285123
जालौन में प्राइवेट अस्पताल की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की गई जान, डॉक्टरों पर आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोच नगर स्थित जे पी एस प्राइवेट अस्पताल में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रसव के लिए भर्ती की गई एक महिला और उसके नवजात बच्चे की जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने 6 घंटे तक भर्ती रखने के बाद भी महिला को समय पर रेफर नहीं किया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। समय पर इलाज न मिलने से जच्चा-बच्चा दोनों की जान चली गई। परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NHRC ने दिग्विजय सिंह के बच्चों से नारे लगवाने के मामले में नोटिस जारी किया
Noida, Uttar Pradesh:भोपालदिग्विजय सिंह की यात्रा पर NHRC की बड़ी कार्रवाई बच्चों से नारे लगवाने पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान MP मुख्य सचिव, DGP को नोटिस जारी कर 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट बच्चों को पैसे का लालच देकर यात्रा में लाने का आरोप दिग्विजय सिंह को बच्चों से नारे लगवाना पड़ा भारी0
0
Report
ट्रोले की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, बाली में हादसा
Pali, Rajasthan:ट्रोले की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, बाली के रडावा पुलिया के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, मृतक की पहचान रोशन 22 वर्षीय रोशन पुत्र हंसाराम मेघवाल निवासी दातीवाड़ा के रूप में हुई, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाली सीएचसी पहुंचाया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और आगे की कार्रवाई शुरू की.0
0
Report
समस्तीपुर में आसमान से गिरती बल्ब जलती मशीन, पुलिस जांच शुरू
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में दिखा आसमान से बल्ब जलती मशीन ,मशीन गिरने से ग्रामीणों में दहशत, मशीन पर लिखा है मेड इन कोरिया । सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी । समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर वाजिदपुर बम्वैया पंचायत के बेलसंडी डीह वार्ड संख्या-4 में गुरुवार की देर रात आसमान से बल्ब जलती हुई एक अज्ञात मशीन गिरने से इलाके में दहशत फैल गई। मशीन बंशीधर मिश्र के दरवाजे पर गिरी। अचानक पटाखे जैसी आवाज होने से परिवार के लोग घबरा गए। स्थानीय निवासी सरोज कुमार मिश्र ने बताया कि मशीन गिरने के बाद पटाखे जैसी आवाज हुई। मशीन में लगा बल्ब लगातार जल रहा था। उसके साथ फटे हुए गुब्बारे जैसी वस्तु भी बंधी हुई थी। मशीन से करीब 250 से 300 मीटर लंबा पैराशूट का धागा बंधा हुआ था। मशीन पर ‘मेड इन कोरिया’ लिखा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मशीन को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए ले गई। आसमान से इस तरह की अज्ञात मशीन गिरने की घटना से ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन में भी चिंता का माहौल है। हालांकि, मशीन किस काम में इस्तेमाल होती है और कहां से आई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
काशी ही नहीं, दुनिया देख रही है IAF का पराक्रम
Varanasi, Uttar Pradesh:भारतीय वायु सेना के शौर्य को देख रहा है पूरा विश्व, देश को अपनी सेना पर गर्व - काशी से उठी गर्व की आवाज वाराणसी / काशी। भारतीय वायु सेना के शौर्य और साहस का पराक्रम सिर्फ काशी ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया देख रही है। सीमा पर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने से लेकर आपदा में देशवासियों की रक्षा तक, वायु सेना हर मोर्चे पर अपनी वीरता का परिचय दे रही है। वायु सैनिकों के अदम्य साहस और जज्बे को लेकर आज काशीवासियों में भी गर्व का माहौल है। देश की सेना पर हर हिंदुस्तानी को गर्व है।0
0
Report
लखनऊ में Capacity Building Workshop: मिशन कर्मयोगी के लक्ष्य के अनुरूप साधना कार्यशाला
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'मिशन कर्मयोगी' के विजन को विस्तार देने की कड़ी में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में 23 एवं 24 अक्टूबर को लखनऊ में Capacity Building Commission के सहयोग से तृतीय साधना कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला से प्राप्त विचार, अनुभव व सुझाव राज्यों के बीच सहयोग को एक नई दिशा देंगे, लोक सेवा में उत्कृष्टता के साझा मानक विकसित करेंगे और प्रशासनिक क्षमता को सुदृढ़ करते हुए जनकल्याण के लक्ष्यों की प्राप्ति को गति प्रदान करेंगे।0
