285123
जालौन में क़ावड़ियों से लदी बस पलटी वहीं 6 हुए घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी क़ावड़ियों से भरी बस, हादसे में 6 क़ावड़िये घायल हो गए। उज्जैन से अयोध्या जा रहे 44 क़ावड़ियों को लेकर चल रही बस का नियंत्रण खो गया, जिससे बस पलट गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मिथिला के कुशेश्वरस्थान में मोदी के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक, स्वास्थ्य की कामना
Darbhanga, Bihar:मिथिला के बाबा धाम कुशेश्वरस्थान में पीएम मोदी के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक. कुशेश्वरस्थान। मिथिला के बाबा धाम कहे जाने वाले पवित्र कुशेश्वरस्थान धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा दरभंगा पूर्वी जिला के तत्वावधान में भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। रुद्राभिषेक के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा。0
0
Report
बांका में एसपी ने थानों का वार्षिक निरीक्षण कर सख्त निर्देश दिए
Banka, Bihar:आज दिनांक 17.09.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, बाँका द्वारा सुईया थाना एवं जिलेबिया मोड़ थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों की स्थिति, वारंट एवं कुर्की निष्पादन की कार्रवाई तथा विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई. निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित थानाध्यक्ष को अपने थाना क्षेत्र, विशेषकर भीड़ भाड़ एवं शहरी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया. उन्होंने नियमित वाहन जांच, सघन गश्ती, अपराधियों के विरुद्ध निरंतर छापेमारी अभियान चलाने, फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा शराब, हथियार एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही लंबित कांडों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, अनुसंधान में तेजी लाने, प्रत्येक कांड की नियमित समीक्षा करने तथा अनुसंधान में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया गया. महोदय द्वारा आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने, प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सभी पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील एवं जवाबदेह होकर कार्य करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही थाना में पुलिस मुख्यालय के द्वारा प्राप्त बॉडी बॉडी पैक्टर, हेलमेट, लाठी, कीट एवं ब्रेथ एनालाइजर मशीन साथ ही गाड़ी के रखरखाव का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कुछ सुझाव भी दिए गए. इस मौके पर SDPO बेलहर, पुलिस निरीक्षक कटोरिया, एवं थानाध्यक्ष सुईया एवं जिलेबिया मोड़ उपस्थित रहें.0
0
Report
मोदी जन्मदिन पर सिरसा में रक्तदान महादान, सेवा संकल्प अभियान का आगाज़
Sirsa, Haryana:एंकर रीड पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर आज से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत पूरे देश भर में हो गई है इसी कड़ी में आज सिरसा के नागरिक अस्पताल में ब्लड कैंप का आयोजन किया गया जिसमें पहले ही दिन अब तक 20 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ है। सिरसा नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ पवन कुमार ने सिरसा के लोगों को रक्तदान महादान करने की अपील की। वोल 1 सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार ने मीडिया को बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला नागरिक अस्पताल में इस प्रोग्राम की कड़ी के तहत ब्लड सेंटर नागरिक अस्पताल में 20 यूनिट ब्लड़ इकट्ठा किया गया। नाटक के