन दी जा रही है और इस पर सालाना करीब 17 हजार करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। पालनहार योजना से करीब 6.10 लाख बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। इनके लिए परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है और योजना पर सालाना करीब 1,200 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। वहीं उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत करीब 4.11 लाख विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति और अनुरक्षण भत्ता दिया जा रहा है। इस पर सालाना करीब 550 करोड़ रुपए खर्च किए जाते हैं। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता दिनेश कुमार, शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर पुलिस ने 13 करोड़ से अधिक के नशीले पदार्थ नष्ट किए
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर बीकानेर पुलिस ने 13 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ किए नष्ट ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में हुई नष्टीकरण की कार्रवाई 45 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का किया गया निस्तारण करीब 13 करोड़ 13 लाख 86 हजार 975 रुपये कीमत के नशीले पदार्थ किए गए नष्ट कार्रवाई में 1091 किलो डोडा पोस्त, 17.255 किलो गांजा, 285.54 ग्राम एमडी, 132.64 ग्राम स्मैक, 512.25 ग्राम एमडीएमए और 50,680 नशीली गोलियां शामिल एसपी मृदुल कच्छावा की अध्यक्षता में गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में हुई कार्रवाई, नशे के खिलाफ पुलिस का निर्णायक प्रहार जारी0
0
Report
रायगढ़ कोतवाली ने फर्जी बिल-वाउचर धोखाधड़ी के आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी से करीब ₹32 लाख की धोखाधड़ी के चर्चित मामले में चार माह से फरार चल रहे आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर उसे दरोगापारा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, 24 मार्च 2026 को ढिमरापुर चौक स्थित श्रीराम ट्रांसपोर्ट के संचालक कमल किशोर शाह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनी में कार्यरत प्रकाश मिश्रा और दीपक शर्मा फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर भुगतान निकाल रहे थे। जांच में सामने आया कि एक ही वाउचर नंबर पर अलग-अलग वाहनों के नाम से डुप्लीकेट बिल बनाकर विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से करीब ₹32 लाख की राशि निकाल ली गई। मामले में कोतवाली थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान वाहन नंबरों के सत्यापन में कई नंबर दोपहिया और निजी वाहनों के निकले, जिनका ट्रांसपोर्ट कंपनी से कोई संबंध नहीं था। पूछताछ में वाहन मालिकों ने भी ऐसे किसी परिवहन कार्य से इनकार किया। गिरफ्तार आरोपी दीपक शर्मा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह सह-आरोपी प्रकाश मिश्रा के साथ मिलकर फर्जी बिल-वाउचर तैयार करता था। धोखाधड़ी की राशि विभिन्न लोगों के खातों में भेजी जाती थी, जहां से कमीशन काटकर शेष रकम अलग-अलग बैंक खातों, क्यूआर कोड और फोन-पे के माध्यम से वापस ट्रांसफर की जाती थी। आरोपी ने बताया कि उसे इस धोखाधड़ी से करीब ₹15 लाख मिले थे, जिनमें से कुछ राशि उसने अपनी मां के इलाज और बाकी व्यक्तिगत खर्चों में खर्च कर दी। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।0
0
Report
ग्वालियर रेंज के नए IG कार्यालय का आज लोकार्पण; नींव से भविष्य की तैयारी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के सिटी सेंटर आईजी कार्यालय के पास नवीन आईजी कार्यालय का आज लोकार्पण आईजी ग्वालियर रेंज अरविंद सक्सेना द्वारा किया गया. इस दौरान डीआईजी असित यादव, एसएसपी धर्मवीर सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी यहां मौजूद रहे. आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि उनके कार्यकाल में ही इस नवीन कार्यालय की नींव रखी गई थी और आप भविष्य में जो भी नवीन आईजी ग्वालियर रेंज यहां आएंगे वह इस भवन का इस्तेमाल कर सकेंगे. आईजी कार्यालय के नवीन भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यहां विधिवत पूजा अर्चना तो की ही नवीन आईजी चैंबर सहित पूरे भवन का जायजा भी लिया.0
0
Report
Advertisement
सरगुजा में एक करोड़ के सोने-चांदी के गहने उड़ा गए, गिरफ्तारी की मांग तेज
