285123
जालौन में विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से लगी भीषण आग, होटल दरवार भी चपेट में
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में NH-27 स्थित पंचर बनाने वाले की गुमटी में विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलकर पास के होटल दरवार तक पहुंच गई जिससे होटलकर्मियों में हड़कंप मच गया। आग ने पंजर की गुमटी के साथ होटल दरवार के कुछ हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आग से तीन वाहन जले, सिकंदरा गणपति गैलेक्सी सोसाइटी में हड़कंप
Agra, Uttar Pradesh:रिपोर्ट : सैय्यद शकीל आगरा आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित गणपति गैलेक्सी सोसाइटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की गणपति गैलेक्सी सोसाइटी की है। बताया जा रहा है कि पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए पास में खड़े दो अन्य वाहनों तक पहुंच गई, जिससे वे भी आग की चपेट में आ गए। आग लगते ही सोसाइटी में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बढ़ती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से तीन वाहनों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।0
0
Report
गुरुग्राम में पेट्रोल डालवाकर स्कॉर्पियो चालक फरार, CCTV में कैद पूरा घटनाक्रम
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में फिल्मी अंदाज में पेट्रोल डलवाकर आरोपी फरार 6 हजार का तेल भरवाकर स्कॉर्पियो चालक फरार पेट्रोल पंप कर्मियों को चकमा देकर भागा आरोपी, पाइप भी तोड़ा गाड़ी भगाने की जल्दबाजी में स्कॉर्पियो चालक ने पेट्रोल मशीन का पाइप भी तोड़ा पटौदी-बिलासपुर रोड पर दिनदहाड़े ठगी की वारदात, CCTV में कैद پوری घटना टंकी फुल… और फरार! स्कॉर्पियो चालक की करतूत कैमरे में रिकॉर्ड गुरुग्राम पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कॉर्पियो का नंबर ट्रेस करने में जुटी तेल चोरी के साथ पंप को नुकसान, टूट गया मशीन का पाइप0
0
Report
बीकानेर में ड्रग्स नष्ट: पुलिस का नशा मुक्त ZERO TOLERANCE संदेश
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट, पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में नष्ट किए गए जब्त मादक पदार्थ 130 प्रकरणों में जब्त माल का किया गया निस्तारण नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 21 लाख 36 हजार 275 रुपये 2013 किलो डोडा पोस्त, 10.767 किलो गांजा, 302.73 ग्राम एमडी, 343.54 ग्राम स्मैक, 54.83 ग्राम एमडीएमए और 59 नशीली गोलियां की गईं नष्ट एसपी मृदुल कच्छावा, एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ सहित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई बीकानेर पुलिस का साफ संदेश-नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, लगातार जारी रहेगा एक्शन0
0
Report
Advertisement
प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश, नागौर में 43 मिमी बारिश
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश के जिलों में बारिश और आंधी का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश नागौर के खींवसर में 43 मिलीमीटर रिकॉर्ड हुई। वहीं तापमान की बात करें तो श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फलोदी में न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री रहा, जबकि पिलानी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।0
0
Report
नगर क्षेत्र में प्रतिदिन निकाली जा रही है सनातन की प्रचार प्रसार राधे-राधे यात्रा
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद नगर क्षेत्र में सनातन को बढ़ावा देने और प्रचार प्रसार के लिए प्रतिदिन बालाजी मंदिर सरदार गंज से मां गायत्री मंदिर दिलेर गंज तक एक राधे राधे शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस शोभा यात्रा से सनातन के प्रचार प्रचार का संदेश दिया जा रहा है। पूर्व सभासद दृष्टिगोचर मिश्र के अनुसार इस शोभा यात्रा का शुभारंभ प्रतिदिन सरदारगंज स्थित बालाजी मंदिर से होता है। शनिवार को भी सुबह 6:00 बजे से सुबह 7:00 तक इस शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा राम वाटिका, चौक, सराफा बाजार, घंटाघर, सदर बाजार, बड़ी बाजार, स्टेट बैंक होते हुए मां गायत्री मंदिर पहुंची। जहां पर शोभा यात्रा का समापन किया गया। शोभा यात्रा में राधे-राधे का नाम जप करते हुए भक्तगण टोली बनाकर निकलते हैं और सनातन का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।0
