Jalaun
जालौन में तेज आंधी में कार पर गिरा पाखर का विशालकाय पेड़, चपेट में आकर कार हुई क्षतिग्रस्त
Kadaura, Uttar Pradesh:जालौन में तेज आंधी में कार पर पाखर का विशालकाय पेड़ आकर गिर गया। जहां पेड़ की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि पेड़ गिरते समय रास्ते से कोई गुजर नहीं रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मामला कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम नाका का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पीपलू के नरेंद्र चौधरी मौत पर हत्या की आशंका, परिजन गिरफ्तारी की मांग
Tonk, Rajasthan:एंकर - टोंक जिले के पीपलू तहसील क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी नरेंद्र चौधरी की संदिग्ध मौत का मामला एक बार फिर गरमा गया है। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और मामले का खुलासा करने आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की। एडीएम विनोद मीणा को ज्ञापन सौंपकर हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। बड़ी संख्या में पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि नरेंद्र की मौत सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए मृतक की पत्नी सुशीला चौधरी सहित अन्य लोगों की भूमिका की जांच कराने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद कुमार मीणा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जांच अधिकारी बदलकर किसी उच्च एवं निष्पक्ष पुलिस अधिकारी से जांच कराने की मांग की। परिजनों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि दस दिन में मांग पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। परिजनों और ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर मौजूद रहा। एडीएम विनोद मीणा ने कहा कि मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है जिसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाइट -01- बुद्धिराम जाट,मृतक का भाई बाइट -02- विनोद मीणा,अतिरिक्त जिला कलेक्टर,टोंक0
0
Report
टोंक के निजी स्कूल में मधुमक्खी हमला: 14 बच्चे अस्पताल में भर्ती
Tonk, Rajasthan:टोंक में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी स्कूल के बच्चों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना में करीब 14 बच्चों के प्रभावित होने की सूचना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, निजी स्कूल में मौजूद बच्चों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से बच्चों में दहशत फैल गई और स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हमले के बाद बच्चों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए टोंक के शहादत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्रभावित बच्चों को भर्ती कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार दिया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में भी चिंता का माहौल बन गया। बच्चों के अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों की भीड़ जुटने की जानकारी है। अचानक हुए इस मधुमक्खियों के हमले ने स्कूल परिसर में सुरक्षा और बच्चों की देखरेख को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल अस्पताल में बच्चों का उपचार जारी है। घटना के कारणों और मधुमक्खियों के हमले की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है0
0
Report
खान पर्यावरण सप्ताह: खेतड़ी के विद्यालयों में चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी में 37वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के तहत आयोजन किया गया। राजकीय जयसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। खेतड़ी नगरपालिका क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान के तत्वावधान में आयोजन किया गया और भारतीय खान ब्यूरो अजमेर के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत किया गया। इस वर्ष सप्ताह 15 से 21 नवंबर तक मनाया जा रहा है। बच्चों को खनन गतिविधियों के दौरान पर्यावरण संरक्षण, खनिज संसाधनों के महत्व और सतत विकास जैसे विषयों से जोड़ने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। मुख्य प्रबंधक राकेश सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और खनिज संसाधनों के महत्व को चित्रकला के माध्यम से प्रदर्शित किया। प्रश्नोत्तरी में खान, खनिज, पर्यावरण और संरक्षण से जुड़े सवाल पूछे गए। