204101
सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की हुई दर्दनाक मौत
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिले के थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्र के नेशनल हाईवे एटा रोड पर एक टेंपो अपने आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकराया। इस दुर्घटना में दो भाइयों की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। सिकंद्राराऊ कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर के MUN में वसुंधरा राजे ने नेतृत्व और पर्यावरण का संदेश दिया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. शहर के एक निजी स्कूल में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशंस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, पर्यावरण संरक्षण और एकजुटता का संदेश दिया। राजे ने कहा कि वैश्विक बदलाव की शुरुआत स्थानीय स्तर पर किए गए छोटे-छोटे प्रयासों से होती है। उन्होंने युवाओं से अपने विचारों को धरातल पर उतारने का आह्वान किया। वसुंधरा राजे ने कहा कि एक अच्छा राजनयिक वही होता है, जो दूसरे की बात ध्यान से सुने और असहमति के बावजूद सम्मान बनाए रखे। उन्होंने विद्यार्थियों से बहस के दौरान अपने विचार मजबूती से रखने के साथ दूसरों के विचारों को भी समझने की अपील की। पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए राजे ने खेजड़ली में अमृता देवी बिश्नोई के बलिदान और पीपलांत्री में बेटी के जन्म पर 111 पेड़ लगाने की परंपरा का उदाहरण देते हुए स्थानीय प्रयासों की अहमियत बताई। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ अनुभव भी जरूरी है। राजे ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सभी देशों को मिलकर काम करना होगा। पेड़ काटना रोकना और अधिक से अधिक पौधे लगाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उम्र बाधा नहीं है, बच्चे भी छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव ला सकते हैं।राजे ने कहा कि विद्यार्थी खुद को छोटा समझकर पीछे न रहें। उनके छोटे-छोटे प्रयास समाज और देश में बड़े बदलाव की नींव बन सकते हैं。0
0
Report
किशनगढ़ में एडवोकेट को थप्पड़: बार ने मुख्य बाजार में विरोध की चिंगारी तेज़
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में सरेबाजार अधिवक्ता को थप्पड़ मारने के मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित बार एसोसिएशन के वकीलों ने शहर के मुख्य बाजार में जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वकील संबंधित पुलिस अधिकारी को निलंबित करने सहित अन्य मांगों पर अड़े हैं। जानकारी के अनुसार, देर शाम सिटी रोड पर गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर अधिवक्ता बाबूलाल बागरिया और ट्रैफिक सीओ अंजू यादव के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि इसी दौरान ट्रैफिक सीओ ने अधिवक्ता को थप्पड़ मार दिया। घटना से आहत वकील एकजुट होकर मुख्य बाजार पहुंचे और विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का संदेश दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी धर्मराज चौधरी सहित तीन थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा। पुलिस अधिकारी वकीलों से समझाइश कर जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे रहे। वहीं, सड़क पर जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।0
0
Report
किसान आंदोलन: सरकार और शिष्टमंडल की वार्ता से समाधान की उम्मीद बढ़ी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के बीच पंचायत समिति भवन में किसानों और सरकार की ओर से भेजे गए शिष्टमंडल के बीच वार्ता हुई। शिष्टमंडल में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, पूर्व मंत्री निहालचंद मेघवाल, विधायक गुरवीर सिंह बराड़ सहित पूर्व विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में किसान प्रतिनिधिमंडल ने अनूपगढ़ शाखा नहर से जुड़े सिंचाई पानी के मुद्दे और किसानों की समस्याओं को विस्तार से रखा। शिष्टमंडल ने किसानों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं को बारीकी से समझा। प्रतिनिधियों ने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। वार्ता के बाद किसानों को समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। अब सभी की नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
Congress maintains hold on Jodhpur district chief, BJP faces a test to change history
