204101
हाथरसः जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में जिले को मिला पहला स्थान
Hathras, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी आईजीआरएस जनसुनवाई समाधान पोर्टल जिसमें आमजन द्वारा अपनी समस्या हेतु ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शासन द्वारा की गयी है। इसमें हाथरस जिला को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण से जनपद के समस्त थानों को भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पत्थलगांव नगरपालिका में प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई प्रभावित
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर | पत्थलगांव नगर पालिका में प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर पालिका में प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। नगर पालिका के करीब 32 प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद कर हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से ईपीएफ की राशि नहीं मिल रही है, वहीं वेतन भुगतान में भी देरी की जा रही है। इसके अलावा कर्मचारियों ने सुपरवाइजर बदलने और उन्हें नियमित करने की मांग भी रखी है। जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर पालिका में मंगलवार को उस वक्त स्थिति बदल गई, जब नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काम बंद कर दिया। हड़ताल में सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं, जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उनके ईपीएफ की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही वेतन भुगतान में देरी और अन्य समस्याओं को लेकर भी कर्मचारी लंबे समय से परेशान हैं। कर्मचारियों ने संबंधित सुपरवाइजर को बदलने और प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी की है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में सफाई व्यवस्था प्रभावित है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं इस मामले में नगर पालिका सीएमओ जावेद खान ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर विचार किया जा रहा है साथ ही 2019-20 के EPF की राशि उन्हें नहीं मिली है इसपर जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। कर्मचारियों से बातचीत कर समाधान निकाला जाएगा。0
0
Report
करमा पर्व का रंगारंग आगाज: रांची में विश्वविद्यालय और अखड़ों में उत्सव का माहौल
Ranchi, Jharkhand:रांची में प्रकृति, आस्था और भाई-बहन के प्रेम का पर्व करमा पूरे उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग स्थित डॉ. रामदयाल मुंडा अखड़ा में करम डाल लाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पाहन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा कर पर्व की शुरुआत की। कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. सरोज शर्मा, कुलसचिव डॉ. राजकुमार शर्मा और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी शामिल हुईं।0
0
Report
हिंदी खबर: ताजा खबर स्पष्ट नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
केजीएमयू नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं का जारी प्रदर्शन, दिव्यांशी यादव मौत के बाद आक्रोश
Lucknow, Uttar Pradesh:केजीएमयू मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज में आज दूसरे दिन भी लगातार छात्र-छात्राओं का प्रोटेस्ट जारी है छात्रा दिव्यांशी यादव की बीमारी के चलते मौत के बाद स्टूडेंट में जबरदस्त आक्रोश है कॉलेज के प्रिंसिपल और डीन के इस्तीफे की लगातार मांग हो रही है इसी के साथ उनके अटेंडेंस छुट्टियां और मेडिकल लीव के प्रावधान में बदलाव की भी मांग जारी है उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक किसी तरीके से प्रोटेस्ट जारी रहेगा। अगर दिव्यांशी को समय पर मेडिकल लीव मिल गई होती तो वह बच जाती प्रशासन की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है।0
0
Report
जमुई मामले में सरकार सख्त कार्रवाई के संकेत, दोषियों को सजा मिलेगी
Patna, Bihar:बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस विजय चौधरी का बयान जमुई मामले पर विजय चौधरी ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जमुई में जो घटना घटी है, उसमें सरकार की ओर से मीडिया को धन्यवाद दिया जाता है। आपने इस मामले में सरकार की भी मदद की है। जो भी दोषी हैं, उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस एक्ट के तहत सबसे कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। वीडियो बनाने वाले, वीडियो वायरल करने वाले और इस तरह की कुकृत्य में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है।0
0
Report
रांची के कोकर में बाइक में आग, स्थानीय लोगों ने आग पर पाया नियंत्रण
Ranchi, Jharkhand:रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग आग लगने की वजह से मची अफरा तफरी,सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास की घटना स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं,बाल बाल बचा बाइक सवार युवक0
0
Report
Advertisement
करौली: हिंडौन एसीबी ने स्टोरकीपर को 8000 रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
Karauli, Rajasthan:करौली। हिंडौन मे एसीबी की कार्रवाई, हिंडौन में विद्युत विभाग के स्टोर कीपर को 8000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, नया ट्रांसफर देने के बदले मांगी रकम, हिंडौन सिटी के रीको क्षेत्र में की गई कार्रवाई, करौली एसीबी प्रभारी जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में कार्रवाई,0
0
Report
दंदरौआ धाम में बुड़वा मंगल: 10 लाख भक्तों की आस्था का रिकॉर्ड!
