285123
जालौन में ईको वैन चालक ने राहगीरों को मारी टक्कर
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मारकंडेश्वर तिराहे पर देर रात एक ईको वैन चालक ने राहगीरों को टक्कर मार दी थी। वहीं गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। साथ ही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के बाद मौके पर भीड़ भी जमा हो गई थी। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पेपर लीक रोकने के लिए नया बिल: 10 साल कारावास, 10 करोड़ जुर्माना
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' पर BJP सांसद अशोक कुमार मित्तल ने कहा, "मैं PM का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ कि उन्होंने खुद आगे आकर छात्रों के साथ पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की और उनसे सीधी बातचीत की। नकल, धोखाधड़ी और पेपर लीक को रोकने के लिए एक नया बिल लाया जा रहा है। साथ ही, ऐसी गतिविधियों में शामिल संगठित गिरोहों पर कड़ी सज़ा का प्रावधान किया जा रहा है, जो छात्रों के भविष्य को खतरे में डालते हैं। इसमें 10 साल की जेल और 10 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया जा रहा है ताकि ऐसा कड़ा डर पैदा हो कि कोई भी माफिया ऐसी हरकत करने की हिम्मत भी न करे। यह PM की सोच को दिखाता है; मुझे भरोसा है कि यह बिल सदन में पास हो जाएगा और जल्द ही लागू भी हो जाएगा। इसके अलावा, PM ने हाल की घटना की जांच के लिए एक हाई-पावर्ड कमेटी बनाई है; इसकी अध्यक्षता ISRO के पूर्व प्रमुख कर रहे हैं और इसमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। यह PM के उस संकल्प को दिखाता है कि जांच पूरी तरह से हो—जिसमें कोई कमी न रहे, दोषियों को जल्द पकड़ा जाए और फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ज़रिए उन्हें जल्द से जल्द सज़ा दिलाई जाए।0
0
Report
बानसूर में सड़क दुर्घटना: एक महिला समेत तीन घायल, अस्पताल रेफर
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़) में महनपुर रोड पर मॉडल स्कूल के पास स्विफ्ट कार एवं ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्विफ्ट कार सवार महनपुर के रहने वाले सुंडाराम प्रजापत, ओमप्रकाश प्रजापत और महिला बानसूर से महनपुर जा रहे थे। मॉडल स्कूल के पास रामनगर में टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्विफ्ट कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सभी घायल हैं। ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और निशुल्क रोटी बैंक Ambulance की सहायता से बानसूर उप जिला अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को कोटपुतली जिला अस्पताल रैफर कर दिया।0
0
Report
श्री अमरनाथ यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं की कुल संख्या 4 लाख से ऊपर
Aram Pora, Ganderbal, The Shri Amarnath Ji Yatra 2026 crossed a major milestone as the total pilgrim turnout surpassed 4 lakh. Lieutenant Governor Manoj Sinha said over 4.14 lakh devotees have received the sacred darshan by the blessings of Lord Shiva. LG expressed gratitude to Baba Amarnath and thanked all officials, security personnel, service providers and volunteers for making the pilgrimage safe and memorable.0
0
Report
Advertisement
अडानी पावर प्लांट का फ्लाई ऐश तालाब बन गया मवेशी मौतों का मुसीबत