Jodhpur, Rajasthan:जिला प्रमुख की कुर्सी पर कांग्रेस का दबदबा,भाजपा के सामने इतिहास बदलने की चुनौती 11 चुनाव में कांग्रेस 09 बार काबिज,भाजपा को 2 बार मिला मौका,मदेरणा परिवार का करीब 23 साल प्रभाव,राठौड परिवार का भी लम्बा दौर जोधपुर। पंचायती राज चुनाव का बिगुल बजते ही जोधपुर जिला प्रमुख की कुसी को लेकर भाजपा और कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है। जिला परिषद गठन के बाद हुए 11 चुनावों में कांग्रेस ने 09 बार जिला प्रमुख पद पर कब्जा जमाया,जबकि भाजपा को अब तक 02 बार ही सफलता मिली है। साल 2005 में अमिता चौधरी और साल 2015 में पूनाराम चौधरी भाजपा से जिला प्रमुख बने है। इस बार पद अनारक्षित होने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। जोधपुर जिला परिषद में इस बार 43 वार्ड है। इनमें 04 एससी,01 एसटी, 05 ओबीसी और 12 सामान्य महिला सहित विभिन्न श्रेणियों में वार्ड आरक्षित है। पहले जोधपुर-फलोदी को मिलाकर 50 वार्ड थे। नए परिसीमन के बाद बदले क्षेत्र और छोटे वार्डो ने दावेदारों के साथ राजनीतिक समीकरण भी बदल दिए है। अब लडाई केवल वार्ड जीतने की नहीं,बल्कि जिला प्रमुख बनने लायक बहुमत जुटाने की है। मदेरणा परिवार का करीब 23 साल प्रभाव जिला प्रमुख की राजनीति में मदेरणा परिवार का सबसे लम्बा प्रभाव रहा है। पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा चार बार जिला प्रमुख रहे।पिछली बार उनकी पत्नि लीला मदेरणा ने पद संभाला और 2021 में भाजपा की चम्पा देवी को हराया। इस परिवार का करीब 23 साल तक जिला प्रमुख पद पर प्रभाव रहा है। राठौड का भी लम्बा दौर जोधपुर जिला परिषद के शुरूआती दौर में कांग्रेस के खेत सिंह राठौड का प्रभाव रहा। बताया जाता है कि 1959 से 1977 तक करीब 18 साल तक कार्यकाल रहा है। इसके बाद कांग्रेस के दूसरे लोगो को मौका मिला था। भाजपा को इस बार जोधपुर में जिला प्रमुख की उम्मीद भाजपा इस बार पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में नजर आने लगी है। जिले की आठ विधानसभा सीटों मे से पांच ग्रामीण क्षेत्र की है। जिसमें भोपालगढ को छोडकर सभी ग्रामीण सीटों पर भाजपा विधायक है। ऐसे में विधानसभा स्तर के राजनीतिक समीकरण भी जिला परिषद चुनाव में असर डाल सकते है। हालाकि मतदाता के वोटो की ताकत ही अंतिम मोहर लगाएगी की जिला प्रमुख कौन होगा लेकिन फिलहाल दोनो दल अपना दावा मजबूत बता रहे है।0
0
Report
राजस्थान में राष्ट्रीय लोक अदालत से 8 लाख से अधिक प्रकरण निस्तारित, विवादों के समाधान में तेजी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। समझौते से विवादों के निपटारे और अदालतों में लंबित मामलों का बोझ कम करने के उद्देश्य से शनिवार को प्रदेशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर व जयपुर पीठ सहित अधीनस्थ न्यायालयों, उपभोक्ता आयोगों, राजस्व न्यायालयों एवं अन्य संस्थानों में बड़ी संख्या में प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में अब तक करीब 8 लाख 38 हजार 797 प्रकरण निस्तारण के लिए चिह्नित किए गए हैं। इनमें 4,83,737 प्री-लिटिगेशन तथा 3,55,060 न्यायालयों में लंबित प्रकरण शामिल हैं। इसके अलावा भी कई मामलों को लोक अदालत में भेजा जा रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में सुबह 10 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ मुख्य न्यायाधीश एवं रालसा के मुख्य संरक्षक न्यायधीश संजय के. अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक न्यायाधीश एवं रालसा के कार्यकारी अध्यक्ष विनीत कुमार माथुर, हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति जोधपुर के अध्यक्ष न्यायाधिपति अरुण मोंगा सहित अन्य न्यायाधीश मौजूद रहेंगे। हाईकोर्ट की जोधपुर और जयपुर पीठ में चार-चार बेंचों का गठन किया गया है। दोनों पीठों में करीब 4319 प्रकरण निस्तारण के लिए सूचीबद्ध हैं। लोक अदालत में पक्षकारों को आपसी समझौते के माध्यम से विवादों के त्वरित और स्थायी समाधान का अवसर मिलेगा। रालसा ने आमजन से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।0
0
Report
राजसमंद पेयजल मांग पर हाईकोर्ट कोलाहल: कलेक्टर से शपथपत्र, झील के जलस्तर को प्राथमिकता
Jodhpur, Rajasthan:राजसमंद में पेयजल की जरूरत पर उलझा सरकारी हिसाब, हाईकोर्ट ने मांगा कलेक्टर का शपथपत्र झील में पीने के पानी का पर्याप्त भंडारण रखने के निर्देश, 26 नवंबर को अगली सुनवाई जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राजसमंद जिले में पेयजल की मांग को लेकर सरकारी रिकॉर्ड में सामने आए विरोधाभास पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने जिला कलेक्टर को जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) से परामर्श कर शपथपत्र पेश करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि राजसमंद झील में पेयजल के लिए पर्याप्त जलस्तर बनाए रखना जरूरी है और सिंचाई की जरूरत को पेयजल की प्राथमिकता से ऊपर नहीं रखा जा सकता। न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर और न्यायधानी शर्मा की खंडपीठ ने नागरिक अधिकार एवं उपभोक्ता संरक्षण संस्थान की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अहम आदेश पारित किया है। