281302
Mathura - 7 फीट लंबे अजगर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा
Bisawar, Uttar Pradesh:बिसावर गाँव में युवक शाम को खेत की तरफ जा रहा था तभी उसको 7 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया, जिसके बाद युवक ने तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना दी, वन क्षेत्र प्रभारी वहां आए और वनकर्मियों द्वारा अजगर को कीटम भेज दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किशनगढ़ के नए सभापति राजकुमार बड़जात्या ने लिया पदभार; शहर विकास पर केंद्रित कार्यकाल
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति राजकुमार बड़जात्या और उपसभापति मनेन्द्र सिंह खंगारोत के लिए आज का दिन खास रहा। शपथ ग्रहण समारोह के बाद दोनों ने नगर परिषद पहुंचकर विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। पदभार ग्रहण से पहले केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने नवनिर्वाचित सभापति राजकुमार बड़जात्या का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सफल कार्यकाल और राजनीतिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भागीरथ चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन भाजपा सरकार में किशनगढ़ शहर के विकास के लिए काम करने का अवसर मिला है। शहर की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है और अब नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के इस भरोसे पर खरा उतरें। उन्होंने शहर के सर्वांगीण विकास और आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने नवनिर्वाचित सभापति और उपसभापति को शुभकामनाएं दीं। अब चुनावी शोर थम चुका है और नगर परिषद की नई टीम के सामने कामकाज की असली परीक्षा शुरू हो गई है। शहर की सड़क, सफाई, सीवरेज, पेयजल, यातायात और अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान के साथ जनता से किए गए वादों को धरातल पर उतारना नई परिषद के सामने बड़ी चुनौती होगी। नवनिर्वाचित बोर्ड के सामने अब सिर्फ पद संभालने की नहीं, बल्कि जनता के भरोसे को काम के जरिए साबित करने की जिम्मेदारी है। आने वाले दिनों में परिषद की कार्यशैली और लिए जाने वाले फैसलों से साफ होगा कि नई टीम किशनगढ़ के विकास को किस दिशा में आगे बढ़ाती है बाइट भागीरथ चौधरी केंद्रीय क़ृषि राज्य मंत्री बाइट सभापति राजकुमार बड़जात्या0
0
Report
घड़साना में किसानों का पानी-रेगुलेशन विरोध जारी, कल बैठक पर गरम अटकलें
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। शनिवार को किसानों ने हाथों में काले झंडे लेकर विरोध रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने सिंचाई पानी के रेगुलेशन सहित अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया। किसान नेताओं ने कहा कि आज शाम हनुमानगढ़ में सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में किसानों के हक की बात मजबूती से रखी जाए और ऐसा रेगुलेशन बनाया जाए, जिससे किसानों को उनके हिस्से का पर्याप्त सिंचाई पानी मिल सके। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बैठक में किसानों की मांगों का समाधान नहीं हुआ और रेगुलेशन किसानों के हित में नहीं बनाया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। किसानों ने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही。0
0
Report
अलवर के ग्रामीण ST आरक्षण संशोधन की मांग कर रहे हैं
Alwar, Rajasthan:बडोली सरपंच सीट के ST आरक्षण पर ग्रामीणों की आपत्ति, कलेक्टर से आरक्षण संशोधन की मांग अलवर के लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र की बडोली ग्राम पंचायत के ग्रामीण शनिवार को जिला कलेक्टर से मिलने मिनी सचिवालय पहुंचे। ग्रामीणों ने हाल ही में पंचायत राज संस्थाओं के लिए हुई आरक्षण लॉटरी में बडोली ग्राम पंचायत के सरपंच पद को अनुसूचित जनजाति यानी ST वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने पर आपत्ति जताई। ग्रामीण असलम ने बताया कि आरक्षण लॉटरी के दौरान बडोली ग्राम पंचायत के सरपंच पद की सीट ST वर्ग के लिए आरक्षित की गई है, जबकि ग्रामीणों के अनुसार पंचायत क्षेत्र में ST वर्ग का एक भी परिवार नहीं है। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत में OBC वर्ग के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पंचायत समिति डायरेक्टर की सीट भी ST वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। ऐसे में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से पूरे मामले की जांच कर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक संशोधन की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरपंच पद का आरक्षण नियमानुसार सामान्य किया जाता है, तो स्थानीय ग्रामीणों को भी चुनाव लड़ने का अवसर मिल सकेगा। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में तेज रफ्तार कार डिवाडर से टकराई, ट्रेलर से भिड़ी, तीनों की मौत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर से बड़ी खबर, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो डिवाडर क्रॉस कर ट्रेलर से भिड़ी, हादसे में कार सवार एक युवती और दो युवकों की हुई मौत, एक अन्य हुआ गंभीर घायल, अम्बेरी-देबारी रॉड स्थित वाडा के पास हुआ हादसा, सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस पहुंची मौके पर, घायल को पहुंचाया हॉस्पिटल, शवो को रखवाया मोर्चरी में सभी बताए जा रहे मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स, पुलिस कर रही मामले की जांच,0
0
Report
करणपुरा में करंट हादसा: खेत जाते समय भाई-बहन की मौत