Baran, Rajasthan:कवाई के अडानी पावर प्लांट का फ्लाई ऐश तालाब बना मवेशी के मौत का तालाब, कई किलोमीटर क्षेत्र में फैला तालाब आमजन को भी बना मुसीबत कवाई के अडानी पावर प्लांट का फ्लाई ऐश तालाब अब स्थानीय ग्रामीणों और मवेशियों के लिए काल बन चुकी है। पावर प्लांट का फ्लाई ऐश तालाब अब पूरी तरह से खतरनाक दलदल में तब्दील हो चुका है। कई किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस तालाब जानलेवा साबित हो रहा है सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण आए दिन बेजुबान जानवर इस राख के दलदल में फंसकर तड़प-तड़प कर अपनी जान गंवा रहे हैं, जिससे स्थानीय पशुपालकों में भारी आक्रोश है। समस्या सिर्फ मवेशियों तक ही सीमित नहीं है। इस ऐश पोंड से तेज हवाओं के साथ उड़ने वाली बारीक फ्लाई ऐश ने आसपास के पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। निमोदा सहित इसके आसपास के दर्जन भर गांवों के ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। हवा में तैरते राख के कणों के कारण लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही है और स्थानीय स्तर पर दमा, एलर्जी व आंखों में जलन की बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में खड़ी फसलों और पेड़-पौधों पर भी इस राख की सफेद चादर जम चुकी है, जिसके कारण फसलों के उत्पादन पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। लगातार शिकायतें करने के बावजूद प्लांट प्रबंधक प्रदूषण नियंत्रण मानकों की धज्जियां उड़ा रहा है। समाजसेवी रूद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अडानी पावर प्लांट क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है इस फ्लाई ऐश के तालाब के रोज सैकड़ों टन राख प्लांट से यहां पाइप के माध्यम से पहुंचती है राख के साथ पानी भी आता है जिसके कारण यह तालाब पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गया है इस दलदल में क्षेत्र के सैकड़ों बेजुबान मवेशियों की मौत का कारण बना चुका है0
0
Report
अमरौहा के मनौटा में 22 वर्षीय युवती का शव आम के पेड़ से लटका मिला
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मनौटा में 22 वर्षीय युवती बबीता का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतका की पहचान गांव सैमला निवासी नन्हे सिंह की पुत्री बबीता के रूप में की है। परिजनों के अनुसार बबीता करीब 24 घंटे पहले किसी फॉर्म को भरने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। सोमवार सुबह उसका शव गांव मनौटा स्थित आम के बाग में उसके ही दुपट्टे के फंदे से पेड़ पर लटका मिला। पेड़ के नीचे उसकी चप्पलें भी पड़ी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बबीता ने तीन वर्ष पहले कक्षा 11 की पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके पिता की सात वर्ष पहले लखनऊ में बिजली का काम करते समय मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मौत मानते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
अमरोहा में कांवड़ियों के लिए खाद्य सुरक्षा कड़ी, मिलावट पर एक घंटे में कार्रवाई
Amroha, Uttar Pradesh:श्रावण माह में कांवड़ यात्रा को लेकर अमरोहा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कांवड़ियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल, ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जा रही है। कांवड़ मार्ग पर संचालित होटल-ढाबों पर क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं, जिन्हें स्कैन कर श्रद्धालु मौके से ही मिलावट या अन्य अनियमितताओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत मिलने पर विभाग को एक घंटे के भीतर कार्रवाई करनी होगी। साथ ही कांवड़ रूट पर मांसाहारी भोजन परोसने वाले होटल-ढाबों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य प्रतिष्ठानों को लाइसेंस प्रदर्शित करने, मूल्य सूची लगाने, साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री ढककर रखने और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक खाद्य आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल ने कहा कि मिलावट या नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निलंबित करने और प्रतिष्ठान बंद कराने जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
ये वायरल शो इंटरनेट पर क्यों मचा रहा है हंगामा?