जरिये एचआईवी के बारे में लोगों को जागृत किया गया। व कल नागरिक अस्पताल की प्रांगण में विशाल हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया जाएगा इसके साथ ही उप मंडल नागरिक अस्पताल डबवाली, उप मंडल नागरिक अस्पताल ऐलनाबाद, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे इस सेवा पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला नागरिक अस्पताल मे आयोजित कैंप के तहत हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ मनोरोग विशेषज्ञ, रक्त दान कैंप, परामर्शदाताओं के द्वारा परामर्श सुविधा बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध रहेगी। सिविल सर्जन सिरसा डॉ पवन कुमार ने मीडिया को बताते हुए आमजन से अपील की की इस कैंप में अधिक से अधिक लोग आकर सेवा का लाभ लें और सरकार द्वारा चलाए गए जिला स्तर पर सेवा संकल्प अभियान का भरपूर फायदा उठाएं.0
0
Report
Advertisement
गणेश सजावट से मुरबाड के युवाओं में टेक्नोलॉजी के दुष्प्रभाव पर जागरूकता
Thane, Maharashtra:मुरबाड मध्ये गणपती सजावटीतून तरुण पिढीला आरसा दाखवणारा संदेश. सध्या सगळीकडे गणपती बाप्पाच्या आगमनाची लगबग सुरू असताना मुरबाड येथील एका तरुणाने केलेली गणपती सजावट सर्वांचे लक्ष वेधून घेत आहे. आधुनिक जगात शिक्षणाचे महत्व सांगणारी ही सजावट आहे. एकीकडे गावाकडील लहान मुलांना प्राथमिक शिक्षण घेण्यासाठीही अनेक अडचणीं चा सामना करावा लागतो, पायपीट करून शाळा गाठावी लागते, तरीही जिद्दीच्या जोरावर तीच मुलं सैन्य भरतीत उच्च पदापर्यंत पोहोचतात. दुसरीकडे याच आधुनिक युगात अनेक तरुण आपलं मौल्यवान आयुष्य मोबाईल, AI, Instagram, PUBG, Free Fire सारख्या ऑनलाइन गेमच्या आहारी जाऊन खराब करत असल्याचे वास्तव या सजावटीतून मांडण्यात आले आहे. सजावट करणाऱ्या तरुणाने सांगितले की, "तंत्रज्ञानाचा वापर जर चांगल्या गोष्टीसाठी, अभ्यासासाठी केला तर तो नक्कीच फायदेशीर आहे. पण जर तोच वेळ केवळ रील्स बघण्यात आणि गेम खेळण्यात घालवला तर त्याचा परिणाम आपल्या नोकरीवर आणि शरीरावर होतो. सतत मोबाईल वापरामुळे डोळे, झोप आणि मानसिक आरोग्य बिघडते. तसेच AI मुळे नोकऱ्या जातील असे म्हणण्यापेक्षा आपण कौशल्यच शिकलो नाही तर नोकरी कशी मिळणार? हा विचार तरुणांनी करावा यासाठी हा छोटासा प्रयत्न आहे." तंत्रज्ञानाचा गुलाम न बनता मालक बना, असा संदेश या गणेश सजावटीतून देण्यात आला असून नागरिकांकडून या संकल्पनेचे कौतुक होत आहे.0
0
Report
संगरिया पुलिस ने NDPS केस में फरार आरोपी संदीप सिंह उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : संगरिया पुलिस ने एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी को पकड़ा, अवैध डोडा पोस्त मामले में चल रहा था वांछित फरार, वांछित संदीप सिंह उर्फ रिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार, 20 किलो 280 ग्राम अवैध डोडा पोस्त तस्करी मामले में आया था नाम, गिरफ्तार वांछित से पूछताछ में जुटी संगरिया पुलिस0
0
Report
सिरसा आढ़ती पर किसानों के करोड़ों चूने का मामला: गिरफ्तारी और रिकवरी की मांग तेजी से तेज
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा में एक आढ़ती ने कई किसानों पर आढ़तियों को करोड़ों रुपए का चूना लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसानों और आढ़तियों ने सिरसा सदर थाना में आरोपी आढ़ती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और आरोपी आढ़ती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही आरोपी आढ़ती से रुपयों की रिकवरी करने की भी मांग की है। सिरसा शहर में फर्म संचालक द्वारा ठगी मामले में संचालक व मुनीम सहित 3 पर एफआईआर दर्ज है। शिकायतकर्ताओं ने फर्म संचालक द्वारा