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी विद्यालयों के बच्चों को एक साझा मंच देना और प्रोत्साहित करना है, ताकि वे पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण के प्रति जागरूक हों और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के तहत इन गतिविधियों से यह समझाने का प्रयास किया गया कि खनिज संसाधन देश की प्राकृतिक संपदा हैं, इन्हें जिम्मेदारी से और खनन के दौरान पर्यावरण संतुलन बनाते हुए उपयोग करना जरूरी है。0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र के DM ने धान क्रॉप कटिंग में खुद खेत में उतरकर आंकड़े जुटाए
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में धान की फसल के वास्तविक उत्पादन का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र में क्रॉप कटिंग के दौरान डीएम खुद धान के खेत में उतरे और हाथों में हनसिया लेकर फसल की कटाई की। इस दौरान उन्होंने केवल फसल की पैदावार का आंकड़ा ही नहीं जुटाया, बल्कि खेतों में मौजूद किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं भी सुनीं। किसानों से खेती-किसानी की चुनौतियों, सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति और अन्य परेशानियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। डीएम ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव मदद और योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन गंभीरता से काम करेगा। खास बात यह है कि पूरे जनपद में क्रॉप कटिंग के लिए 2288 स्थान चिन्हित किए गए हैं। दरअसल, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र में क्रॉप कटिंग के माध्यम से धान की पैदावार का वास्तविक आंकड़ा जुटाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खुद खेत में उतरकर हंसिया चलाया और फसल की कटाई की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे सोनभद्र जनपद में 2288 स्थान चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर 10-10 मीटर के ट्रायंगल निर्धारित कर क्रॉप कटिंग कराई जाएगी, जिसके आधार पर धान की वास्तविक पैदावार का आंकड़ा तैयार होगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य खेतों में फसल की वास्तविक स्थिति को सामने लाना है। वहीं, खेत में क्रॉप कटिंग के दौरान डीएम का एक संवेदनशील और संवादात्मक अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और खेती के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली। किसानों को सरकार की ओर से संचालित कृषि योजनाओं का कितना लाभ मिल रहा है, किन योजनाओं का लाभ अभी तक नहीं पहुंच पाया है और उन्हें किन अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी जुटाई। जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र किसानों तक सभी योजनाओं का लाभ और हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर रहने की जरूरत है। जिलाधिकारी के मुताबिक, क्रॉप कटिंग के इस महत्वपूर्ण कार्य को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमांे गठित की गई हैं। अब तक पूरे जनपद में करीब 500 स्थानों पर क्रॉप कटिंग कराई जा चुकी है। शेष स्थानों पर भी चरणबद्ध तरीके से यह प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े कृषि उत्पादन की वास्तविक स्थिति समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ किसानों के हितों से जुड़ी योजनाओं और कृषि नीतियों के लिए भी बेहतर आधार तैयार करेगा। फिलहाल धान के खेत में उतरकर क्रॉप कटिंग करने के साथ किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने की डीएम की इस पहल को जमीनी स्तर पर प्रशासन और किसानों के बीच संवाद की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।0
0
Report
