285123
जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला महिला का शव
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के जयप्रकाश नगर मोहल्ले में एक 30 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला था। सूचना के अनुसार मृतिका की शादी 10 साल पहले हुई थी। आपको बता दें कि परिजनों ने शव देखकर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापगढ़ महेशगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:नगर कोतवाली के बलीपुर स्थित टावर पर चढ़ी, प्रेमी को जेल से बाहर निकलवाने की जिद पर अड़ी, नगर कोतवाल सुभाष कुमार यादव एवं भंगवा चौकी प्रभारी अमित सिंह मौजूद,महिला को समझाने में जुटी पुलिस,0
0
Report
करौली में प्री-डीएलएड परीक्षा शांतिपूर्ण, 25 केंद्रों में 16,867 अभ्यर्थी
Karauli, Rajasthan:जिला करौली एंकर इंट्रो - करौली जिले में बुधवार को प्री-डीएलएड परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जा रही है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा की ओर से आयोजित परीक्षा के लिए जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 16 हजार 867 अभ्यर्थी दो पारियों में परीक्षा दे रहे हैं। प्रथम पारी की परीक्षा संपन्न हो चुकी है, जिसमें 86.80 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। वहीं द्वितीय पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी。 परीक्षा के जिला समन्वयक एवं राजकीय महाविद्यालय करौली के प्राचार्य रफीक अहमद ने बताया कि करौली मुख्यालय पर 13 तथा हिण्डौन सिटी में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। इस पारी में 8434 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7321 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1113 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे。 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन जांच और बायोमेट्रिक इरिस स्कैनिंग के बाद प्रवेश दिया गया। प्रथम पारी के लिए सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक प्रवेश दिया गया, जबकि निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिला। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया。 जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष सतर्कता दल गठित किए गए हैं। जिला सह समन्वयक डॉ. रामलखन मीणा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है तथा केंद्राधीक्षकों और पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा。0
0
Report
गोंडा में जमानत मिलने के बाद भाजपा सभासद का लंबा काफिला निकला; गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा टोला के रहने वाले सपा नेता के हत्यारे भाजपा सभासद उदयभान सिंह को जेल से जमानत पर छूटने के बाद गाड़ियों का लंबा काफिला निकलना भारी पड़ गया। वीडियो संज्ञान में आने के बाद परसपुर थाने की पुलिस द्वारा आरोपी भाजपा सभासद उदयभान सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट से मिली जमानत के शर्तों के उल्लंघन और शांति व्यवस्था प्रभावित करने को लेकर के मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। वर्ष 2024 में हुए सपा नेता ओमप्रकाश सिंह हत्याकांड में भाजपा सभासद उदयभान सिंह गोंडा के मंडलीय कारागार में बंद थे बीते 15 अप्रैल को इन्हें हाई कोर्ट लखनऊ खंडपीठ से शर्तों के आधार पर जमानत मिली थी।लेकिन उन शर्तों को दरकिनार करते हुए उदयभान सिंह द्वारा लंबे-लंबे लग्जरी गाड़ियों और मोटरसाइकिलों के माध्यम से गोंडा मंडलीय कारागार से लेकर के अपने घर परसपुर राजा टोला तक काफिला निकला गया था। यह काफिला मृतक सपा नेता ओम प्रकाश सिंह के घर के सामने से भी लेकर के गए थे जिसके बाद से सपा नेता ओम प्रकाश सिंह के परिवार में भी दहशत का माहौल था इस काफिले के दौरान इन लोगों ने दहशत फैलाने के लिए जमकर नारेबाजी करते हुए लापरवाही पूर्वक वाहन भी चलाए थे।इसके बाद एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।0
0
Report
Advertisement
कानपुर के माधव फैक्ट्री मजदूर वेतन बढ़ोतरी के लिए प्रदर्शन, पुलिस तैनात
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर पेमेंट बढ़ाने की मांग को लेकर माधव फैक्ट्री के मजदूरों का प्रदर्शन। मजदूरों ने वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर कर रहे है प्रदर्शन प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी。 मौके पर पुलिस मौजूद सचेंडी थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
फलसूंड के दवा विक्रेताओं ने ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल शुरू की
