204216
हाथरसः बाइक अनियंत्रित होने से गिरा युवक, हालत गंभीर
Sasni, Uttar Pradesh:कोतवाली सासनी क्षेत्र के कस्बा सासनी के नाले के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से रौनक निवासी गांव जरैया गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा युवक को पहले उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
headline
Thane, Maharashtra:भिवंडीकरांसाठी आनंदाची बातमी! शहराची तहान भागवणारा वऱ्हाळा तलाव ओव्हरफ्लो झाला आहे. मागील 2 दिवसांच्या मुसळधार पावसाने तलाव दुथडी भरून वाहतोय. पाणी कपातीच्या चिंतेत असलेल्या 8 लाख नागरिकांना आता दिलासा. महानगरपालिकेलाही मोठा दिलासा मिळाला आहे. मान्सूनने हजेरी लावताच भिवंडी शहराची जीवनवाहिनी असलेला वऱ्हाळा तलाव 100 टक्के भरला आहे. 48 तासांच्या सलग पावसाने तलावातील पाणी सांडव्यावरून वेगाने वाहू लागलंय. पाण्याची गडगडाटी आणि उधळण पाहण्यासाठी नागरिक सकाळपासूनच तलावावर गर्दी करत आहेत. भिवंडी शहरातील पिण्याच्या पाण्याचा 100 टक्के पुरवठा या एकाच तलावावर अवलंबून आहे. तलाव ओव्हरफ्लो झाल्याने यंदा पाणी टंचाईचा प्रश्न मिटणार आहे. "गेली 4 वर्षां पासून मार्च महिन्यापासूनच पाणी कपात सुरू व्हायची. रात्री 2 वाजता उठून महिलांना पाणी भरावं लागायचं. पण यंदा वऱ्हाळा लवकर भरल्याने नागरिकांना मोठा दिलासा मिळाला आहे. आता तरी नळाला वेळेवर पाणी येईल. वरुणराजाने नागरिकांची हाक ऐकली." पहिला VO: वर्हाळा तलावातून भिवंडी शहराला दररोज सुमारे 85 दशलक्ष लिटर पाणीपुरवठा केला जातो. गेल्या वर्षी याच दिवशी तलावात फक्त 40 टक्के साठा होता आणि शहराला दिवसाआड पाणीपुरवठा करावा लागत होता. पण यंदा पावसाने जोर धरल्याने तलाव पूर्ण क्षमतेने भरला आहे. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिकेच्या पाणीपुरवठा विभागाने जाहीर केलंय की आता पाणी कपातीचे तास 50 टक्क्यांनी कमी केले जातील. नागरिकांना दिवसातून 2 वेळा पाणी मिळणार आहे. वऱ्हाळा भरला, भिवंडी हसली! पण लक्षात ठेवा मित्रांनो - पाणी आलं म्हणून पाणी वाया घालवू नका. आजची तहान भागली, पण उद्याची तहान वाचवणं आपल्या हातात आहे. भिवंडीहून आनंदाची बातमी!0
0
Report
पोखरी में 0.93 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत पोखरी पुलिस ने एक युवक को 0.93 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोखरी थाना पुलिस विशाल तिहारा मोटर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 0.93 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान मयंक भट्ट, निवासी ग्राम चमशील, थाना पोखरी के रूप में हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
नवादा में लोन के नाम पर ठगी: 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद
Nawada, Bihar:नवादा में लोन के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार , चंडीगढ़ पुलिस के इनपुट पर वारिसलीगंज पुलिस की कार्रवाई, 6 मोबाइल जब्त, फर्जी कंपनियों के नाम पर ऐंठते थे पैसे नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। वारिसलीगंज पुलिस ने चंडीगढ़ साइबर थाना की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लोन के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देश पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने ग्राम चैनपुरा के पास छापेमारी की। हालांकि चंडीगढ़ साइबर थाना कांड सं० 70/23 के आरोपी नहीं मिले, लेकिन मौके से 3 अन्य साइबर ठग पकड़े गए। __पूछताछ में खुलासा__ गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे मुद्रा फाइनेंस, बजाज फाइनेंस समेत अन्य कंपनियों का नाम लेकर लोगों को फोन करते थे। ग्राहकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर वाला कस्टमर डाटा उनके पास रहता था। लोन पास कराने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस, इंश्योरेंस और फाइल चार्ज के बहाने हजारों रुपये ऐंठ लेते थे। पैसा मिलते ही मोबाइल बंद कर देते थे। गिरफ्तार आरोपी: 1. अंकित कुमार, 23 वर्ष, जवाहर पार्क, वारिसलीगंज 2. सत्यवीर कुमार, 25 वर्ष, चैनपुरा, वारिसलीगंज 3. सन्नी कुमार, 28 वर्ष, चैनपुरा, वारिसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने लोगों से अपील है कि लोन के लिए किसी अनजान कॉल पर भरोसा न करें। बैंक या कंपनी खुद कभी फोन पर पैसे नहीं मांगती। शक होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें0
0
Report
Advertisement
हाथरस में आपसी विवाद, दो सगे भाइयों पर गोली चला दी गई; हालत गंभीर
