Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hathras281302

Hathras - ग्रामीणों ने किया विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Feb 02, 2025 10:18:17
Bisawar, Uttar Pradesh

सादाबाद हाथरस जिले के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बिसावर में विद्युत विभाग के खिलाफ विद्युत उपकेंद्र बिसावर पर ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया. गांव नगला छत्ती में कल विद्युत विभाग की टीम द्वारा कनेक्शन काटे गए. जिन लोगों के बिजली के बिल जमा किए गए है उनकी भी केबिल काट दी गई है.ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की जाती है और जिन लोगों  का बिल पूरा जमा है,उनकी भी केबिल काट दी गई है. वहीं कई विद्युत उपभोक्ताओं का बिल गलत आ रहा है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPradeep Soni
Mar 18, 2026 14:02:38
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ग्रामीण की गोविंदगढ़ थाना पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। SHO विनोद सांखला के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाईराज गैंग के मुख्य सरगना अमर सिंह जाट उर्फ अम्मू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 देशी पिस्तौल, एक मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की, जिसमें अमर सिंह जाट को मौके से दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी पवन बाड़ीगर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी चंदवाजी क्षेत्र में रंगदारी वसूलने के लिए एक क्रेशर मालिक पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 14:01:58
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:गौरीबाजार क्षेत्र के देवगांव स्थित चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का बुधवार को भव्य समापन हुआ। इस दौरान कुल 677 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए, जिन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय गुलाब सिंह, जिला जज (परिवार न्यायालय, कुशीनगर) ने कहा कि मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। हमें अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, यही जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है।उन्होंने कहा कि यह मेरा और यह तुम्हारा जैसी सोच संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक है, जबकि सच्चा मानव वही है जो समस्त मानवता के कल्याण की भावना रखता है। उन्होंने जयपुर फुट जैसी संस्थाओं के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि माननीय मनोज कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि इस प्रकार के शिविर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन देवरिया एवं चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज, देवगांव के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर फुट स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को मौके पर ही कृत्रिम अंग, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, छड़ी व वॉकिंग स्टिक उपलब्ध कराए गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकती दिखी।समापन अवसर पर शिविर को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों को मुख्य अतिथि द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता नीरजा सिंह ने किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, उप प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. हरेन्द्र मौर्य, शिक्षक प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, जितेंद्र मोहन सिंह,मीना सिंह एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
NJNaynee Jain
Mar 18, 2026 14:01:53
Noida, Uttar Pradesh:DELHI CCTV REP - NIRAJ न्यूज़ फ्लैश Exclusive दिल्ली में बेखौफ बदमाशों का बेखौफ कहर स्कूल बस का वेट कर रही है महिला से लूट बदमाशों ने की हवाई फायरिंग CCTV में रिकॉर्ड हुई वारदात 17 मार्च सुबह करीब साढ़े 7 बजे की वारदात ये CCTV दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके का है जहां CCTV में साफ देखा जा सकता है एक महिला स्कूली बस का वेट कर रही है तभी स्कूल बस आती है बच्ची स्कूल बस में बैठती है तभी महिला अपनी स्कूटी से अपने दूसरे बेटी के साथ जाने लगती है इसी दौरान 2 बाइक पर सवार 4 बदमाश आए महिला के पास आकर रुके और महिला जैसे ही स्कूटी पर सवार होकर जाने लगी बदमाशों ने महिला को घेर लिया और उसका गोल्ड कड़ा लूटने लगे महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टल की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया महिला कनिका मेहता के साथ बच्ची भी था जो डर गई इसी दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग की कोई अगर मदद करने आ भी राह था तो उसको पिस्टल दिखा दी बदमाश लूट कर फरार हो गए
0
comment0
Report
NJNaynee Jain
Mar 18, 2026 14:01:22
Noida, Uttar Pradesh:कालाचौकी पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि इस केस में पीड़ित ने पहले ही हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर दिया था और इसलिए पुलिस उनका एक बड़ा अमाउंट बैंक से ट्रांसफर होने से पहले ही ब्लॉक करवा दिया गया था ... ऐसा इसलिए संभव हो पाया क्योंकि उन्होंने सही समय पर पुलिस की हेल्पलाइन 1930 पर फोन कर दिया था ऐसा ही एक मामला और भी देखने को मिला है,जिसमें एक साइंटिस्ट के साथ इस तरीके का फ्रॉड हुआ था उसमें भी इसी मॉड्यूल का उपयोग किया गया है... हमारे सभी नागरिकों से यही अपील है कि महानगर गैस किसी भी प्रकार का व्हाट्सएप मैसेज नहीं भेजता और अगर ऐसा कुछ होता है या आपको एपीके फाइल आती है.. तो आप उसे न खोले अगर ओपन कर भी लिया है ,तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करे साथ ही अपने फोन का टू स्टेप वेरीफिकेशन तथा मैसेज फॉरवर्डिंग सिस्टम बंद करके रखें।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 18, 2026 14:00:47
