285123
जालौन में सरकारी अध्यापक ने मजदूर के साथ की मारपीट
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के देवगांव में एक सरकारी अध्यापक की दबंगई का मामला सामने आया है। सूचना के अनुसार अध्यापक ने आटा चक्की पर जाकर एक मजदूर के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। साथ ही पीड़ित मजदूर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाजापुर: आगरा-मुंबई राजमार्ग पर बुजुर्ग को टक्कर, अस्पताल में मौत
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजवास टोल प्लाजा के समीप रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हादसा रविवार रात करीब 12 बजे हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद टोल प्लाजा की 1033 एंबुलेंस की मदद से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम रूम में रखवा दिया। सोमवार सुबह बुजुर्ग का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
बारिश में अंबाड़ी मेळावे में विवेक पंडित ने आदिवासी शिक्षा-न्याय की मांग उठाई
Thane, Maharashtra:श्रमजीवी संघटनाने अंबाडी येथे संविधान हक्क मेळाव्याचे आयोजन केले होते. या मेळाव्यात हजारो आदिवासी कष्टकऱ्यांनी हजेरी लावली होती. यावेळी विवेक पंडित यांनी सरकारला धारेवर धरले. मेळावा सुरू होताच जोरदार पावसाने हजेरी लावली. मात्र पावसाची पर्वा न करता श्रमजीवीचे संस्थापक विवेक पंडित पावसात भिजतच व्यासपीठावर आले. त्यांचा हा संघर्ष पाहून उपस्थित आदिवासी बांधवांनी देखील छत्र्या बंद करून पावसातच त्यांचा जयजयकार केला. यावेळी बोलताना विवेक पंडित यांनी विदारक वास्तव मांडले. २०४७ ला स्वातंत्र्याला १०० वर्षे होतील, पण या गतीने विकास झाला तर तेव्हाही आदिवासी निरक्षरच राहील, अज्ञान, दारिद्र्य आणि उपासमार कायम राहील. हे चित्र बदलण्यासाठी लढा उभारावा लागेल. आश्रमशाळांमध्ये मुले शिक्षणासाठी जातात आणि तिथेच त्यांना मरण येते, ही शोकांतिका असल्याचे ते म्हणाले. बुलेट ट्रेन आणि समृद्धी महामार्गासाठी सरकार कोट्यवधींचे कर्ज घेते, मग आदिवासींच्या शिक्षणासाठी २० हजार कोटींचे कर्ज घेऊन प्रत्येक तालुक्यात केजी ते पीजी शिक्षण देणारी संकुले का नाही उभारत? असा थेट सवाल त्यांनी सरकारला केला. सरकारने आढावा समितीच्या शिफारसी न स्वीकारल्यास आपला लढा व्यवस्थेविरोधात असेल आणि लवकरच मुंबईत मोठे आंदोलन छेडण्यात येईल, असा निर्धार यावेळी करण्यात आला.0
0
Report
अथमलगोला में मिनी गन फैक्ट्री ध्वस्त, चार हथियार तस्कर गिरफ्तार
Barh, Bihar:अथमलगोला थाना पुलिस ने धर्मपुर गांव में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी कट्टा, चार जिंदा गोली, मिनी गन फैक्ट्री में देसी पिस्टल बनाने के लिए सामग्री समेत 90,000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। अर्धनिर्मित देसी कट्टा में 8 पीस लोहे का बट, बैरल और कट्टा बनाने में प्रयुक्त औजार भी जब्त किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि धर्मपुर गांव में कुछ बदमाश सागर कुमार के घर में अवैध हथियारों की फैक्ट्री चला रहे हैं। सागर ने मुंगेर जिले से मोसनाउर, वसीम और मुस्तकीम को देसी कट्टा बनाने के लिए अपने घर पर बुलाया था। अथमलगोला थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि धर्मपुर के आस पास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हथियारों की खरीद-बिक्री की जा रही है। ये अर्धनिर्मित हथियार पटना में सप्लाई किया जाना था, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी। भारी संख्या में पुलिस टीम ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने बड़ी संख्या में निर्मित और अर्धनिर्मित अवैध हथियार बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से इलाके के हथियार तस्करों में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
Advertisement
बरेली अंडरपास में पानी भरने से ट्रेन सेवाएं रोक, यात्रियों में हड़कम्प
