285123
जालौन में आकाशीय बिजली से चार लोग हुए बेहोश
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोंच तहसील के गांव गगंथरा में एक बच्ची के अंतिम संस्कार के दौरान आकाशीय बिजली की गर्जना से चार लोग बेहोश हो गए थे। सूचना के अनुसार घटना में चार लोग शामिल थे। वहीं परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटावा में स्पा सेंटर पर पुलिस छापेमारी, 5 लोग हिरासत में
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कालोनी इलाके में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने सख्त कार्यवाही की है संचालक समेत 3 महिलाओं और 2 युवकों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। इटावा जनपद के फ्रेंड्स कालोनी इलाके में स्पा सेंटर में लगातार मिल रही शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी की है पुलिस को छापेमारी के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया पुलिस ने मौके से संचालक समेत 3 महिलाओं और 2 युवकों को हिरासत में लिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है सीओ सिटी के नेतृत्व में चल रही कार्यवाही में पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और रिकार्ड के अलावा अनैतिक वस्तुएं भी बरामद कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।0
0
Report
राजद का पीएम मोदी पर पोस्टर वार: मंगलसूत्र विवाद चुनावी रंग ले गया
Patna, Bihar:राजद का PM पर पोस्टर वार... क्या महिलाओं का मंगलसूत्र छीनना चाहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी... सोने चांदी की खरीदी को रोकने वाले आग्रह पर राष्ट्रीय जनता दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पोस्टर के जरिए कटाक्ष किया है... राजद ने कहा क्या महिलाओं का मंगलसूत्र छीनना चाहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी... राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि सोने की खरीद पर अघोषित रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है.. प्रधानमंत्री जी ने सोनार को बेरोजगार कर ही दिया वहीं माता बहनों को भारतीय संस्कृति और बिना मंगलसूत्र के शादी करने पर विवश कर दिया.. 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि वह लोग सत्ता में आएंगे तो मंगलसूत्र छीन लेंगे अभी की क्या स्थिति है... महिलाओं के साथ आपका न्याय और सोच स्पष्ट रूप से दिख रहा है.. कांग्रेस ने भी हमला बोला और कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोने चांदी को खरीदने से परहेज करने की बात कही विदेश यात्रा नहीं जाने की बात कही लेकिन खुद वह विदेश यात्रा गए.. तरह-तरह के हाथकंडे आपना रहे हैं.. देशवासियों को उन्होंने ऐसा टास्क दे रखा है ना निगलते बन रहा है ना उगलते.. महिलाएं सोना नहीं खरीदेंगे तो कहीं ना कहीं सनातन धर्म के संस्कृति पर कुठाराघात है.. भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की राजनीतिक और पोस्टर बाजी और भ्रम फैलाने तक रह गई है.. प्रधानमंत्री जी ने हमेशा माता बहनों के सुरक्षा सम्मान और आर्थिक मजबूती के लिए काम किया है.. राष्ट्रीय जनता दल को मंगलसूत्र की नहीं अपने खत्म होते जन आधार की चिंता सता रही है... JDU ने कहा की राष्ट्रीय जनता दल कभी राष्ट्रीय पार्टी हुआ करती थी और आज क्षेत्रीय पार्टी से भी खराब हालत है राजद को ग्लोबल मामलों की समझ कहां है.. सोने की खरीद का सीधा संबंध विदेशी मुद्रा भंडार का है.. राष्ट्रीय जनता दल को जान लेना चाहिए कि करीब 34000 टन सोना अभी देश में उपलब्ध है...0
0
Report
जयसमंद वन्यजीव अभ्यारण्य में भीषण आग, जंगल इलाके में फैलाव रोकना मुश्किल