ब्रेन स्टेम डेथ के बाद अंगदान से कई मरीजों को मिली नई जिंदगी
Rohtak, Haryana:मरके भी जुग जुग जी गया भिवानी का 23 वर्षीय युवा अंगदान से कई की जिंदगी बचा गया एंकर रीड -रोहतक कहते हैं कि इंसान चला जाता है, लेकिन उसकी अच्छाई जिंदा रहती है। भिवानी के 23 वर्षीय युवा ने अपनी मौत के बाद भी इस बात को सच कर दिखाया। एक दर्दनाक हादसे के बाद पीजीआईएमएस रोहतक के ट्रॉमा आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे युवक को बचाने के लिए ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ तरुण यादव ओर उनकी टीम ने हरसंभव प्रयास किया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था चिकित्सकों की विशेष कमेटी ने जांच के बाद युवक को ब्रेन स्टेम डेथ घोषित किया। यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक जवान बेटे को खोने का दर्द ऐसा था, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है वीओ-1-कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने बताया कि उनकी स्थिति को देखते हुए एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर विभाग के प्रोफेसर डॉ. तरुण यादव के अनुरोध पर चिकित्सा अधीक्षक, पीजीआईएमएस रोहतक की अध्यक्षता में ब्रेन स्टेम डेथ प्रमाणन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी में न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं यूनिट हेड डॉ. वरुण अग्रवाल, एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर विभाग के प्रोफेसर डॉ. तरुण यादव और सर्जरी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. रुचिका शामिल थीं। कमेटी ने सभी निर्धारित चिकित्सीय मापदंडों और जांचों के बाद युवक को ब्रेन स्टेम डेथ घोषित किया वीओ-2- ब्रेन स्टेम डेथ घोषित होने के बाद सबसे कठिन घड़ी परिवार के लिए अंगदान को लेकर फैसला लेने की थी। शुरू में गहरे सदमे और भावनात्मक स्थिति के कारण परिवार इस फैसले को लेकर असमंजस में था। ऐसे में पीजीआईएमएस के कुलपति डॉ एस. के. अग्रवाल स्वयं आगे आए। उन्होंने परिजनों से बड़े ही संवेदनशील, मानवीय और धैर्यपूर्ण तरीके से बात की। उन्होंने परिवार को समझाया कि युवक अब इस दुनिया में नहीं रहा, लेकिन उसके अंगों से कई ऐसे मरीजों को नई जिंदगी मिल सकती है, जो लंबे समय और वर्षों से किसी दानकर्ता की प्रतीक्षा में हैं। एक बेटे के जाने का दुख कभी कम नहीं होगा, लेकिन उसके अंगों से कई घरों के चिराग जलते रहेंगे, कई माताओं के बेटे, कई बच्चों के पिता और कई परिवारों के सहारे बच जाएंगे परिजनों ने युवक के कॉर्निया, हृदय, फेफड़े, लिवर और दोनों किडनी दान करने पर सहमति जताई। डॉ अग्रवाल ने कहा कि यह फैसला न केवल एक परिवार की महानता को दर्शाता है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल भी है। इस एक फैसले से एक साथ कई मरीजों को देखने की रोशनी, स्वस्थ जीवन के लिए लिवर व किडनी मिल सकेगी वीओ-3- अंगदान जैसा महान फैसला लेना हर किसी के बस की बात नहीं है। युवक के परिजनों ने यह साबित कर दिया है कि मानवता आज भी जिंदा है। उन्होंने कहा कि युवा अब केवल एक परिवार का बेटा नहीं रहा, वह कई परिवारों के लिए जीवनदाता बन गया है। उसका नाम हमेशा उन लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा, जिन्हें उसके अंगों से नई जिंदगी मिलेगी। पीजीआईएमएस परिवार इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और उनकी इस महानता को हमेशा नमन करेगा। डॉ एच के अग्रवाल ने यह भी कहा कि अंगदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है, ताकि अंगों के अभाव में किसी की जान न जाए। बाईट -एच् के अग्रवाल ,कुलपति पीजीआई रोहतक0
0
Report
करनाल के करवाली गांव में दीपेंद्र हुड्डा का स्वागत, वोट चोर चौपाल कार्यक्रम
Karnal, Haryana:करनाल के करवाली गांव में पहुंचे रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा वोट चोर चौपाल कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका किया स्वागत। अम्बाला से सांसद वरूण कुमार मुलाना0
0
Report
Advertisement