0
Report
गंगा हादसे के पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख राहत चेक, 25 नई गन्ना फैक्ट्रियाँ तय
Munger, Bihar:गंगा में डूबे छह परिवार के बीच आंसू पोछने पहुंचे प्रभारी मंत्री। 24 लाख का सौंपा चेक.\n\nमुंगेर: बिहार के मजदूर अब मजदूरी करने बाहर नहीं जाएंगे। सरकार प्रदेश में ही कई कारखाने खोल रही है प्रदेश में 25 गन्ना फैक्ट्री लग रहा है मजदूरों को यही रोजगार मिलेगा। बगचपरा के सभी गरीब परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने की बात भी मंत्री ने कही। उक्त बातें जिले के प्रभारी मंत्री सह गन्ना मंत्री संजय पासवान ने बगचपरा मे गंगा में डूबी बच्चियों के पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने के दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कही। मंत्री हाल ही में गंगा हादसे में जान गंवाने वाली बच्चियों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देने शनिवार की बगचपरा पहुंचे थे। मंत्री ने पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार की ओर से आपदा राहत राशि का चेक भी सौंपा। गंगा में डूबी बच्चियों के पिता क्रांति पासवान तथा चमन लाल पासवान सहित परिवार के लोगों से बात करने के बाद मंत्री ने घटना को हृदय विदारक बताया। मंत्री ने मौके पर प्रति बच्ची चार लाख रुपये आपदा राहत राशि का चेक मृत बच्चियों के पिता को प्रदान किया। उन्होंने बिहार सरकार के आपदा राहत कोष से प्रति बच्ची चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। वहीं चमकलाल पासवान की एक बेटी की मौत के बाद उन्हें भी चार लाख रुपये का राहत चेक सौंपा। इसके बाद मंत्री का काफिला आदर्श ग्राम टिकारामपुर पहुंचा, जहां गंगा में डूबने से जान गंवाने वाले पीयूष पटेल के पिता सुबोध कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और चार लाख रुपये की राहत राशि का चेक प्रदान किया। मौके पर मंत्री संजय पासवान ने कहा कि बिहार सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि गांव के अधिकांश लोग दिहाड़ी मजदूर हैं और अब भी कच्चे व खपरैल मकानों में रहने को मजबूर हैं। मंत्री ने कहा कि बिहार के मजदूरों को अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। राज्य में कई उद्योग और कल-कारखाने लगाए जा रहे हैं। उनके विभाग द्वारा बिहार में 25 नयी गन्ना फैक्ट्रियां लगाने की तैयारी चल रही है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर आपदा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.\n\nबाइट : संजय सिंह गन्ना मंत्री0
0
Report
Advertisement
पड़ोस में चोरी कर पकड़ाया आरोपी, 2.3 लाख बरामद
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में पड़ोसी किसान के घर चोरी करने वाला आरोपी युवक पकड़ा गया। खंडवा में पड़ोसी किसान के घर चोरी करने वाला आरोपी युवक पकड़ा गया। शराब पीने के आदि आरोपी युवक ने पड़ोस में ही रहने वाले अपने परिचित के सुनसान मकान में धावा बोला और अलमारी में रखें दो लाख 30 हजार रुपए उड़ा दिए। यह वारदात आरोपी ने उस समय की जब पीड़ित किसान रिश्तेदारी की शादी में बाहर गया था। पुलिस ने आरोपी युवक को पड़कर उसके पास से पूरी राशि बरामद कर ली। यह राशि उसने अपने खेत में झाड़ के नीचे दबा रखी थी। धनगांव थाना क्षेत्र के सालई गांव का है। गांव के रहने वाले किसान गेंदालाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पिछले हफ्ते वह शादी में गांव से बाहर गया था उसे समय किसी अज्ञात चोर ने उसके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 2 लाख 30 हजार रुपए चुरा लिए। यह राशि उसने अपनी एक एकड़ जमीन बेचकर प्राप्त