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर जिले में स्थित जयसमंद वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 100 हेक्टेयर से ज्यादा इलाके में फैल गई। कई किलो मीटर दूर से जंगल की आग के धुएं का गुबार देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद पहाड़ी क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग तेजी से जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई। तेज गर्मी और सूखी वनस्पति के कारण आग लगातार फैलती चली गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग बुझाने के लिए तीन दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे। लेकिन पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र होने का कारण दमकलें आग वाले स्थान तक नहीं पहुंच पा रही है। वही ग्रामीण और वनकर्मियों ने पेड़ों की टहनियों औऱ अन्य संसाधनों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाने में परेशानी हो रही है。0
0
Report
Advertisement
पाठ में कोई समाचार नहीं, खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
डासना जेल से बाहर आते ही सुशील प्रजापति के वीडियो पर केस दर्ज
Ghaziabad, Uttar Pradesh:सुशील प्रजापति के डासना जेल से निकलने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने सुशील प्रजापति पर एक्शन ले लिया है। पुलिस ने सुशील प्रजापति सहित 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गाजियाबाद के थाना मसूरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।0
0
Report
45 डिग्री गर्मी में दिल्ली में पावर कट, जनता बेहाल; सरकार पर सवाल
Delhi, Delhi:45 डिग्री की भीषण गर्मी में पूरी दिल्ली में पावर कट लग रहे हैं。 दिल्लीवाले बेहाल हैं। कभी भी लाइट कट जा रही है। सोशल मीडिया पर शिकायतें भरी पड़ी हैं लेकिन BJP सरकार सो रही है。 हमारी सरकार में दिल्ली में लोग पावर कट भूल चुके थे। इनवर्टर बिकने बंद हो गए थे। भाजपा ने सत्ता में आते ही दिल्ली को 15 साल पीछे धकेल दिया है।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड के पहाड़ों में जंगल की आग गांवों, मंदिरों तक पहुंची
Bageshwar, Uttarakhand:एंकर:बारिश थमते ही उत्तराखंड के पहाड़ों में जंगलों की आग ने फिर विकराल रूप ले लिया है। बागेश्वर के कई जंगल धधक रहे हैं और हालात ऐसे हैं कि आग अब सिर्फ जंगलों तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांवों, मंदिरों और पेट्रोल पंपों तक पहुंचने लगी है। वन संपदा, वन्यजीव और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। प्रशासन तैयारियों के दावे कर रहा है, लेकिन जमीन पर आग बेकाबू नजर आ रही है। देखिए ये रिपोर्ट… बागेश्वर के कांडा, धरमघर, धपोली और पुडकुनी समेत कई इलाकों में पिछले तीन-चार दिनों से जंगल लगातार जल रहे हैं।पहाड़ों में उठती आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं।कई जगहों पर हरे-भरे जंगल पूरी तरह राख में बदल चुके हैं।तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैल रही है और अब यह आबादी वाले क्षेत्रों के बेहद करीब पहुंच चुकी है।स्थानीय लोगों के मुताबिक कई गांवों में आग घरों के पास तक पहुंच गई, जबकि कुछ मंदिरों और पेट्रोल पंपों के आसपास भी खतरा मंडרाता रहा। रातभर ग्रामीण बाल्टियों, टहनियों और झाड़ियों के सहारे आग बुझाने में जुटे रहे。 जंगलों की इस आग का असर अब लोगों की जिंदगी और रोजगार पर भी दिखने लगा है。 होटल व्यवसायियों का कहना है कि धुएं और आग की वजह से पर्यटक प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन और वन विभाग लगातार आग बुझाने के दावे कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि QRT टीमें, फायर वॉचर और वन विभाग के कर्मचारी लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं।लेकिन जमीनी तस्वीर कुछ और कहानी बयां कर रही है।कई इलाकों में ग्रामीण खुद ही आग बुझाने को मजबूर हैं और आग लगातार एक जंगल से दूसरे जंगल तक फैलती जा रही है। पहाड़ों में धधकती ये आग सिर्फ जंगलों को नहीं जला रही है…बल्कि लोगों की रोजी-रोटी, पर्यावरण और भविष्य को भी राख में बदल रहा है।सबसे बड़ा सवाल यही है…क्या हर साल लगने वाली इस आग को रोकने के लिए अब भी सिर्फ बारिश का इंतजार ही किया जाएगा?0
0
Report