सीवनी होटल में धमकी देकर केस फंसाने आरोप में टीआई समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ सिवनी में होटल में कपल को गांजा के केस में फंसाने के लिये धमकाने वाले टी आई और पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज टीआई सतीश तिवारी सहित 4 पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा ने किया सस्पेंड सी एस पी और एडिशनल एसपी के खिलाफ जांच जारी होटल संचालक से ₹50000 मांगने का भी है आरोप सिवनी की होटल में पुलिस अधिकारियों के द्वारा धमकाया गया था कपल को गांजा के केस में फसाने की दी गई थी धमकी मामले का वीडियो हुआ था वायरल होटल मालिक ने भी लगाया है पैसा मांगने का आरोप बाइट प्रमोद वर्मा आई जी जबलपुर0
0
Report
डीसी ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई सुधार और रिवीजन को जरूरी बताया
Panipat, Haryana:पानीपत। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने, विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए जिला प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है। उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ ने जिले के सभी क्लास-1 अधिकारियों, नगर निगम कमिश्नर, अतिरिक्त उपायुक्त सहित एचसीएस अधिकारियों की ड्यूटी अलग-अलग सरकारी स्कूलों में लगाई है। ये अधिकारी स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी शैक्षणिक समस्याओं को समझने के साथ सुधार के लिए सुझाव भी देंगे। इसी पहल के तहत बुधवार को डीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ लाल बत्ती स्थित मॉडल संस्कृति सरकारी स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और बाद में प्रार्थना स्थल पर सभी बच्चों को एकत्रित कर पढ़ाई, अनुशासन, स्वच्छता और जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने के महत्व के बारे में बताया। डीसी ने विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि वह स्वयं सरकारी स्कूल में पढ़कर आज आईएएस अधिकारी के पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों का एक किस्सा सुनाते हुए सरकारी शिक्षकों की योग्यता और उनकी मेहनत पर भी भरोसा जताया। 19 का पहाड़ा नहीं आया तो सामने आई बुनियादी पढ़ाई की चुनौती विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान डीसी ने जब कुछ बच्चों से हिंदी वर्णमाला और गणित के पहाड़े सुनाने को कहा तो कई विद्यार्थी बुनियादी सवालों का जवाब नहीं दे पाए। कुछ बच्चे 19 का पहाड़ा तक नहीं सुना सके। इस दौरान यह भी सामने आया कि कई विद्यार्थियों को अपनी कक्षा में आने वाले अधिकारियों की पहचान और उनके पद की जानकारी तक नहीं थी। कुछ बच्चे कैमरे के सामने बोलने से भी बचते नजर आए। इस स्थिति ने स्कूलों में नियमित पढ़ाई के साथ-साथ बुनियादी ज्ञान और रिवीजन की जरूरत को भी उजागर किया। डीसी ने कहा कि बच्चों को चीजें याद रखने के लिए नियमित रिवीजन करना बेहद जरूरी है। केवल एक बार पढ़ लेने से ज्ञान स्थायी नहीं होता। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि बच्चों के भीतर आगे बढ़ने की लगन पैदा करना सबसे महत्वपूर्ण है। सफाई और सामाजिक जिम्मेदारी का भी पढ़ाया पाठ डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि विद्यार्थियों को सप्ताह में एक-दो घंटे अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी दी जानी चाहिए। बच्चे अपने आसपास और स्कूल को स्वच्छ रखने में योगदान दें तथा मिल-जुलकर काम करने की आदत विकसित करें। उन्होंने स्कूल स्टाफ को सामने आई कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए। डीसी ने स्कूल के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक किसी भी निजी स्कूल के शिक्षकों से कम योग्य नहीं हैं। जरूरत केवल बेहतर माहौल और प्रतिबद्धता की है। उन्होंने कहा कि थोड़े से प्रयास और सकारात्मक वातावरण से सरकारी स्कूल और बेहतर परिणाम दे सकते हैं। बच्चियों ने कहा- अब नियमित करेंगे रिवीजन डीसी से बातचीत के बाद छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। छात्रा हिमांशी ने कहा कि उन्हें पढ़ाई के साथ अनुशासन और स्कूल की साफ-सफाई का महत्व समझ आया है। वहीं छात्रा दीक्षिता