202139
Hathras- बाइक बचने के प्रयास में ट्रक पलटा एक घायल
Sasni, Uttar Pradesh:सासनी NH 93 आगरा अलीगढ़ रोड गंदे नाले के निकट बाइक को बचने के प्रयास ट्रक पलट गया । बता दें कि विकास पुत्र जसवीर ड्राइवर मेरठ ट्रांसपोर्ट से भरकर मॉल इंदौर जा रहा था जैसे ही वह सासनी गंदे नाले के करीब पहुंचा तो एक बाइक वाले को बचाने के प्रयास में गाड़ी पलटी जिसमें निशांत पुत्र जसवीर निवासी भदौरी बुलंदशहर घायल हो गया। घायल का उपचार अस्पताल में जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन और शावकों का दीदार, पर्यटकों में रोमांच
Bettiah, Bihar:बेतिया से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने बाघिन और उसके दो शावकों का दीदार किया। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगूराहा वन क्षेत्र में जंगल सफारी के दौरान सैलानियों ने बाघिन और उसके दो शावकों को देख रोमांचित हो गए। जंगल सफारी के दौरान पटना से आए पर्यटकों ने बाघिन और उसके दो शावकों को देखा और रोमांचित हैं। आज सुबह जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने बाघों का दीदार किया। पर्यटकों ने कहा कि यह रोमांचक पल था; बाघिन रास्ते में रुकी थी और अपने शावकों का इंतजार कर रही थी। घने जंगल में यह सब कुछ आंखों से देखना विश्वास नहीं हो रहा था, काफी रोमांचक पल था।0
0
Report
लातेहार के रजतरा मेले में पुलिस ने आवश्यक सहायता देकर बदला समाज का संदेश
Latehar, Jharkhand:एंकर : - लातेहार पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय से स्थापित करने तथा जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से मंगलवार तक को । लातेहार थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव में आयोजित पारंपरिक आदिवासी रजतरा मेले में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता और सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने जरूरतमंदों के बीच कंबल, धोती, साड़ी सहित दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता दी गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना भी उसकी जिम्मेदारी है। पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और ग्रामीणों के बीच विश्वास एवं आपसी सहयोग को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी समस्या या असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की。0
0
Report
बरेली के अयूब खां चौराहे के पास गुडविल मशीनरी की दुकान में आग, सारा सामान जलकर राख
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र के अयूब खां चौराहे के पास रघुवंशी कॉम्प्लेक्स के सामने बुधवार देर रात करीब 2 बजे गुडविल मशीनरी की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान रविंद्र सिंह बिंद्रा की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। लपटें इतनी विकराल थीं कि सिविल लाइंस से दो और परसाखेड़ा स्टेशन से एक अतिरिक्त दमकल गाड़ी को बुलाना पड़ा। दुकान का शटर बंद होने से राहत कार्य में भारी दिक्कत आ रही थी, जिसके बाद मौके पर जेसीबी बुलवाकर शटर और दीवार को तोड़ा गया। दमकल कर्मियों ने हाइड्रेंट से पानी भरकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हादसे में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की तत्परता से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य इमारतों और दुकानों में आग फैलने से बच गई।0
0
Report
Advertisement
कोटा के नयापुरा में पटाखे को लेकर विवाद, हाथापाई और लाठी-डंडे चले
Kota, Rajasthan:कोटा के नयापुरा बस स्टैंड के पास बीती रात पटाखे चलाने की मामूली बात को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई और लाठी-डंडे चले। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। काफी देर तक चले झगड़े के बाद नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक पड़ोसियों के बीच पटाखे चलाने की बात पर विवाद हुआ। दोनों पक्षों की ओर से प्रकरण दर्ज कराया जिसके बाद शांति भंग करने के आरोप में दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ा।0
0
Report
Sirsa mein smog: AQI 300, bachhe-berishton ko saans lene mein dikkat
Sirsa, Haryana:Sirsa mein smog ki chadar, patakhon aur parali ke dhuye se logon ko mushkilein. Bachhe aur buzurgein saans lene mein pareshani mehsoos kar rahe hain. Sirsa ka mosam: AQI lagbhag 300.0
