285123
जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की गई जान
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। यह हादसा कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री के पास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर में महिलाओं ने 33% आरक्षण तात्कालिक लागू करने की मांग पर प्रदर्शन किया
Udaipur, Rajasthan:महिला आरक्षण कानून को तात्कालिक प्रभाव से लागू करने की मांग पर आज उदयपुर में महिलाएं सड़के पर उतरी। इस दौरान महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर जम कर नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया। अखिल भारती प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के बैनर तले महिलाए कलेक्ट्रेट पहुंची। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि बीते पांच दशको से देश मे महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की जा रही है। ये बिल संसद में पास भी हो गया। लेकिन नए परिसीमन के साथ इसे जोड़ कर सरकार ने महिला आरक्षण बिल को लागू होने से रोक दिया है। ऐसे में महिलाओं को उनका अधिकार नही मिल पा रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओ ने ज्ञापन सौप वर्तमान सीटों पर ही महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की है।0
0
Report
परबतसर तहसीलदार ने दो स्कूलों की निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की स्थिति जानी
Didwana, Rajasthan:परबतसर तहसीलदार ने उपखण्ड गांव में दो स्कूलों का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली। तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़ ने राजकीय माध्यमिक स्कूल बाजवास तथा राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मुंडोता का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने मौजूद अध्यापकों से कहा कि वे तय समय पर स्कूल आए ताकि विद्यार्थियों को अधिकाधिक लाभ मिल सके। तहसीलदार रामकिशोर ने इसके साथ ही पोषाहार की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तहसीलदार ने वर्तमान में चल रहे प्रवेश प्रक्रिया, नामांकन को लेकर किए गए कार्य सहित अन्य कई प्रकार की जानकारी ली।0
0
Report
अलवर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: गड्ढे भरकर प्रशासन की जवाबदेही माँगी
Alwar, Rajasthan:अलवर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने खुद भरे सड़क के गड्ढे अलवर शहर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। शहर अध्यक्ष रमन सैनी और अंकित गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता अग्रसेन चौराहे पर एकत्र हुए और sड़कों पर बने गहरे गड्ढों को स्वयं सीمنٹ और ROADi डालकर भर दिया। कार्यकर्ता ट्रॉलियों में निर्माण सामग्री लेकर मौके पर पहुंचे और जहां-जहां गड्ढे थे, उन्हें भरने का कार्य किया。 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अनोखे प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया और जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में डंपर चपेट में आया शिक्षक की मौत, CCTV से सामने आया डरावना सच
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद डंपर के चेचिस से कुचलकर शिक्षक की मौत फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। अमृतपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डंपर शिक्षक को कुचलता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। गुरुवार को अमृतपुर थाना क्षेत्र के राजपुर कस्बे के पास बदायूं मार्ग पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। उदरनपुर निवासी 38 वर्षीय देवेंद्र विक्रम सिंह बाइक से राजपुर की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर के चेचिस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और डंपर की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र विक्रम सिंह निजी विद्यालय अमर ज्योति इंटर कॉलेज, गनुआपुर में शिक्षक थे। उनके परिवार में पत्नी बबली और दो बेटे सिद्धार्थ व देवांश हैं। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हुई है। सूचना मिलने पर अमृतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइट: दर्शन सिंह सोलंकी, थानाध्यक्ष अमृतपुर "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।" तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही लगातार लोगों की जान ले रही है। इस हादसे ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया। अब सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे भारी वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई कब होगी।0
0
Report
नेपाल के बिर्गुनज में हिंसा के बाद प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, क्या हालात बिगड़ेंगे?