Alwar, Rajasthan:करणपुरा में करंट का कहर: भाई-बहन की मौत, खेत पर पानी लेकर जाते समय हादसा अलवर जिले के रैणी क्षेत्र के करणपुरा गांव में शनिवार सुबह करंट लगने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन दोनों बच्चों को तत्काल रैणी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर रैणी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की。 पुलिस के अनुसार, करणपुरा निवासी 7 वर्षीय हर्षिता और 4 वर्षीय गौरव शनिवार सुबह घर पर थे। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्य पास ही खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। परिजनों ने दोनों बच्चों को खेत पर पानी लेकर आने के लिए कहा। दोनों भाई-बहन पानी लेकर खेत की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में सिंगल फेस की डिपो लाइन की अर्थिंग के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया。 हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन दोनों बच्चों को लेकर रैणी चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया。 इस संबंध में मृतक बच्चों के दादा गिर्राज प्रसाद मीना ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू की है।0
0
Report
जालौन में भारी बारिश से मकान गिरा; परिवार सुरक्षित, राहत टीम जुटी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में भारी बारिश का कहर, धड़ाम से गिरी मकान की पक्की छत, लगातार बारिश के चलते पहले ही परिवार ने खाली कर दिया था मकान, हादसे के वक्त परिवार बगल के मकान में होने से टली बड़ी अनहोनी, छत के मलबे में दबा मकान में रखा गृहस्थी का तमाम सामान, जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला तलापुरा का मामला।0
0
Report
Advertisement
टिहरी में बारिश जारी, प्रशासन अलर्ट मोड में, डैम जलस्तर मॉनिटरिंग - हिंदी खबर
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में शनिवार सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है और मौसम विभाग के एलर्ट के चलते जिला प्रशासन भी बारिश को लेकर एलर्ट मोड पर है,जिले के घनसाली,प्रताप नगर,नरेंद्र नगर सहित जिला मुख्यालय नई टिहरी में बारिश का सिलसिला जारी है,बारिश को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से नदियों के जलस्तर के साथ ही टिहरी डैम के जलस्तर की भी मॉनिटरिंग की जा रही है वही हाईवे पर स्लाइडिंग जोन वाले स्थानों पर मशीनें तैनात की गई है और संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी एलर्ट पर रखा गया है0
0
Report
गरियाबंद में बाढ़ रोकथाम के लिए प्रशासन ने राहत- बचाव तेज कर दिए
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद जिले में लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ के हालात का जायजा लेने प्रशासनिक अमला मैदान में उतरा है. राजिम क्षेत्र में विधायक रोहित साहू ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और मौके पर पहुँचकर हालात का जायजा लिया. इस दौरान राहत एवं बचाव कार्य के लिए की गई वैकल्पिक एवं जरूरी व्यवस्थाओं को भी देखा गया. विधायक ने अधिकारियों को आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए. इधर गरियाबंद कलेक्टर रणवीर शर्मा भी मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे. कलेक्टर ने बाढ़ और बारिश से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. पैरी नदी के उद्गम स्थल तक पहुंचे और वहाँ की स्थिति का निरीक्षण किया. लगातार बारिश के बीच आदिवासी अंचलों में संचालित छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली. कलेक्टर ने राहत, बचाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली. उनका कहना है कि फिलहाल जिले में स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन की टीम प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है. जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं विधायक रोहित साहू ने कहा कि राजिम क्षेत्र में कई वर्षों बाद बाढ़ की ऐसी गंभीर स्थिति बनी है. उन्होंने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने तथा प्रशासन की अपील और निर्देशों का पालन करने की अपील की है.0
0
Report
कोंडागांव में भारी बारिश से भंवरडीह नदी से आवागमन बाधित, पुल की मांग तेज
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव जिले में भारी बारिश के बाद एक बार फिर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्राम कोपरा की भंवरडीह नदी में बाढ़ आने से आसपास के गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। नदी का जलस्तर बढ़ते ही रास्तों पर पानी भर गया और ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ गईं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में हर साल यही स्थिति बनती है। कई बार चार-चार दिनों तक गांवों का संपर्क प्रभावित रहता है और स्कूल जाने वाले बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो जाती है। तस्वीरें कोंडागांव जिले के ग्राम कोपरा की भंवरडीह नदी की हैं... लगातार बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ा तो आसपास के रास्तों पर पानी भर गया। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों के लिए नदी पार कर आना-जाना मुश्किल हो गया है। भंवरडीह नदी से प्रभावित होने वाले इलाकों में मुंडापारा, नौकाबेड़ा, खरगांव, छोटेराजपुर और नयापारा समेत आसपास के गांव शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यहां करीब सात गांवों के बच्चे स्कूल के लिए इसी मार्ग से आवागमन करते हैं。 बारिश के दौरान रास्ता बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, वहीं अभिभावकों को भी उनकी सुरक्षा की चिंता सताती है। यह मार्ग हाईवे-30 के बहीगांव क्षेत्र को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में भंवरडीह नदी में बार-बार बाढ़ आने के कारण यह समस्या हर साल सामने आती है。 सिर्फ स्कूल जाने वाले बच्चों को ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले ग्रामीणों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का जायजा लेकर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने और भंवरडीह नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण की मांग की है。 ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से न सिर्फ बारिश के दिनों में आवागमन सुगम होगा, बल्कि सात गांवों के लोगों और स्कूली बच्चों को सालभर सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी।0