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। बरेली सिटी रेलवे स्टेशन को बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले अंडर पास में भरा पानी, अंडरपास से ट्रेनों का आवागमन को किया गया बंद, ट्रेक पर 3-3 फिट भरा पानी, कुछ ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्म, सिटी स्टेशन से उत्तर रेलवे की ट्रैक से गुजारा जा रहा है ट्रेन को, ट्रैक से पानी निकालने का काम जारी, घंटों देरी से निकल रही हैं ट्रेनें, पूर्वोत्तर रेलवे का है सिटी रेलवे स्टेशन,0
0
Report
वायरल शो के लिए है—देखिए नया ट्रेलर क्या कह रहा है
Noida, Uttar Pradesh:वायरल शो के लिए है0
0
Report
राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर - आज लोकभवन में आयोजित राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ।इस अवसर पर संजीव कुमार अग्रवाल जी को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व, विधि विशेषज्ञता और अनुभव से प्रदेश की न्याय व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी तथा नागरिकों को त्वरित एवं सुलभ न्याय सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। समारोह में माननीय राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे , उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी , डॉ. प्रेमचंद्र बैरवा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
रायसेन अभिभाषक संघ चुनाव: 273 मतदाता, अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मुकाबले में
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिला अभिभाषक संघ के चुनाव के लिए आज मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। चुनाव आयुक्त विजय धाकड़ और सहायक चुनाव आयुक्त भरत सिंह राजपूत ने बताया की कुल 273 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार दावेदार मैदान में हैं। सचिव पद पर तीन उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। पुरुष उपाध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं। सहसचिव पद पर भी दो उम्मीदवारों में सीधा मुकाबला है। चार पदों के लिए कुल 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। संघ की 17 सदस्यीय कार्यकारिणी के 13 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। चुनाव में 273 अधिवक्ताओं अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान सुबह 11 बजे शुरू होगा। शाम 4 बजे तक चलेगा। मतदान खत्म होने के 30 मिनट बाद शाम 4.30 बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव अधिकारी के अनुसार मतगणना पूरी होने के बाद शाम करीब 7 बजे तक सभी नतीजे घोषित होने की संभावना है। अध्यक्ष पद पर संघर्ष शर्मा, धर्मेंद्र व अन्य सदस्य मैदान में हैं। संघ की 17 सदस्यीय कार्यकारिणी में महिला उपाध्यक्ष पद पर सुमन गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर पूजा मांझी और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कालूराम प्रजापति निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी के पाँच पदों पर शशांक धाकड़, राघवेंद्र सिंह ठाकुर, असलम खान, जमशेद सिद्दिकी और भूरा खान तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी के पांच नवविरोध निर्वाचन हुआ।0
0
Report
जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान, अजमेर दरगाह के साबिक secretary ka संदेश