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिये है0
0
Report
ये वायरल शो क्यों बना ट्रेंड, देखें पूरी खबर
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिये है0
0
Report
ये वायरल शो आखिर क्यों छाया है? जानिए वजह
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिये है0
0
Report
Advertisement
बाइकर वायरल शो के लिए तैयार: जानिए क्या है नया ट्रेंड
Noida, Uttar Pradesh:वायरल शो के लिये है0
0
Report
हनुमान जलप्रपात में डूबते पर्यटकों को बचाने वाले दो युवकों की बहादुरी चर्चित
Thane, Maharashtra:शहापूर | हनुमान धबधब्यावर देवदूत बनले रब्बानी शेख आणि परशुराम पोकळा | 3 पर्यटकांचे प्राण वाचवले शहापूरच्या हनुमान धबधब्यावर काल ढगफुटी सदृश पावसामुळे 5 पर्यटक वाहून गेले होते. त्यातील 3 पर्यटकांचे प्राण वाचवणारे खरे देवदूत ठरले रब्बानी शेख आणि परशुराम पोकळा. जीवाची परवा न करता त्यांनी दिलेल्या धाडसामुळे मोठा अनर्थ टळला. काल दुपारी अचानक ढगफुटी पावसामुळे हनुमान धबधब्याने रौद्र रूप धारण केले. पाण्याच्या प्रवाहात कल्याण आणि मुरबाडहून आले 5 पर्यटक वाहून गेले. पुरात अडकले ते तीन जीव मदतीसाठी हाका मारत होते. परंतु तिथे उपस्थित असलेल्यांपैकी कोणीही पुढे जाण्याचे धाडस केले नाही. त्याचवेळी मानवतेचे खरे रक्षक बनले डोळखांबचे रब्बानी शेख आणि बनाचीवाडीचे परशुराम पोकळा. या दोन तरुणांनी आपल्या जीवाची पर्वा न करता पाण्यात उडी मारली आणि जीव धोक्यात घालून त्या तीन पर्यटकांना सुखरूप बाहेर काढले. नदीकाठी उभे असलेल्यांनी त्यांचा हा धाडसी बचाव मोबाईलमध्ये कैद केला. आज परिसरात या दोघांच्या शौर्याची चर्चा आहे. प्रशासनाने देखील या दोन तरुणांच्या धाडसाचे कौतुक केले आहे. पावसाळ्यात धबधब्याजवळ जाणे धोकादायक असल्याने नागरिकांना सावध राहण्याचे आवाहन करण्यात आले आहे.0
0
Report
वायरल शो के लिए नया ट्रेलर रिलीज़ हुआ—देखें अभी
Noida, Uttar Pradesh:वायरल शो के लिए है0
0
Report
Advertisement
ये वायरल वीडियो सोने के लिए है—जानिए सच
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल सो के लिये है0
0
Report
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नालंदा में दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे
Patna, Bihar:ब्रेकिंग बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज नालंदा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इस अत्याधुनिक प्लांट में प्रतिदिन 20 मीट्रिक टन दही और लस्सी का उत्पादन किया जाएगा, जिससे स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को बेहतर बाजार मिलेगा और डेयरी उद्योग को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 300 खुदरा विक्रेताओं के बीच डीप फ्रीजर का वितरण भी करेंगे। इन डीप फ्रीजर के माध्यम से दही, लस्सी और अन्य दुग्ध उत्पादों का सुरक्षित भंडारण एवं बिक्री आसान होगी, जिससे उत्पादों की गुणवत्ता बनी रहेगी और उपभोक्ताओं तक बेहतर तरीके से पहुंच सुनिश्चित होगी। सरकार के इस पहल से डेयरी क्षेत्र को मजबूति मिलेगी, किसानों और दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ेगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा बिहार के दुग्ध प्रसंस्करण और विपणन तंत्र को भी नई ताकत मिलेगी।0
0
Report
देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के लिए नया फुट ओवरब्रिज उद्घाटन, श्रद्धालुओं को राहत
Deoghar, Jharkhand: देवघर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने से पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिली है। देवघर डीसी ने बाबा मंदिर परिसर में नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस नए फुट ओवर ब्रिज के चालू होने से श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन और जलार्पण की व्यवस्था अधिक सुगम एवं व्यवस्थित होगी।उपायुक्त ने बताया कि विशेष रूप से रविवार और सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे समय में नया फुट ओवर ब्रिज भीड़ के दबाव को कम करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सहज आवाजाही उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि नया फुट ओवर ब्रिज पुराने फुट ओवर ब्रिज के समानांतर संचालित होगा, जिससे दोनों पुलों के माध्यम से श्रद्धालुओं का आवागमन बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सकेगा।उद्घाटन के दौरान उप विकास आयुक्त आरक्षी अधीक्षक, एसडीओ सह मंदिर प्रभारी, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष महामंत्री उपाध्यक्ष मंत्री सहित बड़ी संख्या में पुरोहित समाज के सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने विश्वास जताया कि नई व्यवस्था से इस बार श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को पहले से अधिक सुविधा और सुरक्षित दर्शन-पूजन का लाभ मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