ने बताया कि उन्हें रिवीजन करने का सही तरीका सीखने को मिला है। अब वह नियमित रूप से पहाड़े याद करेंगी और अगली बार अधिकारियों के सामने सुनाएंगी। छात्राओं ने कहा कि डीसी के सरकारी स्कूल से पढ़कर आईएएस बनने की कहानी से उन्हें भी बड़ा अधिकारी बनने की प्रेरणा मिली है। जिला प्रशासन की यह पहल सरकारी स्कूलों में शिक्षा की वास्तविक स्थिति जानने और अधिकारियों को सीधे विद्यार्थियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, इस पहल की असली सफलता तभी होगी जब अधिकारियों के दौरे के बाद सामने आने वाली कमियों को दूर करने के लिए नियमित निगरानी और ठोस कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
नोमान अशरफ ने बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट से फिर देखने की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:बिलकिस बानो केस में एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष नोमान अशरफ ने दिया बयान जेल से रिहा होने के बाद बीजेपी के नेता रेपिस्टों को माला पहनाकर स्वागत करते हैं क्या संदेश देना चाहते हैं.. नोमान क्या बीजेपी रेप कल्चर को बढ़ावा देना चाहती है नोमान का कहना है कि मैं यह मांग करता हूं कि सुप्रीम कोर्ट को दोबारा इस फैसले को देखने की जरूरत है बिलकिस बानो के साथ गुजरात के अंदर जो 2002 में हुआ वह किसी के साथ छुपा हुआ नहीं है हिंदुस्तान की बेटी बिलकिस बानो के साथ जोर्म हुआ है हम बिलकिस के साथ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए उनके साथ है.. नोमान बाइट... नोमान अशरफ ( छात्र संघ अध्यक्ष एएमयू )0
0
Report
Advertisement
संभल में दरगाह जनेटा शरीफ उर्स के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। जिला प्रशासन की परमीशन न मिलने पर सिमटा दरगाह जनेटा शरीफ उर्स.. आज से शुरू होना था उर्स का चार दिवसीय आयोजन। उर्स के आयोजन की परमिशन से प्रशासन के साफ इंकार से उर्स कमेटी अभी भी परमिशन के लिए भागदौड़ में जुटी। शिकायतकर्ता मोहम्मद जावेद का आरोप—परमीशन न होने के बावजूद उर्स में दुकानें लगाने की कोशिश—दुकानदारों का उर्स में पहुंचना जारी। शिकायतकर्ता मोहम्मद जावेद ने परमिशन न होने के बावजूद उर्स के आयोजन की कोशिश की; शिकायत डीएम से की। बनियाठेर थाना इलाके के दरगाह जनेटा शरीफ उर्स का मामला।0
0
Report
सिरसा में पराली जलाने की घटनाएं घटीं, ड्रोन से निगरानी और नोडल अधिकारी तैनात
Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा के सिरसा जिले में इस बार पराली जलाने की घटनाओं में कमी देखने को मिल रही है। कृषि विभाग की सख्ती, किसानों को जागरूक करने के अभियान और आधुनिक कृषि यंत्रों की मदद से पराली प्रबंधन को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिले में अब तक पराली जलाने की 6 घटनाएं सामने आई हैं, जबकि विभाग की ओर से निगरानी के लिए तीन ड्रोन लगाए गए हैं। इसके अलावा किसानों पर नजर रखने और उन्हें जागरूक करने के लिए 700 नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक चार किसानों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। वोल 1 पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए सिरसा जिला प्रशासन और कृषि विभाग पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहे हैं। कृषि विभाग की टीमें लगातार गांवों में जाकर किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक कर रही हैं। वहीं, खेतों की निगरानी के लिए विभाग द्वारा तीन ड्रोन की मदद ली जा रही है, ताकि पराली जलाने की घटनाओं पर समय रहते नजर रखी जा सके। वोल 2 कृषि विभाग के अधिकारी विजय जैन ने बताया कि विभाग की ओर से प्रत्येक 100 किसानों पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इस तरह जिले में करीब 700 नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, रेड और येलो जोन में निगरानी को और अधिक सख्त करते हुए प्रत्येक 50 किसानों पर एक नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। इन अधिकारियों को किसानों से संपर्क बनाए रखने और पराली प्रबंधन के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वोल 