285123
जालौन में फर्जी नंबर की बस पकड़ी गई जिसके चलते हुआ चालक गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में फर्जी नंबर की KS ट्रैवल्स की बस पकड़ी थी। सूचना के अनुसार यह बस भिंड (मध्य प्रदेश) से दिल्ली तक स्लीपर सेवा चला रही थी। साथ ही बस झांसी के एक युवक के नाम पर रजिस्टर्ड थी, लेकिन भिंड निवासी एक युवक इसे फर्जी तरीके से चला रहा था। आपको बता दें कि पुलिस ने बस को माधौगढ़ कोतवाली में खड़ा कराया और चालक को हिरासत में लिया है और यह कार्रवाई बस मालिक की एसपी से की गई शिकायत के बाद की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुराड़ी के उपभोक्ता ने 17 दिनों में चार बिजली बिलों पर सवाल उठाए
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। कमालपुर में रहने वाले विनोद मृदुल का आरोप है कि महज 17 दिनों के भीतर उनके घर चार बार बिजली का बिल भेजा गया। शिकायत के बाद भी राहत नहीं मिली और चौथी बार फिर नया बिल भेज दिया गया। पीड़ित ने शिकायत की और विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी। शुरुआती बिल शून्य रुपये थे, उसके बाद बिल बढ़कर करीब 3900 रुपये तक पहुँच गए। विनोद ने मुख्यमंत्री को ईमेल कर शिकायत भेजी, पर मामला जस का तस रहा। चौथी बार 2740 रुपये कर दिया गया। एक उपभोक्ता के बिल में बार-बार बदलाव ने बिलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि वे गलत/मनमाने बिल का भुगतान नहीं करेंगे और अदालत का रुख करेंगे। सवाल है कि 17 दिनों में इस तरह चार बिल कैसे भेजे गए? अगर बिलिंग में गलती थी तो उसे समय रहते ठीक क्यों नहीं किया गया? अब विभाग इस मामले की जांच करेगा या नहीं।0
0
Report
आनंद पर्वत इलाके में डीटीसी बस हादसे पर मुंडका में शव रखकर चक्का जाम
New Delhi, Delhi:आनंद पर्वत में सड़क हादसے पर प्रदर्शन शव को रखकर सड़क पर किया चक्का जाम डीटीसी की लापरवाही पर उठाये सवाल स्थान : मुंडका दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में डीटीसी बस की टक्कर में दो लोगो की दर्दनाक मौत हुई थी जिसको लेकर मुंडका की मुख्य सड़क पर परिजनों ने शव को लेकर चक्का जाम किया। मृतक के परिजनों का कहना है की डीटीसी की लापरवाही से हुए इस हादसे में मृत हुए व्यक्ति के परिवार और उनके बच्चो की शिक्षा का खर्च की जिम्मेदारी जब तक तय नहीं की जाएगी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। मृतक के परिजनों संग प्रदर्शन करने गांव के लोग भी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पहुंचे। जाम को खुलवाने और परिजनों को समझाने पहुंचे दिल्ली पुलिस के अधिकारी।0
0
Report
सीआर पार्क में दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा मां दुर्गा पंडाल सज गया
New Delhi, Delhi:एंकर सीआर पार्क में लगा दिल्ली एनसीआर का सबसे बड़ा मां दुर्गा पंडाल. लोकेशन सीआर पार्क साउथ दिल्ली. ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट. सीआर पार्क में लगा माता दुर्गा का सबसे बड़ा पंडाल जिसमें कोलकाता से लाई गई माता मूर्तियाँ मिट्टी से बनायी गयीं और माता की मूर्ति बनाने के लिए कारीगरों को भी कोलकाता से बुलाया गया. 2 महीने पहले मिली जानकारी के अनुसार तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरीके से सीआर पार्क के अंदर मां दुर्गा का नवरात्रों में पंडाल लगा हुआ है और रोज़ाना पूजा याचना अर्चना होती है. सीआर पार्क में सबसे ज्यादा बंगाली रहते हैं और पंडाल के अंदर रोज़ाना 1 लाख लोगों का मां भोग प्रसाद दिया जाता है और मां दुर्गा के पंडाल में काफी लोगों की भीड़ लगी रहती है. आठवीं और नवमी के दिन लगभग कई हजार लोगों की भीड़ लगी रहती है. इंतजाम को लेकर तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरीके से पंडाल के अलावा जगह-जगह स्टॉल लगाई गई हैं और काफी पुख्ता इंतजाम है पुलिस पोस्ट बनाई गई है सीसीटीवी कैमरे दिल्ली पुलिस के इंतजार में और भारी बल पुलिस फोर्स और अलग से सुरक्षा गार्ड और फोर्स लगाई गई है.0