की थी। धनगांव थाना पुलिस ने इस नकबजनी मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए अपना खुफिया तंत्र मजबूत किया और गांव में निगरानी रखी। इसी दौरान पता चला कि गांव का ही युवक रविंद्र गढ़वाल इन दिनों लगातार शराब पी रहा है जबकि वह कोई काम धंधा नहीं करता और घर वालों ने भी उसे पैसे देना बंद कर दिया है। आरोपी युवक पीड़ित किसान का पड़ोसी भी है और घर से मजबूत आर्थिक स्थिति का है। पुलिस ने उसे पड़कर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। आरोपी रविंद्र की शिनाख्त पर पुलिस ने उसके खेत से एक पेड़ के नीचे गड्ढे में दबा कर रखें 2 लाख 30 हजार रुपए भी बरामद कर लिए।0
0
Report
शाहबाद पुलिस ने डबल डेकर बस को सीज किया, डबल डेकर बस स्वामियों में हड़कंप
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने डबल डेकर बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बस को और चीज कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद डबल डेकर बस स्वामियों में दहशत में व्याप्त है। हरदोई और पिहानी से दिल्ली तक चलने वाली डबल डेकर बसे अवैध रूप से संचालित की जा रही है। इन बसों पर लगातार शाहाबाद कोतवाली पुलिस कार्रवाई कर रही है। शनिवार को शाम 4:00 बजे प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया हरदोई से दिल्ली तक जाने वाली एक डबल डेकर बस को पकडकर उसके कागजात देखे गए परंतु चालक संपूर्ण कागजात नहीं दे पाया। बस को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया अवैध रूप से संचालित कोई भी बस मार्ग पर चलने नहीं दी जाएगी। फिलहाल पुलिस इस करवाई से डबल डेकर बस स्वामियों में दहशत व्याप्त है।0
0
Report
टोंक में राहुल गांधी के छात्रों की गूँज संवाद का रिपीट टेलीकास्ट; सुझावों पर चर्चा
Tonk, Rajasthan:डीसीसी में राहुल गांधी के छात्रों की गूँज संवाद कार्यक्रम का रिपीट टेलीकास्ट, छात्रों से लिए सुझाव एंकर...टोंक जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूँज्जं संवाद कार्यक्रम का रिपीट टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान कांग्रेस विधायक प्रशांत शर्मा जिला संगठन सह प्रभारी डॉ. सुमित गर्ग, किसान नेता हंसराज फागना सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे。 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और कोटा में छात्रों के साथ राहुल गांधी द्वारा किए गए संवाद को सुना। इस अवसर पर छात्रों से शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सुझाव भी लिए गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज को मंच देने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए ऐसे संवाद कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार और सुझाव साझा किए。 बाइट 01 प्रशांत शर्मा विधायक आमेर बाइट 02 सुमित गर्ग प्रदेश प्रवक्ता0
0
Report
Advertisement
कोटा: प्रहलाद गुंजल का योगी सरकार पर हमला, बड़े मगरमच्छ पकड़ने की मांग
Kota, Rajasthan:कोटा कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल का CM योगी पर निशाना रक्तदान शिविर में बोले गुंजल चंपत राय-मिश्रा को सह आरोपी बनाओ टीनू कर्मचारी पर भी कार्रवाई हो बड़े मगरमच्छ पकड़ो, वरना CM पद से इस्तीफा दो कोटा शहर जिला कांग्रेस कमेटी OBC विभाग द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन से 30 जून प्रहलाद गुंजल के जन्मदिन तक सेवा पखवाड़ा चल रहा है। इसी के तहत आज मकबरा थाने के बाहर रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। पूर्व विधायक व कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान गुंजल राम मंदिर चढ़ावा व सोने के आभूषण चोरी मामले पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि इस मामले के अभियुक्त चंपत राय, ट्रस्टी मिश्रा और कर्मचारी टीनू के साथ बड़े मगरमच्छों को भी तुरंत पकड़ा जाए। गुंजल ने UP के CM योगी आदित्यनाथ से मांग की कि चंपत राय व मिश्रा को भी आरोपी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सनातन के नाम पर सरकार बनाने वालों से यह उम्मीद नहीं थी। अगर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो CM योगी आदित्यनाथ अपने पद से इस्तीफा दें बाइट पहलाद गुंजल कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी0