0
Report
आंधी-बारी से संतरा फसल बर्बाद: किसानों को राहत की आस, बीमा छींटे में फंसी
Agar, Madhya Pradesh:Anchor — मौसम की मार किसानों की मेहनत पर भारी पड़ गई है। आंधी और बारिश ने आगर-मालवा जिले में संतरा उत्पादक किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात अचानक बदले मौसम ने अम्बिया बहार की संतरा फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। जिन पेड़ों पर लहलहाते संतरे देखकर किसान अच्छी पैदावार और बेहतर आमदनी की उम्मीद लगाए बैठे थे, उन्हीं पेड़ों से पकने की कगार पर पहुंच चुके संतरे टूटकर जमीन पर बिखर गए। बगीचों में चारों तरफ गिरे हुए संतरे नजर आ रहे हैं। कई संतरे जमीन पर गिरने के बाद खराब हो चुके हैं और अब खाने या बाजार में बेचने लायक भी नहीं बचे हैं। किसानों का दावा है कि इस बेमौसम बारिश और तेज आंधी के चलते उनकी तीस प्रतिशत से ज्यादा फसल बर्बाद हो चुकी है। नुकसान का यह आंकड़ा बढ़ने की आशंका भी है। संतरे की फसल तैयार करने में किसानों ने महीनों तक मेहनत की, खाद-पानी और दवाइयों पर पैसा खर्च किया, लेकिन जब फसल से कमाई का वक्त आया तो मौसम की मार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि जो फसल जमीन पर गिर चुकी है, उसकी भरपाई कैसे होगी? मुश्किल इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि किसानों के मुताबिक उद्यानिकी फसलों के लिए बीमा सुरक्षा का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में नुकसान के बाद मुआवजे या आर्थिक मदद की उम्मीद भी सीमित नजर आ रही है। अब किसान सरकार से राहत और नुकसान के सर्वे की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बगीचों में बिखरे ये संतरे सिर्फ फसल का नुकसान नहीं, बल्कि किसानों की महीनों की मेहनत और उनकी कमाई पर पड़ा बड़ा आघात हैं।0
0
Report
Advertisement
मंडला में दुर्गा विसर्जन शालीनता और एकता के साथ जारी
Mandla, Madhya Pradesh:2310ZMP_MANDLA_VISARJAN_R मंडला - भक्ति, आस्था और सौहार्द के साथ मां दुर्गा को विदाई मंडला में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शालीनता, सौहार्द और पूरे विधि-विधान के साथ जारी है। भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु नम आंखों और जयकारों के साथ मां दुर्गा को विदाई दे रहे हैं। 20 अक्टूबर से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला लगातार जारी है। नर्मदा तट स्थित सिंहवाहिनी वार्ड के कुंड में अब तक 55 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है। प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह और भक्ति देखने को मिल रही है। वहीं, पूरे आयोजन में शालीनता और आपसी सौहार्द की मिसाल भी नजर आ रही है। 25 अक्टूबर तक चलने वाले इस विसर्जन कार्यक्रम को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि विसर्जन का पूरा सिलसिला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। आस्था, परंपरा और सौहार्द के संग मंडला में मां दुर्गा को विदाई देने का सिलसिला जारी है।0
0
Report
नेशनल हाईवे-44 पर ड्यूटी के दौरान आरक्षक की मौत, टक्कर के बाद चालक गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे-44 पर ड्यूटी के दौरान आरक्षक को लोडिंग वाहन ने कुचला, मौत 12 किलोमीटर तक पीछा कर पुलिस ने पकड़ा आरोपी चालक, सब्जियों से भरा था वाहन मुरैना। वर्दी पहनकर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। नेशनल हाईवे-44 पर वाहन चेकिंग कर रहे आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी को तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि आरक्षक बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया。 आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी मुरैना के सिविल लाइन थाने में पदस्थ थे। बुधवार देर शाम जब वे हाईवे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी सब्जियों से भरे लोडिंग वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ने के लिए पीछा शुरू किया। करीब 12 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने नूराबाद के पास लोडिंग वाहन समेत चालक को पकड़ लिया。 ड्यूटी के दौरान अपने साथी पुलिसकर्मी की मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। जिस हाईवे पर आरक्षक कानून व्यवस्था बनाए रखने और वाहनों की जांच में जुटे थे, उसी सड़क पर एक तेज रफ्तार वाहन उनकी जिंदगी छीन गया0