पैसे न देने की एवज में आत्महत्या के लिए उकसाने की धमकी दी है। इस पर उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुछ किसान और आढ़ती भी सामने आए हैं, जिन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। अनाज मंडी एसोसिएशन मेंबर एवं जयदेव-सहदेव ट्रस्ट प्रधान ललित मोहन जैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि शेखर मेहता पुत्र अशोक कुमार फर्म को आढ़तियों ने जरूरत में उसे पैसे दे दिए। इस गेहूं सीजन में किसानों ने अधिक दाम के चक्कर में फसल इसे बेच दी और संचालक ने कम दाम पर आढ़तियों को बेच दी। किसानों को उचंती में बेचकर बाउंस चेक थमा दिए। 15 लाख मेरी फर्म ने उसे दिया था और बाकी आढ़तियों ने भी दो करोड़ के आसपास राशि उसे दे रखी है। दो करोड़ के आसपास किसानों से फसल ले रखी है। फर्म संचालक के मन में लालच आ गया और पांच से सात करोड़ रुपए लेकर चला गया। अब तक 17 फर्मों ने कोर्ट में याचिका दायर की है। फर्म संचालक शेखर मेहता पुत्र अशोक कुमार ने सरकार को सरसों को बेची थी। जमींदारों से भी बहुत ठगी कर दी और कुछ किसानों को डरा-धमकाकर पूरी राशि में आधे पैसे लेकर पीछा छुड़वाया है। जब आढ़ती पैसे मांगने जाते थे तो उनको डराने को धमकी देता कि मेरे पास आने की जरूरत नहीं है और वह आत्महत्या कर लेगा और उसके पास पैसे नहीं है। चेक दे रखे हैं, वो कोर्ट में लगा दो। उसे पुलिस व सरकार का कोई डर नहीं है। इस पर पुलिस को एक्शन लेना चाहिए। ललित मोहन जैन ने बताया, फर्म संचालक शेखर को कोई डर नहीं है और वह मंडी से हंसकर चला जाता है कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं। पुलिस को आढ़तियों का साथ देना चाहिए और उसे जल्द पकड़कर अंदर करना चाहिए। प्रशासन इस पर पूरी कार्रवाई करे, ताकि किसी से इस तरह की ठगी न हो। मंडी में आम किसान आते हैं और उनको ठगी का शिकार बनाया जाता है। शिकायत में बताया, आढ़ती फर्म प्रभ दयाल अशोक कुमार का संचालन करते हैं और पिछले कई वर्षों से सिरसा जिले में फसली सीजन आने पर फसलों की उचंती खरीद करते हैं। जीत फर्म में बतौर मुनीम काम करता है। पनिहारी के श्री गणेश धर्मकांटा पर फसल का वजन किया हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में पनिहारी निवासी हरमिंदर, ओमप्रकाश व जलविंद्र ने बताया, फर्म संचालक ने 8.86 लाख की फसल खरीदी थी, जिसमें दो लाख दे दिए और बाकी राशि देने से मना कर दिया। जो चेक दिए थे, वे बाउंस हो गए थे। इसी तरह जलविंद्र से गेहूं की फसल 5.12 लाख में खरीदी की थी। उसे दो लाख रुपए दे दिए और बाकी के चेक दिए तो वे बाउंस हो गए। उपरोक्त फर्म द्वारा खरीद की गई गेहूं की फसल, जिसका वजन फर्म द्वारा उपरोक्त वर्णित दो धर्मकांटों पर करवाया गया था, उसकी रसीद की पर्चियां भी है। पहले बकाया राशि एक-दो दिन में देने का आश्वासन दिया और 18 अगस्त को संचालक ने राशि देने से मना कर दिया। उसने आत्महत्या के लिए धमकी दी और उसे जिम्मेदार ठहराने की धमकी दी है। उसने किसानों के साथ सोची-समझी साजिश के तहत धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। यह बदनियती से देनदारी से बचने को फरार हो सकते हैं। तीन किसानों से 18 लाख से ज्यादा की गेहूं खरीद कर बदले में एक रुपए का भी भुगतान नहीं किया। पनिहारी के सुल्तान से 4.10 लाख की फसल खरीदी और उसमें से दो लाख रुपए दिए और बाकी का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। मामले में 28 अगस्त को सदर थाना पुलिस ने 318(4), 61 (2) बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
DUSU चुनाव के लिए EVM पहुँचाते, कड़े सुरक्षा कवच के बीच वोटिंग की तैयारी पूरी