0
Report
भिवानी पहाड़ी माता मंदिर चोरी: पूर्व कर्मचारी के घर से भारी सोना-चांदी बरामद
Bhiwani, Haryana:भिवानी के पहाड़ी माता मंदिर चोरी प्रकरण की जांच, एडीसी बोले- जल्द जांच करेके होगी कार्रवाई, शिकायतकर्ता बोला- ज्वैलर्स व पूर्व कर्मचारी पर नहीं संतोषजनक जवाब. भिवानी के गांव पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध महाभारतकालीन पहाड़ी माता मंदिर से जुड़े पूर्व कर्मचारी के घर से 13 तोले सोना और डेढ़ किलो चांदी बरामद हुई थी। जिसकी आज कीमत लाखों रुपए की कीमत हैं। वहीं इन सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान को पहाड़ी माता मंदिर का बताया जा रहा है। वहीं पहाड़ी निवासी शिकायतकर्ता नरेश पहाड़ी ने इसकी शिकायत एसडीएम लोहारू व डीसी भिवानी को दी। जिसके बाद एडीसी के नेतृत्व में कमेटी जांच कर रही है। कमेटी कर रही जांच एडीसी दीपक बाबूलाल करवा इस मामले में पुलिस ने उनके घर से कुछ सोना-चांदी का सामान बरामद किया है। जिसके तहत डीसी ने एक समिति गठित की है, जो जांच कर रही है। सबसे पहले तो वह सोना चांदी कहां से आया है और उसका स्त्रोत क्या है। अगर स्त्रोत नहीं पाया जाता है तो उसमें जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी। उनके द्वारा जांच की हो रही है, जल्दी ही इसका निर्णय हो जाएगा और अगले सप्ताह तक कार्रवाई होने की संभावना है। अभी इस मामले में जो बिल हैं, उसके संबंध में सम्मन भेजे गए हैं। यदि पेश नहीं किए गए तो उचित कार्रवाई की जाएगी। बिल की जीएसटी विभाग करेगा जांच एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि इस केस से जुड़ पक्षकारों को बुलाया गया था। उनसे पूछताछ की जाए। प्रशासन का प्रयास है कि पहाड़ी माता मंदिर को लेकर जो व्यवस्था है और मंदिर में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस ना पहुंचे। उनके द्वारा जो भी अर्पित किया गया है, वह सुरक्षित रहे। उसमें तहसीलदार लोहारू रिसीवर नियुक्त हैं। इस केस में बिल काटने वाले ज्वैलर्स को भी बुलाया गया। उनसे पूछताछ की गई। जीएसटी विभाग से भी इन बिल की जांच करवा रहे हैं कि ये बिल सही है या नहीं। ज्वैलर्स व पूर्व कर्मचारी नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब नरेश पहाड़ी ने कहा कि पहाड़ी माता मंदिर के पूर्व कर्मचारी के घर से काफी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण मिले हैं। उस केस में एडीसी ने सुनवाई के लिए बुलाया था। उनमें पूर्व कर्मचारी के बयान भी दर्ज किए गए हैं। इसमें एक बात निकलकर आई है कि भिवानी के 2 ज्वैलर्स के यहां से बिल कटे हुए थे। वे ज्वैलर्स भी पेश हुए। उनको 30 तारिख के लिए पेश होने के लिए कहा गया है। एक दिन में 2-2 लाख रुपए के तीन-तीन बिल कटे हुए हैं और पैसा कैश लिया दिखा है। नियमानुसार अगर 50 हजार से ज्यादा की कोई खरीददारी करता है तो उसका पैन कार्ड लिया जाता है। वहीं एक दिन में 2 लाख तक पैसा कैश लेकर ही बिल काट सकते हैं। इस दौरान मंदिर का पूर्व कर्मचारी व ज्वैलर्स संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसलिए उन्होंने समय मांगा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद सबसे बड़ी घटना है और चिंता का विषय है। इसमें बहुत कुछ निकलकर आना है, इसमें बहुत लंबी चैन निकलेगी। मंदिर का संचालन 17 साल से प्रशासन के पास 17 साल से इस मंदिर का संचालन प्रशासन के पास है। प्रशासन ही इसकी देखरेख कर रहा है। जिस कर्मचारी पर चोरी का आरोप लगाया गया है, वह मंदिर में सीसीटीवी प्रभारी और सुपरवाइजर की जिम्मेदारी संभाल चुका है। उसे करीब तीन-चार माह पहले हटाया गया था। गुंबद पर लगा 52 किलो सोना पहाड़ी माता मंदिर के पुजारी सुरेंद्र शास्त्री के मुताबिक, यह मंदिर मां सती का शक्ति स्वरूप शक्ति पीठ है। 400 फीट ऊंची पहाड़ी पर बने मंदिर के गुंबद में करीब 52 किलो सोना लगा हुआ है। मंदिर की दीवारें, छत, दरवाजे आदि पर भी सोने और चांदी लगी हुई है, जो इसकी भव्यता को दर्शाती है। बाइट : एडीसी दीपक बाबूलाल,शिकायतकर्ता नरेश पहाड़ी0
