जालौन में में NH 27 पर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा ट्रक, ट्रक की केबिन में बुरी तरह फंसा क्लीनर
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कालपी में NH 27 पर देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक का क्लीनर ट्रक की केबिन में बुरी तरह फंस गया, सूचना पर पहुंची पुलिस और NHAI की टीम ने रेस्क्यू करते हुए उसे बाहर निकाला, पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए क्लीनर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल उरई के लिए रेफर कर दिया। वहीं पता चला है कि ट्रक चालक को नींद आने के चलते यह हादसा हुआ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
