204101
हाथरसः सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
Hathras, Uttar Pradesh:यातायात प्रभारी हाथरस और नेहरू युवा केन्द्र हाथरस ने “सड़क सुरक्षा अभियान” के तहत थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य, स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जींद में मोदी की पहली इको फ्रेंडली रैली; हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी
Jhanj Kalan, Haryana:हरियाणा की पहली इको फ्रेंडली प्रधानमंत्री रैली! जींद में न पेट्रोल-डीजल वाहन, साइकिल-ट्रेन और ई-रिक्शा से पहुंचेगी जनता 17 जुलाई को जींद के एकलव्य स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली, जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी राज्यसभा सांसद ने दावा किया है कि 17 जुलाई को जींद के एकलव्य स्टेडियम में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली हरियाणा की पहली इको फ्रेंडली रैली होगी। रैली की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं。 सुभाष बराला के अनुसार इस रैली में पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों का उपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वयं प्रधानमंत्री भी इलेक्ट्रिक वाहन से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। वहीं लोगों से भी अपील की गई है कि वे ट्रेन, साइकिल, पैदल या ई-रिक्शा से रैली में पहुंचें, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरे प्रदेश में जाए。 उन्होंने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से हरियाणा का दिल माने जाने वाले जींद को वर्षों तक विपक्षी दलों ने केवल अपनी राजनीतिक लॉन्चिंग का मंच बनाया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने जींद को विकास की नई दिशा और नई पहचान देने का काम किया है。 रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद-सोनीपत रेलखंड पर चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। यह कार्यक्रम हरियाणा के विकास और हरित परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है。0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का दौरा जारी, शीर्ष नेताओं से बैठकें
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त के हरियाणा दौरे का तीसरा दिन संजय दत्त पार्टी के चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं आज सुबह से लगातार जारी है संजय दत्त की अग्रणी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक संजय दत्त हरियाणा कांग्रेस सेवादल, हरियाणा महिला कांग्रेस और कांग्रेस के लीगल सेल समेत कई अग्रणी संगठनों से मुलाकात कर चुके हैं फिलहाल भी हरियाणा कांग्रेस के कार्यालय में अलग-अलग अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक जारी है इस दौरान हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त के साथ प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सह प्रभारी जितेंद्र बघेल भी मौजूद है0
0
Report
सीतापुर में विभागीय भवन की छत गिरने से 3 घायल; बारिश से जर्जर भवन
Kusu, Chhattisgarh:सीतापुर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के छत का प्लास्टर भरभरार गिरा। सीतापुर परियोजना अधिकारी सहित कुल 03 लोग हुए घायल। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर कराया गया भर्ती। तेज बारिश के दौरान जर्जर कार्यालय का छत गिरने से हुआ हादसा। सीतापुर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग का कार्यालय जर्जर बिल्डिंग में होता है संचालित。0
0
Report
Advertisement
बस्ती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान चंद्रमणि पाण्डेय पर हाउस अरेस्ट का आरोप
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भाजपा के ही जिला कार्यसमिति सदस्य चन्द्रमणि पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि उन्हें पुलिस ने उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने विरोध प्रदर्शन की घोषणा नहीं की थी, फिर भी उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया। चंद्रमणि पाण्डेय के मुताबिक, उनकी सिर्फ इतनी इच्छा थी कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मनोरमा नदी की सफाई के मुद्दे पर मुलाकात कर जनहित से जुड़ा ज्ञापन सौंप सकें। मनोरमा नदी की सफाई लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही है और इसी विषय को मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहते थे। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान चंद्रमणि पाण्डेय की ड्यूटी मुख्यमंत्री के प्रस्थान के समय लगाई गई थी। हालांकि, उनका कहना है कि ड्यूटी के बावजूद उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को ही हाउस अरेस्ट किया जाएगा, तो जनहित से जुड़े मुद्दे सरकार तक कैसे पहुंचेंगे। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का अधिकार होना चाहिए। फिलहाल इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।0
0
Report
रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से नदी जलस्तर बढ़ने की चेतावनी, स्थानीय सतर्क