0
Report
उत्तराखंड वन विभाग का 24 घंटे अलर्ट: शिकार रोकथाम के लिए कड़ा इंतजाम
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: उत्तराखंड वन विभाग मौसम सर्द होते ही अलर्ट मोड पर आ चुका है। इस अलर्ट की वजह क्या है, देखिए इस खास रिपोर्ट में। उत्तराखंड में इन दिनों वन विभाग के कर्मचारी दिन-रात आरक्षित वन क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में गश्त करते नजर आ रहे हैं। दरअसल वन विभाग का यह अलर्ट वन्यजीवों की रक्षा के लिए है। बीते वर्षों में सर्दी के मौसम के दौरान शिकार की घटनाएं ज्यादा सामने आती रहीं हैं। सर्दी बढ़ते ही शिकार की आशंका को देखते हुए अब वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने वन कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने की हिदायत दी है। विकासनगर की टिमली रेंज में हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़े अति संवेदनशील आरक्षित वन क्षेत्र में गश्ती दलों का गठन कर निगरानी बढ़ा दी गई है। आइए ग्राफिक के जरिए समझने की कोशिश करते हैं। सर्दी के मौसम में घास और पत्ते सूखने के कारण हिरन, मोर और खरगोश सहित ज्यादातर जंगली जानवरों को ज्यादा दूर तक खाने की तलाश में घूमना पड़ता है। इसके अलावा जंगली जीव सर्दी में धूप सेकने के लिए भी घने जंगलों से बाहर खुले इलाकों में निकल आते हैं, जो शिकारियों के लिए आसान निशाना होते हैं। जानकार बताते हैं कि सर्दी में पानी के स्रोत कम होने की वजह से भी जंगली जानवर एक ही नदी और नाले पर नजर आते हैं, जिससे गीली मिट्टी पर पैरों के निशान, मल और टहनियों के टूटने के निशान साफ नजर आते हैं और शिकारियों का घात लगाना आसान हो जाता है। जंगलों से सटे रहने वाले इलाकों में सर्दी के शुरूआती दौर में खेत-खलियान खाली नजर आते हैं, खासकर गन्ने और धान जैसी फसलों की कटाई के बाद कुछ वन्य जीव खुले में ज्यादा नजर आ सकते हैं, जिससे शिकार की घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है। इन सभी संभावनाओं को देखते हुए वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने पूरे महकमे को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जंगलों में वन कर्मियों का कड़ा पहरा है और अगर ऐसे में कोई वन्य जीव को नुकसान करता पकड़ा गया तो उसे Wildlife Protection Act 1972 जैसे सख्त कानून के तहत सलाखों के पीछे ही अपना आने वाला जीवन गुजारना पड़ेगा। बाइट: संदीपा शर्मा (DFO कालसी वन प्रभाग).0
0
Report
Advertisement
पंडारक में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल; छात्र भी घायल
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में पंडारक प्रखंड के पैठानीचक गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरेश प्रसाद पूर्वी पंडारक वार्ड नंबर तीन के वार्ड सदस्य थे। वे एक किसान के साथ टोटो पर सब्जी लाद कर बाजार समिति जा रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद हाइवा ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे एक छात्र को भी टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पंडारक पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं दो घायलों को बाढ़ सदर अस्पताल लाया गया, जहां दूसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पंडारक थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने में जुटी है।0
0
Report
दुमका के गोपीकांदर में गैर रैयतों का मुआवजे विवाद, वार्ता विफल, उत्खनन रोकने की चेतावनी
Dumka, Jharkhand:दुमका के गोपीकांदर में गैर रैयतों का मुआवजे विवाद, वार्ता विफल, उत्खनन रोकने की चेतावनी कहा गया है। गोपीकांदर प्रखंड के कुंडापहाड़ी गाँव के गैर रैयत प्रभावित समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने कंपनी के साथ वार्ता के लिए बैठक बुलाई। हालांकि, बैठक में किसी अंतिम निर्णय पर सहमति नहीं बन सकी। समिति के सचिव मंगला देहरी ने बताया कि वर्ष 2023 में नवेली कंपनी की ओर से सर्वे कराया गया था। उस दौरान आवास के बदले नया आवास बनाने के लिए 24 लाख 7 हजार रुपये तथा नौकरी के बदले एकमुश्त 5 लाख रुपये देने पर सहमति बनी थी। इसके लिए कंपनी की ओर से एक फॉर्मेट पर हस्ताक्षर भी कराए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अब कंपनी आवास के बदले महज छह लाख रुपये देने और नौकरी नहीं देने की बात कह रही है। वहीँ ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि कंपनी पूर्व में तय 24 लाख रुपये और नौकरी के बदले पांच लाख रुपये की मांग पर सहमत होती है तो ठीक है, अन्यथा अनिश्चितकालीन कोयला उत्खनन बंद कराया जाएगा।0
