जालौन में छत गिरने से एक परिवार के 4 लोग मलबे में दबे
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलहुआ में एक मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ। इस घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए। दमकल और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मां और बेटे को मृत घोषित किया, जबकि पिता और पुत्री घायल हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