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: आज सुबह से ही उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले में हल्की बारिश हो रही है। ज़िला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (DEOC) के अनुसार, रुद्रप्रयाग तहसील में 7.00 mm, ऊखीमठ में 20.10 mm और जखोली में सबसे ज़्यादा 50.00 mm बारिश दर्ज की गई। डिज़ास्टर मैनेजमेंट ऑफ़िसर नंदन सिंह रजवार कहते हैं, "मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमालय के ऊंचे इलाकों में लगातार भारी बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। हालांकि, अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर अभी भी चेतावनी के निशान से नीचे है। जलस्तर के चेतावनी के स्तर तक पहुंचने से पहले ही हमने नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है और उन्हें किसी भी काम के लिए नदी के पास न जाने की सलाह दी है। हमारी सभी टीमें इस काम में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।"0
0
Report
हाथरस में कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, महिला घायल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस- कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट विवाद के बाद गांव में तनाव का माहौल दबंगों ने घर पर ईंट-पत्थर बरसाए, युवती हुई घायल मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वंश और यश पर मारपीट, अभद्रता और पथराव करने का आरोप वायरल वीडियो के आधार पर सासनी पुलिस जांच में जुटी सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे का मामला0
0
Report
Advertisement
साढू की नाबालिग बेटी के साथ रेप, गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Shravasti, Uttar Pradesh:युवक ने अपने साढू की नाबालिग बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। भिनगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस घटना से रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो गई है। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बेटी ने माता-पिता को घटना बताई तो पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर मुकदमा दर्ज किया और आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
मेगा फूड पार्क चौकी का उद्घाटन, उत्तराखंड सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बहेड़ी क्षेत्र के हलका नंबर-3 में मुड़िया टोल के पास स्थित मेगा फूड पार्क चौकी का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी ने इस चौकी के महत्व को और भी बढ़ा दिया। कार्यक्रम में बहेड़ी के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार के साथ क्षेत्र के चारों थानों के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। वहीं उत्तराखंड के सितारगंज के क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र धोनी तथा वहां के तीन थाना प्रभारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड सीमा से सटी इस चौकी के संचालन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। चौकी के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित निगरानी की जाएगी तथा आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। साथ ही दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को और मजबूत किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी मेगा फूड पार्क चौकी के उद्घाटन का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।0
0
Report
जोबनेर में निजी स्कूल बस पलटी: दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं और दो शिक्षिकाएं घायल
Dudu, Rajasthan:जोबनेर से बड़ी खबर, बच्चों से भरी निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी। हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार। बस पलटने से दो दर्जन से अधिक स्कूली विद्यार्थी और दो महिला शिक्षिकाएं घायल, सूचना मिलते ही SHO हनुमान सहाय पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जोबनेर CHC पहुंचाकर भर्ती कराया। बस का स्टेरिंग लॉक होना हादसे का कारण माना जा रहा है। सभी घायल बच्चे खेजडावास की एक निजी स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। हादसा जोबनेर थाना क्षेत्र के खेजडावास के पास हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, घायलों का इलाज जारी है।0
0
Report
Advertisement
ED की महादेव सट्टा एप केस में बड़ी कार्रवाई, 940.77 करोड़ अटैच
Begun, Rajasthan:रायपुर बिग ब्रेकिंग महादेव सट्टा एप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई विकास गर्ग और उससे जुड़ी संस्थाओं की 940.77 करोड़ की संपत्ति अटैच PMLA के तहत घर, जमीन, शेयर और अन्य संपत्तियां कुर्क महादेव-स्काईएक्सचेंज से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में कार्रवाई हर महीने 450 करोड़ से ज्यादा की अवैध कमाई का दावा अब तक मामले में 3,800 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच/सीज/फ्रीज महादेव सट्टा एप मामले में ED की जांच जारी0
0
Report
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने CSR डायलॉग में उद्योगों से राज्य विकास की अपील