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान की अजमेर शरीफ दरगाह अंजुमन सैय्यद जादगान के साबिक सेक्रेटरी सैयद सरवर चिश्ती ने एक बार फिर जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने की मुसलमान से अपील की है। चिश्ती ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर कहा है कि जिस तरह मुसलमान मिलादुन्नबी मनाते है तो फिर उसी तरह जुल्म के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठा रहे है। उन्होंने कहा कि जिस तरह मुल्क में मुसलमान पर जुल्म सितम बढ़ता जा रहा है उसे देखते हुए तमाम सूफी खानकाहो का खामोश रवैया ठीक नहीं। चिश्ती ने कहा कि जिस तरह बरेली के मौलाना तौकीर रज़ा खान को गिरफ्तार कर जेल में बंद किया हुआ है उसके باوجود भी तमाम खानकाह चुप क्यों बैठी है। हर तरफ मस्जिद मदरसे तोड़े जा रहे हैं और नबी पाक हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में गुस्ताखियां की जा रही है। उसके बावजूद भी किसी खानकाह की ज़ुर्रत क्यों नहीं हो रही कि इस जुल्म और ज़ालिम के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। चिश्ती ने कहा कि फतवों की इंडस्ट्री खोलने वाले ज़ुल्म के ख़िलाफ़ नहीं दिख रहे और बरेली के चश्मों चिराग़ जो फाज़िले बरेली अहमद रज़ा खान साहब के पड़पोते है मौलाना तौकीर रज़ा खान उनके हक़ में भी अपनी आवाज नहीं उठा रहे।0
0
Report
सीवान महावीरी अखाड़े के जुलूस में चाकूबाजी, दो घायल
Siwan, Bihar:सीवान में बीती रात महावीरी अखाड़ा के जुलूस के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई है। इस घटना में मामा और भांजा चाकू लगने से घायल हो गए है। चाकूबाजी की घटना से अफरा तफरी का माहौल हो गया। घायल मामा भांजा को सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कचहरी ढाला के पास की है। घायलों की पहचान सरावे निवासी शशि यादव और कंधवारा निवासी उनके मामा राजकिशोर यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शशि यादव अपने मामा राजकिशोर यादव के घर महावीरी मेला देखने आए थे। इसी दौरान दोनों कचहरी ढाला के पास बैठे हुए थे। तभी वहां पहुंचे हमलावर ने मामा और भांजा पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अखाड़े के दौरान अचानक हुई चाकूबाजी से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
यूपी 75 जनपदों में विकास और कानून व्यवस्था पर भाजपा बूथ सत्यापन अभियान तेज
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "हमारा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विकास और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर पूरा ध्यान है। 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बने, इस लक्ष्य को लेकर भाजपा बूथ सत्यापन के अभियान में लगी हुई है..."0
0
Report
बकस्वाहा में नाबालिग की मौत: कुएं में शव मिलने से परिजनों में हड़कंप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बकस्वाहा थाना क्षेत्र के सुनवाहा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मां को लेने बकस्वाहा जाने की बात कहकर 31 अगस्त को घर से निकले 15 वर्षीय नाबालिग का शव गांव के ही खेत के कुएं में मिला। 6 दिन से लापता किशोर का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान नैतिक साहू, निवासी सुनवाहा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक नैतिक 31 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे मां को लेने बकस्वाहा जाने की बात कहकर घर से निकला था, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित ठिकानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुनवाहा के पुतानउ हार में खेत पर चारा काटने पहुंचे किसान की नजर खेत के कुएं पर पड़ी, जहां शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान नैतिक के रूप में की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। किशोर कुएं तक कैसे पहुंचा, ये हादसा है या कुछ और, पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।0
0
Report
मोहना हाईवे पर नकली पेट्रोल व अवैध शराब फैैक्ट्री पकड़ी, भारी मात्रा बरामद
