285123
जालौन में डीएम ने नवनिर्मित सड़क का किया औचक निरीक्षण, कमियां मिलने और कार्यवाई की कही बात
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने नवनिर्मित सड़क का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने सड़क की खुदाई करवाकर उसकी गुणवत्ता की परख की। जांच में जेएसबी का कॉम्पेक्सन सही नहीं पाया गया जिसके बाद डीएम ने सहायक अभियंता को टीएसी जांच कराने के आदेश दिए। गुणवत्ता में कमियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई। यह सड़क डकोर ब्लॉक में ग्राम अमरोट से धुरट तक 3.6 किलोमीटर लंबी है जिसका निर्माण 2 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दीपेंद्र हुड्डा: हरियाणा को फुल टाइम मुख्यमंत्री चाहिए, आरएसएस से चिट्ठी नहीं मिली
Faridabad, Haryana:हरियाणा को फुल टाइम मुख्यमंत्री चाहिए ना कि विजिटिंग मुख्यमंत्री है आरएसएस के दफ्तर से मुख्यमंत्री पद की चिठ्ठी नहीं निकली है अभी तक यह कहना है कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का दरअसल कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज फरीदाबाद पहुंचे थे जहां पर उनका कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत में दीपेंद्र हुड़ने कहा कि हरियाणा में चोरी की सरकार बनी है इसका खुलासा इन्हीं के लोगों ने किया है जिसमें इलेक्शन कमीशन के अधिकारी की मिली भगत से हरियाणा में भाजपा ने सरकार बनाई है इसको लेकर 2 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक पूरे देश में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और उसके स्थिति की मांग की जाएगी जैसे धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा वैसे ही ज्ञानेश कुमार को भी इस्तीफा देना पड़ेगा। बाइट दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस सांसद वही फरीदाबाद के सेक्टर 8 सही गांव में 3 साल की बच्ची के बोरवेल में गिरने के मामले को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस प्रदेश का हाल बुरा है खुद मुख्यमंत्री यह कहते हैं कि मेरे कहने से तो किसी चपरासी का ट्रांसफर भी नहीं होता ऐसे में सेक्टर 8 के बोरवेल के हादसे में किसी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तो बहुत दूर की बात है तो ऐसे में तो मुख्यमंत्री से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है। बाइट दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस सांसद वही दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कहां की प्रदेश के कानून के डोर हरियाणा के मुख्यमंत्री के हाथ में नहीं बल्कि दिल्ली में बैठे केंद्र में मंत्री और पूर्व के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथ में है हरियाणा के मुख्यमंत्री तो एक तरीके से विजिटिंग मुख्यमंत्री हैं उन्हें तो जब बुलाया जाता है जब कहीं उन्हें विजिट करना हो, ऐसे में हरियाणा को जरूरत है फुल टाइम मुख्यमंत्री की मुझे तो ऐसा लगता है की शायद आरएसएस के दफ्तर से अभी उनके मुख्यमंत्री पद की चिट्टी नहीं निकली है। बाइट दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस सांसद कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने को लेकर दीपेंद्र हटाने कहा कि संगठन सर्जन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जिला अध्यक्ष हो या ब्लॉक अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जा रही है जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस का संगठन मजबूत किया जाएगा। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में नशा सिर्फ एक फोन पर होम डिलीवरी तक होना शुरू हो चुका है यह हालत हो चुके हैं हरियाणा की प्रदेश की जनता परेशान है हरियाणा के मुख्यमंत्री को फुर्सत नहीं है अगर उन्हें पंजाब से फुर्सत मिले तो हरियाणा की तरफ ध्यान दें साथ ही दीपेंद्र हुड्डा ने देश के गृहमंत्री पर भी निशाना चाहत हुए कहा कि वह 20 29 तक पंजाब में नशा खत्म करने का दावा कर रहे हैं जब तक इनके पंजाब और हरियाणा के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव भी हो जाएंगे, न जाने कहां से ऐसी तारीख लाते हैं भाजपा वाले। बाइट दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस सांसद0
0
Report