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनावों के लिए मास्टर ट्रेनर्स की देखरेख में कॉलेजों के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पहुंचाई जा रही हैं. कॉलेज के अंदर भी चुनाव अधिकारी पूरी तैयारी करने में लगे हुए हैं. बूथ संख्या के पोस्टर्स और छात्रों की एंट्री और एग्जिट के नोटिस भी लगाए जा रहे हैं. परिसरों में भारी पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें. प्रोफेसर आनंद कुमार, चुनाव अधिकारी, देशबंधु महाविद्यालय, ने बताया कि 18 सितंबर शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव है. यूनिवर्सिटी निर्देशों के अनुसार पूरी तैयारी कर ली गई है. मतदान सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा. इस महाविद्यालय में कुल 4 बूथ बनाए गए हैं और 4,446 छात्र मतदान करने के लिए आएंगे. मुख्य द्वार से एंट्री और दूसरे गेट से एग्जिट प्वाइंट दिया जाएगा. गर्मी के मद्देनजर पानी की व्यवस्था और मेडिकल स्टाफ भी मौके पर रहेगा, एंबुलेंस की सुविधा होगी. दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती से सुरक्षा बढ़ाई गई है. मतदान 18 सितंबर को सुबह 8:30 बजे से 1:00 बजे (दिवसीय कक्षाओं के लिए) और 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे (संध्या कक्षाओं के लिए) होगा. मतदान के बाद EVM को सील करके यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम (नार्थ कैंपस) के मल्टीपर्पस हॉल में सुरक्षित रखा जाएगा, जहाँ 19 सितंबर को वोटों की गिनती होगी.0
0
Report
संगमनेर तालुक्य में पाणी की किल्लत बढ़ी; खताळ ने टँकर बढ़ाने के निर्देश दिए
Shirdi, Maharashtra:अहिल्यानगर जिल्ह्यातील संगमनेर तालुक्यात पाणीटंचाईची परिस्थिती गंभीर होत चालल्याची माहिती घेण्यात आली. सध्या तालुक्यातील विविध गावं आणि वाड्या-वस्त्यांना ६ ते ८ टँकरद्वारे पाणीपुरवठा सुरू आहे. पण ज्या ठिकाणी पाण्याची अधिक गरज आहे, त्या ठिकाणी तातडीने टँकरची संख्या वाढवण्याच्या सूचना आमदार अमोल खताळ यांनी प्रशासनाला दिल्या आहेत. संगमनेर तालुक्यातील विविध विभागांच्या कामकाजाचा आमदारांच्या उपस्थितीत आढावा घेण्यात आला. यावेळी गैरहजर अधिकारी-कर्मचाऱ्यांवरही आमदार खताळ चांगलेच संतापल्याचं पाहायला मिळालं. वॉइस ऑवर्स - संगमनेर तालुक्यातील पाणीटंचाईच्या पार्श्वभूमीवर प्रशासनाची आढावा बैठक घेण्यात आली. तालुक्यात सध्या काही गावं आणि वाड्या-वस्त्यांना टँकरद्वारे पाणीपुरवठा सुरू आहे. मात्र, पाण्याची गरज वाढत असल्याने ज्या भागातून टँकरची मागणी होत आहे, तिथे परिस्थितीची तातडीने पाहणी करून टँकर उपलब्ध करून द्यायेत, अशा सूचना आमदार अमोल खताळ यांनी प्रशासनाला दिल्या. वॉइस ऑवर्स - दरम्यान, शासनाच्या विविध योजना आणि विभागांच्या कामकाजाचा आढावा घेण्यासाठी ही बैठक आयोजित करण्यात आली होती. मात्र, बैठकीला काही अधिकारी आणि कर्मचारी गैरहजर राहिल्याने आमदार खताळ यांनी नाराजी व्यक्त केली. महत्त्वाच्या आढावा बैठकीला अधिकारी-कर्मचाऱ्यांनी उपस्थित राहणं आवश्यक असल्याचं सांगत, गैरहजर राहणाऱ्यांवर नियमानुसार कारवाई करण्याच्या सूचना त्यांनी प्रशासनाला दिल्या. पाणीटंचाईच्या प्रश्नावर प्रशासनाने संवेदनशीलतेने आणि तातडीने कार्यवाही करण्याची गरज असल्याचं आमदार खताळ यांनी स्पष्ट केलं. गावागावात पाण्याची उपलब्धता आणि नागरिकांच्या मागणीचा आढ़ावा घेऊन गरजेनुसार टँकर वाढवण्याचे निर्देश प्रशासनाला देण्यात आले आहेत. एकीकडे संगमनेर तालुक्यात पाणीटंचाईची तीव्रता वाढत असताना, दुसरीकडे प्रशासनाच्या आढावा बैठकीतील गैरहजेरीवर आमदारांनी नाराजी व्यक्त केली आहे. पाणीटंचाईच्या काळात नागरिकांना पाण्यासाठी वणवण करावी लागू नये, यासाठी प्रशासन आता किती तत्परतेने उपाययोजना करतं, हे पाहणं महत्त्वाचं ठरणार आहे..0