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रवि भंसाली ने कोर्ट को बताया कि RTI के तहत मिली जानकारी में पीएचईडी ने 30 अक्टूबर 2023 के पत्र में वर्ष 2023-24 के लिए 749.37 एमसीएफटी पानी की जरूरत बताई थी। अगले दस वर्षों में यह मांग 1100 एमसीएफटी तक बढ़ने की संभावना जताई गई थी। वहीं, 5 नवंबर 2024 की बैठक के कार्यवृत्त में वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए दो वर्षों की कुल पेयजल आवश्यकता 500 एमसीएफटी बताई गई। याचिकाकर्ता ने बढ़ती आबादी के बावजूद मांग कम दर्शाने पर सवाल उठाए। राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता एसएस राठौड़ इन दोनों आंकड़ों के अंतर को स्पष्ट नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि बैठक के आंकड़े पीएचईडी की ओर से जल संसाधन विभाग को भेजी गई मांग पर आधारित थे। हाईकोर्ट ने वास्तविक जरूरत स्पष्ट करने के निर्देश दिए। इससे पहले 6 अगस्त 2025 को भी कोर्ट इस मामले में निर्देश दे चुका है। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान HC ने प्रतापगढ़ सीएमओ के रिश्वत FIR पर अगली सुनवाई 15 अक्टूबर तक रोक
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रतापगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में दर्ज एफआईआर पर आगामी कार्यवाही रोक दी है। जस्टिस सुनील बेनीवाल की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को केस डायरी पेश करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरण में अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी। डॉ. जीवराज मीणा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में 31 अगस्त 2026 को दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की है। एफआईआर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7-ए तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 61 (2) के तहत दर्ज की गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास बालिया ने अदालत में दलील दी कि उन्हें झूठा फंसाया गया है। तीन प्रयासों के बावजूद रिश्वत की मांग से संबंधित रिकॉर्डिंग नहीं मिल सकी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले आवश्यक स्वीकृति नहीं ली गई। ऐसे में कार्यवाही जारी रखना कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। राज्य सरकार की ओर से लोक अभियोजक श्रीराम चौधरी ने 6 अक्टूबर की तथ्यात्मक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि एक रिकॉर्डिंग उपलब्ध है, जिसमें रिश्वत की मांग किए जाने का संकेत मिलता है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने एफआईआर से संबंधित आगे की कार्यवाही पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी। साथ ही केस डायरी पेश करने के निर्देश दिए।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट अस्पतालों में एईडी-सीपीआर प्रशिक्षण के लिए रोडमैप बनाने को कहे
Jodhpur, Rajasthan:राजस्थान हाईकोर्ट का निर्देश: अस्पतालों में एईडी और सीपीआर ट्रेनिंग के विस्तार के लिए राज्य सरकार बनाए रोडमैप जोधपुर। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन को प्राथमिक जीवनरक्षक प्रशिक्षण देने को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने गंभीरता दिखाते हुए निर्देश दिए है। न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर एवं न्यायाधीश चंद्र शेखर शर्मा की खंडपीठ ने बाहेती एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह अस्पतालों में एईडी (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर) की उपलब्धता और सीपीआर शिविरों की अद्यतन रिपोर्ट पेश करे, साथ ही अगले दो वर्षों की विस्तार योजना का ROADMAP भी अदालत के समक्ष रखे। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त एडवोकेट जनरल ने न्यायालय को अवगत कराया कि प्रदेश के सभी टर्शरी केयर सेंटर्स, जिला और उप-जिला अस्पतालों में एईडी मशीनें मुहैया करा दी गई हैं। इसके अतिरिक्त, समय-समय पर सीपीआर प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि जल्द ही अस्पतालों में उपलब्ध एईडी उपकरणों की वास्तविक स्थिति और अब तक आयोजित किए गए सीपीआर प्रशिक्षण शिविरों की पूरी जानकारी रिपोर्ट के जरिए दी जाएगी। सरकार यह भी बताएगी कि आगामी दो वर्षों में इन सुविधाओं को राज्य के अन्य स्तरों पर किस तरह विस्तारित किया जाएगा। मामले में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सुनील जोशी और सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता एनएस राजपुरोहित उपस्थित रहे। खंडपीठ ने समय प्रदान करते हुए मामले की अगली सुनवाई 5 नवंबर 2026 तय की है।0
0
Report
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बड़ा बयान, बोले—2027 में जनता खुद लड़ेगी चुनाव, यूपी में बनेगी...