नरेंद्र मोदी-शाह को गद्दार कहकर BJP-RSS पर हमला, संविधान पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:जब भी BJP-RSS के लोग आपके सामने आएं और नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बात करें तो आप उनसे खुलकर कहिए नरेंद्र मोदी-अमित शाह हैं। BJP-RSS हैं, क्योंकि आप लोगों ने मिलकर देश को बेचने का काम किया है। BJP-RSS ने संविधान पर, वीरा पासी जी, गांधी जी और अंबेडकर जी पर हमला किया है।0
0
Report
कासगंज में लाइनमैन की मौत पर पटियाली बिजली घर पर प्रदर्शन
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में विद्युत लाइन पर कार्य करते समय एक संविदा कर्मचारी लाइनमैन की मौत हो गई पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने शव को बिजली घर पर रखकर प्रदर्शन किया जिससे कस्बा पटियाली में बिजली 7 घंटे तक ठप रही। दरअसल मामला जनपद कासगंज के कस्बा पटियाली के बिजली घर का है बिजली घर में तैनात संविदा कर्मचारी रविंद्र कुमार की कल मंगलवार को विद्युत लाइन सही करते समय करंट लगने से मौत हो गई पुलिस ने सब का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों ने आज शव रखकर पटियाली बिजली घर पर प्रदर्शन किया और अपनी मांग रखी सूचना पर पहुंची पुलिस व आला अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को समझाया लेकिन उनकी मांग जारी रही उन्होंने कहा जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे,मृतक के परिजनों का कहना है कि दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए व मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि दी जाए। बाइट मृतक के रिश्तेदार0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र के रोब्रट्सगंज कर्तव्यों में दुष्कर्म मामले: नाबालिग गर्भवती, अबॉर्शन और धमकी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के युवक पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो आरोपी द्वारा उसे निजी अस्पताल ले जाकर अबॉर्शन कराया गया। इतना ही नहीं पूरे मामले को दबाने के लिए लगातार जान से मारने की धमकी दी जाती रही, जिसकी वजह से पीड़िता लंबे समय तक खामोश रही। पीड़िता पक्ष का यह भी आरोप है कि जब परिजन शिकायत लेकर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचे तो कार्रवाई करने के बजाय समझौते का दबाव बनाया गया। आरोप है कि आरोपी को दो दिनों तक कोतवाली में बैठाने के बाद छोड़ दिया गया। अब न्याय न मिलने से निराश पीड़िता पक्ष कोर्ट की शरण में पहुंचा है। पीड़िता पक्ष के मुताबिक मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। आरोप है कि छठ पूजा के दिन, जब परिवार के सदस्य पूजा के लिए बाहर गए हुए थे, उसी दौरान घर पर अकेली मौजूद 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के घर में पड़ोस का युवक सोनू पटेल, उम्र करीब 28 वर्ष, चाकू लेकर घुस गया। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग का मुंह दुपट्टे से बांध दिया और चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता पक्ष के अनुसार लगातार मिल रही धमकियों और डर की वजह से नाबालिग ने काफी समय तक इस घटना की जानकारी परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं दी। आरोप है कि घटना के कुछ समय बाद जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो आरोपी लगातार पीड़िता और उसके संपर्क में बना रहा। इसी दौरान जब पीड़िता अपनी नानी के घर गई हुई थी, तब आरोपी और उसका एक साथी उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद उसका अबॉर्शन कराया गया। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि अस्पताल में एक नर्स द्वारा अबॉर्शन किया गया, जिसके बाद नाबालिग की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई, जिसके बाद परिवार के लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजन शिकायत लेकर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचे। लेकिन पीड़िता पक्ष का आरोप है कि पुलिस द्वारा मामले में तत्काल कार्रवाई करने के बजाय समझौते का दबाव लगाया जाने लगा। आरोप है कि आरोपी को दो दिनों तक कोतवाली में बैठाने के बाद छोड़ दिया गया और लगातार पैसे लेकर सुलह करने की बात कही जाती रही। वहीं इस मामले में पीड़िता पक्ष के अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि नाबालिग के साथ गंभीर अपराध हुआ है। आरोपियों द्वारा दुष्कर्म के बाद अबॉर्शन कराकर पूरे मामले को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने के कारण अब पीड़िता पक्ष कोर्ट की शरण में पहुंचा है और न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।0