0
Report
UP महिला आयोग अध्यक्ष के आरोप: सपा में महिला नेताओं के साथ उत्पीड़न बहस बना
Agra, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बड़ा हमला बोला है।सपा की राष्ट्रीय सचिव मोनिका नाज खान के उत्पीड़न के आरोपों और मथुरा के सपा नेता के विवादित बयान पर बबीता चौहान ने तीखा तंज कसा है। बबीता चौहान ने आरोप लगाया कि महिलाओं के साथ उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग की शिकायतें सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के आचरण पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली पार्टी के भीतर ही महिला नेताओं को लेकर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। बबीता चौहान के इन आरोपों के बाद सपा की सियासत पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव मोनिका नाज खान से जुड़े उत्पीड़न के आरोपों से जुड़ा है मोनिका नाज खान ने सपा के महानगर अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं पर लगातार प्रताड़ित करने और दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। इसी मामले को लेकर अब उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है।बबीता चौहान ने आरोप लगाया कि सपा में महिला नेताओं के साथ उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग की शिकायतें सामने आना गंभीर सवाल खड़े करता है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार अगर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच सामान्य होता जा रहा है तो यह बेहद चिंताजनक है।वहीं मथुरा में सपा नेता के उस बयान पर भी बबीता चौहान ने प्रतिक्रिया दी जिसमें एक महिला नेत्री को सरकार बनने पर सीधे आईएएस बनाने की बात कही गई थी। इस मामले को लेकर भी महिला आयोग की अध्यक्ष ने सवाल उठाए और राजनीतिक दलों में महिलाओं के सम्मान को लेकर बहस छेड़ दी।बबीता चौहान के बयान के बाद अब निगाहें समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया पर हैं सवाल यह है कि महिला नेताओं से जुड़े इन आरोपों पर पार्टी क्या कार्रवाई करती है और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर उसका रुख क्या है।0
0
Report
Advertisement
महाराष्ट्र में मौत: गांव में मुआवजे को लेकर हंगामा
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में महाराष्ट्र के नंदुरबार में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को घेर लिया और मृतक के परिवार को 20 से 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग शुरू कर दी। लिखित आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ। कन थाना क्षेत्र के कचनरवा पंचायत के मधुरी गांव निवासी 35 वर्षीय सोनू कुमार दो-तीन महीने पहले महाराष्ट्र के नंदुरबार में मजदूरी करने गए थे। बताया गया कि वह जंक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के सब-कॉन्ट्रैक्टर के माध्यम से हेल्पर का काम कर रहे थे। निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत में काम के दौरान सोनू नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मुआवजे को लेकर कंपनी प्रबंधन से बातचीत हुई। कंपनी ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया, लेकिन शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल मुआवजे की मांग शुरू कर दी। एंबुलेंस को घेरकर मृतक के 가족 को 20 से 25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग रखी। बाद में मुआवजे की जिम्मेदारी लेने और लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। उधर, पति का शव देखकर सोनू की पत्नी बेसुध हो गईं। पत्नी ने रोते हुए बताया कि हादसे से पहले सोनू काफी खुश थे और बातचीत के दौरान उन्होंने तीज पर्व की फोटो भेजने की बात कही थी। पत्नी के सामने आज वही पति का शव पड़ा था, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सोनू कुमार अपने पीछे पत्नी और पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। शव पहुंचने के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
