Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285001

जालौन नाले में मिला अधेड़ का शव इलाके में मचा हड़कंप संदिग्ध हालत में नाले में डूबने से हुयीं मौत,

Oct 03, 2025 10:55:27
Orai, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग जालौन रिपोर्ट-अनुज राजपूत जालौन नाले में मिला अधेड़ का शव इलाके में मचा हड़कंप संदिग्ध हालत में नाले में डूबने से हुयीं मौत पानी से लबालब भरे नाले में अधेड़ का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, अधेड़ की संदिग्ध हालत में नाले में हुई मौत के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सूपा गांव का मामला।
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RVRaunak Vyas
Oct 03, 2025 12:50:05
Bikaner, Rajasthan:सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया बीकानेर और अग्रिम क्षेत्रों का दौरा, ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा कर जवानों व पूर्व सैनिकों से की मुलाकात, सेना के आधुनिकीकरण और तकनीकी क्षमताओं को सुदृढ़ करने पर दिया जोर। अबोर्ड - न्यूज़ परिचय नहीं किया गया है, नीचे के पार्ट में बहाल खबर जारी है: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सैनिकों की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा के लिए बीकानेर सैन्य स्टेशन सहित अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौर में, सेना प्रमुख ने वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व, पूर्व सैनिकों, नागरिक गणमान्य व्यक्तियों और जवानों से बातचीत की और सेना के आधुनिकीकरण, ऑपरेशनल तैयारियों, तकनीकी क्षमताओं को सुदृढ़ करने तथा ऑपरेशनल उत्कृष्टता पर विशेष जोर को दोहराया। सेना प्रमुख ने राष्ट्र निर्माण में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए पूर्व सैनिकों लेफ्टिनेंट कर्नल के. हेम सिंह शेखावत (सेवानिवृत्त), लेफ्टिनेंट कर्नल बीरबल बिश्नोई (सेवानिवृत्त), रिसलदार भंवर सिंह (सेवानिवृत्त) और हवलदार नकत सिंह (सेवानिवृत्त) को सम्मानित किया। उन्होंने सभी रैंकों के साथ बातचीत में युद्ध की तेजी से बदलती प्रकृति पर जोर दिया और पूरे ऑपरेशनल स्पेक्ट्रम में यूएएस और काउंटर-यूएएस तकनीकों के एकीकरण के प्रति सेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया, जिससे उभरते खतरों के खिलाफ अनुकूलन क्षमता और तैयारियों में वृद्धि होगी। beacon - बीकानेर में सभी रैंकों और पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए, सेना प्रमुख ने कठिन रेगिस्तानी और अर्ध-रेगिस्तानी क्षेत्रों में संचालन के दौरान उनकी निष्ठा, समर्पण और बहु-एजेंसी समन्वय की सराहना की। उन्होंने उच्च ऑपरेशनल तैयारी को बनाए रखने के लिए सभी स्तरों पर टेक्नोलॉजी अब्सॉर्प्शन के महत्व पर भी जोर दिया। सेना प्रमुख ने कहा कि वर्तमान जटिल सुरक्षा वातावरण में सशस्त्र बलों, सरकारी एजेंसियों, उद्योग, अकादमी और समाज के बीच निरंतर सहयोग आवश्यक है, ताकि रक्षा तैयारियों के लिए ‘Whole-of-Nation’ दृष्टिकोण अपनाया जा सके। उन्होंने मिलिट्री-सिविल फ्यूजन के महत्व पर भी जोर दिया और भारत की रक्षा तैयारियों एवं रणभूमि में श्रेष्ठता को मजबूत करने में पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना की।
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Oct 03, 2025 12:49:43