Jaisalmer, Rajasthan:फलसूंड में ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल, सभी मेडिकल स्टोर रहे पूरी तरह बंद। फलसूंड, जैसलमेर जैसलमेर के फलसूंड में ऑनलाइन फार्मेसी और ई-फार्मेसी के बढ़ते चलन के विरोध में आज फलसूंड कस्बे सहित आस-पास के क्षेत्र में दवा विक्रेताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल रखी। इस दौरान क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर पूरी तरह से बंद रहे, जिससे दवाइयों की खरीद-फरोख्त पूरी तरह ठप रही। केमिस्टों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाकेमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण गौतम ने बताया कि ऑनलाइन दवाइयां बेचने वाली कंपनियां बिना उचित सत्यापन के धड़ल्ले से दवाइयां सप्लाई कर रही हैं। इससे न केवल स्थानीय छोटे और मध्यम दवा विक्रेताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, बल्कि बिना डॉक्टर के पर्चे के नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों के ऑनलाइन बिकने का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फार्मेसी युवाओं में नशे की लत को बढ़ावा दे रही है और इसमें नकली दवाओं की आपूर्ति की संभावना भी ज्यादा रहती है। सरकार को तुरंत प्रभाव से ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए। उन्होंने अपनी मांगे रखते हुए कहा कि ई-फार्मेसी और ऑनलाइन मेडिकल पोर्टल्स पर तुरंत कानूनी प्रतिबंध लगाया जाए। पारंपरिक दवा विक्रेताओं के हितों की रक्षा के लिए सख्त नियम बनाए जाएं। बिना फार्मासिस्ट के वेरिफिकेशन के दवाइयों की होम डिलीवरी को गैर-कानूनी घोषित किया जाए। मुख्य मांगो को लेकर केमिस्ट अड़े रहे। अचानक हुई इस हड़ताल के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कस्बे के व्यापार मंडल और अन्य संगठनों ने भी केमिस्टों की इस मांग को जायज ठहराते हुए उनकी हड़ताल का नैतिक समर्थन किया है। केमिस्टों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल सकता है। बाइट - सत्यनारायण गौतम,अध्यक्ष,जिला केमिस्ट एसोसिएशन0
0
Report
दरम्यान पंडित-प्रबंधन के बीच मंदिर विवाद दोहराया, सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप तेज
Datia, Madhya Pradesh:देश प्रसिद्ध में इन दिनों पूजा-पाठी पंडितों और मंदिर प्रबंधन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। पिछले कई महीनों से दोनों पक्षों के बीच व्यवस्थाओं को लेकर तकरार चल रही है। मंदिर से जुड़े कुछ पंडित जहां प्रबंधन के समर्थन में हैं, वहीं पूजा-पाठी पंडित व्यवस्थाओं का विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस विवाद को लेकर पूर्व में कलेक्टर दतिया ने बैठक लेकर दोनों पक्षों को समझाइश दी थी, जिसके बाद मामला कुछ समय के लिए शांत हो गया था। लेकिन हाल ही में प्रबंधन द्वारा “श्री मंदिर एप” के संबंध में की गई कार्रवाई के बाद विवाद फिर से बढ़ गया। दोनों पक्ष अब एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। एक-दूसरे को भ्रष्ट बताने की कोशिश की जा रही है। बीती रात मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान पीठ से जुड़े पंडित विष्णुकांत मुड़िया की धर्मपत्नी के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जानकारी के अनुसार विवाद की मुख्य वजह मंदिर परिसर में पंडितों के बैठने की व्यवस्था को लेकर है। पीठ प्रबंधन का कहना है कि मंदिर प्रांगण और चबूतरों पर बैठकर पूजा-पाठ कराने वाले लोग दर्शनार्थियों से सीधे संपर्क न करें तथा निर्धारित स्थान खाली कर साधना हॉल में बैठकर अपनी गतिविधियां संचालित करें। वहीं पूजा-पाठी पंडित इसे अपनी परंपरागत व्यवस्था में हस्तक्षेप बता रहे हैं। फिलहाल मामला लगातार गरमाता जा रहा है और श्रद्धालुओं के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
ICU में शॉर्ट सर्किट से आग, एक मरीज की मौत, जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:पानीशिया हॉस्पिटल के आई सी यू वार्ड में ऐ सी में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग पुलिस फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ ने कड़ी मस्कत के बाद आग पर पाया काबू हादसे मैं अभी तक एक मरीज की मौत कैलाश हॉस्पिटल में चल रहा है बाकी मरीजों का इलाज कुल10 से 12 मरीजों को किया गया था शिफ्ट आयुक्त गढ़वाल मंडल और सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे अस्पताल आग लगने के कारणों की कर रहे हैं जांच0
0
Report
शहापूर-सापगाव सड़क पर डामरीकरण से यातायात जाम; नागरिकों में नाराज़गी
Thane, Maharashtra:शहापूर सापगाव rस्त्यावर वहातुक कोंडी... वाहतूक कोंडीनं नागरीक हैराण... शहापूर तालुक्यातील शहापूर ते सापगाव अतिशय महत्त्वाचा असणाऱ्या रस्त्यावर लिबर्टी कंपनी जवळ डांबरीकरणाचं काम सुरु करण्यात आले आहे. त्यामुळे या ठिकाणी कमालीची वाहतूक कोंडी होऊन वाहानांच्या दोन ते तीन किलोमीटर पर्यंत लांबच लांब रांगा लागल्या आहेत. शहापूर, मुरबाड, किन्हवली, सरळगाव व शेणवा अशा अनेक गावं पाड्यांना जोडणारा हा मुख्य रस्ता आहे. संबंधित ठेकेदाराने डांबरीकरणाचे काम सुरू करण्यापूर्वी पर्याय मार्ग उपलब्ध केलेला नाही आहे. तसेच सदरचे काम रात्रीच्यावेळी घेण्यात यायला हवं होतं. सध्या उन्हाचा पारा वाढला व महाराष्ट्रावर पेट्रोल- डिझेल वाढचे संकट असतांना वाहन चालकांना तासनतास वाहतुक कोंडीत अडकाव लागलं आहे. यामुळे वाहतुक कोंडीत अडकलेल्या नागरीकांतुन प्रशासन व ठेकेदारा विरोधात संताप व्यक्त केला जात आहे.0
0
Report
तनुज पुनिया ने मायावती के स्वास्थ्य हाल लेने पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:मायावती से मुलाकात को लेकर कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने दी अपनी प्रतिक्रिया। बकौल तनुज पुनिया, वह मायावती का स्वास्थ्य हाल लेने पहुँचे थे।0