0
Report
Advertisement
वाल्मीकि से बक्सा तक: बिहार के बाघों का ट्रांसलोकेशन अभियान शुरू
Bagaha, Bihar:बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व में बाघों को ट्रांस लोकेट करने की प्रक्रिया तेज़ है। दरअसल बंगाल के बक्सा में बाघों की आबादी बढ़ाने के लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से एक बाघिन को बीते दिनों सफलतापूर्वक शिफ्ट किया गया है। अब अगले चरण में एक नर बाघ और उसके बाद दूसरी बाघिन को भी बक्सा भेजने की योजना बनाई गईं है। इस अंतरराज्यीय पहल से बिहार के बाघों के जरिये बक्सा टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ाने और संरक्षण को मजबूती मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि एनटीसी की अनुमति के बाद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से बीते 29 सितंबर को एक बाघीन को पकड़ा गया जिसे गांधी जयंती के मौके पर बक्सा टाइगर रिजर्व में रिलीज कर दिया गया अब फिर एक नर बाघ समेत मादा बाघीन को पकड़कर भेजने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में वीटीआर के वन संरक्षक सह निदेशक गौरव ओझा ने बताया कि जिस टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या काफी कम या शून्य होती है, वहां बाघों की आबादी बढ़ाने के तहत दूसरे मिलते-जुलते टाइगर रिजर्व से बाघों को स्थानांतरित किया जाता है। इसके लिए दोनों क्षेत्रों के पारिस्थितिकी तंत्र, जलवायु, जंगल और प्राकृतिक आवास का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है। जिसमें एनटीसीए, WII और सुन्दर वन समेत बक्सा के अलावा खुद VTR के विशेषज्ञ शामिल रहें। उन्होंने आगे बताया कि अध्ययन में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व और बक्सा टाइगर रिजर्व के पारिस्थितिकी तंत्र में समानता पाई गई। जिसके बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) की सहमति से बाघों को स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई है। लिहाजा पहले चरण में एक बाघिन को सफलतापूर्वक भेजा गया है। VTR के CF गौरव ओझा के मुताबिक वैज्ञानिक अध्ययन के बाद वीटीआर से दो मादा बाघिन और एक नर बाघ को बक्सा भेजने की योजना पर सहमति बनी है। इसके तहत पहले चरण में 29 सितंबर को एक बाघिन को पकड़ा गया जिसे दो अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया गया। ट्रांस्ट लोकेट योजना के अगले चरण में एक नर बाघ को बक्सा टाइगर रिजर्व भेजने की तैयारी है। इसके लिए एनटीसीए और डब्ल्यूआईआई की अध्ययन टीम की निगरानी में विशेष अभियान चलाया जाएगा। नर बाघ के स्थानांतरण के बाद परिस्थितियां अनुकूल रहने पर एक और बाघिन को भेजने की योजना है हालांकि इस योजना के तहत ट्रांस लोकेशन से बाघों की संख्या प्रभावित नहीं होंगी। बता दें कि बाघ संरक्षण में वीटीआर की अहम भूमिका है क्योंकि नेपाल सीमा पर करीब 980 वर्ग किलोमीटर में फैले क्षेत्र में बाघ समेत उनके शावकों सहित 70 की संख्या इसका जिता जागता उदाहरण है। निश्चित तौर पर वीटीआर से बक्सा टाइगर रिजर्व में बाघों का स्थानांतरण वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इससे बक्सा में बाघों की आबादी बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इस पहल से बाघों के संरक्षण के लिए अलग-अलग राज्यों के वन विभागों और वैज्ञानिक संस्थानों के बीच समन्वय भी मजबूत होगा जो न केवल वाल्मीकि टाइगर बल्कि बिहार के लिए गौरव का क्षण है।0
0
Report
रामनगर में हाथी हुआ पागल, महावत घायल, मेले में मची अफरा-तफरी