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा में एक करोड़ के सोने-चांदी के गहने उड़ा गए, आरोपी की गिरफ्तारी न होने से व्यापारी संघ ने नेशनल हाईवे 43 जाम किया और गिरफ्तारी की मांग की। दरअसल सीतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते रविवार को काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक घर से स्कूटी में ज्वेलरी शॉप खोलने के दौरान स्कूटी में रखे सोने-चांदी से भरे बैग को एक व्यक्ति उठाकर मौके से फरार हो गया जिसमें लगभग एक करोड़ के जेवरात मौजूद थे। घटना दिनदहाड़े होने से पुलिस पर सवाल उठे; 5 दिन गुजर जाने के बाद भी आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी। नाराजगी के चलते सर्राफा व्यापारी संघ ने नेशनल हाईवे 43 को कई घंटों तक जाम किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सार्थक बातचीत के बाद चक्का जाम समाप्त कराया; आश्वासन दिया गया कि कुछ दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी और जेवरात बरामद होंगे, एसआईटी भी गठित कर दी गई है और टीमों को अलग-अलग जगह रवाना किया गया है।0
0
Report
ANTF का तीन राज्यों में बड़ा ऑपरेशन, 75 हजार के इनाम वाले तस्कर दबोचे
Jaipur, Rajasthan:ANTF का तीन राज्यों में बड़ा ऑपरेशन75 हजार के तीन इनामी तस्कर दबोचे रajasthan, मध्यप्रदेश और गुजरात में एक साथ कार्रवाई सिंथेटिक ड्रग्स नेटवर्क, स्मैक सप्लाई और हवाला चैनल से जुड़े तीन आरोपियों की गिरफ्तारी बिजली विभाग की टीम बनकर पहुंची ANTF राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग राज्यों में एक साथ ऑपरेशन चलाकर कुल 75 हजार रुपये के तीन इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ANTF आईजी विकास कुमार ने बताया कि डीजीपी राजीव कुमार शर्मा और एडीजी दिनेश एम.एन. के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई। तीनों आरोपी राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात में छिपे हुए थे, जिन्हें अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार किया गया। बाइट - विकास कुमार, आईजी ANTF पहले ऑपरेशन "एम-कैटबुआ" के तहत भीलवाड़ा पुलिस द्वारा घोषित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी राहुल सिंह को सवाई माधोपुर से गिरफ्तार किया गया। राहुल मूल रूप से झालावाड़ का रहने वाला है और वर्तमान में मध्यप्रदेश के आगर-मालवा में रह रहा था। जांच में सामने आया कि 16 जून को भीलवाड़ा के बिजौलिया क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध MD ड्रग फैक्ट्री में 36.550 किलोग्राम MD ड्रग और भारी मात्रा में केमिकल व उपकरण बरामद हुए थे। राहुल इस फैक्ट्री के लिए केमिकल उपलब्ध कराने का काम करता था। वह पहले कृषि दवाइयों की दुकान पर काम करता था और उसी अनुभव का इस्तेमाल कर प्रतिबंधित केमिकल को कृषि दवाइयों के बिलों के जरिए सप्लाई करता था, ताकि किसी को शक न हो। फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद राहुल हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में छिपता रहा। बाद में जब वह मध्यप्रदेश लौटने लगा तो मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ANTF ने सवाई माधोपुर में हाईवे पर निगरानी कर उसकी कार रुकवाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरे ऑपरेशन "सौम्यकूल" के तहत सोहेल उर्फ साहिल खान को इंदौर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। उस पर फलोदी पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पूछताछ में सामने आया कि आठवीं तक पढ़ा सोहेल पहले भैंस पालन, दूध का कारोबार और खेती करता था, लेकिन अधिक कमाई के लालच में रिश्तेदारों के साथ नशे की तस्करी में उतर गया। वह मध्यप्रदेश से बड़ी मात्रा में स्मैक मंगवाकर एजेंटों के माध्यम से राजस्थान में सप्लाई करता था। वर्ष 2024 में फलोदी जिले में पकड़े गए एक तस्कर की पूछताछ में उसका नाम सामने आने के बाद वह फरार हो गया था। ANTF को सूचना मिली कि वह इंदौर के पास सड़क निर्माण कार्य में ट्रैक्टर चला रहा है। टीम ने मजदूरों के बीच निगरानी कर ट्रैक्टर की घेराबंदी की और मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया। तीसरे ऑपरेशन "गुणशंठार" के तहत ठाकर रमणलाल को गुजरात के पाटन से गिरफ्तार किया गया। उस पर दौसा पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जांच में पता चला कि रमणलाल नशा तस्करी से अर्जित अवैध धन को हवाला (अंगड़िया) नेटवर्क के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करता था। वह तस्करों और उनके सप्लायरों के बीच नकदी का सुरक्षित लेन-देन कराता था और इसके बदले कमीशन लेता था। उसके जरिए तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान और पैसों के स्रोत को छिपाने की कोशिश की जाती थी।