0
Report
गर्भवती महिला के आरोप: थाने ले जाना, मारपीट और 50 हजार रुपये मांगना
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला को पूछताछ के लिए थाने ले जाने का मामला विवादों में आ गया है। सुल्तानपुर गांव की रहने वाली महिला संध्या चौहान ने पुलिसकर्मियों पर घर से जबरन उठाकर थाने ले जाने, मारपीट करने और 50 हजार रुपये मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि थाने में उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई, जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे परिजनों के हवाले कर घर छोड़ आए। परिजन उसे तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर ले गए। वहां प्राथमिक परीक्षण के बाद पेट में दर्द और चोट की आशंका को देखते हुए अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई। जानकारी के मुताबिक, गांव की एक युवती करीब 13 दिन पहले एक युवक के साथ चली गई थी। इस मामले में युवती के परिजनों ने गांव के राजेश चौहान पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि इस संबंध में राजेश के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। हालांकि, बाद में युवती किसी दूसरे युवक के साथ मिली। वहीं राजेश चौहान रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रह रहा है। महिला संध्या चौहान के मुताबिक, सुरेरी थाने की महिला पुलिसकर्मी समेत अन्य पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे। पुलिस ने उसके पति के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि पति मुंबई में हैं। महिला का आरोप है कि उसने युवती के दूसरे युवक के साथ मिलने के बाद भी उसके पति को आरोपी बनाए जाने पर सवाल उठाया। आरोप है कि इसी बात पर पुलिसकर्मी नाराज हो गए और उसे घर से बाहर घसीटकर पुलिस वाहन में बैठा लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया। संध्या का दावा है कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई और थप्पड़ मारे गए। उसने पुलिसकर्मियों पर 50 हजार रुपये की मांग करने तथा रकम नहीं देने पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, इस दौरान उसके पेट में चोट लगी और उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत खराब होने के बाद वह थाने में ही बेहोश हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसके परिजनों को बुलाया और उसे घर पहुंचा दिया। घर पहुंचने के बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे एंबुलेंस से सीएचसी रामपुर लेकर पहुंचे। वहां स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक जांच के बाद पेट में दर्द और चोट की आशंका के मद्देनजर अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। बेहतर उपचार के लिए उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की बात भी कही गई। थानाध्यक्ष ने मारपीट और वसूली के आरोपों को बताया निराधार मामले में सुरेरी थानाध्यक्ष ने महिला के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि महिला को केवल पूछताछ के उद्देश्य से थाने बुलाया गया था। उसके साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की गई। थानाध्यक्ष ने थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे होने का हवाला देते हुए कहा कि फुटेज की जांच कराई जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला की तबीयत पहले से खराब थी और थाने आने के बाद उसकी स्थिति और बिगड़ गई, जिसके चलते उसे घर भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के ट्वीट पर अयोध्या-नमाज़ मंदिर विवाद उभारा
Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के ट्वीट को लेकर कहा, "वो 5 साल खुद सत्ता में थे तो अयोध्या में क्या किया? उन्होंने इतना काम जरूर किया? कि हनुमान गढ़ी में नमाज पढ़वा दिया। उनकी सत्ता आ जाएगी तो मंदिर में ले जाकर नमाज़ पढ़वा देंगे। अखिलेश यादव यह तो कर सकते हैं मगर और कुछ नहीं कर सकते हैं।"0
0
Report
सोंडीका जंगल में करंट से सांभर मौत, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार
Saiki, Bihar:सोंडीका जंगल में करंट से दो सांभर की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार। शिकार के लिए खेत में बिछाया गया था 500 से 600 मीटर लंबा करंट प्रवाहित तार, डॉग स्क्वाड की भी ली गई मदद。 एंकर/ सारंगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर ग्राम सोंडीका के जंगल क्षेत्र में वन्यजीवों के अवैध शिकार का गंभीर मामला सामने आया है। यहां शिकार के इरादे से खेत में बिछाए गए करीब 500 से 600 मीटर लंबे बिजली के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो सांभरों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने आरोपियों की तलाश में डॉग स्क्वाड की भी मदद ली。 जानकारी के अनुसार, सोंडीका बस्ती से लगभग 500 से 600 मीटर दूर जंगल से लगे एक निजी खेत में शिकार के उद्देश्य से बिजली का तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित किया गया था। इसी दौरान रात में दो सांभर खेत में पहुंचे और करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। वन विभाग की जांच में एक सांभर का शव मौके पर मिला, जबकि दूसरे सांभर के अवशेष धान के पैरा में छिपाकर रखे गए थे। वन विभाग ने मामले में आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई तेज की। इस दौरान आरोपी देवलाल, निवासी सोंडीका, को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश वन विभाग द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी देवलाल को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई के बाद उप जेल सारंगढ़ दाखिल कराया गया है। वन विभाग की टीम फरार आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है。0
0
Report
चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन में दीपावली स्नेह मिलन, अधिकारी-परिजन खुशी से झूम उठे
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन में दीपावली के पावन पर्व पर स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश मानसिंह चुंडावत, जिला कलेक्टर डॉ. मंजू, पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह, आईपीएस प्रोबेशनर कार्तिकेय वर्मा और एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारजनों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां बांटीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने समां बांधा। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने भी जमकर डांस किया। अंत में आतिशबाजी के साथ दीपावली का उत्सव मनाया गया।0
0
Report
Advertisement
इटावा रेलवे स्टेशन पर भाई दूज के मौके पर आरपीएफ ने दो महिलाओं की जान बचाई
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा रेलवे स्टेशन पर भाई दूज के मौके पर आरपीएफ ने दो महिलाओं की जान बचाई0
0
Report
नोएडा में हत्या के वांछित आरोपी से पुलिस मुठभेड़, घायल
Noida, Uttar Pradesh:Noida (Uttar Pradesh): Wanted Accused In Murder Case Injured in Police Encounter . कल रात्रि में फैजवान थाने को मुखवीर द्वारा एक सूचना प्राप्त हुई कि आप्ताब उर्फ तस्सी जो 8/9 नवंबर को हुई हत्या की घटना में वांछित है, सेक्टर 3 की स्थित पार्क में मौजूद है और वहां से भागने की फिराक में है। इस सूचना विश्वास करके जैसे ही पुलिस सेक्टर 3 वाले पार्क में पहुंची, पुलिस से अपने को घिरता देखकर आप्ताब फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में आत्मरक्षार्थ हुई, फायरिंग में उसको एक गोली लगी जिस उसको तत्काल अस्पताल भेजा गया, बाकी अग्रिमित हुई कारवाई की जा रही है।0
0
Report
नवादा में युवक को खंभे से बांधकर पिटाई, ग्रामीणों ने कानून हाथ में लिया
Nawada, Bihar:नवादा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सिरदला थाना क्षेत्र के ढाब गांव में मामूली विवाद के बाद एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि युवक पर नशे की हालत में गाली-गलौज करने का आरोप है। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और लोहे के चपाड़ से हमला किए जाने में दो लोग घायल हो गए। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को खदेड़कर पकड़ लिया और रस्सी से बिजली के खंभे में बांध दिया। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई। वहीं, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