0
Report
राम मंदिर ट्रस्ट ने प्रेस नोट जारी किया
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर ट्रस्ट ने प्रेस नोट जारी किया0
0
Report
Advertisement
सिंगरौली के बूधेला गांव में शादी के घर बड़ी चोरी, लाखों के आभूषण-नकद चुराए
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में शादी समारोह के दौरान सूने घर में चोरी... खुटार चौकी के बूधेला गांव में चोरों ने घर को बनाया निशाना... - घर के पीछे से छत के रास्ते अंदर घुसे बदमाश... - सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख रुपये नकद चोरी... - चोरी गए सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई.. - परिवार शादी समारोह से लौटा तो घर का सामान बिखरा मिला... पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की... - आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, आसपास के सुराग खंगाले जा रहे हैं। सिंगरौली जिले के खुटार चौकी क्षेत्र का मामला....0
0
Report
चानौत जल आंदोलन: 20 से अधिक खापों का समर्थन, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : सुमेर सिंह, प्रतिनिधि, रोघी खाप, लीला राम खटकड़ खाप प्रतिनिधि चनौत जल आंदोलन को खापों का बड़ा समर्थन, 20 से ज्यादा खापों की महापंचायत, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी हांसी के चनौत गांव में पिछले 43 दिनों से चल रहे जल आंदोलन को अब खापों का बड़ा समर्थन मिल गया है। शनिवार को हांसी के विश्राम गृह में 20 से अधिक खापों की महापंचायत हुई, जिसमें ग्रामीणों की पेयजल मांग को जायज बताते हुए सरकार से जल्द समाधान निकालने की अपील की गई। खाप प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा। महापंचायत में शामिल खाप सुमेर सिंह प्रतिनिधि रोघी खाप के प्रतिनिधियों ने कहा कि चनौत गांव की भाखड़ा पाइपलाइन से 6 इंच का टी-कनेक्शन देकर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग पूरी तरह उचित है। उन्होंने कहा कि सभी खापें एकजुट होकर ग्रामीणों के साथ खड़ी हैं और जब तक मांग पूरी नहीं होती, उनका समर्थन जारी रहेगा। खाप नेताओं ने आरोप लगाया कि पहले गांव में टी-कनेक्शन सरकार की ओर से लगाया गया था, लेकिन बाद में विधायक विनोद भयाना के इशारे पर उसे हटा दिया गया। उनका दावा है कि उनके पास ऐसे सबूत हैं, जिनसे यह साबित होता है कि टी-कनेक्शन सरकारी स्तर पर लगाया गया था। लीला राम खटकड़ खाप प्रतिनिधि ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से हुई बैठक में धरना समाप्त करने का दबाव बनाया गया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अडिग रहे और आंदोलन जारी रखने का फैसला किया। खापों ने साफ कहा कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो सभी खापें मिलकर प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगी। गौरत है कि अमृत भारत 2 जल योजना के तहत हांसी शहर तक भाखड़ा का पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन चनौत गांव से होकर गुजर रही है। ग्रामीण इसी पाइपलाइन से 6 इंच का टी-कनेक्शन देकर गांव को नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर गांव में पिछले 43 दिनों से लगातार धरना जारी है।0
0
Report
अनूपपुर में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की; कारण अज्ञात
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर अनूपपुर में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कारण अज्ञात. पुलिस जांच में जुटी. अनूपपुर कोतवाली अंतर्गत जिला मुख्यालय अनूपपुर के वार्ड नं. 09 बिहारी कालोनी में अज्ञात कारणों से 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती का नाम गायत्री सिंह पिता पवन सिंह, जो जिला मुख्यालय में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराकर उसके बाद शव परिजनों को सौंपा और आगे की कार्यवाही पुलिस के द्वारा की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