भोपाल के बोले बिप्लब देव: जनता के लिए सत्ता में, नेहरू परिवार पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल बिप्लब कुमार देव का बयान हम दो दिवसीय प्रवास पर आय पहले दिन कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए संघठन के विषय में चर्चा हुई अलग अलग लोगो से व्यक्तिगत चर्चा हुई आज भी संगठनात्मक बैठक हुई है जो भी चर्चा हुई है उससे संगठन सरकारी व्यवस्था और आम जानता को लाभ मिलेगा हम सभी लोगो एक साथ मिलकर काम करेंगे सत्ता के लिए बीजेपी सत्ता में नहीं आती हम जानता के लिए पंक्ति के आख़िरी व्यक्ति तक लाभ पहुचाने के लिए सत्ता में आते है हम गाँव और बूथ तक काम करेंगे बेहतर करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है बीजेपी में लोकतंत्र है यहाँ सबको बोलने का अधिकार है शालीनता बीजेपी का सबसे बड़ा उपहार है उसे हम सबको अपनाना चाहिए बीजेपी में बड़ा छोटा नेता नहीं होता सब एक जैसे होते है कोर कमेटी को विस्तृत किया जाएगा बड़ा परिवार होता है वहां डिफ़्रेंसेज़ होते है मगर वह सार्वजनिक रूप से बाहर नहीं आना चाहिए राहुल गांधी कहीं भी जा सकते है उन्हें जहाँ जाना चाहिए वहाँ नहीं जाते इस देश की सारी समस्या नेहरू परिवार के कारण ही हुआ है क्योंकि वह इतने लंबे समय तक सत्ता में रहे0
0
Report
जलेबी बनाने की कला: देखें कैसे बनती है दमदार रेसिपी
Noida, Uttar Pradesh:MAKING OF JALEBI MAKING OF JALEBI0
0
Report
Advertisement
नोएडा में नए नियम: PUCC के बिना पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने 1 अक्टूबर से वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) को लेकर सख्त कदम उठाया है। नए नियमों के तहत अब बिना वैध पीयूसीसी (PUCC) के वाहनों को पेट्रोल, डीजल या सीएनजी नहीं दी जाएगी। 'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' का यह आदेश नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत NCR के सभी जिलों में प्रभावी कर दिया गया है।नोएडा, उत्तर प्रदेश: एक राहगीर सतीश ने कहा, "जब तक PUCC नहीं होगा तब तक ईंधन नहीं मिलेगा। पहले PUCC कराएं फिर पेट्रोल भरवائیں। यह एक अच्छा कदम है।"0
0
Report
अमरपुर के राजस्व अमीनों ने लंबित मांगों के विरोध में काला बिल्ला लगाया
Banka, Bihar:राजस्व अमीनों ने लगाया काला बिल्ला, लंबित मांगों को लेकर जताया विरोध अमरपुर में राजस्व अमीनों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। अमीन संघ की ओर से सरकार और विभाग के समक्ष अमीन संवर्ग नियमावली में सुधार, पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति, स्थानांतरण नीति, यात्रा भत्ता, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति से राहत सहित कई मांगें रखी गई हैं। संघ का कहना है कि मांगों पर लंबे समय से आश्वासन मिल रहा है, लेकिन ठोस पहल नहीं हुई। इसी के विरोध में एक और तीन अक्टूबर को काला बिल्ला, पांच अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना और छह अक्टूबर से मांगें नहीं माने जाने पर सामूहिक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। अमरपुर में अमीन मधुलता और रिया कुमारी काला बिल्ला लगाकर कार्य करती नजर आईं।0
0
Report
कुरुक्षेत्र में सिख संगत का रोष प्रदर्शन, बंदी सिखों की रिहाई की माँग
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी की सिख संगत ने वीरवार को रोष प्रदर्शन कर देश की अलग अलग जेलों में बंद सजा पूरी कर चुके बन्दी सिखों की रिहाई की अपील की। सिख संगत कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में एकत्रित हुई और यहां से अलग अलग साधनों से उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां करीब डेढ़ घंटे तक सतनाम वाहेगुरु का सिमरन किया। संगत ने पहले जिला के डीसी को ज्ञापन देने की मांग की लेकिन डीसी के किसी मीटिंग में व्यस्त होने की वजह से देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सीटीएम अश्विनी कुमार को ज्ञापन सोपा गया। इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वरा मैनेजमेंट कमेटी के मैंबर मेजर सिंह और गुरनाम सिंह लाडी डबरी ने कहा कि बन्दी सिख अपनी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, बावजूद इसके सरकार उन्हें रिहा नहीं कर रही। सिख संगत की मांग है कि बन्दी सिखों को रिहा किया जाए। रोष व्यक्त करते हुए हरकीरत सिंह ने कहा कि जगतार सिंह हवारा की माता बहुत बीमार है और उनसे मिलने के लिए जगतार सिंह हवारा को पैरोल भी नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि बन्दी सिख अपनी सजा पूरी कर चुके और वे 30-30 साल से जेलों में बंद है। सरकार को सिख कौम को इस मांग को पूरा करना चाहिए। हरियाणा के सीएम नायब सैनी अब तक सिख कौम के लिए बहुत काम कर चुके है और सिख संगत को पूरी उम्मीद है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि 11 सिंतबर को सिख संगत ने धर्मनगरी में इस धरने का आगाज किया था और हर दिन शाम 4 से 5 बजे तक संगत मीरी पीरी चौंक पर धरना दे कर अपना रोष प्रदर्शन कर रही थी।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियुक्त गिरफ्तार: 2 क्विंटल गांजा बरामद