0
Report
Advertisement
नशे में युवक ने मां-बेटी पर हमला, अस्पताल में इलाज जारी
Banswara, Rajasthan:भाजूरा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र के नापला गांव में घर पर खाना बना रही मां और बेटी के साथ शराब के नशे में एक युवक ने मारपीट कर दी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घायलों को परिजनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. मारपीट करने वाला युवक डेरी गांव का निवासी बताया गया है, जो नशे की हालत में उनके घर पहुंचा और विवाद के बाद हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. नापला गांव में घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है.0
0
Report
लातेहार केचकी ओवरब्रिज पर पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला की मौत
Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह डालटनगंज-गढ़वा रेल सेक्शन अंतर्गत चियांकी और केचकी स्टेशन के बीच स्थित केचकी रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पोल संख्या 272 के 20/22 डाउन लाइन पर डाउन पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला रेलवे पुल के आसपास घूम रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेड में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला का शव पुल के समीप फंस गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत महिला पिछले एक दिन से अर्द्धविक्षिप्त हालत में इलाके में घूमती नजर आ रही थी। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ सब इंस्पेक्टर आरके मिंज व उनकी टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।0
0
Report
पंकज चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:पंकज चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की0
0
Report
Advertisement
ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक: हिंडौन में मेडिकल स्टोर बंद, मरीज परेशान
Karauli, Rajasthan:ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में बुधवार को हिंडौन में दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। मेडिकल स्टोर बंद होने से मरीजों को दवा खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ा। AIOCD के आह्वान पर आयोजित इस बंद को जिलेभर के मेडिकल व्यापारियों का समर्थन मिला। दवा विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन दवा बिक्री से बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाइयों की सप्लाई हो रही है, जिससे नकली और नशीली दवाओं के दुरुपयोग का खतरा बढ़ रहा है। हिंडौन एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत खत्री और यूनुस मोहम्मद ने बताया कि ऑनलाइन दवा कंपनियां नियमों की अनदेखी कर बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन के दवाइयां उपलब्ध करा रही हैं। इससे आम लोगों की सेहत को खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई प्रतिबंधित दवाइयां भी ऑनलाइन माध्यम से आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं, जबकि मेडिकल स्टोर संचालकों को डॉक्टर की पर्ची के बिना दवा बेचने की अनुमति नहीं होती। दवा विक्रेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बड़ी कॉरपोरेट कंपनियां भारी छूट देकर ऑनलाइन कारोबार कर रही हैं, जिससे छोटे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि ऑनलाइन दवा सप्लाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और फार्मासिस्ट संबंधी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। बंद के दौरान हिंडौन सिटी में अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहे और व्यापारियों ने एकजुट होकर ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध जताया।0
0
Report
खरगोन में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर्स बंद
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में खरगोन के केमिस्ट एसोसिएशन का प्रदर्शन। मेडिकल व्यवसाई ने पैदल, सायकल से, तांगे और ई-रिक्शा से रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में खरगोन सहित पूरे जिले में आज मेडिकल स्टोर्स बंद हैं। मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष लोकेंद्र छाजेड़ ने सरकार से आह्वान किया कि ऑनलाइन में किसी का कोई नियंत्रण नहीं है। ऑनलाइन पर जिले से लेकर सरकार तक कोई नियंत्रण नहीं, जिससे जनता, केमिस्ट एवं डॉक्टर तीनों प्रभावित हो रहे हैं। सरकार ध्यान दे।0
0
Report
तेज रफ्तार वाहन ने 11 केवी लाइन के दो पोल तोड़े, कस्बे में बिजली बाधित
Karauli, Rajasthan:तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 11 केवी बिजली लाइन के दो पोल तोड़ दिए। नादौती। गुढाचन्द्रजी कस्बे के खारवाडवास में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 11 केवी बिजली लाइन के दो पोल तोड़ दिए। हादसे के बाद बिजली के पोल और तार सड़क पर गिरने से सिंकदरा रोड पर लंबा जाम लग गया। गनीमत रही कि उस समय बिजली सप्लाई बंद थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। करीब तीन घंटे तक कस्बे की बिजली व्यवस्था बाधित रही ।0
0
Report
Advertisement