0
Report
आगर मालवा में बोलेरो टक्कर से गोवंश मौत, बजरंग दल ने चक्काजाम किया
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा: एक बोलेरो की टक्कर से गोवंश की मौत, बजरंग दल ने किया चक्काजाम आगर मालवा में सुसनेर रोड स्थित वन विभाग कार्यालय के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन की टक्कर से एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर मृत गाय के पास बैठकर चक्काजाम कर दिया। करीब एक से दो घंटे तक चले चक्काजाम से यातायात प्रभावित रहा। कार्यकर्ताओं ने सड़क की स्ट्रीट लाइट बंद होने और रात के समय पशु चिकित्सा डॉक्टरों के फोन नहीं उठाने को लेकर नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर तहसीलदार और कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद चक्काजाम खुलवाया। पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर थाने पहुंचाया, वहीं नगर पालिका द्वारा मृत गोवंश को दफनाया गया। दरअसल, आगर-सुसनेर रोड पर वन विभाग कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने गोवंश को टक्कर मार दी, जिससे गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सड़क पर मृत गोवंश के पास बैठकर चक्काजाम कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सड़क की स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही रात के समय पशु चिकित्सा डॉक्टरों द्वारा फोन नहीं उठाने से भी पशुओं के उपचार में परेशानी होती है। इन्हीं समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने सड़क की स्ट्रीट लाइट चालू कराने और रात में पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। चक्काजाम की सूचना पर तहसीलदार और कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाइश दी, जिसके बाद करीब एक से दो घंटे से जारी चक्काजाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो सका। वहीं, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बोलेरो वाहन को जब्त कर थाने पहुंचाया। दूसरी ओर, नगर पालिका की टीम ने मृत गोवंश को दफनाया। इस घटना के बाद सड़क की स्ट्रीट लाइट और रात के समय पशु चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगें उठाईं। बाईट - तहसील दार आगर0
0
Report
Advertisement
राजगीर में भारत-न्यूज़ीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का आगाज़: बिहार गर्व
Pariaunna, Bihar:खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार का राजगीर ऐतिहासिक भारत-न्यूज़ीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज की मेजबानी करने जा रहा है। 23 से 28 अक्टूबर तक आयोजित इस आयोजन में भारत और न्यूजीलैंड की पुरुष एवं महिला टीमें हिस्सा लेंगी। दोनों देशों की टीमें राजगीर पहुंच चुकी हैं। सीरीज के तहत 27 अक्टूबर को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रग्बी सेवन्स के चार मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें पुरुष और महिला टीमों के मुकाबलों के साथ दो मिक्स्ड मैच भी होंगे, जिनमें भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी संयुक्त टीम बनाकर खेलेंगे। खास बात यह है कि भारतीय अंडर-20 पुरुष और महिला टीमों में बिहार के सात खिलाड़ी शामिल हैं। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरन ने इसे राज्य के लिए गर्व का अवसर बताया। इस आयोजन से अंतरराष्ट्रीय खेल संबंधों को मजबूती मिलने के साथ बिहार में रग्बी को भी बढ़ावा मिलेगा।0
0
Report
वेलकम के पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, बच्ची घायल; दमकल ने रेस्क्यू शुरू किया
New Delhi, Delhi:वेलकम में चार मंजिला मकान का छज्जा गिरा, बच्ची घायल; दमकल ने फंसे लोगों को किया रेस्क्यू फोटो चौक के पास एक्स ब्लॉक में हुआ हादसा, पुरानी इमारत का छज्जा सड़क पर गिरा; पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शुक्रवार रात एक चार मंजिला मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया। हादसे में एक बच्ची घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इमारत में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। दिल्ली पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक, हादसा वेलकम इलाके के एक्स ब्लॉक में फोटो चौक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि चार मंजिला पुरानी इमारत की दूसरी