Hathras - मृतक सिपाही के पिता ने घायल प्रेमिका के ऊपर कराया मुकद्दमा दर्ज
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के जलेसर रोड श्याम नगर कॉलोनी में हुई थी कल दोपहर एक वारदात. जिसमे एक सिपाही का बंद कमरे में मिला था शव . सिपाही के शव के पास घायल अवस्था में मिली थी महिला , आज दिन शुक्रवार को सिपाही की मृत्यु के बाद एक नया मोड़ सामने आया है. मृतक सिपाही कुलदीप भाटी के पिता ने घायल प्रेमिका के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है ,मुकदमे में पिता ने शादी का जबरदस्ती दवाब बनाने एवं जान से मारने की धमकी देकर बेटे की गोली मारकर हत्या करने के संगीन आरोप लगाए हैं . फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