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पिपरी पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 2 क्विंटल 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गांजा 195 पैकेटों में प्लास्टिक टेप से पैक कर महिन्द्रा XUV वाहन में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन के साथ दो मोबाइल फोन और दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर महोबा जा रहे थे और चेकिंग से बचने के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे थे। पूरा मामला पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-रनटोला मार्ग का है। पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुर्धवा से करीब दो किलोमीटर आगे एक महिन्द्रा XUV पुलिस टीम को देखकर अचानक पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगी। शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और उसमें सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन की पिछली सीट के नीचे और डिग्गी में प्लास्टिक टेप से पैक किए गए 195 पैकेट मिले। जांच करने पर इन पैकेटों में कुल 2 क्विंटल 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल महिन्द्रा XUV, दो मोबाइल फोन और दो नंबर प्लेट भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश अहिरवार और महिपाल पाल के रूप में हुई है। दोनों महोबा जनपद के रहने वाले हैं। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि उन्हें ओडिशा से गांजा लाकर महोबा पहुंचाने के लिए कहा गया था। इसके बदले उन्हें 20-20 हजार रुपये प्रति चक्कर देने की बात कही गई थी। आरोपियों के अनुसार इससे पहले भी वह एक-दो बार गांजा पहुंचा चुके हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी 29 सितंबर को ओडिशा से गांजा लेकर महोबा के लिए निकले थे। रास्ते में पुलिस चेकिंग देखकर उन्होंने वाहन को जंगल की ओर ले जाकर कुछ समय के लिए छिपा दिया था। पुलिस को भ्रमित करने के लिए वाहन पर अलग-अलग नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जा रहा था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 50 हजार रुपये बताई गई है। वहीं पुलिस ने वाहन समेत पूरी बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई है। मामले में पिपरी थाने पर एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर अब पुलिस की जांच गांजा तस्करी से जुड़े दूसरे लोगों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ओडिशा से गांजा मंगाकर महोबा और दूसरे इलाकों तक पहुंचाने के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। Byte: अभिषेक वर्मा — पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र Wkt: अरविन्द दुबे0
0
Report
ANTF ने 25 हजार इनामी तस्कर कमलेश विश्नोई गिरफ्तार; ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:ऑपरेशन मदोत्पल में ANTF की बड़ी कामयाबी 25 हजार का इनामी फरार तस्कर कमलेश गिरफ्तार, कर्नाटक से गुजरात और फिर दिल्ली भागने की थी तैयारी ANTF ने 1 साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी कमलेश विश्नोई को दबोचा जालोर पुलिस ने NDPS के तीन मामलों में घोषित किया था इनाम आरोपी पर स्मैक और MD की तस्करी-सप्लाई के आरोप कर्नाटक में छिपे होने की सूचना पर ANTF ने बिछाया जाल टीम ने लातूर में रहकर कर्नाटक पहुंचने की खबर आरोपी तक पहुंचाई पुलिस के कर्नाटक पहुंचने की खबर मिलते ही आरोपी ठिकाना छोड़कर गुजरात पहुंचा गुजरात से दोस्त की कार में दिल्ली जाते समय ANTF ने पीछा कर पकड़ा आरोपी गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में लगातार ठिकाने बदल रहा था मजदूरी से शुरू हुआ सफर, जल्दी पैसा कमाने के लालच में नशे के कारोबार में उतरा जेल जाने के बाद भी नहीं छोड़ा नशे की तस्करी का कारोबार0
0
Report
नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव का गया की घटना पर बयान, सम्राट सरकार पर साधा निशाना...