मंजिल का छज्जा अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। छज्जा गिरने से एक बच्ची घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसे के समय रात होने के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) और दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया। संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच में जुट गई। सुरक्षा के मद्देनजर मकान को खाली करा लिया गया। पुरानी इमारतों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल वेलकम में हुए इस हादसे ने इलाके की पुरानी इमारतों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, छज्जा अचानक टूटकर सड़क पर गिरा। यदि उस समय सड़क पर लोगों की आवाजाही अधिक होती, तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। फिलहाल, छज्जा गिरने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा。 सीमापुरी में इमारत गिरने के हादसे के बाद बढ़ी चिंता गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में एक छह मंजिला इमारत ढह गई थी। उस हादसे में कई लोग घायल हुए थे और कई लोगों की जान चली गई थी। अब वेलकम में पुरानी इमारत का छज्जा गिरने की घटना ने एक बार फिर जर्जर और पुरानी इमारतों की सुरक्षा तथा संबंधित विभागों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
अररिया में नकली खाद-बीज बनाने वाले गैरेज गोदाम का खुलासा, सील
Forbesganj, Bihar:अररिया में नकली खाद और बीज बनाने के गोरखधंधे का खुलासा हुआ है। जिला मुख्यालय से सटे हुए गैयारी गांव में कृषि विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी करते हुए एक बड़े नकली खाद और बीज बनाने वाले गोदाम को सील किया है। इस गोदाम में सस्ते यूरिया के लाल रंग मिलाकर नकली पोटाश खाद तैयार किया जा रहा था साथ ही नमक से बने नकली डीएपी खाद को भी पैक करने की तैयारी की जा रही थी। गोदाम में खाद के साथ ही मकई के सस्ते बीज को नामी कम्पनी के पैकेट के पैक किया जा रहा था। छापेमारी दल के पहुंचने से पहले ही अवैध कारोबारी गोदाम बंद करके फरार हो गया जिसके बाद अधिकारियों ने ताला तोड़ कर गोदाम में पड़े सामानों को जब्त किया। पुलिस फरार कारोबारी की तलाश में जुटी हुई है और इस गोरखधंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पता करने में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
NSG ने महाकाल मंदिर की सुरक्षा के लिए 100+ कमांडो की मॉक ड्रिल की
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर NSG का बड़ा अभ्यास, 100 से ज्यादा कमांडो ने संभाला मोर्चा महाकाल महालोक में रात 11 बजे से देर रात 2 बजे तक चली मॉक ड्रिल मॉक ड्रिल में डमी आतंकियों से निपटने और डमी बंधकों को सुरक्षित रेस्क्यू करने का किया अभ्यास NSG के साथ स्थानीय पुलिस, प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने मिलकर किया अभ्यास सुरक्षा में संभावित कमियों को दूर कर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात NSG कमांडो की टीम ने मॉक ड्रिल की।इस अभ्यास में डमी आतंकियों से निपटने और डमी बंधकों को सुरक्षित रेस्क्यू करने का अभ्यास किया गया। इस अभ्यास में 100 से ज्यादा NSG कमांडो के साथ स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए। मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे से निपटने की तैयारी करना और आपात स्थिति में सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाना था। यह अभ्यास महाकाल महालोक के मानसरोवर क्षेत्र से त्रिनेत्र कंट्रोल रूम के बीच आयोजित किया गया। रात 11 बजे शुरू हुई यह मॉक ड्रिल शुक्रवार देर रात 2 बजे तक चली। इसमें अलग-अलग तरह की संभावित सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय का आकलन किया गया। एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से NSG, स्थानीय पुलिस, प्रशासन और मंदिर प्रशासन ने मिलकर यह अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान संभावित सुरक्षा खतरों का आकलन किया जाता है और यह देखा जाता है कि किसी आपात स्थिति में सभी एजेंसियां किस तरह मिलकर काम करेंगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद संभावित कमियों को पहचानने और उन्हें दूर करने में मदद मिलती है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के मुताबिक, इस तरह के अभ्यास से सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनता है और किसी भी खतरे की स्थिति में तेजी से कार्रवाई करने की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस ड्रिल के बाद महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही को देखते हुए इस तरह के सुरक्षा अभ्यास महत्वपूर्ण हैं। इनका मकसद यही है कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित रहे और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियां मिलकर प्रभावी कार्रवाई कर सकें。0