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन जिले के डकोर विकासखंड में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा परियोजना को लेकर किसानों में व्यापक रोष है। बुधवार को यूपीडा (उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की ओर से संचालित इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत पहुंचे अधिकारियों को किसानों ने अपनी कड़वाहट से अवगत कराया। अग्रिमा ट्रस्ट और प्रशासन की संयुक्त बैठक में 18 किसानों ने औपचारिक रूप से परियोजना का विरोध दर्ज कराते हुए कई अहम मुद्दे उठाए। इस महत्वपूर्ण बैठक में अग्रिमा ट्रस्ट की अधिकारी आकांक्षा के अलावा एसडीएम नेहा ब्याडवाल भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी बातों को रिकॉर्ड कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बैठक में सुरेंद्र पाल, शिव पाल और राजा बेटी सहित दर्जनों किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों का कहना था कि भूमि अधिग्रहण से पहले मानक के अनुरूप सर्किल रेट में बढ़ोतरी की जानी चाहिए, जो अब तक नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 में ही सर्किल रेट बढ़ाने को लेकर जिलाधिकारी, आयुक्त झांसी मंडल और सचिव राजस्व परिषद लखनऊ को प्रार्थना पत्र दिए गए थे, लेकिन आज तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने साफ कहा कि पुराने रेट पर जमीन देने का कोई सवाल ही नहीं उठता। किसानों ने चिंता जताई कि इस ब्लॉक के 20 गांवों का मुख्यालय से सीधा संपर्क मौजूदा मार्गों से ही है। इस क्षेत्र से लाखों लोगों का दैनिक आवागमन होता है। उनका कहना था कि औद्योगिक गलियारे के नाम पर इन मार्गों के समाप्त होने से न सिर्फ आवागमन ठप होगा, बल्कि हजारों परिवारों का विस्थापन भी तय है, जिसका उनके जीवन पर गहरा प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बैठक में मौजूद 18 किसानों ने स्पष्ट रूप से अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि वे जबरन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जब तक उनकी सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता और उचित मुआवजा सुनिश्चित नहीं हो जाता, तब तक अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे न बढ़ाई जाए। बैठक के बाद अग्रिमा ट्रस्ट की अधिकारी आकांक्षा ने बताया कि किसानों ने अपनी समस्याएं विस्तार से रखी हैं। उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं को शामिल करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी और इसे उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकारी नियमों के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई करेगा।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 18, 2026 14:00:21
Payikapuram, Andhra Pradesh:एंकर – रुद्रपुर में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत को लेकर महिलाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। महिलाओं ने हल्द्वानी-रामपुर रोड पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क को जाम कर दिया। सड़क पर गैस सिलेंडर रखकर बैठीं महिलाओं ने प्रशासन और गैस एजेंसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कई महिलाओं का कहना है कि वे सुबह 5 बजे से लाइन में लग रही हैं, लेकिन फिर भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उन्होंने गैस एजेंसी पर्ची न देने और समय पर सप्लाई न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें दूर स्थित गोदाम भेजा जाता है, जहां पहुंचने पर सिलेंडर खत्म होने की बात कही जाती है। इस समस्या से दिनेशपुर समेत आसपास के इलाके भी प्रभावित हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और महिलाओं को समझाने की कोशिश की। महिलाओं को गैस एजेंसी कार्यालय ले जाया गया, जहां शुरुआत में गेट बंद मिला, जिसे बाद में खुलवाया गया। प्रशासन का कहना है कि सभी को गैस सिलेंडर मिलेगा, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। लोग 3 से 5 दिनों तक लाइन में लगने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान हैं। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 14:00:20
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​हाथरस। जनपद के विकासखंड हसायन स्थित ग्राम पंचायत जरेरा में नव संवत के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय भव्य मेले और विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस पारंपरिक उत्सव को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और पहलवानों में भारी उत्साह है। ​मेला कमेटी द्वारा आयोजित इस दंगल में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों सहित स्थानीय अखाड़ों के नामचीन पहलवान अपनी कला और शौर्य का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को शारीरिक सौष्ठव के प्रति जागरूक करना है lमेला कमेटी ने एक विशेष अपील जारी करते हुए उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रों के सभी ऊर्जावान पहलवानों को इस दंगल में सादर आमंत्रित किया है। कमेटी का कहना है कि विजयी और बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को उचित मान-सम्मान और पुरस्कार से नवाजा जाएगा। ​"यह दंगल केवल हार-जीत का नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और भाईचारे का प्रतीक है।" ​आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त प्रबुद्ध जनों और खेल प्रेमियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करें और इस दो दिवसीय मेले की शोभा बढ़ाएंl
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top