285123
जालौन में तेज आंधी में सड़क पर टूटकर गिरे दर्जनों पेड़ों से सड़क जाम, आवागमन ठप्प
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में तेज आंधी और झमाझम बारिश के कारण कोंच-नदीगांव रोड पर दर्जनों पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए जिससे यातायात बाधित हो गया। सड़कों पर पेड़ गिरने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना एसडीएम को दी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम सम्राट चौधरी ने जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा जनता दरबार लगाया गया है जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचकर अपनी समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत करा रहे हैं... मुख्यमंत्री के जनता दरबार में कार्यकर्ता बधाई देने भी पहुंच रहे हैं अपने क्षेत्र के विकास को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा कर रहे हैं..... राजधानी पटना समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मुलाकात कर काफी उत्साहित हैं वहीं कई लोगों की समस्या ऑन स्पॉट मुख्यमंत्री के द्वारा हल की जा रही है...0
0
Report
श्रीनगर में चार OGW गिरफ्तार, आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट; हथियार व गोला-बारूद बरामद
Srinagar, Police in Srinagar have arrested four over ground workers (OGWs), including a woman, for allegedly providing logistic support to terrorists in the city. The arrests were made from the Hazratbal area of Srinagar on Wednesday night during a targeted operation. The arrested individuals have been identified as Zahoor Ahmad Mir, Bashir Ahmad Bhat, Ghulam Mohammad Bhat, and Shazia Mohammad, all residents of Hazratbal. During the operation, a hand grenade, 15 rounds of AK-47 ammunition, four mobile phones, and some cash were recovered from their possession. Following the recovery, a case has been registered against them under relevant sections of the Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA) and Arms Act, and further investigation has been initiated.0
0
Report
सोनीपत में कांग्रेस मेयर चुनाव पर संकट, कमल दीवान का नामांकन अब अनिश्चित
Sonipat, Haryana:सोनीपत बिग ब्रेकिंग कांग्रेस के लिए सोनीपत में मेयर चुनाव पर संकट के बादल सोनीपत में कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीदवार कमल दीवान के चुनाव लड़ने पर संशय मोबाइल फोन बंद कर गायब हुए कमल दीवान सूत्रों के हवाले से खबर चुनाव नहीं लड़ना चाहते कमल दीवान पार्षदों की टिकट बंटवारे पर सहमति न बनना भी एक कारण कल ही कमल दीवान ने दाखिल किया था नामांकन दाखिल सांसद दीपेंद्र हुड्डा ओर कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र आये थे नामांकन दाखिल करवाने0
0
Report
Advertisement
कानपुर गुरुकुल में 11 वर्षीय दिव्यांश की मौत, प्रताड़ना के आरोप
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर 11 साल के छात्र की गुरुकुल में मौत कानपुर में घर के बाहर शव छोड़कर भागे आरोपी शरीर सिगरेट से दागा 42 जगह मिले चोट के निशान एंकर-कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले छात्र की लखनऊ के गुरुकुल में मौत हो गई। बुधवार को गुरुकुल के संचालक छात्र के शव को उसके घर से कुछ दूर छोड़कर फरार हो गए।परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। छात्र के शरीर को सिगरेट से कई जगह दागा भी गया है।पूरे शरीर पर 42 जगह चोट के निशान मिले है । गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों की मांग है कि आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद ही अंतिम संस्कार करेंगे। V/O-महाराजपुर थाना क्षेत्र निवासी नरेंद्र कुमार द्विवेदी एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं। नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया की मेरे रिश्तेदार ने लखनऊ के आलमनगर स्थित रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल की जानकारी दी थी। कहा था कि यहां फ्री में वैदिक शिक्षा दी जाती है। इसके बाद 15 अप्रैल को मैंने अपने 11 साल बेटे दिव्यांश का गुरुकुल में एडमिशन कराया। मंगलवार की सुबह भी हमारी बेटी दीपिका ने उससे बात की थी, तब सबकुछ ठीक बता रहा था। बुधवार की सुबह अचानक एक रिश्तेदार की कॉल आई जिसमें उन्होंने बताया कि दिव्यांश सीढ़ियों से नीचे गिर गया है। उसको गंभीर चोटें आ गई हैं। सभी लोग लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सुबह लगभग साढ़े 9 बजे गुरुकुल संचालक कन्हैया मिश्रा कार से बेटे का शव लेकर आये। घर से थोड़ी दूरी पर शव छोड़कर वे भाग गए। हम लोगों ने वहां पहुंचकर देखा तो बेटे के शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे। इसके बाद वहां पर भीड़ लग गई। हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। म्रतक के चाचा जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा दिव्यांश के शरीर पर चोट के 40-42 निशान थे। इससे लगता है कि उसे प्रताड़ित किया गया। उसके हाथ पैर बांधकर यातनाएं दी गई हैं। देखने से लग रहा है कि हाथ और पैर को रस्सी से बांधा गया है। बच्चे को अगर कोई दिक्कत थी तो वह बड़ी बहन को जरूर बताता। उसकी रात में ही अपनी बहन से बातचीत हुई थी। बाइट-जितेंद्र कुमार -म्रतक के चाचा बाइट- सतीश महाना,विधानसभा अध्यक्ष0