0
Report
इटावा: 8 दिन गुमशुदा युवक का शव ग्वालियर में मिलने से परिजनों का हंगामा
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में 8 दिन से गुमशुदा युवक का शव मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मिलने से सनसनी बन गया. परिजनों ने नामजद लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है, परिजनों ने शव को कोतवाली थाना के बाहर गाड़ी में रखकर प्रदर्शन किया. सीओ सिटी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया है. इटावा जनपद के थाना शहर कोतवाली इलाके के अंतर्गत साबितगंज के रहने वाले युवक 8 दिन से गुमशुदा होने के बाद शव मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया. शव को इटावा शहर कोतवाली लेकर पहुँचने पर शव को कोतवाली के बाहर गाड़ी में रखकर नामजद लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन करने लगे तभी सीओ समेत भारी संख्या में पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर कार्यवाही करने की बात को लेकर शांत कराया गया है. परिजनों का आरोप है दूसरे मोहल्ले पथवारिया के रहने वाले नामजद रिश्तेदार की बेटी किसी के साथ भाग गई थी तभी ब्रजेन्द्र को अपने साथ लड़की को ढूंढवाने के लिए अपने साथ 13 अक्टूबर को ग्वालियर ले गए थे लेकिन दो दिन बाद रिश्तेदार लौट आए लेकिन ब्रजेंद्र नहीं लेते तो परिजनों ने नामजद लोगों से पूछताछ की तो विवाद करने लगे तभी परिजनों ने पुलिस को नामजद लोगों के खिलाफ थाना शहर कोतवाली में शिकायत की थी इस मामले पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया था तभी बीते रात को ग्वालियर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि ब्रजेंद्र का शव वहां है तभी परिजनों ने पहुँचकर शव को अपने साथ लेकर पहुंचे थे.0
0
Report
ACB ने जिले में PI के लाचार-घोटाले का खुलासा, 40 हजार रिश्वत के साथ दबोचा
Anand, Gujarat:એંકર .આણંદની એસીબીએ ગુરુવારે સાંજના સુમારે આંકલાવ પોલીસ મથકમાં લાંચના છટકું ગોઠવી ૪૦ હજાર રૂપિયાની લાંચ લેતા પીઆઇ રાજદીપસિંહ બી. વનારને રંગેહાથે ઝડપી પડેતા પોલીસ બેડામાં હડકંપ જવા પામ્યો છે. વીઓ.આંખલાવ તાલુકાના ખડોલ (હ) ગામના રાજનગરમાં આવેલી જે. જે. કેમિકલ ફેક્ટરીમાંથી નીકળતાં કેમીકલયુક્ત ધુમાડા અને પ્રદૂષણના કારણે આસપાસના ખેતી પાકોને નુકશાન થતુ હતું અને ભુગર્ભ જ્યાં પાણી પણ પ્રદૂષિત થવાની ભીતિ વ્યક્ત કરવામાં આવી હતી. ફેક્ટરીની નજીક આંગણવાડી હોવાને કારણે નાના બાળકોના સ્વાસ્થ્યની પણ ગંભીર સમસ્યા ઉભી થવા મળી હતી. વીઓ: થોડા સમય પહેલા ફેક્ટરીમાં ઓઈલ ટેન્ક લીકજ થતા વિસ્તારમાં અફીડાંઘર માહોલ સર્જાયો હતો. તેની લીધે ગ્રામજનો એકત્ર થયા હતા અને ફેક્ટરી સામે કડક કાર્યવાહી કરવાની માંગણી થઈ હતી. કેટલીક સંસ્થાઓએ પણ ગામની મુલાકાત લઈને આ ફેક્ટરી બંધ થાય તે માટે રજુઆતો કરી હતી. સમગ્ર મામલો પ્રદૂષણ નિયંત્રણ બોર્ડ સાથે સંકળાયેલો હોવા છતાં પણ આંકલાવના પીઆઈ રાજદિપસિંહ भगવતસિંહ વનાર દ્વારા ફેક્ટરીના સંચાલકને પોલીસ મથકે બોલાવીને ધમકાવી ફેક્ટરી પ્રદૂષણ ફેલાવ છે. તેમ કહીને બંધ કરાવી દેવાની ધમકી આપી દોઢ ટન એસસીને માંગણી કરી હતી. જો પંછી દ્વારા આપવાની ના પાડતા રૂ. ૪૦ હજાર રોકડા લાંચની માંગણી કરી હતી. વીઆઇ ફેક્ટરીના માલિકે આંકલાવ એસીબી કચેરીમાં લાંચની ફરિયાદ નોંધાવતા એસીબી પી.આઈ આર એન વિરાણે ગુરૂવારે સાંજના સુમારે આંકલાવ પોલીસ મથકમાં લાંચના છટકાનું આયોજન કર્યું હતું જેમાં પી.આઈ રાજદીપસિંહ વનાર ₹40,000 ની લાંચ લેતા રંગે હાથ ઝડપાઈ ગયા હતા. એસીબીની ટીમને જોતા જ રાજદીપસિંહ વનાર ભાગવાનો પ્રયાસ કર્યો હતો અને એસીબીની ટીમ સાથે ઝપાઝપી કરી હતી પરંતુ એસીબીની ટીમે પી.આઈનો ભાગવાનો પ્રયાસ નિષ્ફળ બનાવ્યો હતો. વીઆઈ-એસીસીબી પોલીસ લાંચ લેતા ઝડપાયેલા પી.આઈ રાજદિપસિંહ વનારની ધરપકડ કર્યા બાદ વધુ તપાસ અમદાવાદ ગ્રામ્ય એસીબી પોલીસને સોંપવામાં આવી હતી અને તેથી આંકલાવ ખાતે ટીમ દોડીને પૃષ્ઠભૂમિમાં તપાસ શરૂ કરી હતી. અંધાંકાશી ધુમધીરાત્રિના 11 વાગ્યા બાદ એસીબી પોલીસ પીઆઈના નિવાસસ્થાને ઓપરેશન હાથ ધરતા ચકચાર મચી ગઈ હતી.0
0
Report
Advertisement
