285123
जालौन में करंट लगने से दंपति की गई जान
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपूरा में बारिश के मौसम ने काल का रूप ले लिया। अचानक फर्राटा पंखे में करंट उतरने से 65 वर्षीय युवक और 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही जान चली गई। पत्नी को पंखे से चिपका देख पति ने छुड़ाने की कोशिश की जिससे दोनों करंट की चपेट में आ गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेड़ी-खूम्मार ग्रामीण स्टेडियम संवारकर सड़क-प्रकाश और पुल की हालत पर प्रशासन से जवाब मांगते
Jhajjar, Haryana:स्टेडियम संवारने वाले ग्रामीणों ने अब गांव की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक बेरुखी के खिलाफ खोला मोर्चा : खेड़ी-खुम्मार में फिरनी की खस्ताहाल सड़क और रेलवे पुल पर बंद पड़ी हाईमास्ट लाइट बनी परेशानी का सबब : समाधान शिविर में शिकायत देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल : ग्रामीणों की चेतावनी, सर्दियों में कोहरे के दौरान पुल पर लाइट नहीं जलने से हो सकता है बड़ा हादसा। : फिरनी की जर्जर सड़क पर गिरकर महिलाएं और ग्रामीण हो चुके हैं चोटिल : सरपंच की कार्यशैली पर भी ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, कहा- वोट के समय दिखती है दरियादिली, बाद में नहीं मिलते जनप्रतिनिधि : शासन-प्रशासन की बेरुखी के बीच गांव के दर्जनों युवा खुद संभाल रहे हैं स्टेडियम को संवारने की जिम्मेदारी0
0
Report
सरपंच चुनाव पुनर्मतदान पर भिड़ंत: रातभर थाने के बाहर आंसू गैस-लाठीचार्ज
Jodhpur, Rajasthan:पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले, लाठीचार्ज के बाद आधी रात को शांत हुए हालात ग्राम पंचायत भावी में सरपंच चुनाव के पुनर्मतदान के फैसले को लेकर शनिवार रात जमकर बवाल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर पथराव कर दिया, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। रात करीब 12:30 बजे स्थिति शांत हो सकी। *क्या है पूरा मामला* भावी ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 12 पर शुक्रवार को हुए sarpanch चुनाव की वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए दोबारा मतदान की मांग की थी आरोप है कि 30 अक्टूबर को मतदान के दौरान बूथ संख्या 12 पर पीठासीन अधिकारी के बैग में रखे तीन बंडलों के करीब 150 मतपत्र गायब हो गए थे। जांच में सामने आया कि ये मतपत्र सरपंच प्रत्याशी सोवनी देवी के चुनाव चिन्ह स्लेट (पाटी) पर पहले से छपे हुए थे। इसी के चलते प्रशासन ने 2 नवंबर को पुनर्मतदान करवाने का फैसला लिया। इस फैसले से एक पक्ष नाराज हो गया। *दो महिला प्रत्याशी में है मुकाबला* इस चुनाव में दो महिला प्रत्याशी आमने-सामने हैं। एक पक्ष से सोवनी देवी और दूसरे पक्ष से ममता प्रत्याशी हैं ममता पक्ष का आरोप है कि सोवनी देवी के बेटे एवं जेएनवीयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी मतपत्र लेकर चले गए थे। वहीं दूसरे पक्ष ने सभी बूथों पर दोबारा वोटिंग की मांग रखी है, जबकि एक पक्ष निष्पक्ष जांच और केवल बूथ नंबर 12 पर पुनर्मतदान की मांग कर रहा है *रात 11:30 बजे बिगड़े हालात* रात करीब 11:30 बजे ग्रामीणों ने थाने के बाहर हंगामा शुरू कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले समझाइश की, लेकिन हालात नहीं सुधरने पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया फिलहाल गांव में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है और पुलिस प्रशासन लगातार गश्त कर रहा है।0
0
Report
राहुल गांधी के आह्वान पर अजमेर से दिल्ली विरोध रैली के लिए कांग्रेस रवाना