0
Report
Advertisement
अरपा नदी में नहाते दो बच्चों के लापता, SDRF खोज जारी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। शनिवार दोपहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित मधुबन इलाके में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चों के बह जाने से हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू कराई। कुछ देर बाद SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और SDRF की टीम नदी में दोनों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश शनिवार दोपहर मोहल्ले के पास स्थित अरपा नदी में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय दोनों नदी के ऐसे हिस्से में चले गए, जहां पानी में गहराई और गड्ढा था। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पानी के तेज बहाव में बहने लगे। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों को बचाने का प्रयास किया। हालांकि कुछ ही देर में दोनों बच्चे पानी में लापता हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों और मोहल्लेवासियों को मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू कराई।हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चों की तलाश में तेजी लाने की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों ने गोताखोरों के देर से पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि हादसे के काफी देर बाद तक गोताखोर मौके पर नहीं पहुंच पाए। बताया गया कि करीब सवा घंटे बाद भी गोताखोरों के नहीं पहुंचने से परिजनों और मोहल्लेवासियों में आक्रोश देखने को मिला।बाद में SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस और SDRF की टीम नदी के संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। दोनों बच्चों को खोजने के लिए नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश की जा रही है। फिलहाल बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है।हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है। परिजन भी मौके पर मौजूद हैं और बच्चों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस और SDRF की टीम द्वारा युद्धस्तर पर दोनों बच्चों की तलाश जारी है।0
0
Report
राम मंदिर को 2027 चुनाव के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए: वीएचपी अध्यक्ष का दावा
Noida, Uttar Pradesh:अजय जी के लिए वीएचपी के अध्यक्ष आलोक कुमार का बयान- राम मंदिर का इस्तेमाल 2027 के चुनाव के लिए नहीं होना चाहिए कांग्रेस की बाइट प्रियांका गुप्ता0
0
Report
महानदी के शबरी पुल पर आवागमन बंद, जलस्तर बढ़ने की चेतावनी
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा लगातार बारिश से महानदी में बने शबरी पुल में आवागमन बंद है. शबरी पुल के 1 फीट नीचे पानी बह रहा है; जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है. गंगरेल बांध के 10 गेट खोले गए, महानदी में पानी छोड़ा गया है; जलस्तर कभी भी पढ़ सकता है. कलेक्टर और एसपी ने शिवरीनारायण नदी के आसपास का निरीक्षण किया. नदी से लगे गांव और महानदी के आसपास के लोगों को सतर्क किया गया है. बलौदा बाजार, रायपुर सारंगढ़ मार्ग बाधित हो रहा है. बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने शबरी पुल पर आवागमन बंद कर दिया है.0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में सपा नेता के घर पर छापेमारी, क्या खुलासे होंगे?
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में सपा नेता के घर छापेमारी0
0
Report
कानपुर देहात में 36 घंटे से बारिश: जलभराव से पुलिस चौकी में मुश्किल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में 36 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी। लगातार बारिश से अकबरपुर कोतवाली परिसर में हुआ जलभराव। कोतवाली परिसर में बने पुलिसकर्मियों के आवासों तक पहुंचा बारिश का पानी। कोतवाली के कार्यालय और मालखाने तक पहुंचा जलभराव। पानी के बीच बैठकर काम करने को मजबूर पुलिसकर्मी। कोतवाली परिसर से पानी निकालने के लिए मोटर लगाकर शुरू किया गया प्रयास। कानपुर देहात में 24 घंटे में 61 एमएम बारिश दर्ज। अकबरपुर समेत जिले के अलग-अलग इलाकों में कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश जारी। लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, आवागमन भी प्रभावित। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान।0
0
Report
Bareilly: इज्जत नगर थाना पानी में डूबा, फाइलें भीगने से पुलिसकर्मियों को दिक्कत
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश से कई क्षेत्र जलमग्न, थाना इज्जत नगर में भी भरा बारिश का पानी इज्जतनगर थाना में रखी सैकडों फाइलें भी भीगी, दो दो फिट थाना में घुसा बारिश का पानी टापू में तब्दील हुआ इज्जत नगर थाना, थाना में जलभराव से पुलिसकर्मियों और फरियादियों को हो रही है काफी दिक्कत0
0
Report
Advertisement