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। रामनगर में एक हाथी के पागल होने से हड़कंप मच गया। हाथी ने अपने महावत पर ही हमला कर दिया, जिससे महावत गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हाथी अचानक बेकाबू हो गया और इधर-उधर भागने लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महावत को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद हाथी को काबू में किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हाथी को मेले या किसी आयोजन के लिए लाया गया था। फिलहाल हाथी को सुरक्षित स्थान पर बांध दिया गया है और वन विभाग को सूचना दे दी गई है।0
0
Report
वाराणसी में एयर शो की तैयारियां तेज, नभ से थल पर उतरे वायु सेना के अधिकारी
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। वाराणसी में आयोजित होने वाले एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में जल्द ही भारतीय वायु सेना के जाबांजों का रोमांच देखने को मिलेगा। एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वायु सेना के अधिकारी नभ से थल पर उतरे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि एयर शो के दौरान वायु सेना के लड़ाकू विमान आसमान में करतब दिखाएंगे। इसे लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। गंगा किनारे आयोजित होने वाले इस एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि एयर शो के दौरान निर्धारित स्थानों पर ही मौजूद रहें और सुरक्षा मानकों का पालन करें।0
0
Report
Advertisement
संभल : " पुलिस की बड़ी सौगात " 233 गुम मोबाइल फोन ..फोन मालिकों को सौंपे ।
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल ।गुम हुए मोबाइल फोन के मालिकों को ' संभल साइबर सेल पुलिस ' की बड़ी सौगात CE IR पोर्टल की मदद ट्रैक किये गये 233 बरामद मोबाइल फोन मोबाइल फोन मालिकों को सौंपे । गुम हुए मोबाइल फोन मिलने से लोगों के चेहरे खिले ..बोले ., थैंक्यू , संभल पुलिस । बरामद 233 मोबाइल फोन की कीमत 43 लाख से अधिक । एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने फोन मालिकों को सौंपे मोबाइल फोन । संभल साइबर सेल पुलिस अब तक 2 करोड़ से अधिक की कीमत के 1056 मोबाइल फोन बरामद करने के बाद मोबाइल फोन मालिकों को सौंप चुकी है । बहजोई पुलिस लाइन स्थित पुलिस सभागार का मामला0
0
Report
इंदौर में पेट सीटी स्कैन सुविधा के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियां शामिल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में स्थापित पेट सीटी स्कैन सुविधा के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता0
0
Report
उन्नाव पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान: 126 खोए मोबाइल मालिकों को लौटे
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, मिली बड़ी सफलता। उन्नाव पुलिस ने खोए हुए 126 मोबाइल फोन, मोबाइल मालिकों को सौपा। CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने बरामद किए खोए हुए मोबाइल फ़ोन। खोया मोबाइल फोन पाने के बाद, मोबाइल मालिकों के चेहरे पर आई मुस्कान। एक साथ मोबाइल मालिकों को सौंप गए अलग-अलग थानों से खोजे गए मोबाइल फोन। 25 लख रुपए से अधिक कीमत के 126 मोबाइल फोन, मोबाइल मालिकों को दिए गए। जिले के 19 थानो में मोबाइल फोन खोने की दर्ज की गई थी सूचना।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर में गंग नहर किनारे अजगरों के साथ युवाओं के खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- गंग नहर की पटरी पर विशालकाय अजगरों के साथ युवाओं के खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल। चार से पांच युवकों द्वारा कई अजगरों को गले में लपेटकर और हाथों में उठाकर स्टंट। संरक्षित प्रजाति के अजगरों के साथ इस तरह की हरकत पर वन विभाग ने लिया संज्ञान। DFO डॉ. हरेंद्र सिंह के अनुसार, वन विभाग की टीम कर रही मामले की जांच। सीओ सिटी प्रखर पांडेय के मुताबिक, पुलिस और साइबर सेल की टीमें वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान में जुटीं। आरोपियों की पहचान होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गंग नहर की पटरी का है वायरल वीडियो। वही सूत्रों की माने तो ये वायल वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है, पूर्व में भी ये वीडियो वायरल हो चुका है।0