Mainpura, Bihar:राजीव राम की रिपोर्ट।नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव का गया की घटना पर बयान! ऐ, छोड़ो…. ऐ, छोड़ो…लड़की चिल्ला रही है लेकिन सता संरक्षित गुंडे पीछे पड़े है। गया जिले में फिर एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार और बदसलूकी कर वीडियो वायरल किया गया है। सम्राट चौधरी ऐसी घटनाएं करवाकर क्या चुनावों में ही बिहार घूम बिहार को ही धूमिल करने वाले प्रधानमंत्री के भाषण का कंटेंट तैयार करवा रहे है?? अपराधियों की ‘जाति खोजो विशेषज्ञ’ श्री भगवान कुशवाहा, जीतनराम मांझी और सम्राट चौधरी ने एक ही प्रवृति की ऐसी दर्जनों घटनाओं में केवल एक ही घटना के एक ही दोषी के साथ कथित हाफ कारवाई करवाकर उसे जातीय रंग दिया लेकिन जैसे ही शेष सभी घटनाओं के समस्त 99.99% आरोपी इनके स्वयं की जाति अथवा अनुकूल सामाजिक समीकरण के निकले तो कोई एनकाउंटर नहीं, किसी की जाति सार्वजनिक नहीं और कोई खबर नहीं बनने दी। ऐसे निर्लज्ज लोगों ने ईश्वर और सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान कर श्रद्धापूर्वक “बिना भय-पक्षपात और राग-द्वैष के कर्तव्यों का निर्वहन” करने की शपथ ली है लेकिन ये अपनी ही शपथ भूल, संवैधानिक दायित्वों की धज्जियां उड़ा रहे है। इन लोगों ने बेशर्मी को ही अपना श्रृंगार समझ लिया है।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव के तालाब पर अवैध कब्जा हटाया गया, बुलडोजर से कब्जेदारों में हड़कंप
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के तालाब पर अवैध कब्जा हटाया गया। तालाब की जमीन पर कब्जे की थी शिकायत, चला बुलडोजर। पुलिस के साथ पहुंचा राजस्व और प्रशासनिक अमला। बुलडोजर कार्रवाई से कब्जे धारकों में मचा हड़कंप। सदर कोतवाली क्षेत्र के सरोसी गांव का है मामला।0
0
Report
अलीगढ़ के सिंचाई विभाग में एंटी करप्शन ने 6 हजार रिश्वत लेते अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ ब्रेकिंग सिंचाई विभाग वरिष्ठ सहायक जीएफ चतुर्थ श्रेणी आशीष माथुर को एंटी करप्शन की टीम ने 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, रिटायर्ड कर्मचारी भूप Singh से 3 लाख रुपए जीपीएफ निकालने के एवज में लिए गए 6 हजार रुपए, रिटायर्ड कर्मचारी भूप Singh की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने सिंचाई विभाग में पहुंच कर बाबू को रंगे हाथ पकड़ा, एंटी करप्शन थाना इंचार्ज अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में टीम के द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई, अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके सिंचाई विभाग कार्यालय का मामला,0
0
Report
डोमनपुरा हादसे पर अजय राय ने मुआवजे व केबल सुरक्षा की मांग की
Mau, Uttar Pradesh:मऊ, उत्तर प्रदेश: जिले के डोमनपुरा इस्लामाबाद इलाके में टेंट लगाते समय हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ितों के आवास पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मऊ, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "यूपी बिजली विभाग के मंत्री एके शर्मा जी भी यहीं के हैं। उनके क्षेत्र में इतना बड़ा हादसा हो गया। तीन बुनकर समाज के लोगों की मृत्यु हो गई। उनके घर से खुले बिजली के तार गुज़र रहे हैं। बिजली मंत्री अपने क्षेत्र की व्यवस्था नहीं सुधार पा रहे हैं तो पूरे प्रदेश की क्या ही सुधारेंगे? इन लोगों की मांग हैं कि केबल डलवाई जाए। यहां फिर लोग मरेंगे तो एके शर्मा यहां आकर केवल खानापूर्ति करेंगे। 