रायबरेली में नेहा बोरा ने बिजली विभाग पर निशाना, स्कूलों के हालत की माँग उठाई
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली : आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पहुंची रायबरेली, स्कूल, शिक्षा और बेरोज़गारी के खिलाफ जेन ज़ी का महा जुटान नाम से अयोजित कार्यक्रम मे हिस्सा लेने पहुंची नेहा बोरा, विकास भवन मे आयोजित हुआ कार्यक्रम, कार्यक्रम के दौरान माइक बंद होने पर नेहा बोरा ने बिजली विभाग पर फोड़ा ठीकरा, कहा कि यह तीसरी बार है जब मेरे बोलने के दौरान गई बिजली, इस दौरान नेहा बोरा मे देश भर में बंद हुए स्कूलों से लेकर उनकी बदहाली तक का किया ज़िक्र0
0
Report
Modi जन्मदिन पर लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर भव्य दीपोत्सव, आशीर्वाद कार्यक्रम की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम को लेकर लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर भव्य तैयारियां की गई हैं। पूरे ग्राउंड को दियो से सज़ा दिया गया है। शाम होते ही ये दिए प्रज्वलित होंगे वाक थ्रू राष्ट्र प्रेरणा स्थल से0
0
Report
Advertisement
अग्रवाल धर्मशाला में गणेश महोत्सव: भजन-कीर्तन और रंगीन पंडाल उत्साह बढ़ा
Dholpur, Rajasthan:अग्रवाल धर्मशाला में गणेश महोत्सव का किया जा रहा आयोजन सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे के अग्रवाल धर्मशाला में गौरी गणेश भक्त मंडल की ओर से स्थापित गणेश पंडाल में गणेश महोत्सव के तहत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन संध्या में लोक कलाकारों ने गणेश, शिव और कृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे और पंडाल में लगातार "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों के साथ बच्चे भी शामिल हुए।गौरी गणेश भक्त मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम आरती एवं विभिन्न भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं गणेश पंडाल में की गई आकर्षक लाइटिंग और सजावट भी श्रद्धालुओं एवं कस्बेवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।0
0
Report
जयपुर नगर निगम चुनाव: 5 वोट से पलटी तस्वीर, बहुमत भाजपा के पास
Jaipur, Rajasthan:एंकर- जयपुर की शहरी सरकार की 150 तस्वीरें अब एक फ्रेम में हैं...आखिरी चार वार्डों का सस्पेंस भी खत्म हुआ और चारों कांग्रेस ने जीत लिए। लेकिन नतीजों का असली ट्विस्ट सीटों से आगे वोटों के हिसाब में छिपा है। भाजपा 78 पार्षदों के साथ बहुमत में है, कांग्रेस 57 पर...लेकिन पूरे शहर में कांग्रेस को भाजपा से 14 हजार 620 वोट ज्यादा मिले। नए सदन की तस्वीर भी बदली-बदली है....हर तीसरे से ज्यादा पार्षद महिला है और हर तीन में से करीब दो पार्षद 50 साल तक के हैं। कहीं जीत सिर्फ 5 वोट से निकली तो कहीं फासला 10 हजार पार चला गया। यानी जयपुर ने पार्षद ही नहीं चुने...150 वार्डों ने शहर की सियासत का नया गणित भी लिख दिया। वीओ-1- जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों की चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। री-पोल के कारण अटके वार्ड 9, 18, 25 और 34 के परिणाम भी घोषित हो गए और चारों वार्ड कांग्रेस के खाते में गए। इसके साथ कांग्रेस की संख्या 53 से बढ़कर 57 हो गई। भाजपा के 78 और निर्दलीय 15 पार्षद चुने