0
Report
160 विधायकों के फ्लैट्स में पेयजल सप्लाई की खामियां: जल महकमे में हड़कंप
Jaipur, Rajasthan:खबर का 160 विधायकों के फ्लैट्स में पेयजल सप्लाई की जांच, में मिली खामियां आशीष चौहान, जयपुर- जयपुर में माननीयों के फ्लैट्स में होने वाली पेयजल सप्लाई की जी मीडिया ने सच्चाई दिखाई, जिसके बाद अब जल महकमे में हलचल तेज हो गई है। अधीक्षण अभियंता ने खामियों को लेकर उच्च अफसरों को रिपोर्ट दी माना जा रहा है कि मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियर्स पर गाज गिर सकती है। अधीक्षण अभियंता पहुंचे जांच के लिए- एक बार फिर से जी मीडिया की खबर का दमदार असर हुआ है। 160 विधायकों के सरकारी फ्लैट्स में पेयजल सप्लाई से मामले में जलदाय विभाग ने जांच कराई है। अधीक्षण अभियंता केशव श्रीवास्तव ने ज्योति नगर स्थित क्लियर वाटर की मौजूदा स्थिति की जांच कर रिपोर्ट अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय को सौंप दी है। जांच में जलाशय में मिट्टी जमा होने और जालियां टूटी होने जैसी खामियां सामने आई हैं। जी मीडिया ने अपनी में जलाशय की बदहाल स्थिति उजागर की थी। मौके पर टूटी मिली थीं, जबकि जलाशय में मिट्टी जमा दिखाई दी थी। इसी से 160 विधायकों के आवासीय फ्लैट्स और विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सप्लाई होने के कारण पानी की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठे थे। जांच में ये भी सामने आया था कि क्लोरीन का ही खत्म हो गया। खबर के बाद विभाग में हलचल- मामला सामने आने के बाद जलदाय विभाग में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों ने जलाशय की स्थिति की जांच की है। वहीं, खबर के बाद दूसरे की स्थिति सुधारने के लिए भी इंजीनियर सक्रिय हुए हैं। इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि जब वीआईपी क्षेत्र के जलाशय में ऐसी खामियां मिली हैं, तो अन्य इलाकों में पेयजल भंडारण व्यवस्था की स्थिति क्या होगी। पांच महीने पहले सफाई, फिर कैसे जमा हुई मिट्टी? जी मीडिया की में जलाशय की सफाई से रिकॉर्ड का मुद्दा भी सामने आया था। रिकॉर्ड में करीब पांच महीने पहले सफाई का उल्लेख था, इसके बावजूद जलाशय में मिट्टी जमा मिली। ऐसे में सफाई की गुणवत्ता, नियमित निगरानी और ठेकेदार के कामकाज की जांच जरूरी हो गई है। उस समय जलदाय विभाग के एईएन मीणा ने पानी के सैंपल लेने और टूटी जालियां लगवाने की बात कही थी। उन्होंने खामियां मिलने पर सुधार के लिए कहा था। पानी के सैंपल का इंतजार- अब अधीक्षण अभियंता की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद निगरानी और रखरखाव की जिम्मेदारी पर सवाल और अहम हो गए हैं। हालांकि, पानी की गुणवत्ता को लेकर अंतिम निष्कर्ष के लिए सैंपल जांच की रिपोर्ट और विभाग की आगे की कार्रवाई का इंतजार रहेगा।0
0
Report
खूँटी के CHC में अल्ट्रासाउंड और शीत भंडारण बेकार, उपायुक्त ने चालू कराने सलाह
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - अस्पताल और बेकार पड़ा शीत भंडारण गृह का उपायुक्त निरीक्षण। खूँटी जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति का समाचार जी-न्यूज के डीएनए में प्रसारित हुआ था । जिसमें मुरहू प्रखंड अंतर्गत सीएचसी में बेकार पड़ा अल्ट्रासाउंड मशीन कुशल संचालक चिकित्सक के अभाव में बेकार पड़ा रखा हुआ है। जिसको कारण मरीजों को किसी प्राइवेट जांच केंद्र में जाकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है या फिर खूंटी सदर अस्पताल में एमओयू