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस: आपसी विवाद में दो सगे भाइयों को मारी गोली, हालत गंभीर हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के कछपुरा गांव में आपसी विवाद के चलते हुई फायरिंग में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, कछपुरा निवासी महेश उपाध्याय और गिरीश उपाध्याय का एक व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था, जो कुछ देर बाद तमंचा और साथियों के साथ वापस लौटा और दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। परिजनों ने नगला ओझा निवासी धर्मेंद्र और उसके साथियों पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है0
0
Report
बसपा ने बांदा में गुलाब वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाकर चुनावी मूड तेज किया
Banda, Uttar Pradesh:बहुजन समाजवादी पार्टी ने 2027 के चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। बांदा में बसपा की कमान गुलाब वर्मा को सौंप गई है। एक बार फिर बांदा बसपा के जिला अध्यक्ष गुलाब वर्मा बने है। जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बांदा पहुंचे नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने अंबेडकर पार्क में पहुंचकर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया है। वहीं इस अवसर पर बसपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुलाब वर्मा का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। विधानसभा चुनाव के पहले एक बार फिर बहुत बसपा एक्टिव नजर आ रही है। गुलाब वर्मा को बसपा का नया जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी को मजबूत करने और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। *बाइट- गुलाब वर्मा जिलाध्यक्ष बसपा*0
0
Report
झारखण्ड: अवैध मार्केट कॉम्प्लेक्स पर जेसीबी से तोड़फोड़, प्रशासन का बड़ा कदम
Giridih, Jharkhand:नगर निगम ने शुक्रवार को बस स्टैंड रोड मोबाइल गली अंबेडकर चौक पर अवैध रूप से बन रहे मार्केट कॉम्प्लेक्स के अतिक्रमण वाले हिस्से को जेसीबी से तोड़ दिया. कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया. भीम ज्वैलर्स के मालिक गुड्डू द्वारा नक्शा विचलन कर बिना पार्किंग स्पेस छोड़े व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा था. कई बार नोटिस देने के बाद भी जवाब नहीं दिया गया. नगर आयुक्त बिजय सिंह बिरुआ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आवासीय नक्शा पास कराकर व्यावसायिक उपयोग करने वालों और बिना पार्किंग बिल्डिंग बनाने वालों को चिन्हित कर नोटिस भेजा जा रहा है. यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है, आगे भी अवैध भवनों पर हथौड़ा चलेगा.0
0
Report
Advertisement
मथुरा में झमाझम बारिश से जलभराव, भूतेश्वर तिराहा तालाब बना
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में हुई झमाझम बारिश: आधा घंटे की बारिश में शहर बना तालाब, जगह जगह हुआ जलभराव शुक्रवार को मथुरा में मौसम ने करवट ली। यहां हुई तेज बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी। लेकिन जगह जगह हुआ जलभराव समस्या लेकर भी आया। शहर के ज्यादातर इलाकों में सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आधा घंटे हुई बारिश शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे कुछ देर रिमझिम बारिश हुई उसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। आधा घंटा तक गरज के साथ बरसात होने से मौसम में बदलाव देखने को मिला। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। यहां सुबह से ही बादल छाए हुए थे और उमस भरी गर्मी ने हाल बेहाल किया हुआ था। लोग पसीने से तर बतर होकर बादलों की तरफ देख रहे थे। भूतेश्वर तिराहा बना तालाब बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की वहीं शहर में हुआ जलभराव लोगों के लिए समस्या बन गया। सबसे ज्यादा स्थिति खराब भूतेश्वर तिराहा पर दिखाई दी। यहाँ रेलवे पुल के नीचे काफी पानी भरा दिखाई दिया। जिसके कारण राहगीरों को निकलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश का पानी श्री जी बाबा आश्रम में बनी दुकानों में भी घुस गया। रेल्वे का चल रहा काम भूतेश्वर पुल पर रेलवे द्वारा चौथी लाइन डालने का काम किया जा रहा है। जिसकी बजह से यहां पहले से ही यातायात व्यवस्था बनाए रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बारिश के बाद हुए जलभराव ने और समस्या बढ़ा दी। पुल के नीचे स्थित यह हो गई कि वाहन चालक वहां से अपने वाहन को नहीं निकाल पा रहे थे।0
0
Report
अजीतमल में वायरल रील पर फरसा-पिस्तौल लेकर युवक गिरफ्तार