गिरफ्तारी के लिए ANTF टीम बिजली विभाग की टीम बनकर उसके घर पहुंची। बिजली मीटर लगाने के बहाने टीम ने घर का दरवाजा खुलवाया और पहचान की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया。0
0
Report
बिंकी बाबा के पाला बदलने की अटकलों से सूरजपुर में सियासी हलचल तेज
Surajpur, Chhattisgarh:एंकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जारी सांगठनिक बदलावों और नए प्रदेश अध्यक्ष की कमान को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं, इसी बीच सूरजपुर से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम टी. एस. सिंहदेव के भाई बिन्देश्वर शरण सिंह उर्फ बिंकी बाबा के बयानों और हालिया राजनीतिक कदमों ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दे दिया है, राजनीति गलियारों में लंबे समय से यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि टी. एस. सिंहदेव के भाई बिंकी बाबा ने अब बाबा खेमा छोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दामन थाम लिया है, हाल के दिनों में भूपेश बघेल का बिंकी बाबा के गृह निवास पहुंचना और मंचों पर दोनों नेताओं का एक साथ दिखना इन अटकलों को हवा दे रहा है, इसे टी. एस. सिंहदेव के लिए एक बड़ा सियासी झटका माना जा रहा है, हालांकि जब बिंकी बाबा से खेमा बदलने और पार्टी निष्ठा को लेकर सीधा सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब न देकर सस्पेंस बरकरार रखा, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल और तेज हो गई है, प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव औरorganization में बदलाव के सवाल पर बिंकी बाबा ने किसी का नाम नहीं लिया, जबकि उनके बड़े भाई टी एस सिंह देव भी प्रदेश अध्यक्ष के दौड़ में हैं उन्होंने कहा कि हाईकमान ही अंतिम फैसला करता है कि कमान किसे सौंपी जाएगी, पार्टी में ऐसे कई अनुभवी नेता हैं जिन्होंने दशकों तक संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए खून-पसीना बहाया है, और उनके मार्गदर्शन का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलना चाहिए, उन्होंने साफ किया कि संगठन में किसी पद से ज्यादा कार्यकर्ताओं का सम्मान और धरातल पर काम महत्वपूर्ण होता है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व की खुलकर सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि 2013 में जब भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष थे, तब उन्होंने सूरजपुर जिलाध्यक्ष के रूप में उनके साथ छह सालों तक कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, कार्यकर्ताओं के उसी कड़े संघर्ष के बदौलत 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनी थी, साथ ही उन्होंने प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण का मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि संसाधनों के दोहन और विकास के नाम पर स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए, सरकार को खनन कंपनियों के साथ ऐसे MoU करने चाहिए, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में उद्योग लगें और स्थानीय युवाओं को सीधा रोजगार मिल सके, पार्टी निष्ठा और अपने राजनीतिक भविष्य पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके परिवार की विरासत रही है और उनके पिता ने 40 वर्षों तक क्षेत्र की निस्वार्थ सेवा की है, उनके लिए किसी पद या पार्टी लाइन से ऊपर जनता का हित और उनका विश्वास है, और वे हमेशा जनता के अधिकारों के लिए मुखर होकर आवाज उठाते रहेंगे0
0
Report
Advertisement
जनकपुर धनुषा में निषेधाज्ञा के बीच विरोध, जांच और कार्रवाई की सरकार से मांग