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप ऑफिस के मुख्य सेवक सदन में आयोजित 'उत्तराखंड CSR डायलॉग' को संबोधित करते हुए इंडस्ट्री लीडर्स से राज्य के विकास में सक्रिय रूप से योगदान देने की अपील की। कॉर्पोरेट सेक्टर, सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज (CPSEs), CSR पार्टनर्स, इंडस्ट्रीज़ और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू धर्मग्रंथों में तीर्थ स्थलों पर किए गए दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। उन्होंने कहा कि इसलिए देवभूमि उत्तराखंड में किए गए CSR निवेश का महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि भले ही कोई अपनी मर्जी से उत्तराखंड में पैदा न हुआ हो, लेकिन हर किसी के पास सार्थक कार्यों के माध्यम से राज्य के विकास में योगदान देने का अवसर है, और उन्होंने कंपनियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने उत्तराखंड में काम कर रहे कॉर्पोरेट समूहों से यह भी अपील की कि वे अपने CSR फंड को राज्य के भीतर ही खर्च करने को प्राथमिकता दें। इस कार्यक्रम के दौरान, राज्य सरकार ने राज्य में विभिन्न CSR पहलों के लिए हुंडई, L&T, इंफोसिस फाउंडेशन, ONGC, ITC, महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड, आदित्य बिड़ला कैपिटल, फिनोलेक्स और पैनासोनिक के साथ MoU (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए।0
0
Report
SIR-2026 पारदर्शिता पर सवाल बन गया धनबाद में बीएलओ द्वारा फॉर्म भरवाने के वीडियो
Dhanbad, Jharkhand:मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 को लेकर धनबाद जिला प्रशासन लगातार पारदर्शिता बनाए रखने का दावा कर रहा है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि SIR फॉर्म भरने के लिए किसी भी व्यक्ति को पैसा देना या लेना दंडनीय अपराध है। इसके बावजूद झरिया से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे अभियान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक कथित बीएलओ महिला मतदाताओं से SIR फॉर्म भरने के नाम पर रुपये लेते हुए दिखाई दे रही है। मामला झरिया के चिल्ड्रेन पार्क के पास वार्ड संख्या-43 का बताया जा रहा है। यहां सड़क किनारे बैठी एक महिला, जिसे स्थानीय लोग बीएलओ बता रहे हैं, मतदाताओं से SIR फॉर्म भरने के एवज में पैसे लेती नजर आ रही है। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने फॉर्म भरवाने के लिए रुपये दिए हैं। उनका कहना है कि सरकारी काम बिना पैसे के नहीं होता। स्थानीय लोगों का दावा है कि संबंधित बीएलओ भागा शालीमार क्षेत्र से यहां आकर फॉर्म भरने का काम करती हैं और लोगों से रुपये वसूलती हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिख रही महिला अधिकृत बीएलओ हैं या नहीं। इसकी पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी。 गौरतलब है कि एक दिन पहले ही धनबाद एसडीएम लोकेश बारंगे ने वासेपुर में पैसे लेकर SIR फॉर्म भरने वाले एक साइबर कैफे को सील किया था और लोगों से अपील की थी कि वे केवल अधिकृत बीएलओ, बीएलए-2, सुपरवाइजर या अन्य अधिकृत कर्मियों की ही सहायता लें तथा किसी को भी पैसा न दें। अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद जिला प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह SIR-2026 की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करेगा। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में कब और क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
Advertisement
श्रीगंगानगर NH 62 पर भीषण हादसा, तीन की मौके पर मौत
Noida, Uttar Pradesh:श्रीगंगानगर से बड़ी खबर श्रीगंगानगर NH 62 पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, नेतेवाला के पास कार और ट्रक में हुई भिड़ंत, कार में सवार तीन लोगों की हुई मौके पर ही मौत, सदर थाना पुलिस पहुंची मौके पर, दो युवक बींझबायला के रहने वाले तो एक 48 LNP का रहने वाला0
0
Report
हांसी जलभराव पर भाजपा नेताओं का धरना आठवें दिन जारी, स्थायी समाधान की मांग तेज
Hansi, Haryana:हांसी में जलभराव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना आठवें दिन भी जारी रहा. चानौत जल आंदोलन के बाद अब हांसी शहर में भी जलभराव का मुद्दा गरमा गया है. खास बात यह है कि इस बार सत्तारूढ़ भाजपा के ही पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं. शहरवासियों का कहना है कि हांसी लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है और अब इसका स्थायी समाधान होना चाहिए. आज आप पार्टी जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी ने इनका समर्थन किया. एसडी महिला महाविद्यालय के पास वर्षों से बनी जलभराव की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा. धरने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव एवं मार्केट प्रधान सन्नी ईलावादी, जिन्हें हांसी विधायक का करीबी माना जाता है, अपने साथियों के साथ बैठे हैं. उन्होंने प्रशासन से जलभराव की समस्या का जल्द स्थायी समाधान करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा. धरनारत राजीव शर्मा ने कहा कि सोए हुए शासन-प्रशासन को जगाने के लिए अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है. धरने को लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है. शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी भी धरना स्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि हांसी की जनता वर्षों से जलभराव की समस्या से परेशान है. यदि भाजपा के अपने पदाधिकारी ही धरने पर बैठे हैं, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर उनकी सुनवाई कौन करेगा.0
0
Report
रुद्र प्रताप दुबे: राजनीतिक विश्लेषक की खास टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:रुद्र प्रताप दुबे, राजनीतिक विश्लेषक0
0
Report
Advertisement