Ajmer, Rajasthan:दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के आव्हान पर आयोजित विरोध रैली में हिस्सा लेने के लिए अजमेर से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं ने बीती देर रात दिल्ली के लिए कूच किया... शहर कांग्रेस संगठन सहित अजमेर डेयरी से हजारों दुग्ध उत्पादकों ने भी सरस बचाओ अमूल भगाओ के नारे के साथ कूच किया... कारों और बसों में सवार होकर कांग्रेस जन दिल्ली में विरोध रैली के लिए रवाना हुए.. कांग्रेस कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से बसों और कारों में सवार होकर नारेबाजी करते हुए रवाना हुए.... वहीं अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी की अगुवाई में हजारों दुग्ध उत्पादक बसों और कारों में सवार होकर अजमेर और किशनगढ़ टोल नाके से रवाना हुए.. डेयरी अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के आव्हान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में सरस बचाओ का नारा भी बुलंद किया जाएगा... वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर राजकुमार जयपाल ने बताया कि 7 बसों और कारों का काफिला सुबह दिल्ली पहुंचेगा。0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: गुडंबा के इंट्रीग्रल के पास गोली चली, एक युवक घायल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ गुडंबा के इंट्रीग्रल के पास गोली चली. दो लोगों बीच विवाद में चली गोली, एक युवक के पैर में लगी गोली. घायल का नाम अयाज इमाम ख़ान. इंट्रीग्रल हॉस्पिटल में इलाज जारी0
0
Report
Galway में Macnas का शानदार हैलोवीन Parade; आयरलैंड है हेलोवीन का जन्मस्थान
Noida, Uttar Pradesh:A spectacular Halloween parade by the performance group Macnas in Galway. Ireland is the birthplace of Halloween.0
0
Report
लखनऊ: जुआ विवाद में किसान की ईंट से हत्या, तीन आरोपी पुलिस गिरफ्तारी तैयारी में
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ माल थाना क्षेत्र में जुआ खेलने के विवाद में किसान की ईंट से कूचकर हत्या! माल के गोपरामऊ चौराहे के पास आम के बाग में बीती रात वारदात。 बीघापुर निवासी बलऊ रावत उर्फ नन्हके (58) की हत्या。 पत्नी मीना ने गांव के तीन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप。 जुआ खेलने के दौरान विवाद होने की बताई जा रही वजह。 आरोपियों में चंद्रपाल, रवींद्र और गोपरामऊ निवासी कल्लू के नाम。 पूर्व में भी रवींद्र का मृतक से विवाद होने की बात सामने आई。 कई घंटे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की。 बाग में खून से लथपथ मिला किसान का शव。 ईंट से सिर कूचकर हत्या किए जाने का आरोप。 एसीपी मलिहाबाद ज्ञानेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर नवाब अहमद मौके पर पहुंचे。 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की。 तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया。 तीन आरोपियों पर हत्या का आरोप, पुलिस गिरफ्तारी की तैयारी में。0
0
Report
Advertisement
हैलोवीन कॉस्ट्यूम में नया लेवल, देखें ट्रेंडिंग ड्रेस
Noida, Uttar Pradesh:Next level Halloween costume0
0
Report
सिस्टम की बेरुखाई के बाद ग्रामीणों ने उठाई कुदाल, सड़क साफ कर दी
Jamshedpur, Jharkhand:नेताओं की बेरुखी पर भारी पड़ी जनशक्ति: जब सिस्टम सोया, तो ग्रामीणों ने खुद उठाई कुदाल और झाड़ियों से पटी सड़क को कर दिया साफ जमशेदपुर से महज 15 किलोमीटर दूर पटमदा लोकतंत्र में जब जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद सो जाएं, तो आम आदमी को अपने हक और सुरक्षा के लिए खुद ही आगे आना पड़ता है। कुछ ऐसा ही मिसाल पेश की है पटमदा प्रखंड के ग्रामीणों ने。 पटमदा प्रखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क—जो तिलाटाड़ से अप्पो तक जाती है और जिससे होकर बाटालुका, सारी, आमदापहाड़ी और जेरका जैसे कई गांवों के लोग गुजरते हैं—बीते 10 सालों से बदहाली का दंश झेल रही थी। पूरी सड़क झाड़ियों से इस कदर पट चुकी थी कि राहगीरों का चलना दूभर हो गया था और आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था。 10 साल का इंतजार और हर स्तर पर बेरुखी हैरानी की बात यह है कि बीते 10 वर्षों की इस जर्जर व्यवस्था पर न तो स्थानीय विधायक ने कोई संज्ञान लिया और न ही संबंधित विभाग के अधिकारियों ने कोई सुध ली। ग्रामीणों ने थक-हारकर अपनी इस समस्या को लेकर विधायक के प्रतिनिधि को भी लिखित और मौखिक तौर पर जानकारी दी थी। उम्मीद थी कि प्रतिनिधि के जरिए उनकी आवाज विधायक और सरकार तक पहुंचेगी, लेकिन वहां से भी सिर्फ आश्वासन मिला और धरातल पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। फिर क्या था थक हार कर ग्रामीणों ने खुद सड़क की साफ सफाई का जिम्मा उठाया और सड़क किनारे उगी झाड़ियों को साफ कर दिया, अब यंहा से गुजरना आसान हो गया है。0