गए हैं। यानी 150 सदस्यीय वाले जयपुर नगर निगम में भाजपा के पास बहुमत के 76 के आंकड़े से 2 सीट ज्यादा हैं। पार्टीवार आंकड़ों की बात करें तो भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 और निर्दलीयों के 15 निर्वाचित सदस्य दर्ज हैं। दिलचस्प यह है कि सीटों में भाजपा आगे है, लेकिन कुल वैध वोटों में कांग्रेस आगे रही। निगम के 15 लाख 44 हजार 663 वैध वोटों में कांग्रेस को 5 लाख 85 हजार 358 यानी 37.90%, जबकि भाजपा को 5 लाख 70 हजार 738 यानी 36.95% वोट मिले। कांग्रेस को भाजपा से 14,620 वोट अधिक मिले और वोट शेयर का अंतर 0.95 प्रतिशत अंक रहा। निर्दलीयों को 3,44,074 यानी 22.28% वोट मिले। वहीं नोटा को 28,082 (1.82%), RLP को 8,728 (0.57%), AAP को 5,659 और BSP को 1,730 वोट मिले। री-पोल के बाद आज कांग्रेस खेमे में सबसे ज्यादा खुशी देखी गई.......वार्ड 9 से कांग्रेस की कैलाशी देवी ने भाजपा की मंजू अग्रवाल को 764 वोट से हराया। कैलाशी को 4,610 और मंजू को 3,846 वोट मिले। वार्ड 18 में कांग्रेस की वंदिता शर्मा ने भाजपा के नीरज कुमावत को 181 वोट से हराया.....वंदिता को 4,962 और नीरज को 4,781 वोट मिले। वार्ड 25 में कांग्रेस की रेखा देवी सैनी ने भाजपा की चंचल कंवर को 397 वोट से हराया। रेखा को 5,533 और चंचल को 5,136 वोट मिले। वार्ड 34 में कांग्रेस के सुरेश यादव ने भाजपा के पीयूष किराडू को 149 वोट से हराया......सुरेश को 4,405 और पीयूष को 4,256 वोट मिले। बाइट-मेघराज मीना, उपजिला निर्वाचन अधिकारी बाइट-कैलाशी देवी, नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद, वार्ड नंबर-9 बाइट-वंदिता शर्मा, नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद, वार्ड 18 बाइट-रेखा देवी सैनी, नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद वार्ड 25 बाइट-सुरेश यादव, नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद वार्ड 34 वीओ-2- जयपुर नगर निगम में महिलाओं के लिए 50 वार्ड आरक्षित थे, लेकिन जीतकर 53 महिलाएं पहुँच चुकी हैं। इनमें सामान्य वर्ग की 28, ओबीसी की 16, एससी की 7 और एसटी की 2 महिलाएं हैं। पुरुष पार्षदों की संख्या 97 है.....जिसमें 47 सामान्य, 31 ओबीसी, 14 एससी और 5 एसटी वर्ग से हैं। यानी सदन में महिलाओं की हिस्सेदारी 35.3% रहेगी। पार्टीवार देखें तो भाजपा के 78 पार्षदों में 54 पुरुष और 24 महिलाएं, कांग्रेस के 57 में 35 पुरुष और 22 महिलाएं और 15 निर्दलीयों में 8 पुरुष और 7 महिलाएं हैं। यानी संख्या के लिहाज से भाजपा की महिला पार्षद सबसे ज्यादा 24 हैं, जबकि अनुपात में निर्दलीयों के 15 में से करीब आधी 7 महिलाएं हैं। नए शहरी सरकार के सदन में अपेक्षाकृत युवा और मध्यम आयु के पार्षदों की संख्या ज्यादा है.......25 साल तक के 4, 26 से 35 साल के 21, 36 से 50 साल के 78, 51 से 60 साल के 33 और 60 साल से अधिक उम्र के 14 पार्षद हैं........यानी 150 में 99 पार्षद 50 साल या उससे कम उम्र के हैं, जो पूरे सदन का 66% है.......सबसे बड़ा आयु समूह 36 से 50 साल का है, जिसमें अकेले 78 यानी 52% पार्षद आते हैं........वार्ड 10 से भाजपा की पलक यादव और वार्ड नंबर 71 से फैज हसन 21 साल की उम्र में पार्षद चुने गए हैं......शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से निगम के 150 पार्षदों में 49 दसवीं तक, 18 बारहवीं, 47 ग्रेजुएट, 30 पोस्ट ग्रेजुएट और 6 प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन वाले हैं। इस तरह ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और प्रोफेशनल को जोड़ें तो 83 पार्षद, यानी करीब 55% सदस्य स्नातक या उससे ऊपर की योग्यता वाले हैं। 