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता क्या है? आप हाथी के मुंह में ज़ीरा डाल रहे हो। यहां आकर दिखावा कर रहे हो। मदद करनी है तो परिवार को 50-50 लाख रुपये दीजिए, नौकरी दीजिए, केबल डलवाएं। दोषियों पर कार्रवाई की जाए..."0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर: अवैध पटाखा कारोबार का खुलासा, 2 कारोबारी और 1 महिला गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:पुलिस ने किया अवैध पटाखा कारोबार का खुलासा 2 अवैध पटाखा कारोबारी व 1 महिला क़ो किया गिरफ्तार बुढ़ाना मे आसमोहम्मद व बिलाल कर रहे थे पटाखा बनाने का काम शहर के मीमलाना रोड पर महजबी बना रही थी अवैध पटाखे 8 पेटी बने पटाखे व लाखो के अधबने पटाखे बुढ़ाना से बरामद 120 पैकेट बुलेट बम के मीमलाना रोड से महजबी से हुए बरामद पटाखे बनाने का उपकरण व विस्फोटक सामग्री बरामद थाना बुढ़ाना व नगर कोतवाली पुलिस ने किया पटाखा कारोबार का खुलासा0
0
Report
जोधपुर हादसे के बाद फायर कर्मियों के PPE और प्रशिक्षण अनिवार्य, प्रणाली पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:Anchor:आग बुझाने वाले ही सुरक्षित नहीं...तो शहर को आग से कौन बचाएगा..जोधपुर में आग बुझाने गए तीन फायरकर्मियों की मौत के बाद स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश निकाला है कि बिना ट्रेनिंग और PPE के किसी कर्मचारी को आग में नहीं उतारा जाए। लेकिन इस आदेश ने व्यवस्था पर ही बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या अब तक बिना पर्याप्त ट्रेनिंग के फायरकर्मियों को आग बुझाने भेजा जा रहा था और जब फायर स्टेशनों पर PPE किट पर्याप्त नहीं, हेलमेट-ग्लव्स पुराने हैं और आग की प्रकृति के मुताबिक सुरक्षा संसाधन तक पूरे नहीं हैं, तो सिर्फ आदेश से फायरकर्मी कितना सुरक्षित हो जाएगा। जोधपुर हादसे के बाद निकले आदेश ने समाधान के साथ सिस्टम की कमियां भी सामने ला दी हैं। Bite-झाबर सिंह खर्रा, UDH मंत्री पहला सवाल: PPE ही नहीं तो आदेश की पालना कैसे? स्वायत्त शासन विभाग के आदेश में फायर सूट, ड्रेस, हेलमेट, ग्लव्स, सेफ्टी शूज-बूट, सुरक्षात्मक चश्मे, फेस प्रोटेक्शन सहित काम की प्रकृति के मुताबिक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की बात कही गई है। यहां तक कहा गया है कि जरूरी पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) के बिना कर्मचारी को फायर फाइटिंग में नहीं भेजा जाए। यहीं सवाल खड़ा होता है। जिन फायर स्टेशनों पर पर्याप्त और मानक PPE उपलब्ध नहीं हैं, वहां आग लगने की सूचना आने पर क्या होगा। फायरकर्मी बिना पूरे सुरक्षा उपकरणों के जाएगा या संसाधन आने तक आग बुझाने का काम रुकेगा? दूसरा सवाल: क्या अब तक बिना ट्रेनिंग वाले बुझा रहे थे आग? आदेश का सबसे चौंकाने वाला पहलू प्रशिक्षण को लेकर है। अब स्पष्ट निर्देश देना पड़ा है कि निर्धारित फायर ट्रेनिंग और जरूरी डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र नहीं रखने वाले कर्मचारियों को अग्निशमन और प्रत्यक्ष फायर फाइटिंग में नहीं लगाया जाए। इससे सवाल उठता है क्या प्रदेश के निकायों में अब तक बिना निर्धारित प्रशिक्षण या योग्यता वाले कर्मचारियों को भी आग बुझाने के लिए भेजा जा रहा था। तीसरा सवाल: प्रशिक्षित फायरमैन दूसरी ड्यूटी पर क्यों? आदेश में यह भी कहा गया है कि प्रशिक्षित और डिप्लोमाधारी फायरकर्मियों