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर हाईवे पर आबकारी विभाग ने देर रात अवैध शराब और नकली पेट्रोल बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी मोहना हाइवे पर महाकाल ढाबे के पास दो कमरों के मकान में चल रहा था कारोबार 2600 लीटर ओपी (इथेनॉल), 63 बल्क लीटर शराब, 20 ड्रम पेट्रोल और 18 ड्रम थिनर बरामद जब्त इथेनॉल से करीब 32 लाख रुपए की शराब बनाई जा सकती थी फैक्ट्री में पेट्रोल में थिनर, इथेनॉल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मिलाकर नकली पेट्रोल तैयार किया जाता था तैयार पेट्रोल हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को बेचने की बात सामने आई ज्वलनशील थिनर मिलने के बाद आबकारी विभाग ने इसे पुलिस को भी सौंपा मोहना थाना पुलिस ने विक्की धानुक, .पप्पी उर्फ अनिल शर्मा,अन्ना उर्फ अरुण शर्मा और एक अन्य के खिलाफ दर्ज किया मामला0
0
Report
Advertisement
राम वन गमन पथ बोर्डों की बदहाली पर कांग्रेस-भाजपा के आरोप
Jagdalpur, Chhattisgarh:कांग्रेस शासनकाल में राम वन गमन पथ योजना के तहत महत्वपूर्ण स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने का ऐलान किया गया था, सरकार ने भगवान राम के वन गमन पथ को धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण बताया था और जगह जगह राम वन गमन पथ के बोर्ड लगाए गए थे, ऐसे ही बोर्ड जगदलपुर से चित्रकोट पर्यटन केंद्र के बीच भी लगाए गए है लेकिन रख रखाव नहीं होने से यह बोर्ड बदहाल हो चुके है, पिछली सरकार का दावा था कि इस मार्ग से गुजरने वाले पर्यटक इन बोर्ड के माध्यम से जान सकेंगे कि भगवान राम ने वनवास के दौरान इसी मार्ग का उपयोग किया था, लेकिन भगवान राम की तस्वीर लगे यह बोर्ड बद से बदतर हालात में नजर आ रहे, कई जगह बोर्ड पेड़ों के बीच छिप गए है, कई जगहों पर बोर्ड का रंग धूप की वजह से उड़ गया है वहीं कई स्थानों पर बोर्ड इस कदर बदहाल नजर आ रहे है कि यह सिर्फ तस्वीरों को देख कर ही समझा जा सकता है, राम वन गमन पथ बोर्ड की बदहाली का कारण कांग्रेस ने भाजपा को बताया है कांग्रेस के अनुसार भाजपा सिर्फ राम के नाम पर वोट मांगने का काम करती है लेकिन बोर्ड की सुध लेने का समय भाजपा की राज्य सरकार के पास नहीं है, वहीं भाजपा का कहना है कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए कांग्रेस सरकार ने राम वन गमन पथ के बोर्ड लगाए थे जिसमें भ्रष्टाचार किया गया था तब से ही बोर्ड की यहीं हालत बनी हुई है.0
0
Report
सहारनपुर की मस्जिद के कुएं के चारों ओर 6 CCTV कैमरे, सुरक्षा के निर्देश लागू
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में मस्जिद के नीचे कुआँ मिला था वहाँ पर CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं अब कुआँ के पास किसी को नहीं जाने दिया गया है पुलिस फ़ोर्स लगा दी गई है पुलिस कर्मियों का कहना है कि ऊपर से आदेश है कि कुआँ के पास किसी को नहीं जाने दिया जाएगा और कुआँ की सुरक्षा के मद्देनज़र यहाँ पर 6 CCTV कैमरे हर दिशा से लगाए जा रहे हैं ताकि कुएँ की सुरक्षा की जा सके0
0
Report
मुरैना-श्योपुर में भारी बारिश से बाढ़ का कहर, सैकड़ों गांव प्रभावित
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना-श्योपुर बारिश और बाढ़ अपडेट मुरैना-श्योपुर में लगातार बारिश से हालात बिगड़े मुरैना-श्योपुर में लगातार बारिश से कुंवारी, सोन, आसन, कुरई और सांक नदियां उफान पर हैं। कई गांवों का संपर्क टूट गया है और दर्जनों पुलों के ऊपर पानी बह रहा है। सबलगढ़ के जोसिल का पुरा में गर्भवती महिला को खाट पर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है, जबकि जौनारा गांव में सोन नदी का पानी पहुंचने से पांच मकान ढह गए। प्रशासन ने कई गांवों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। अत्यधिक बारिश के चलते स्कूल और आंगनबाड़ियों में अवकाश घोषित किया गया है। मुरैना कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। पगारा, कोटवार और बांध पिलुआ के गेट खोले गए हैं। सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हुई हैं और नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