0
Report
घर में प्रवेश से पहले आसपास सावधान रहें; एक पल जीवनभर बचा सकता है
Noida, Uttar Pradesh:Stay aware of your surroundings before entering your home. A few seconds of attention can sometimes prevent a lifetime of regret0
0
Report
बुंदेलखंड में भीषण हीटवेव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बांदा में पारा 50°C
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:टॉपलीड - बुंदेलखंड इस समय भीषण गर्मी और हीट वेव की चपेट में है। खासतौर पर बाँदा जनपद में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने लगती हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह 8 बजे के आसपास ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जा रहा है, जबकि दोपहर में पारा 45 से 50 डिग्री तक पहुंचने से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा दिखाई देता है और जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी सिर और चेहरे को ढककर बाहर निकल रहे हैं। भीषण गर्मी का असर सबसे ज्यादा मजदूरों, रिक्शा चालकों, राहगीरों और छोटे व्यापारियों पर देखने को मिल रहा है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बाजारों में भी दोपहर के समय ग्राहक कम दिखाई दे रहे हैं। गर्म हवाओं के चलते लोगों को चक्कर आने, शरीर में पानी की कमी और थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में भी गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मौसम के लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को कपड़े या टोपी से ढककर निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर हीट वेव से बचाव संबंधी पोस्टर और जागरूकता संदेश भी लगाए गए हैं। लोगों को ओआरएस, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जा रही है ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। स्थानीय निवासी ने कहा: “इतनी गर्मी पहले कभी महसूस नहीं हुई। सुबह से ही धूप बहुत तेज हो जाती है।” “हीट वेव से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं, धूप में ज्यादा देर तक न रहें और कमजोरी या चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।” मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से सतर्क रहने और हीट वेव से बचाव के निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बिहार में सहयोग शिविर से जनता में सरकार पर भरोसा बढ़ा
Patna, Bihar:विजय चौधरी ने सरकार के द्वारा सहयोग शिविर लगाएंगे जाने को लेकर कहा कल जो सहयोग शिविर कार्यक्रम का शुरुआत हुई एक बहुत खुशी की बात है। सहयोग शिविर में अधिक से अधिक लोगों की जो अपेक्षाएं हैं वह पूरी होगी। पहले जो लोग छोटे-छोटे कामों के लिए अधिकारी का चक्कर लगाते थे वह अधिकारी अब उनके गांव में ही उपलब्ध रहेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिस तरह से कल सहयोग शिविर में भाग लिया उससे लोगों को सरकार पर भरोसा और भी बढ़ेगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि एनकाउंटर जात देखकर किया जा रहा है.... मंत्री ने कहा अपराधी अपराधी होते हैं । अपराधी को अपराधी के नजर से देखने की जरूरत है। अपराधियों की जात देखना अपने आप में गलत बात है। अपराधी किसी भी हाल में छूटेंगे नहीं सम्राट जी ने ऐलान कर रखा है। हमारे सरकार में हर जात के अपराधी पर कार्रवाई होती है। सरकार ट्रिपल सी से कोई समझौता नहीं करेगी अपराध मुक्त बिहार बनाने का हमारा लक्ष्य है। कोई अपराधी अपराध करता है तो उसको कानून के हवाले करके मुकम्मल सजा दी जाएगी यही सुशासन की नीति है। राहुल गांधी के द्वारा दिए गए बयान पर कहा राहुल गांधी जी हमेशा देश के अहित के खिलाफ बोलने के लिए मशहूर हैं। भारत में ही नहीं