0
Report
चीन की वांग्शियन वैली की जादुई खूबसूरत दुनिया, प्रकृति का Fairyland
Noida, Uttar Pradesh:The magical beauty of Wangxian Valley, nature’s own fairyland in China.0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में गुलदार पकड़, वन विभाग ने 100 से अधिक गाँवों में पिंजरे लगाए
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर—बिजनौर जिले के ग्रामीण इलाकों के बाद शहरी इलाकों में बढ़ी गुलदार की दस्तक। बिजनौर में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। गुलदार के पकड़े जाने से इलाके के लोगों ने ली राहत भरी सांस। गुलदार के ख़ौफ़ के साये में काम करने को मजबूर ग्रामीण। वन विभाग ने जिले भर के 100 से अधिक गाँवों में लगाए पिंजरे। बिजनौर शहर की सरोजनी नगर कॉलोनी में पकड़ा गया गुलदार।0
0
Report
देवरिया में अज्ञात युवती का शव: कार से फेंकने की आशंका, जांच जारी
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्हौली गाँव के पास सड़क किनारे अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात कार सवारों ने कार से युवती को बाहर फेंक दिया था। युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास थी और वह सलवार सूट पहने हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बिहार: निर्दलीय विधायक बंशीधर बृजवासी ने भाजपा सदस्यता नहीं ली, NDए का समर्थन
Patna, Bihar:बिहार की सियासत में तिरहुत से निर्दलीय विधान पार्षद बंशीधर बृजवासी के भाजपा कार्यालय पहुंचने और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक में शामिल होने के बाद उनकी राजनीतिक पारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कयास लगाए जाने लगे कि बंशीधर बृजवासी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। हालांकि, इन अटकलों पर बंशीधर बृजवासी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सफाई दी है। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है, बल्कि एनडीए और सरकार का समर्थन किया है। बृजवासी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों की समस्याओं पर बातचीत के लिए उन्हें बुलाया था। शिक्षकों के प्रमोशन, वित्तीय शिक्षकों की समस्याओं और सीतामढ़ी में माता सीता के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है। उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि वे पहले की तरह उनके मुद्दों और हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। बंशीधर बृजवासी ने कहा कि सरकार अगर शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक पहल कर रही है तो उसके साथ बैठकर समस्याओं का समाधान कराना भी जरूरी है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार मांगें पूरी नहीं करेगी तो उनका आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
मथुरा में भाजपा मीडिया प्रभारी के घर दबंगों का हमला, धमकी दी
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा---भाजपा मीडिया प्रभारी के घर दबंगो का हमला हाथ मे लाठी डंडे लेकर पहुँचे दबंग भाजपा मीडिया प्रभारी के परिवार को दी जान से मारने की धमकी रास्ता निकलने को लेकर बताया जा रहा है विबाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल गोवर्धन थाना प्रभारी की लापरवाही के कारण कभी भी हो सकती है बड़ी घटना पूर्व में भी आरोपियों ने भाजपा के मिडीया प्रभारी और परिवार के साथ कि थी मारपीट शिकायत के बाबजूद थाना प्रभारी ने नहीं कि कोई कार्यवाही एसएसपी मथुरा के आदेश के बावजूद थाना प्रभारी ने नहीं किया 3 महीने में घटनास्थल का निरीक्षण राधाकुंड मंडल के मीडिया प्रभारी केशव देव सैनी को धमकी गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव गाँठोली का बताया गया है मामला भाजपा सरकार में कार्यकर्ता को धमकी0