Auraiya, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर वायरल होने और लाइक्स के चक्कर में लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं लेकिन कभी-कभी सोशल मीडिया पर अलग करने के चक्कर में जेल की सर आंखों के पीछे भी पहुंच जाते हैं ऐसा ही मामला सामने आया है अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हैदरपुर से जहां पर एक युवक ज्ञानचंद शुक्ला उर्फ भूरे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फरसा और पिस्तौल लेकर एक रील बनाकर पोस्ट की। रील जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस महके में हड़कंप मच गया और युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया।0
0
Report
वाराणसी के मंदिर प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के आरोप, डीएम को शिकायत सौंपे गए
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के वकील व बनारस बार के पूर्व महामंत्री ने मंदिर प्रबंधन में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, जिलाधिकारी को सौंपा पत्र काशी विश्वनाथ मंदिर में चंदा और चढ़ावा गिनने वाले लोगों की आय और संपत्ति घोषित करने की उठी मांग. मंदिर प्रबंधन पर सुप्रीम कोर्ट के 1997 के आदेश का उल्लंघन करने का अधिवक्ता नित्यानंद राय ने लगाया आरोप. बिना जवाबदेही वाले प्राइवेट लोग गिन रहे हैं मंदिर का चढ़ावा और चंदा शिकायतकर्ता ने लगाया आरोप. अयोध्या में चंदा चोरी विवाद का हवाला देकर मंदिर अधिकारियों की पिछले 6 साल की आय जांचने की मांग. मंदिर के चारों द्वारों पर प्रबंधन से जुड़े लोगों के नाम, पता और आय लगाने की अपील. बाबा विश्वनाथ के स्पर्श और सुगम दर्शन के नाम पर दलालों द्वारा बड़े पैमाने पर वसूली का आरोप. दलाली रोकने के लिए प्रवेश द्वारों और गर्भ-गृह के सीसीटीवी कैमरों को लाइव पब्लिक करने की मांग. सुप्रीम कोर्ट का 1997 का आदेश याद दिलाया मंदिर की पूरी संपत्ति के मालिक सिर्फ बाबा विश्वनाथ. TT- नित्यानंद राय, पूर्व महामंत्री, बनारस बार एसोसिएशन.0
0
Report
Advertisement
मेरठ: पेंशन रिलीज के नाम पर रिश्वत लेते डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार
मेरठ: पेंशन रिलीज कराने के नाम पर 25 हजार की रिश्वत लेते डीआईओएस कार्यालय का वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार मेरठ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक राजीव सिंघल को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बताया गया कि अटौरा स्कूल में तैनात चपरासी महिपाल पुत्र अमीर चंद से पेंशन रिलीज कराने के नाम पर आरोपी ने पहले एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बाद में दोनों के बीच 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। तय रकम के तहत पहली किस्त के रूप में 25 हजार रुपये दिए जाने थे, जबकि शेष राशि बाद में देने की बात हुई। रिश्वत की मांग से परेशान पीड़ित ने एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। योजना के तहत मेरठ कचहरी परिसर में जैसे ही राजीव सिंघल ने पीड़ित से 25 हजार रुपये की रिश्वत ली, एंटी करप्शन टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
बरेली में अचानक बदले मौसम: तेज बारिश ने उमस भरी गर्मी को राहत दी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में मौसम ने शुक्रवार दोपहर अचानक करवट बदली और आसमान में घने काले बादल मंडराने लगे। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान शहरवासियों को राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से शहर में गर्मी और उमस हो रही थी, अधिकतम तापमान भले ही 40 डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन दोपहर की चटख धूप और उमस ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया। वहीं, वर्षा ने पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया। अचानक हुई वर्षा से राहगीर जहां थे वहीं रुक गए। कोई प्रतिष्ठान के आगे छज्जे के नीचे भीگने से बचने के लिए खड़ा हो गया तो कोई भीगते हुए सफर करता रहा। हालांकि, सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही खुशनुमा बने रहने की संभावना है।0
0
Report
फतेहपुर: पत्रकार के घर गोलीबारी, CCTV में दो स्कूटी सवार युवक दिखे
Fatehpur, Uttar Pradesh:स्थानीय पत्रकार के घर पर फायरिंग से मचा हड़कंप, देर रात की घटना सीसीटीवी में कैद दिखे स्कूटी सवार दो युवक, फायरिंग की आ रही आवाज फायरिंग के बाद जांच में जुटी पुलिस, मौके से कारतूस भी हुआ बरामद पत्रकार ने अपनी और परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार सदर कोतवाली क्षेत्र के खलील नगर इलाके का मामला0