दुनिया के किसी भी देश में राहुल गांधी के बातों को कोई सीरियस नहीं लेता है। वही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा जो बयान दिया गया है अधिकारियों के ऊपर 31 वा दिन कार्रवाई हो जाएगी। फ़ाइल को रोकने वाले अधिकारी पर। विजय चौधरी ने कहा यह तो होना ही चाहिए । जनता के भलाई के लिए कोई अधिकारी संबंधित फाइल को दबाकर बैठ जाता है यह बात अगर चिन्हित हो जाती है तो उसे पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होना चाहिए। बिहार में लगातार उद्योगपति आ रहे हैं उद्योग विहार में अब लगाए जाएंगे जिसको लेकर मंत्री ने कहा दवा तो कर दिए हैं इसका प्रमाण क्या है। जिम्मेदार आदमी अगर किसी पर आरोप लगाता है दावा करता है तो प्रमाण देता है। वही आनंद मोहन के बयानों को लेकर जब सवाल किया गया तो सवालों को टाल दिया।0
0
Report
भेड़ियों का झुंड एक साथ चलते दिखा: अद्भुत दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:A wolf pack moves together0
0
Report
सिरसा में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल संचालकों ने सांकेतिक हड़ताल की
Sirsa, Haryana:एंकर रीड - सिरसा जिले में आज मेडिकल संचालकों ने ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में रोष स्वरूप अपनी दुकानों को बंद रखा। जिले भर के मेडिकल स्टोर संचालकों ने सांकेतिक हड़ताल कर सरकार के खिलाफ रोष जताया और ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। मेडिकल संचालकों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से दवाइयों की बिक्री से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और इससे पारंपरिक मेडिकल व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। वॉयस01 -हरियाणा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं जिला प्रधान मदन लाल बजाज ने कहा कि मेडिकल संचालकों को हड़ताल करने का कोई शौक नहीं है, लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण उन्हें मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री को बढ़ावा दे रही है, जबकि इससे आम जनता को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालकों पर सरकार और विभाग की ओर से कई नियम लागू किए गए हैं। दुकानदारों को बिना बिल दवाई बेचने की अनुमति नहीं है, हर दवाई का रिकॉर्ड रखना पड़ता है और नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाती है। लेकिन दूसरी तरफ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दवाइयों की बिक्री में कई तरह की अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन दवाओं की गुणवत्ता और उनकी सत्यता पर सवाल उठते रहे हैं तथा कई बार नकली दवाइयों की शिकायतें भी सामने आती हैं। वॉयस02 -एम. एल. बजाज ने कहा कि ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री से मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है, क्योंकि कई लोग बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयां मंगवा लेते हैं। इससे गलत दवा सेवन का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर परिणाम पैदा कर सकती है, इसलिए सरकार को इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज की हड़ताल केवल सांकेतिक है। यदि सरकार ने soon ही ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियंत्रण लगाने या इसे बंद करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो मेडिकल संचालक बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के मेडिकल संचालक इस मुद्दे पर एकजुट हैं और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वॉयस03 -उन्होंने कहा मेडिकल संचालक जनता की सुविधा के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और सुरक्षा सबसे जरूरी है। उनका मानना है कि दवाइयों की बिक्री केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर और प्रशिक्षित फार्मासिस्ट के माध्यम से ही होनी चाहिए ताकि मरीजों को सही दवा और सही सलाह मिल सके, बाइट - मदन लाल बजाज ,अध्यक्ष ,हरियाणा केमिस्ट एसोसिएशन0
0
Report
Advertisement