की सेवाएं मूल रूप से अग्निशमन कार्य में ली जाएं। दूसरी ड्यूटी लगाने पर यह सुनिश्चित किया जाए कि फायर ब्रिगेड की उपलब्धता और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रभावित नहीं हो। यह निर्देश भी मौजूदा व्यवस्था पर सवाल छोड़ता है। क्या प्रशिक्षित फायरकर्मियों को लिपिकीय या दूसरे कामों में लगाकर फायर स्टेशनों पर दूसरे कर्मचारियों से काम कराया जा रहा था? चौथा सवाल: आग की ‘प्रकृति’ अब क्यों याद आई? आदेश में कहा गया है कि फायरकर्मी को घटनास्थल पर भेजने से पहले आग की प्रकृति, जोखिम के प्रकार और संभावित खतरे को देखते हुए जरूरी सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। इस निर्देश ने पुरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या अब तक हर आग से एक ही तरीके से लड़ा जा रहा था....केमिकल, इलेक्ट्रिकल, गैस, मैटल या सामान्य आग में जोखिम और जरूरी सुरक्षा संसाधन अलग हो सकते हैं। ऐसे में हादसे से पहले आग की प्रकृति के मुताबिक फायरकर्मियों की सुरक्षा और संसाधनों की व्यवस्था कितनी प्रभावी थी, इसकी समीक्षा भी जरूरी है。 5 सीधे सवाल कितने फायरकर्मियों के पास निर्धारित प्रशिक्षण और वैध डिप्लोमा/प्रमाण-पत्र हैं? कितने फायर स्टेशनों पर प्रत्येक कर्मचारी के लिए पूरी और मानक PPE किट उपलब्ध है? पुराने हेलमेट, ग्लव्स और फायर सूट की फिटनेस/एक्सपायरी का आखिरी ऑडिट कब हुआ? आग की अलग-अलग प्रकृति के मुताबिक विशेष सुरक्षा उपकरण कितने स्टेशनों पर मौजूद हैं? यदि PPE उपलब्ध नहीं है तो आदेश के मुताबिक आग बुझाने कौन जाएगा और जवाबदेही किसकी होगी? बहरहाल, सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी कर फायरकर्मी को जरूरी उपकरणों के बिना जोखिमपूर्ण काम में लगाया और दुर्घटना हुई तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल है जिम्मेदारी हादसे के बाद ही क्यों.....आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को अब फायर स्टेशनों में ट्रेनिंग, PPE और सुरक्षा संसाधनों की समीक्षा कर कमी dist दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में यह भी जांच का विषय है कि अब तक फायर स्टेशनों में PPE और प्रशिक्षण का नियमित ऑडिट कौन कर रहा था......कमी थी तो पहले क्यों नहीं पकड़ी गई और संसाधन उपलब्ध कराते की जवाबदेही किसकी थी। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
हनुमानगढ़ के गौ सेवा संगठन ने 12 माह अनुदान की मांग, जयपुर हुंकार सभा तय
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में राजस्थान गौ सेवा समिति ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें गौशालाओं के लिए 12 माह अनुदान, चारा डिपो, रिकवरी खत्म करने और गोचर भूमि संरक्षण की मांग की गई। कार्रवाई न होने पर 9 अक्टूबर को जयपुर में 'गो अधिकार हुंकार सभा' होगी। जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया, गौशालाओं को नौ माह की मदद मिलती है, खर्च बढ़ने से 12 माह की मदद मांगी। बढ़ती कीमतों से बाकी खर्च जनसहयोग से जुटाना पड़ रहा है। सूखा प्रभावित इलाकों में पशु शिविर और चारा डिपो मंजूर कर किसानों को चारा देने की मांग की। महालेखाकार के ऑडिट में टैग और ऑनलाइन मैपिंग की कमियों पर जारी रिकवरी आदेश खत्म करने की मांग है। आरोप है कि टैग और मैपिंग की जिम्मेदारी विभाग की है, फिर भी गौशालाओं को जिम्मेदार बताकर मदद रोकने के आदेश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