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। श्यामलाल पाल ने दावा किया कि 2027 का चुनाव जनता खुद लड़ने जा रही है और उत्तर प्रदेश में PDA की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता में मौजूदा सरकार के प्रति आक्रोश है और PDA के लोगों के साथ धोखा किया गया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी के किले को ध्वस्त करेगी। श्यामलाल पाल ने गाजीपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जनता में सरकार के प्रति नाराजगी है और आने वाले चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। उनके मुताबिक, PDA के लोगों के साथ हुए कथित धोखे को लेकर जनता में आक्रोश है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी के किले को ध्वस्त करेगी और उत्तर प्रदेश में PDA की सरकार बनेगी। वहीं, कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर श्यामलाल पाल ने कहा कि इस संबंध में फैसला पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन था और उम्मीद है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन बरकरार रहेगा। श्यामलाल पाल के इस बयान से साफ है कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन और सीटों के बंटवारे जैसे मुद्दों पर राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले के अनुसार आगे बढ़ने की बात कह रही है।0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर पुलिस लाइन में नवागत एसपी का सख्त निरीक्षण, परेड से लेकर UP-112 की गाड़ियों तक परखी व्यवस्था
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनय सिंह ने परेड की सलामी लेकर पुलिसकर्मियों के अनुशासन और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से आई डायल-112 यानी यूपी-112 की गाड़ियों का गहन निरीक्षण किया। साथ ही डायल-112 कंट्रोल रूम और जीडी कार्यालय की व्यवस्थाओं को भी परखा। वहीं, साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों से परिचय प्राप्त कर संबंधित थानों में अपराध की स्थिति की जानकारी ली गई। एसपी ने अर्दली रूम से जुड़े विभिन्न रजिस्टरों की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक अनुशासित, चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाना है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम जनता को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराई जा सके।0
0
Report
आंवला में मुठभेड़, दो गोकशों के पैर में लगी गोली
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली आंवला-बदायूं मार्ग पर सिकरोड़ा भट्टे के पास गोवंशीय पशु के वध के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी, जबकि आरोपियों की फायरिंग से एक उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिस ने तमंचे, कारतूस, गोकशी के उपकरण और सफारी गाड़ी बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, जूना अखाड़ा के पंच गणेश गिरि की शिकायत पर मामले के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई थीं। मुखबिर की सूचना पर ग्राम कनगांव के जंगल से हैदर अली निवासी मुरादाबाद और शाहरुख निवासी संभल को पकड़ा गया।पुलिस का दावा है कि बरामदगी के दौरान आरोपियों ने छिपाए गए तमंचों से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों और आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
हमीरपुर में बाप-बेटे पर दबंगों की पिटाई CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- मामूली कहासुनी के बाद हुई जमकर मारपीट, दबंगो ने बीच सड़क बाप बेटे को जमकर पीटा, बीच सड़क दबंगो ने लात-घुसो से पिता पुत्र की जमकर की पिटाई, बीच सड़क हुई मारपीट से पुलिस पर उठे सवालिया निशान, एक हफ्ते के अंदर बीच सड़क दूसरी बार हुई मारपीट, बाप-बेटे की पिटाई की घटना सीसीटीवी में हुई कैद, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरा देवी के पास का मामला。0
0
Report
Advertisement