Madhubani, Bihar:सिरहा और सुनसरी जिले के देवानगंज गांवपालिका में हुई घटनाओं के विरोध में धनुषा जिले की औरही गांवपालिका स्थित पौरेश्वर बचार चौक पर आज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।जनकपुर में दूसरे दिन भी निषेधाज्ञा जारी रहा。 प्रदर्शन के दौरान लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषیوں के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग सरकार से की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोपी मुस्लिम आयोग के रविना खातून के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा मुस्लिम आयोग को भंग करने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित करने की अपील की। नेपाल के धनुषा जिले के जनकपुरधाम सहित आसपास के क्षेत्रों में लागू निषेधाज्ञा दूसरे दिन भी जारी रही। कर्फ्यू के कारण बाजार, सड़कें और सार्वजनिक जगहों पर सन्नाटा छाया रहा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। प्रहरी महानिरीक्षक दान बहादुर कार्की ने सभी नागरिकों से सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, कानून का पालन करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। नेपाल प्रशासन ने सभी लोगों से संयम बरतने, आपसी सम्मान बनाए रखने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी आग्रह किया है। बाईट दानबहादुर कार्की प्रहरी महानिरीक्षक0
0
Report
मुंगेर में श्रावणी मेले के दौरान कांवरिया की मौत, अस्पताल में पोस्टमार्टम जारी
Munger, Bihar:मुंगेर : श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम जा रहे छत्तीसगढ़ के एक कांवरिया की शुक्रवार को तारापुर कांवरिया पथ पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. साथी कांवरियों ने उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है. मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पचरीपारा निवासी स्व. अजय सिंह राजपूत के 35 वर्षीय पुत्र प्रियेश सिंह राजपूत के रूप में हुई है. बताया गया कि वह सात सदस्यीय कांवरिया जत्थे के साथ सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम के लिए रवाना हुए थे. साथी कांवरियों के अनुसार शुक्रवार को यात्रा शुरू होने के लगभग आधे घंटे बाद धोबई क्षेत्र से दो-तीन किलोमीटर आगे प्रियेश सिंह राजपूत को अचानक चक्कर आया और वह सड़क पर गिर पड़े. साथियों ने उन्हें पानी पिलाया और 102 एंबुलेंस की मदद से पहले निकटवर्ती सेवा शिविर तथा बाद में अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया. अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि कांवरिया को अस्पताल लाए जाने के पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. उनके शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही एसआई मनीष कुमार एवं एएसआई मनोज कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र अब एक वर्ष तक मान्य, यूपीएससी और सिपाही भर्ती में चयन
Munger, Bihar:पूरा एक वर्ष मान्य होगा ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र : राजकुमार सिंह ।19800 से अधिक सिपाही भर्ती में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 1983 अभ्यर्थियों का चयन- ईडब्ल्यूएस कोटि के 26 अभ्यर्थियों का यूपीएससी में चयन मुंगेर : उच्च जातियों के लिए आयोग (सवर्ण आयोग) के सदस्य राजकुमार सिंह ने कहा कि अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का प्रमाण पत्र निर्गत होने की तिथि से पूरे एक वर्ष तक मान्य रहेगा, जिससे अभ्यर्थियों को बार-बार प्रमाण पत्र बनवाने की परेशानी से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई 19800 से अधिक सिपाही भर्ती में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 1983 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में भी ईडब्ल्यूएस वर्ग के 26 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।शुक्रवार को मुंगेर पहुंचे राजकुमार सिंह ने एक नंबर ट्रैफिक चौक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार सवर्ण समाज के लगभग 52 प्रतिशत लोग ईडब्ल्यूएस के दायरे में आते हैं। आयोग का प्रयास है कि अन्य आरक्षित वर्गों की तरह ईडब्ल्यूएस श्रेणी के विद्यार्थियों को शिक्षा, छात्रावास और अन्य सुविधाओं का समान लाभ मिले। आयोग के उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण परिवारों के बच्चों को शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आयोग की विभिन्न योजनाओं और सरकार की पहल की भी जानकारी दी। बाइट राजकुमार सिंह स्वर्ण आयोग सदस्य0
0
Report
Advertisement