0
Report
मालदा विधानसभा में तजमूल हुसैन के बांगरुआ बूथ पर हंगामा, टिकट ना मिलने पर नाराज़
Noida, Uttar Pradesh:मालदा के हरिश्चंद्रपुर विधानसभा में विदाई राज्यमंत्री तजमूल हुसैन के बांगरुआ ग्राम के 200 एवं 201 नंबर बूथ में हंगामा. तृणमूल कैंप ऑफिस में तोड़फोड़ का आरोप. आरोप है की तजमुल हुसैन ने अपने साथियों के साथ कोर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर यहाँ पर तोड़फोड़ की. बताया जा रहा है की तजमुल को तृणमूल द्वारा इस बार टिकट न दिए जाने पर वो नाराज हैं.0
0
Report
जबलपुर: अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, नावें जलाईं
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में रेत खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपनाया है; कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नर्मदा नदी में खनन कर रही दो नावों को मौके पर ही आग लगाकर नष्ट कर दिया। वहीं तीन हाईवा भी जप्त किए गए हैं। तीन दिन पहले नर्मदा नदी में अवैध खनन के द्वारा एक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद हंगामा हुआ और पुलिस और माइनिंग विभाग पर खनन माफिया को संरक्षण देने के आरोपी लगे थे। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए संयुक्त कार्रवाई शुरू की; शाहपुरा क्षेत्र के ग्राम पाबला और जुगपुरा में निरीक्षण के द्वारा नर्मदा नदी में नाव नष्ट करके रेत खनन होते पाया गया। माइनिंग इंस्पेक्टर विवेकानंद यादव की टीम मौके पर पहुंची। खनन संचालक फरार हो गए। इसके बाद टीम ने दोनों नावों को आग लगाकर नष्ट कर दिया। प्रशासन ने साफ किया कि अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती जारी रहेगी। जिम्मेदारों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
इटावा के कोलाना के पास हत्या पर ग्रामीणों ने हाईवे 70 पर जाम लगाया
Kota, Rajasthan:हत्या के कारण कोलाना के पास लगाया गया जाम इटावा, कोटा युवक धर्मेंद्र सेन की हत्या के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा स्टेट हाईवे 70 पर प्रदर्शन कर लगाया जाम युवक के हत्यारों की पहचान और पकड़ने की मांग इटावा डीएसपीOMप्रकाश सरावग मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से कर रहे समझाइश युवक पर बीती रात जानलेवा हुआ था हमला उसके बाद उपचार के दौरान हो गई मौत 1 मई को होनी थी शादी0
0
Report
राख में बदली उम्मीदें: सुघर सिंह के आशियाने पर करंट की चिंगारी का 'कहर'
Bhind, Madhya Pradesh:राख में बदली उम्मीदें: सुघर सिंह के आशियाने पर करंट की चिंगारी का 'कहर' भिंड के मिहोना थाना अंतर्गत आने गांव गुड़ा जैत पूरा गाव में किसान सुघर सिंह के घर में आग से एसा तांडव मचाया की किसान का घर और उम्मीदें सभी जलकर राख हो गईं… एक चिंगारी... और सब कुछ खत्म। भिंड के मिहोना से आई ये तस्वीरें रूह कपा देने वाली हैं। जिस घर को तिनका-तिनका जोड़कर सुघर सिंह कुशवाह ने खड़ा किया था, उसे किस्मत और बिजली के एक शॉर्ट सर्किट ने चंद घंटों में मिट्टी में मिला दिया। गुढ़ा जैतपुरा गांव में बीती रात जो मंजर था, वो किसी खौफनाक सपने से कम नहीं था。 जब पूरा गांव गहरी नींद में था, तब सुगर सिंह के घर की दीवारें आग उगल रही थीं। बिजली के केबल से शुरू हुई वो छोटी सी चिंगारी कब एक 'दानव' बन गई, किसी को पता नहीं चला।घर में रखी -मेहनत की कमाई खाक: घर में रखा साल भर का निवाला (गेहूं) और पशुओं का चारा पल भर में राख हो गया。 -सपनों का अंत: फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी कृषि उपकरण ... ये सिर्फ सामान नहीं थे, एक गरीब परिवार की बरसों की जमापूंजी और सुविधाएं थीं, जो अब लोहे के काले टुकड़ों में तब्दील हो चुकी हैं。 -बेजुबानों की चीख: सबसे दर्दनाक रहा उन मूक पशुओं का हाल, जो खूंटे से बंधे होने के कारण भाग भी न सके और इस आग की तपिश में बुरी तरह झुलस गए。 ग्रामीण चिल्लाते रहे, बाल्टियां भर-भरकर पानी डालते रहे, लेकिन जिसे समय पर पहुंचना था, वो 'फायर ब्रिगेड' नदारद रही। ग्रामीणों की सूझबूझ ने गांव को तो बचा लिया, लेकिन सुगर सिंह के आशियाने को जलने से नहीं रोक पाए। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर फायर बिग्रेड समय रहते पहुंच जाती तो आग पर नुकसान होने से पहले काबू पाया जा सकता था,प्रशासन की इस सुस्ती ने आज गुढ़ा जैतपुरा के लोगों के मन में गुस्से की आग जला दी है。 लाखों का नुकसान हुआ है, लेकिन उससे बड़ा नुकसान उस भरोसे का हुआ है जो एक आम आदमी व्यवस्था पर करता है। आज सुगर सिंह का परिवार खुले आसमान के नीचे खड़ा है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन सिर्फ मौका-मुआयना करेगा, या इस परिवार के जख्मों पर मुआवजे का मरहम भी लगाएगा? प्रदीप शर्मा ज़ी मीडिया भिण्ड0