के तहत संचालित केंद्र में अल्ट्रासाउंड कराना पड़त है क्योंकि सदर अस्पताल खूँटी में भी सरकारी अल्ट्रासाउंड जांच नहीं होता है । जो बंद पड़ा है। इसपर उपायुक्त ने आज मुरहूं प्रखंड के सीएससी का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्ड और विभाग कक्ष का निरीक्षण किया। जहाँ विधि व्यवस्था का जायजा लिया और चिकित्सकों को बेहतर कार्य करंए की सलाह दी वहीं उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड स्पेश्यालिस्ट मिलते ही जल्द ही अल्ट्रासाउंड जाँच शुरु कर दिया जाएगा । मुरहूं प्रखंड के भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने बेकार पड़े शीत भंडारण गृह का निरीक्षण किया। जिसकी खबर थी बिहार झारखण्ड में चलने के बाद जानकारी मिली थी। वहीं उन्होंने झाड़ियों से भरा पड़ा करोड़ों की रुपये लगने के बावजूद चालू नहीं होने से दुःख जताया। उन्होंने जानकारी प्राप्त किया कि कितने दिन कहा से बंद पड़ा है । जिसकी जानकारी उपप्रमुख अरुण साबू ने कहा कि इसका निर्माण सात वर्ष हो चुका है और इसका उद्घाटन तक नहीं हुआ है। उपायुक्त ने इसे खबर चलने के बाद गम्भीरता से लिया है और जल्द चालू करने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
दरभंगा में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार, हालत नाजुक
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना केवटी थाना क्षेत्र की है, जहां 48 वर्षीय व्यक्ति पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि आरोपी बच्ची को मेला दिखाने और कुरकुरे खिलाने का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद घर से करीब 200 मीटर दूर एक आम के बगीचे में वारदात को अंजाम दिया। काफी देर तक बच्ची के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में बच्ची के निजी अंग से खून निकलता देख परिजनों और ग्रामीणों को घटना की आशंका हुई। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी DMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसडीपीओ-2 एसके सुमन ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
देशनोक में मां करणी के जन्मोत्सव की शाही सवारी उमड़ रही भक्तों की भीड़
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर नवरात्रि के पावन अवसर पर मां करणी का 639वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा विश्वविख्यात करणी माता मंदिर देशनोक में जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह मां करणी के जन्मोत्सव पर परंपरागत रूप से निकाली गई भव्य शाही सवारी शाही सवारी में शामिल होने और मां के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु देशनोक पहुंचे करणी माता मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें, जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर मां करणी की शाही सवारी मंदिर से रवाना होकर गांव स्थित तेमड़ाराय मंदिर तक जाएगी गांव में जगह-जगह शाही सवारी का पुष्पवर्षा और उल्लास के साथ किया जा रहा भव्य स्वागत श्रद्धा, भक्ति और आस्था के रंग में रंगा देशनोक, जन्मोत्सव पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल0
0
Report
कोटा के सांगोद में भील-भोपा विवाद के कारण ग्रामीणों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन
Kota, Rajasthan:कोटा के सांगोद में भील-भोपा विवाद के कारण ग्रामीणों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन, मृतक महिला केदार बाई का शव बारां-झालावाड़ स्टेट हाईवे पर रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, मौके पर QRT एवं RAC के जवान मौजूद, चारागाह भूमि पर निवासरत परिवारों को हटाने की मांग, आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की भी कर रहे ग्रामीण मांग, भोपा परिवार के मकानों पर लगा हुआ ताला0
0
Report
Advertisement