3 पराली प्रबंधन को आसान बनाने के लिए कृषि विभाग किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने पर भी जोर दे रहा है। जिले में 350 बेलर पर विभाग की ओर से सब्सिडी जारी की गई है। इसके अलावा पराली प्रबंधन की जरूरत को देखते हुए पंजाब से भी 100 बेलर मंगवाए गए हैं। वोल 4 वहीं, जिले में करीब 3000 सुपर सीडर मशीनों की मदद से पराली प्रबंधन किया जा रहा है। इन मशीनों के माध्यम से किसान खेतों में पराली को जलाने की बजाय उसका उचित प्रबंधन कर रहे हैं। कृषि विभाग का प्रयास है कि किसानों को पराली निस्तारण के पर्याप्त विकल्प मिलें, ताकि फसल अवशेषों को आग लगाने की नौबत ही न आए। वोल 5 हालांकि कृषि विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद जिले में पराली जलाने की घटनाएं पूरी तरह थमी नहीं हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में पराली जलाने की 6 घटनाएं सामने आई हैं, जबकि निगरानी और कार्रवाई के दौरान कुल 10 आगजनी की घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है। ऐसे मामलों में कार्रवाई करते हुए चार किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और किसानों पर कुल 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कृषि विभाग ने साफ कर दिया है कि पराली जलाने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी। विभागीय अधिकारी लगातार किसानों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं। सिरसा जिले में पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग ने निगरानी और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। ड्रोन से खेतों की निगरानी, नोडल अधिकारियों की तैनाती और आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के जरिए किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब देखना होगा कि विभाग की इन कोशिशों से आने वाले दिनों में पराली जलाने की घटनाओं पर कितनी प्रभावी रोक लग पाती है। बाइट विजय जैन , अधिकारी , कृषि विभाग , सिरसा।0
0
Report
राम में हर नागरिक का विश्वास: प्रमोद कृष्णम का खुला समर्थन
Ghaziabad, Uttar Pradesh:जावेद अख्तर ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि हर किसी के खून में राम रहते हैं चाहे वह किसी भी समुदाय से जुड़ा हुआ हो। इस बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मोहम्मद जावेद अख्तर साहब एक बहुत ही धनेश्वर इंसान है और सच बोलने पर विश्वास रखते हैं। अगर वह भगवान राम की शरण में आए हैं तो यह बहुत अच्छी बात है। भगवान राम की शरण में आने पर मैं उनकी बात का समर्थन भी करता हूं। उन्हें राहुल गांधी को समझना चाहिए कि राम के बिना उनकी नैया पार नहीं हो सकती है और राम के बिना राष्ट्र नहीं हों सकता है और राष्ट्र के बिना राजनीती नहीं हों सकती है。0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर के गायत्री मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न, भक्तों ने आहुति दी
Dungarpur, Rajasthan:नाई भाटिया समाज महिला मंडल की पदाधिकारी लता भाटिया ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन माताजी का भव्य श्रृंगार कर ढोल-नगाड़ों व गाजे-बाजे के साथ अर्पण किया गया, जिसके पश्चात शाम को भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। अनुष्ठान के दूसरे दिन आज गायत्री हवन संपन्न हुआ। हवन के दौरान माँ गायत्री, सूर्यदेव, सविता देवी, महादेव, भगवान नारायण और माँ लक्ष्मी को आहुतियां अर्पित की गईं। हवन की पूर्णाहुति के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पूरे एक वर्ष तक यह व्रत डूंगरपुर जिले, राजस्थान प्रदेश और संपूर्ण वागड़ भूमि की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के साथ किया। इस आयोजन के माध्यम से नारी शक्ति को एकजुट होकर समाज और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश भी दिया गया।0
0
Report
अफगानिस्तान से मिली भगवान चक्र स्वामी की मूर्ति भारत लौटाने की कवायद तेज