Noida, Uttar Pradesh:ANI NEPAL PROHIBITORY ORDER BIRGUNJ (NEPAL): PROHIBITORY ORDER ISSUED IN BIRGUNJ FOLLOWING THE SPREAD OF VIOLENCE IN THE SOUTHERN PLAINS OF NEPAL0
0
Report
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को खत लिखा, मिड-डे मील में अंडे पर बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA , WB: KUNAL GHOSH (TMC) ON KALYAN BANERJEE PROTEST IN PARLIAMENT PREMISES / MAMATA BANERJEE LETTER TO EC / EGG ADDED IN MID DAY MEAL IN WEST BENGAL SCHOOLS "हमने वे सभी दस्तावेज़ जमा कर दिए जो हमसे मांगे गए थे। लेकिन जिन्हें BJP बचा रही है, उन्हें बार-बार मोहलत मिल रही है—पहले तीन दिन, फिर पाँच दिन, फिर 15 दिन। उन्हें और ज़्यादा समय दिया जा रहा है। कानून के हिसाब से, वह समय पहले ही खत्म हो चुका है। तो उन्हें और कितना समय दिया जाएगा? इसीलिए हमारी नेता और सुप्रीमो, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पूछा है कि 'आप लोग क्या कर रहे हैं?'..." हमें इस बारे में सोचना होगा। हर जगह राजनीतिक या पार्टी-आधारित सोच काम नहीं आती। यह हमारा देश है। हर राजनीतिक पार्टी की अपनी विचारधारा होती है, लेकिन सबसे ऊपर हम भारतीय हैं। यह नई सरकार सिर्फ़ नाम और रंग बदल रही है। उन्होंने कुछ भी नया नहीं किया है। जो पहले से मौजूद था, उसे भी वे ठीक से नहीं संभाल पा रहे हैं। जब हमारी महिला पहलवानों के साथ एक BJP सांसद ने कथित तौर पर बुरा बर्ताव किया और वे दिल्ली की सड़कों पर 'हमें न्याय चाहिए' लिखे पोस्टर लेकर बैठीं, तो उनके प्रति कोई सहानुभूति नहीं दिखाई गई। इसके बजाय, उन्हें हटाने के लिए पुलिस भेजी गई। ऐसे दिखावटी बदलावों पर ध्यान देने के बजाय, सरकार को हमारे खिलाड़ियों—लड़के और लड़कियाँ दोनों—के असली कल्याण पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें सही इंफ्रास्ट्रक्चर और मदद देनी चाहिए। "जब सरकार ने मिड-डे मील से अंडे हटा दिए, तो हमने विरोध किया। हमने विधानसभा के अंदर और बाहर विरोध किया। हमारी नेता ममता बनर्जी ने भी विरोध किया। क्यों? क्योंकि बच्चे अंडे बहुत पसंद करते हैं। हम ISKCON का सम्मान करते हैं और उनका प्रसाद भी खाते हैं, लेकिन अगर ISKCON मिड-डे मील का काम संभालता है, तो चूँकि वह एक धार्मिक संस्था है, इसलिए खाना पूरी तरह शाकाहारी होगा और अंडे नहीं परोसे जाएँगे। हमने बार-बार कहा है कि अंडे मेनू में रहने चाहिए क्योंकि हो सकता है कि कई बच्चे खाना न खाना चाहें, लेकिन अगर अंडा परोसा जाए तो वे खाने में दिलचस्पी लेंगे..."0
0
Report
Advertisement
स्पष्ट खबर नहीं: असामान्य डेटा से जुड़ी गूढ़ कहानी क्या है?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
टिहरी में संदिग्ध मौत: बेटे के फरार होने से इलाके में हड़कंप, पुलिस तलाश में
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले के जाखनीधार ब्लॉक भट्ट ग्राम में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और घटना के बाद से मृतका का बेटा फरार चल रहा है पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी है वहीं ग्रामीणों ने मृतका के बेटे पर ही मां की हत्या का आरोप लगाया है और कहा मृतका का बेटा मानसिक रूप से स्वास्थ्य नहीं है, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल बौराड़ी में पीएम के लिए भेज दिया है और फरार चल रहे युवक की तलाश में जुटी है।0
0
Report
लेखपाल ने भूमि रिपोर्टिंग के नाम पर 2000 रुपये रिश्वत ली, वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़: लेखपाल ने भूमि रिपोर्ट लगाने के नाम पर ₹2000 की रिश्वत ली, पिता की मृत्यु के बाद बेटों के नाम रिपोर्ट लगवाने के लिए रिश्वत—अकराबाद थाना क्षेत्र के फ्लाई ओवर के नीचे रिश्वत लेते वीडियो वायरल, कालू यादव गाँव धबी निवासी से लेखपाल ने ₹2000 रिश्वत ली, वीडियो वायरल0
0
Report
Advertisement
गुरु पूर्णिमा पर राष्ट्रीय कार्यालय में आध्यात्मिक समागम, स्वामी चक्रपाणि महाराज का मिला आशीर्वाद