0
Report
गरियाबंद जंगल में 21 लाख रुपये के नक्सली डंप की बरामदगी, 3 आत्मसमर्पित नक्सली गिरफ्तार
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है। मैनपुर थाना क्षेत्र के राजाडेरा जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये के नक्सली डंप को पुलिस ने बरामद किया है। मामले में तीन आत्मसमर्पित नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, तीनों आत्मसमर्पित नक्सली जंगल में छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये निकालकर बाहर आ रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर मैनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से डंप से निकाले गए 21 लाख रुपये भी जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है。0
0
Report
गया जंक्शन पर आरपीएफ जवान की बहादुरी: चलती ट्रेन में महिला बचाई
Gaya, Bihar:गया जंक्शन पर बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला का फिसला पैर, RPF जवान ने अपनी जान पर खेलकर बचाई जान बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर आरपीएफ (RPF) के एक जवान ने अपनी बहादुरी की मिसाल पेश की है। 'ऑपरेशन जीवन रक्षा' के तहत एक महिला यात्री की जान बचा ली गई है, जो चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैप में फंसने वाली थी। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने पलक झपकते ही अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को खींच लिया। आइए देखते हैं हमारी इस रिपोर्ट में कि कैसे एक सेकंड की देरी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। तस्वीरें डराने वाली हैं, लेकिन अंत राहत भरा है। मामला पूर्व मध्य रेलवे के दीनदयाल उपाध्याय (DDU) मंडल के गया जंक्शन का है। 31 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 13553 (आसनसोल-वाराणासी फास्ट पैसेंजर) गया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर दोपहर करीब 2:22 बजे पहुंची थी। निर्धारित ठहराव के बाद जब ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी, तभी ड्यूटी पर तैनात प्रभारी अधिकारी (प्र0आ0) सुजित कुमार सिंह ट्रेन की निगरानी कर रहे थे। आरपीएफ जवान लगातार यात्रियों को चलती ट्रेन में न चढ़ने की हिदायत दे रहे थे। इसी दौरान, पार्सल कार्यालय के सामने मना करने के बावजूद तीन महिलाओं ने चलती ट्रेन में चढ़ने की जिद की।गाड़ी पकड़ने की जल्दबाजी में इनमें से एक महिला यात्री का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह सीधे प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ी। देखते ही देखते वह तेज रफ्तार ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के खतरनाक गैप की तरफ फिसलने लगी। अगर थोड़ी भी देर होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन कहते हैं न कि 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान सुजित कुमार सिंह ने बिना एक पल गंवाए अपनी जान की बाजी लगा दी। उन्होंने अपनी परवाह किए बिना बिजली की फुर्ती दिखाई और गिर रही महिला को जोर से खींचकर सुरक्षित दूरी पर कर लिया। जवान की इस त्वरित सूझबूझ और अदम्य साहस से महिला की जान बाल-बाल बच गई। यह पूरी घटना प्लेटफॉर्म के दिल्ली एंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।घटना के बाद जब महिला से पूछताछ की गई, तो उसने अपनी पहचान वहिदा के रूप में बताई, जो औरंगाबाद जिले के रफीगंज की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वे मिर्जा गालिब कॉलेज से क्लास करके अपने घर लौट रही थीं और यह लापरवाही उन पर भारी पड़ सकती थी। बहरहाल, आरपीएफ जवान सुजीत कुमार सिंह की इस कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की जान की हिफाज़त के लिए हर पल तैयार है।0
0
Report
Advertisement