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: अफगानिस्तान से वापस लाई जाएगी भगवान चक्र स्वामी की मूर्ति! सरस्वती हेरिटेज बोर्ड उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने लिखा पत्र, बोले- मूर्ति वहां हुई तो भारत लाने के होंगे प्रयास सरस्वती रिवर प्रोजेक्ट को लेकर जाट धर्मशाला में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, जल संरक्षण और ऐतिहासिक विरासत के संगम के रूप में विकसित होगी परियोजना कुरुक्षेत्र। हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से सरस्वती रिवर प्रोजेक्ट को लेकर कुरुक्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरस्वती रिवर प्रोजेक्ट को जल संरक्षण और ऐतिहासिक विरासत के संगम के रूप में विकसित करने की योजना है। यह परियोजना भविष्य में देश के लिए राष्ट्रीय मॉडल बन सकती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चक्र तीर्थ को सरस्वती परियोजना के साथ जोड़ने के विषय पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य केवल जल संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि सरस्वती नदी से जुड़ी धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी संरक्षित करना है। धूमन सिंह किरमच ने थानेसर के ऐतिहासिक चक्र स्वामी मंदिर का जिक्र करते हुए बताया कि प्राचीन समय में यह मंदिर बेहद समृद्ध और प्रसिद्ध था। उन्होंने दावा किया कि मोहम्मद गजनी को मंदिर की संपन्नता की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वह सोमनाथ मंदिर से लौटने के उपरांत थानेसर के चक्र स्वामी मंदिर पहुंचा और वहां से भगवान चक्र स्वामी की मूर्ति ले गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि भगवान चक्र स्वामी की यह मूर्ति वर्तमान में अफगानिस्तान में हो सकती है। इस संबंध में मूर्ति को भारत वापस लाने के लिए पत्र भी लिखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में मूर्ति अफगानिस्तान में होने की पुष्टि होती है तो उसे भारत वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। धूमन सिंह किरमच ने आमजन से भी अपील की कि यदि किसी व्यक्ति के पास चक्र स्वामी मंदिर के इतिहास, भगवान की मूर्ति या उससे जुड़ी कोई प्रामाणिक जानकारी अथवा दस्तावेज हैं तो वे उनके साथ साझा करें, ताकि कुरुक्षेत्र की इस ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को सामने लाया जा सके। बाईट:- धूमन सिंह किमरच,वाइस चेयरमैन हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड0
0
Report
खेतों के गन्ने से आस्था और रोजगार, छुईखदान के किसान की सफलता
Khairgarh, Uttar Pradesh:वतुलसी विवाह का पर्व आते ही बाजारों में एक ऐसी फसल की मांग बढ़ जाती है, जो खेतों से निकलकर सीधे पूजा के आंगन तक पहुंचती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं गन्ने की। छठ पूजा हो या तुलसी विवाह, सनातन परंपरा में गन्ने का विशेष महत्व है। लेकिन खैरागढ़ जिले के छुईखदान में एक किसान ने इसी धार्मिक परंपरा को कमाई और रोजगार का अनोखा अवसर बना दिया है। छुईखदान के किसान रवि साहू करीब 8 एकड़ जमीन पर गन्ने की खेती कर रहे हैं। खास बात यह है कि उनके खेतों में गन्ने की फसल तैयार होने से पहले ही खरीदारों की मांग शुरू हो जाती है। पूरे खैरागढ़ जिले के बाजारों में उनके खेतों का गन्ना पहुंचता है। किसान के मुताबिक करीब 6 लाख रुपये की लागत के बाद सालाना लगभग 12 लाख रुपये का मुनाफा होता है। यहां गन्ने की खेती का मकसद गुड़ या शक्कर बनाना नहीं, बल्कि धार्मिक आयोजनों में पूजा-पाठ, छठ पूजा, तुलसी विवाह और गन्ने के रस की जरूरत पूरी करना है। इस खेती की मिठास सिर्फ बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि 20 ग्रामीण महिलाओं के घरों तक भी पहुंच रही है। खेतों में काम करके महिलाएं रोजगार पा रही हैं और अपने परिवार की आमदनी में हाथ बंटा रही हैं। एक तरफ धार्मिक आस्था गन्ने की मांग बढ़ा रही है, तो दूसरी तरफ किसान की मेहनत ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार की नई राह खोल रही है। यानी खेतों में लहलहाता गन्ना आस्था के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की मिठास भी घोल रहा है。0
0
Report
Advertisement