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा के विन्दु पाथर थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीपुर में बीते अगस्त में हुई चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। चोरी में लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोना-चाँदी के आभूषण और नगद शामिल थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम बनाई गई। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में विन्दु कुमार सिंह, विवेक उर्फ प्रवर, सचित सिद्ध, सभी ग्राम – श्रीपुर के रहने वाले हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है. वहीं चौथा आरोपी नितिन कुमार फरार है. बरामद सामान में सोना-चाँदी के गहने (नोज पिन, पायल, बिछिया, चेन, बाल, ब्रासलेट आदि), नगद 5200 रुपये, 3 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल, चोरी में इस्तेमाल औजार (सब्बल, स्क्रू ड्राइवर, छेनी आदि) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद सामान की कीमत लाखों में है। इस सफलता के बाद पुलिस ने कहा कि जिले में आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती जारी रहेगी।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Oct 03, 2025 12:49:08
Puri, Odisha:ଆଜି ପବିତ୍ର ଗୋଷାଣୀ ଯାତ୍ରା। ଜଳ ବିସର୍ଜନ ପାଇଁ ବିଜେ କରିବେ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରର ସମସ୍ତ ଗୋଷାଣୀ ମେଢ଼। ବିଭିନ୍ନ ସାହି ଗଳିକନ୍ଦିରୁ ମା ବାରବାଟି, ଜହ୍ନି ଖାଇ, ବେଲବାଇ, ଗେଲବାଇ, ବୁଢ଼ାବୁଢ଼ୀ, ସମ୍ପାତୀ ଚଢ଼େଇ, ବିଶାଳ ନାଗା ମୁର୍ତ୍ତୀ, ରାବଣ ଆଦି ୫୦ରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ୍ବ ଗୋଷାଣୀ ମେଢ଼ମେଢ଼ାଣ୍ଡରେ ସଭା କରିବେ। ଏହାକୁ ସୃଙ୍କଳିତ କରିବା ପାଇଁ ପୁଲିସ ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ବ୍ୟାପକ ବ୍ୟବସ୍ଥା ଗ୍ରହଣ କରାଯାଇଛି। ପ୍ରତି ମେଢ଼ ପାଇଁ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ରୁଟଚାର୍ଟ କରାଯାଇଛି। ମାର୍କେଟ ଛକ ନିକଟରୁ ଗାଡ଼ି କଟକଣା କରାଯାଇଛି। ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ସେବା ଜାରି ରହିବ। ସେପଟେ ସୁରକ୍ଷା ଦୃଷ୍ଟିରୁ ବ୍ୟାପକ ପୁଲିସ ମୁତୟନ କରାଯିବ। ଦାୟିତ୍ୱରେ ୪ଜଣ ଅତିରିକ୍ତ ଏସପି, ୮ଡ଼ିଏସପି, ୧୪ଇନିସପେକ୍ଟର, ୩୪ ସବଇନିସପେକ୍ଟର ସହିତ ୧୦ପ୍ଲାଟୁନ ଫୋର୍ସ ମୁତୟନ ହେବେ ବୋଲି ଏସପି ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
Oct 03, 2025 12:48:53
Rajkot, Gujarat:રાજકોટમાં મહિલા કોન્સ્ટેબલે આપઘાત કર્યો હતો..સેન્ટ્રલ જેલ પાછળ આવેલ માઉન્ટેન પોલીસ લાઇન ખાતે પોતાના ક્વાર્ટરમાં રહેતી મહિલા પોલીસીએ આપઘાત કર્યો ,ઘઉંમાં નાખવાની દવા પી આપઘાતનું પગલું ભર્યું, માતા પિતા એ ફોન કરતા આપઘાત કરનાર 27 વર્ષીય ભૂમિકાબા કનકસિંહ ચૌહાણ નામના કોન્સ્ટેબલે રીસીવ ન કરતા તેઓ ક્વાર્ટર ખાતે પહોંચ્યા હતા,જ્યાં દરવાજો તોડી જોતા ભૂમિકાબા બેભાન હાલતમાં મળી જતા તાત્કાલિક સિવિલ હોસ્પિટલ ખાતે ખસેડવામાં આવ્યા હતા, որտեղ ટૂંકી સારવાર બાદ તેમનું મૃત્યુ નિપજ્યું હતું, ઘટના બનતા પ્ર. નગર પોલીસ નો સ્ટાફ ઘટના સ્થળે પહોંચ્યો, ઘટના સ્થળેથી સુસાઈડ નોટ મળી આવી જેમાં બીમારી સબબ પગલું ભર્યાનો ઉલ્લેખ, ભૂમિકાબા ને આંચકી અને વાઈ ની બીમારી હતી જેથી પગલું ભર્યાનું તારણ, સંમે આવ્યું છે તેમના દ્વારા અગાઉ પણ ઝેરી પ્રવાહી પી આપઘાતનો પ્રયાસ કરવામાં આવ્યો હતો મહિલા કોન્સ્ટેબલનો મૃતદેહ પીએમ અર્થે ખસેડાયો છે .વર્ષ 2017 માં પોલીસ ખાતામાં જોડાયા હતા, ઘટના કારણે પોલીસ પરિવારમાં ગમગીની.....