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:नई दिल्ली, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में आयोजित आध्यात्मिक समागम में परम् पूज्य स्वामी चक्रपाणि महाराज के सान्निध्य में गुरु पूजन एवं आशीर्वाद समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह, मऊ ज़िलाध्यक्ष मनोज यादव महाराज सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वामी चक्रपाणि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं तथा समाज सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।0
0
Report
पयागपुर लूटकांड: चार लुटेरे गिरफ्तार, 2.10 लाख बरामद
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर बहराइच के पयागपुर इलाके में हुए बीसी संचालक के साथ लूटकांड का मामला, घटना के महज 24 घंटे में पुलिस टीम ने किया खुलासा, दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 लुटेरे गिरफ्तार, गिरफ्त में आये लुटेरों से लूट के 2 लाख 10 हजार 400 रुपये बरामद अवैध असलहे की नोक पर की थी वारदात, साहबान, सूर्य सिंह, जय सिंह, वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई लुटेरों की पहचान, थाना पयागपुर क्षेत्र का मामला0
0
Report
इनकम टैक्स ने रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के झारखंड-बिहार ठिकानों पर दबिश दी
Ranchi, Jharkhand:इनकम टैक्स के द्वारा रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के झारखंड और बिहार के कई ठिकानों पर दबिश दी गई है। राजधानी रांची के पंचवटी प्लाजा स्थित कार्यालय में इनकम टैक्स की टीम कागजातों को खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक वित्तीय अनियमितता को लेकर यह सर्वे किया जा रहा है। सुबह से ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की यह रेट जारी है0
0
Report
Advertisement
सीएम उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल में मुद्दों पर चर्चा कर समयबद्ध आश्वासन दिया
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omer Abdullah today met various public delegations in Ganderbal and heard issues concerning public welfare and local development. He assured the delegations that their genuine concerns would be appropriately addressed. The officers present were directed to examine the matters raised and ensure time bound resolution.0
0
Report
असम कांग्रेस ने बाढ़ प्रभावित नागरिकों के लिए राहत सहायता कार्यक्रम शुरू किया
Guwahati, Assam:Assam Pradesh Congress Committee launches 'Flood Relief Assistance Programme' to aid flood-affected citizens Guwahati, In view of the widespread devastation caused by recent severe floods across various districts of Assam, the Assam Pradesh Congress Committee (APCC) has initiated a special 'Flood Relief Assistance Programme' to extend immediate relief to the affected people. Accordingly, an earnest appeal has been made to dedicated leaders, workers, and members across all levels of the party to contribute generously to this relief fund according to their capacity. Congress leaders and workers wishing to extend support can deposit their contributions to ASSAM PRADESH CONGRESS COMMITTEE, Savings A/C No: 0404010148148, IFSC Code: PUNB0040420, Punjab National Bank, Secretariat (Dispur) Branch.0
0
Report
झारखंड में 150 महिला-नेतृत्व ग्रामीण उद्यमों को IIM कोलकत्ता का तीन साल का सहयोग
Ranchi, Jharkhand:रांची से शुरू हुई राज्यव्यापी पहल, 150 महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को मिलेगा IIM कलकत्ता का तीन वर्षों तक विशेष सहयोग* झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में राज्य स्तरीय झारखंड इनक्यूबेटर प्रोग्राम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड इनक्यूबेटर प्रोग्राम की आधिकारिक वेबसाइट और ठाकुर गंगटी मँडरो सखी सिल्क हैंडलूम वीवर्स की वेबसाइट का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि अब तक झारखंड की पहचान मुख्य रूप से खनिज संपदा के लिए होती रही है, लेकिन राज्य की महिलाओं ने अपनी मेहनत, कौशल और आत्मविश्वास के बल पर यह साबित किया है कि वे सफल उद्यमी बनने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य इन महिलाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल 150 उद्यमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका उद्देश्य पूरे राज्य में महिला उद्यमिता का मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की योजना आने वाले समय में और अधिक नॉलेज पार्टनर्स को जोड़कर इस पहल का विस्तार करने की है, ताकि JSLPS से जुड़े 1.54 लाख से अधिक उद्यमों को चरणबद्ध तरीके से बेहतर बाजार, तकनीक, प्रशिक्षण और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जा सके। मंत्री ने कहा कि "हमारा राज्य अभी केवल 25 वर्ष पुराना है। लंबे समय तक हमने बुनियादी आवश्यकताओं और विकास की चुनौतियों का सामना किया है। अब समय आ गया है कि झारखंड केवल खनिजों के लिए नहीं, बल्कि अपने नवाचार, महिला उद्यमिता और सफल ग्रामीण एंटरप्राइजेज के लिए भी देशभर में पहचाना जाए।" उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 10,000 से अधिक ऐसे उद्यम हैं जो उपलब्ध संसाधनों के साथ उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। इन्हीं महिलाओं के प्रयासों से पलाश और आजीविका जैसे ब्रांड राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। सरकार इन सफल मॉडलों को और सशक्त बनाकर राज्य में लाखों महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ना चाहती है। दीपिका पांडेय सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि IIM कोलकाता इनोवेशन पार्क के तकनीकी सहयोग, JSLPS के मजबूत नेटवर्क तथा राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से झारखंड महिला-नेतृत्व वाली ग्रामीण उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी अलग पहचान बनाएगा। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और IIM कलकत्ता इनोवेशन पार्क (IIMCIP) के सहयोग से संचालित यह तीन वर्षीय राज्यव्यापी कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा संचालित सूक्ष्म एवं नैनो उद्यमों को पहचान, प्रशिक्षण, मेंटोरिंग, वित्तीय सहायता, बाजार से जुड़ाव, ब्रांडिंग तथा औपचारिक स्वरूप प्रदान कर उन्हें प्रतिस्पर्धी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में 150 महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों का चयन कर उन्हें तीन वर्षों तक व्यापक इनक्यूबेशन सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें व्यवसाय का मूल्यांकन, मेंटोरिंग, क्षमता निर्माण, प्रमाणन, वित्तीय एवं बाजार से जुड़ाव, डिजिटल प्लेटफॉर्म, ई-कॉमर्स, ब्रांडिंग और व्यवसाय विस्तार जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम के तहत रांची में एक केंद्रीय हब तथा संभागीय स्तर पर पाँच क्षेत्रीय स्पोक स्थापित किए जाएंगे, जिससे पूरे राज्य में उद्यमियों तक अंतिम छोर (Last Mile) तक गुणवत्तापूर्ण सहायता पहुंचाई जा सके। इस मौके पर विभागीय सचिव मनोज कुमार, जेएसएलपीएस सीईओ अनन्य मित्तल, झारक्राफ्ट एमडी गरिमा सिंह, अटल इनोवेशन मिशन के डायरेक्टर हिमांशु जोशी सहित विभागीय अधिकारी और महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही. *सखी सिल्क को लेकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा* हमने सखी सिल्क का वेब पोर्टल लॉन्च किया है। इसके माध्यम से ठाकुरगंगटी के भगैया सिल्क बुनकरों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हमारी दीदियों को एक मजबूत प्लेटफॉर्म मिलेगा। एफपीओ के माध्यम से उनके उत्पाद लिए जाएंगे, उनकी ब्रांडिंग सखी सिल्क के तहत की जाएगी और उन्हें पलाश एवं अदिवा स्टोर्स के माध्यम से भी बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। यह हमारे लिए लंबे समय से एक सपना था कि झारखंड के सिल्क को उसकी वास्तविक पहचान मिले। अब तक भगैया सिल्क को लोग भागलपुर सिल्क के नाम से जानते थे, जबकि इसके असली बुनकर गोड्डा और दुमका के विभिन्न प्रखंडों में हैं। जीआई टैग मिलने के बाद अब इन बुनकरों और हमारी महिला दीदियों को उनकी मेहनत का उचित सम्मान और पहचान मिलेगी।मुझे पूरा विश्वास है कि यह पहल न केवल भगैया सिल्क को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाएगी, बल्कि हमारे बुनकर परिवारों और महिला उद्यमियों की आय बढ़ाने के साथ-साथ झारखंड की पारंपरिक हस्तशिल्प विरासत को भी नई पहचान दिलाएगी।0
0
Report
Advertisement