150 वार्डों में जीत का अंतर भी बेहद दिलचस्प रहा। वार्ड 124 में कांग्रेस की कांता ने भाजपा की मनभरी देवी को महज 5 वोट से हराया। कांता को 4,277 और मनभरी को 4,272 वोट मिले। दूसरी ओर वार्ड 113 में कांग्रेस के गजनफर अली को 14,666 वोट मिले और उन्होंने निकटतम निर्दलीय प्रतिद्वंद्वी अब्दुल वाहिद को 10,014 वोट से हराया। यानी निगम में जीत का दायरा 5 वोट से 10 हजार से अधिक तक रहा। बिहार-गजनफर अली, नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद, वार्ड 113 हालाँकि, नतीजों की आखिरी चार खाली जगहें भी भर गईं। अब तस्वीर में 78 भाजपा, 57 कांग्रेस और 15 निर्दलीय हैं। चुनाव में कहीं फैसला 5 वोट ने किया तो कहीं फासला 10 हजार पार गया। मगर निगम में पहुंचने के बाद हर पार्षद के सामने सवाल एक ही रहेगा....वोट कितने से जीते, ये रिकॉर्ड में रहेगा....अपने वार्ड को कितना बदला, यही पांच साल बाद याद रहेगा। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
कुचामन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले भाजपा समर्थित पार्षद बाड़ेबंदी के बीच
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के कुचामन सिटी नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले कुचामन में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा और भाजपा समर्थित 19 नवनिर्वाचित पार्षदों को बस के जरिए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय लाया गया, जहां आरओ सुरेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें पार्षद पद की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि कुचामन नगर परिषद के 45 वार्डों में कांग्रेस के 17, भाजपा के 15 और 13 निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं। सभापति पद के लिए 23 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। सभापति का चुनाव 21 सितंबर को होना है। ऐसे में अब सभापति चुनाव से पहले पार्षदों की बाड़ेबंदी और समर्थन जुटाने की कवायद पर सबकी निगाहें टिकी हैं। 45 सदस्यीय परिषद में बहुमत का आंकड़ा 23 है, जबकि मौजूदा परिणाम में किसी भी दल के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। भाजपा और भाजपा समर्थित पार्षदों को बस के जरिए कुचामन आरओ कार्यालय लाया गया। इस दौरान सुरक्षा के लिए तीनों थानों के थानाधिकारियों सहित भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। आरओ कार्यालय में मौजूद सभी पार्षदों को रिटर्निंग अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौधरी ने नियमानुसार शपथ दिलाई। इस दौरान तहसीलदार रामेश्वर सहारण और कोषाधिकारी महिपाल सिंह भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद सभी पार्षदों को वापस बस में बैठाकर बाड़ेबंदी में ले जाया गया। सभापति चुनाव से पहले पार्षदों की बाड़ेबंदी को लेकर कुचामन की सियासत में हलचल तेज है। मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा चुनाव प्रभारी सूरज सोनी ने कहा कि यह संयोग है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है और इसी दिन भाजपा के पार्षद शहर के विकास और स्वच्छता का संकल्प ले रहे हैं। सोनी ने कहा कि चुनाव में भाजपा की कुछ सीटें कम आई हैं, लेकिन भाजपा समर्थित निर्दलीय पार्षद खुद चलकर पार्टी को सहयोग देने के लिए आए हैं। उन्होंने दावा किया कि 21 सितंबर को सभापति पद के चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। भाजपा को कम सीटें मिलने के पीछे टिकट वितरण में चूक के सवाल पर सूरज सोनी ने कहा कि कहीं न कहीं चूक हुई है, लेकिन निर्दलीय पार्षदों ने उस चूक को पूरा कर दिया है और भाजपा को जीत मिलने का भरोसा है। बाइट: सूरज सोनी, भाजपा चुनाव प्रभारी0
0
Report
Advertisement