0
comment0
Report
GPGYAN PRAKASH
Oct 03, 2025 12:48:20
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने शहीद की बहन की शादी में निभाई भाई की रस्में\n\nशहीद आशीष कुमार की बहन आराधना (पूजा) के विवाह उत्सव पर सेना की रेजिमेंटल भावना और सैन्य सौहार्द के मार्मिक प्रदर्शन की झलक देखने को मिली। शहीद आशीष की बहन की शादी में शहीद की रेजिमेंट के सैनिक और भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र के पूर्व सैनिक शामिल हुए और भाई द्वारा निभाई जाने वाली सभी धार्मिक रस्मे निभाई गईं।\n\nदुल्हन बनी इस बहन के भाई एक बहादुर ग्रेनेडियर ने कर्तव्य की राह में सर्वोच्च बलिदान दिया था। बहन ने देश के लिए एक भाई को खाया था लेकिन शादी के मौके पर दर्जनों सैनिक भाई रस्में निभाने के लिए पहुंचे। शादी के अवसर पर इन सैनिकों और पूर्व सैनिकों की उपस्थिति न केवल सम्मान का प्रतीक थी बल्कि यह आश्वासन भी था कि सैना का बन्धन सेवा से परे अपने शहीदों के परिवारों तक बंधा हुआ है। शादी समारोह के अवसर पर पूरे गर्व के साथ रेजिमेंट से आए सैनिकों ने बहन को FD (बैंक में सावधि जमा) शहीद की प्रति तथा भूतपूर्व सैनिक संगठन ने शगुन और स्मृति चिन्ह भेंट किया, जोकि सैना, रेजिमेंट और सैन्य संगठन का परिवार के साथ खड़े रहने की स्थायी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस भाव ने उपस्थित सभी के दिलों को छू लिया और सभी को याद दिलाया कि भारतीय सेना अपने नायकों और उनके परिजनों को कभी नहीं भूलती। इस अप्रत्याशित सम्मान से अभिभूत दुल्हन ने नम आंखों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों ने बहन को उनके ससुराल तक छोड़कर भाई की पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। ग्रेनेडियर रेजिमेंट के जवानों और भूतपूर्व सैनिक संगठन ने अपने कार्यों से यह पुष्टि की कि उनका भाईचारा शाश्वत है—जीवन में भी और उसके बाद भी। शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदनशीलता ही सच्ची देशभक्ति है। याद रहे कि आशीष कुमार 19 ग्रेनेडियर बटालियन के अंतर्गत अरूणाचल प्रदेश में सेवाकाल के दौरान 27 अगस्त 2024 को ऑपरेशन अलर्ट के दौरान देश को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Oct 03, 2025 12:48:07
Panchkula, Haryana:पंचकूला सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में भगवान वाल्मीकि शोभा यात्रा आयोजन कमेटी ने पत्रकार वार्ता की। कमेटी की अध्यक्ष ज्योति पहल ने बताया कि आगामी 5 अक्तूबर, रविवार को भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सेक्टर-17 राजीव कॉलोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों से गुजरते हुए बुधनपुर में संपन्न होगी। शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद गुप्ता शामिल होंगे। महिलाओं द्वारा कलश यात्रा, भजन-कीर्तन और वाल्मीकि जी की शिक्षाओं पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कमेटी के अध्यक्ष सुमेरचंद बिड़ला ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला पुलिस अधिकारियों से बैठक की गई है और प्रशासन ने पुख्ता प्रबंधों का भरोसा दिलाया है। पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजक कमेटी की अध्यक्ष ज्योति पहल, सचिव सतीश कुमार, उप चेयरमैन विकास पुहाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Oct 03, 2025 12:47:59