0
Report
जालौन में अवैध स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन संस्थाओं को सीज किया गया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में प्रशासन ने अवैध स्कूलों के खिलाफ चलाया अभियान, मान्यता विहीन चल रहे विद्यालयों को सीज किया गया, डीएम के निर्देशन पर अवैध विद्यालय संचालन पर बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन विद्यालयों पर की गई कार्यवाही, बेसिक शिक्षा अधिकारी, एसडीएम और सीओ की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, सिरसाकलार और कुठौंद थाना क्षेत्र में की गई कार्यवाही।0
0
Report
Advertisement
बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर पिता पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - निम्बाहेड़ा के सदर थाना क्षेत्र में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक पिता पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार एक युवक लंबे समय से पीड़ित की बेटी को फोन कर परेशान कर रहा था। 21 अप्रैल को समझाइश देने पर आरोपी नाराज हो गया और दोपहर में अपने साथियों के साथ पीड़ित की दुकान पर पहुंचकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बचाव में आई नाबालिग बेटी और मां को भी चोटें आईं। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
अलवर: पार्षद गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे, कालाबाजारी के आरोप पर हंगामा
Alwar, Rajasthan:अलवर जिला परिषद बैठक से पहले हंगामा: पार्षद गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे, कालाबाजारी के आरोप अलवर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक शुरू होने से पहले ही हंगामे की स्थिति बन गई। जिला पार्षद जगदीश जाटव अपने कंधे पर गैस सिलेंडर उठाकर सभागार के बाहर पहुंच गए और विरोध जताया। पार्षण जगदीश जाटव ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडरों की जमकर कालाबाजारी हो रही है। उनका कहना है कि जो सिलेंडर 933 रुपए में मिलना चाहिए, वह ब्लैक में 3 से 4 हजार रुपए तक में बेचा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गैस की किल्लत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी, खासकर डीएसओ, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पार्षद ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में शादियों का सीजन चल रहा है, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगदीश जाटव ने विरोध जताते हुए कहा कि वे खाली सिलेंडर लेकर बैठक में पहुंचे हैं और जिला परिषद के सीईओ से मांग की कि इसे तुरंत भरवाया जाए, ताकि समस्या की गंभीरता को समझा जा सके। बाइट:जगदीश जाटव ,वार्ड पार्षद0
0
Report
शाहनगर में मानसिक बीमारी से परेशान अधेड़ ने मोबाइल टावर पर फांसी, गांव में मातम
Panna, Madhya Pradesh:शाहनगर में मानसिक बीमारी से परेशान अधेड़ ने मोबाइल टावर पर लगाई फांसी। घटना के बाद इलाके में मातम। पन्ना जिले के शाहनगर थाना कस्बे में बोरी रोड पर स्थित एक मोबाइल टावर पर 55 वर्षीय नत्थू प्रजापति ने आज सुबह एयरटेल के ऊंचे टावर पर चढ़कर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। बताया जा रहा है कि नत्थू लंबे समय से मानसिक अस्वस्थता से जूझ रहे थे। रोज की तरह आज सुबह भी वे घर से निकले थे, लेकिन जब काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच ग्रामीणों की नजर टावर पर लटके शव पर पड़ी, जिसे देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सके।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट: पेड़ से लटकते युवक की मौत, पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। इलाके में सनसनी फैल गई है। चित्रकूट जिले के ग्राम पंचायत शिवरामपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब लैना बाबा पेट्रोल पंप के पास एक पेड़ से करीब 28 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही शिवरामपुर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेर लिया। मौके पर कर्वी कोतवाली प्रभारी दुर्गविजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से जांच में जुटी हुई है। क्या यह आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई और कारण छिपा है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
मथुरा तहसील में नमाज पढ़ने पर बवाल बढ़ा—कानून-व्यवस्था पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा तहसील में नमाज पढ़ने पर0
0
Report
शाहपुरा जयपुर के देवन गांव में कच्चे घरों में आग से गैस सिलेंडर ब्लास्ट
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा जयपुर जयपुर के शाहपुरा से बड़ी खबर देवन गांव में कच्चे घरों में लगी आग घर मे रखे हुए दो गैस सिलेण्डरों में हुआ ब्लास्ट तेज धमाके के साथ फ़टे गैस सिलेंडर आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल दमकल की गाड़ी पहुंची मौके पर दमकलकर्मी आग बुझाने का कर रहे प्रयास गनीमत रही हादसे के वक्त घर के लोग नही थे मौजूद0
0
Report
Advertisement