पिंकी हत्याकांड: प्रेमी ने साडू के साथ मिलकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर पिंकी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी निकला कातिल बुलंदशहर की खुर्जा देहात थाना पुलिस ने पिंकी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। पिंकी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के प्रेमी ने अपने साडू के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर महिला का शव अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के रामपुर लधवा गांव से बरामद किया है। दरअसल 25 अगस्त 2026 को खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर माल गांव निवासी राजकुमार ने अपनी पत्नी पिंकी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राजकुमार ने बताया था कि पिंकी बिना बताए कहीं चली गई है। पिंकी की शादी साल 2013 में राजकुमार से हुई थी。 29 सितंबर को महिला के भाई अशोक कुमार ने पिंकी के पति के खिलाफ मारपीट कर घर से कहीं भेज देने की तहरीर दी। पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की तो पिंकी के मोबाइल नंबर की CDR से अलीगढ़ के रामपुर लधवा गांव निवासी राजेश और प्रशांत के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके कहने पर प्रशांत पिंकी को बाइक पर बैठाकर उसके ट्यूबवेल पर लाया था। वहां राजेश ने अपने साडू रिंकू के साथ मिलकर पिंकी की हत्या कर दी और शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार साडू रिंकू की तलाश जारी है।0
0
Report
बहराइच में 11 वर्षीय छात्र सरयू में डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, दोस्तों के साथ गया 11 वर्षीय छात्र सरयू में डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे, खबर बहराइच से है, जहाँ शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बशीरगंज़ निवासी 11 वर्षीय छात्र शौर्य उर्फ युवराज बाजपेई पढ़ने के लिए साइकिल से विद्यालय प्रयाग नारायण गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं आए तो तलाश शुरू की गई। झिंगहा घाट स्थित सरयू नदी के तट पर छात्र की चप्पल और साइकिल मिली। इस पर उसके साथ गए दोस्तों ने युवराज के डूबने की जानकारी उसके परिजनों को दी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया, आनन फानन में इलाकाई पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और गोताखोरों की टीम तलाश में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी छात्र का कुछ पता नहीं चल सका है। मौके पर शहर के लोगों की भीड़ जमा हो गई。0
0
Report
गोरखपुर की अधूरी पुलिया ने एक परिवार की जिंदगी बदल दी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। गोरखपुर में एक अधूरी पुलिया और उस पर बना असुरक्षित रास्ता एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया! सहजनवां थाना क्षेत्र के चड़राव गांव के पास चोरमा नाले पर बन रही पुलिया के एप्रोच मार्ग से गुजरते समय 52 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनापार निवासी अरविंद पुत्र भोना प्रसाद के रूप में हुई है। आरोप है कि पुलिया का निर्माण कई महीनों से अधूरा पड़ा था। ठेकेदार ने बगल से मिट्टी डालकर कच्चा रास्ता तो बना दिया, लेकिन राप्ती नदी और बखिरा झील का जलस्तर बढ़ने के बाद यही रास्ता पानी में डूब गया। अरविंद इसी रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उनका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चले गए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे? ग्रामीणों का आरोप है कि न बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। हादसे के बाद गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में चड़राव गांव के पास चोरमा नाले पर बन रही पुलिया अब सवालों के घेरे में है। पीड्यूडी विभाग की ओर से कराया जा रहा निर्माण कार्य कई महीनों से अधूरा पड़ा होने का आरोप है। पुलिया का काम पूरा नहीं हुआ, लेकिन लोगों के आने-जाने के लिए बगल में मिट्टी डालकर कच्चा एप्रोच मार्ग बना दिया गया। इसी बीच राप्ती नदी और बखिरा झील का जलस्तर बढ़ने से कच्चा रास्ता पानी में डूब गया। रास्ते की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया। आरोप है कि इसके बावजूद वहां आवागमन रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। शुक्रवार की देर शाम इसी रास्ते से गुजर रहे 52 वर्षीय अरविंद हादसे का शिकार हो गए। वह लखनापार से भक्सा गांव में अपनी रिश्तेदारी में पैदल जा रहे थे। इसी दौरान डूबे हुए कच्चे रास्ते पर उनका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चले गए। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। एक तरफ अधूरा निर्माण, दूसरी तरफ पानी में डूबा रास्ता और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल—इस हादसे ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।0
0
Report
Advertisement