0
Report
Advertisement
CBI ने ग्रेटर नोएडा हाउसिंग घोटाले में 13वीं चार्जशीट दाखिल; अन्य मामलों की जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा हाउसिंग प्रोजेक्ट घोटाला...CBI ने बिल्डर कंपनी और डायरेक्टर के खिलाफ 13वीं चार्जशीट दाखिल की...घर खरीदारों से कथित धोखाधड़ी के मामलों की जांच कर रही CBI ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए रुद्रा बिल्डवेल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके एक डायरेक्टर के खिलाफ 13वीं चार्जशीट दाखिल की है। मामला ग्रेटर नोएडा में स्थित एक हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा है। CBI की जांच में सामने आया कि बिल्डर कंपनी और उसके डायरेक्टर ने कथित तौर पर आपराधिक साजिश के तहत घर खरीदारों और निवेशकों को झूठे वादों, भ्रामक दावों और गलत भरोसे देकर निवेश कराया। इसके जरिए उन्होंने आर्थिक लाभ कमाया, जबकि खरीदारों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ। जांच एजेंसी के मुताबिक, पर्याप्त सबूत मिलने के बाद सक्षम अदालत में भारतीय दंड संहिता की आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात (Criminal Breach of Trust) से जुड़ी धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है। CBI फिलहाल ऐसे 36 अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। ये मामले Central Bureau of Investigation को Supreme Court of India के निर्देश पर सौंपे गए थे। इन मामलों में देशभर की कई बिल्डर कंपनियों और कुछ बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के अज्ञात अधिकारियों पर घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी और फंड डायवर्जन के आरोप हैं। इससे पहले CBI इस मामले में 12 चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इनमें रुद्रा बिल्डवेल कंस्ट्रक्शंस, ड्रीम प्रोकोन, जयप्रकाश इंफ्राटेक (जेपी इंफ्राटेक), AVJ डेवलपर्स, CHD डेवलपर्स, सीक्वेल बिल्डकॉन, लॉजिक्स सिटी डेवलपर्स, मंजू जे होम्स इंडिया, शुभकामना बिल्डटेक, नाइनेक्स डेवलपर्स और डीसेंट बिलडवेल जैसी कंपनियों के साथ उनके निदेशकों तथा कुछ बैंकों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है।0
0
Report
तीर्थ दर्शन ट्रेन से बुजुर्ग यात्रियों को हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया
Damoh, Madhya Pradesh:सांसद और प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों ने रवाना की तीर्थ दर्शन ट्रेन, दमोह कटनी और सतना के यात्री हरिद्वार और ऋषिकेश रवाना... एंकर/ एमपी सरकार की बेहद महत्वपूर्ण मानी जाने वाली मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सूबे के तीन जिलों दमोह कटनी और सागर के तीर्थ यात्रियों को लेकर आज स्पेशल ट्रेन हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रवाना हुई । दमोह में प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों पशुपालन मंत्री लखन पटेल संस्कृति एवं धार्मिक धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और दमोह सांसद राहुल सिंह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दमोह रेलवे स्टेशन पर एक समारोह में मंत्री और सांसद ने तीर्थ यात्रियों का स्वागत सम्मान कर उनकी सुखद यात्रा की कामना की। तीर्थ दर्शन को रवाना होने से पहले बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों ने कहा कि सरकार की तरफ से उन्हें ये अवसर मिला है और यदि ये पहल नहीं होती तो शायद उन्हें कभी तीर्थ यात्रा का सौभाग्य नहीं मिलता। यात्रियों ने इस पुण्य कार्य के लिए सीएम का आभार जताया। वहीं सांसद राहुल सिंह ने इस योजना को लेकर कहा कि पीएम मोदी के विजन को मूर्त रूप देते हुए सीएम मोहन यादव प्रदेश के बुजुर्गों के बेटे बन गए है और आज उन्हें बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है। ये योजना धार्मिक धर्मस्व न्यास संस्कृति विभाग की है और विभागीय मंत्री धर्मेंद्र सिंह और पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने कहा कि इस योजना से अब तक लाखों लोग तीर्थ यात्राएं करके आए है और प्रदेश में कोई ऐसा बुजुर्ग नहीं बचेगा जिसकी इक्षा तीर्थ جانے की हो।0
0
Report
इंदौर के कांग्रेस नेता राकेश यादव का इस्तीफा, पटवारी से नाराज़गियाँ सामने
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर ब्रेकिंग कांग्रेस से राकेश यादव का इस्तीफा पूर्व प्रदेश महासचिव का इस्तीफा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से नाराज़ यादव यादव ने लगाए कहीं तरह के आरोप0
0
Report
Advertisement