Delhi, Delhi:संजीव झा, आप विधायक छठ पर्व को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, इस बार छठ पर्व यमुना किनारे घाटों पर भी मनाया जाएगा। आप नेता संजीव झा ने कहा सरकार का फैसला स्वागत योग्य है इस बात की मांग हम लगातार कर रहे थे, पिछले 4 साल से फिर दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजा को क्यों रोका सरकार का फैसला स्वागत योग्य है इस बात की मांग हम लगातार कर रहे थे कोरोना से छठ पूजा यमुना किनारे करने पर मनाई थी, कोर्ट का आदेश था। 2022 में अरविंद केजरीवाल ने LG को चिट्ठी लिखी थी, यमुना किनारे छठ होने दिया जाए, बीजेपी सरकार ने फैसला किया है कि छठ पर्व यमुना किनारे मनाया जाएगा पिछले 4 साल से फिर जो दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजा क्यों रोका LG को कई बार मैंने भी चिट्ठी लिखी थी यह साफ है कि आम आदमी पार्टी से यह लोग बदला लेते लेते पूर्वांचल के लोगों से बदला ले रहे थे फैसला स्वागत योग्य है देर आए दुरुस्त आए 4 साल क्यों नहीं होने दिया इसका जवाब भी इनको देना चाहिए。
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Oct 03, 2025 12:47:05
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Oct 03, 2025 12:46:54
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद की पाकबड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहाँ दिल्ली लखनऊ हाईवे किनारे रिंग रोड के पास पड़े एक खंडर में चल रही अवैध असलाह फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 तैयार तमंचे एवं 9 अधबने तमंचे बरामद किए हैं; इसके अलावा बड़ी मात्रा में तमंचों के पार्ट्स और बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। अवैध फैक्ट्री का खुलासा करते हुए SP City कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि आरोपियों ने रामपुर में अपने गुरु से असलाह बनाना सीखा और उसके बाद जैसा कि आरोपियों ने बताया है अब तक 50 तमंचे बनाकर बेच चुके हैं; इनके तार रामपुर, संभल, बरेली, बिजनौर से जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में जाँच कर रही है कि कहीं संभल और बरेली में हुए बवाल से इनके तार नहीं जुड़े हैं; वहीं पुलिस ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है और जाँच कर आगे अन्य कार्यवाही में जुटी हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से ये जरूर कह सकते हैं कि आगामी पंचायत चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने वालों को सबक मिलेगा।
0
comment0
Report
Oct 03, 2025 12:46:49
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 03, 2025 12:45:43
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: बिना NOC चल रही बफेलो मीट की 2 दुकानों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन मथुरा: जिले में पुलिस विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिए बिना अवैध रूप से संचालित हो रही भैंस मांस (बफेलो मीट) की दुकानों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार, 03 अक्टूबर 2025 को नियमों का उल्लंघन करने वाले दो दुकानदारों के लाइसेंस और पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए, जिससे उनका कारोबार पूरी तरह से रुक गया है। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई में निम्नलिखित दो दुकानों पर एक्शन लिया गया है: * असरफ उर्फ आशु पुत्र सलीम (निवासी मोहल्ला व्यापारियान, नई आबादी, महावन, मथुरा) की बफेलो मीट शॉप संचालन के लिए जारी अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) को निरस्त कर दिया गया है। * सलीम पुत्र इमामुद्दीन (निवासी मोहल्ला व्यापारियान, नई आबादी, महावन, मथुरा) को बफेलो मीट शॉप संचालन के लिए जारी पंजीकरण को रद्द कर दिया गया है। इन दोनों व्यक्तियों द्वारा किए जा रहे बफेलो मीट के कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि विभागीय अनुमति और नियमों के बिना संचालित होने वाली किसी भी मीट शॉप को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी प्रकार की सख्ती जारी रहेगी।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top