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-दंदरौआ धाम में आस्था का सैलाब! बुड़वा मंगल पर 10 लाख भक्तों की भीड़ का अनुमान, 50 किलोमीटर दूर से पैदल पहुंचे श्रद्धालु, रात 12 बजे खुले डॉक्टर हनुमान के पट। दंदरौआ धाम में बुड़वा मंगल पर आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि धाम तक पहुंचने वाले रास्ते श्रद्धालुओं से पट गए। कोई 10 किलोमीटर तो कोई 20 तो कोई 50 किलोमीटर दूर से पैदल चलकर डॉक्टर हनुमान के दरबार में पहुंचा। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, लहार, दतिया, मौ और सेवढ़ा समेत आसपास के जिलों से श्रद्धालुओं के पैदल जत्थे दंदरौआ धाम पहुंचते रहे। रात 12 बजे महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज ने कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना, एसपी सूरज कुमार वर्मा और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मंगल आरती की और डॉक्टर हनुमान को छप्पन भोग लगाया। इसके बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। पट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दावा है कि अब तक करीब पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर चुके हैं, जबकि देर night तक इतनी ही संख्या में और श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। यानी इस बार दंदरौआ धाम में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की आस्था का रिकॉर्ड बनने की संभावना है। भक्तों की भीड़ का आलम यह है कि कई श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे रहे, तो बड़ी संख्या में लोग वाहनों को छोड़कर पैदल ही धाम की ओर बढ़ते नजर आए। लाखों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसपी सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। मंदिर परिसर में बैरिकेटिंग और रेलिंग के साथ प्रवेश और निकासी की अलग व्यवस्था की गई है। चार से पांच किलोमीटर दूर पार्किंग बनाई गई है, जबकि श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चलित शौचालय, चिकित्सा केंद्र और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। भीड़ पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। देश ही नहीं, विदेशों तक डॉक्टर हनुमान के नाम से प्रसिद्ध दंदरौआ धाम में बुड़वा मंगल पर उमड़ा यह जनसैलाब आस्था की तस्वीर पेश कर रहा है।0
0
Report
खबर नहीं मिली: इनपुट खामोश और असामान्य है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
नारायणा पुलिस ने 24 घंटे में हत्या के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Delhi, Delhi:हत्या मामले में दो बेटे एक पिता हुए गिरफ्तार \nहत्या मामले में दो बेटे एक पिता हुए गिरफ्तार \nचाकू और आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद\nटेक्निकल सर्विलांस, लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से नारायणा पुलिस ने किया गिरफ्तार\nराजेश शर्मा\nपश्चिमी जिला के नारायणा थाने की पुलिस ने महज 24 घंटों के अंदर मर्डर के तीन आरोपियों को टेक्निकल सर्विलांस, लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त चाकू और आरोपी के खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश कुमार 45 मुख्य आरोपी अमन और अनुराग के पिता दूसरा अमन कुमार,22 और अनुराग, 21 साल के रूप में हुई है।तीनो आरोपी नारायणा गांव, नई दिल्ली के रहने वाले है।अमन कुमार और अनुराग, आरोपी राजेश कुमार के बेटे हैं।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन्वेस्टिगेशन के दौरान, घटना के बाद भागे आरोपियों का पता लगाने की लगातार कोशिश की गई। टेक्निकल सर्विलांस, लोकल इंटेलिजेंस और दूसरे मौजूद इनपुट्स को एनालाइज़ किया गया, और दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अलग-अलग जगहों पर सर्च की गई।\nजांच के दौरान, यह भी पता चला कि राजेश कुमार ने कथित तौर पर मृतक को डंडे से धमकाया और उसके बाद अपने दो बेटों, अमन कुमार और अनुराग के साथ मौके से भाग गया।आरोपी की निशानदेही पर, जर्म का हथियार और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए।इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी अपनी-अपनी भूमिकाओं और घटनाओं के पूरे क्रम की अच्छी तरह से जांच की जा रही है। आगे की जांच जारी है।बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मजाक मजाक में सुमित गिरी को चाकू मारकर घायल कर फरार हो गए थे उसके बाद सुमित के परिजनों ने सुमित को घायल अवस्था में डीडीयू अस्पताल पहुंचाया था जहां डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित करार कर दिया था।और उसके बाद नारायणा थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था।0
0
Report
नितिन नबीन देवबंद पहुंचे; पश्चिमी यूपी के लिए चुनावी दौरे शुरू
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन देवबंद पहुंचे मंत्री ब्रजेश सिंह ने लाखों कार्यकर्ताओं के साथ नितिन नबीन का स्वागत किया नितिन नबीन देवबंद में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर नितिन नबीन पश्चिमी यूपी के दौरे पर है0
0
Report
जमुई में नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपी का एनकाउंटर, दूसरा घायल
Jamui, Bihar:ब्रेकिंग न्यूज़ जमुई नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी का किया एनकाउंटर, नंदन यादव को पैर में मारी गोली , जबकि दूसरे आरोपी हरेराम यादव का भी भगाने के दौरान घायल होने की सूचना दोनों को लाया गया अस्पताल,0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू, भाजपा- कांग्रेस की टक्कर तेज
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना नगरपालिका उपाध्यक्ष के लिए नामांकन। भाजपा से इंद्राज सैनी व कांग्रेस से जेपी यादव ने भरा नामांकन। सीकर जिले के नीमकाथाना नगरपालिका निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन को लेकर नगरपालिका परिसर में राजनीतिक हलचल देखने को मिली। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से इंद्राज सैनी ने नामांकन दाखिल किया, जबकि कांग्रेस की ओर से जेपी यादव ने अपना नामांकन पत्र भरा। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मुकाबला सामने आ गया है। नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के महेश मेघोतिया के निर्वाचित होने के बाद अब उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी दोनों प्रमुख दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में पार्षदों के समर्थन को लेकर राजनीतिक समीकरणों पर सभी की नजर बनी हुई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी। अब देखना होगा कि उपाध्यक्ष पद के चुनाव में किस प्रत्याशी को पार्षदों का समर्थन मिलता है और नगरपालिका में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी किसे मिलती है।0
0
Report
आयकर विभाग ने सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी दुर्ग की संपत्ति सील कर कब्जा किया
Durg, Chhattisgarh:एंकर- कोल लेवी घोटाले के आरोपी सूर्यकांत तिवारी से जुड़े दुर्ग के जुनवानी स्थित ए-1 सूर्या रेजिडेंसी मकान को आयकर विभाग की टीम ने सील कर अपने कब्जे में ले लिया है आयकर विभाग के अधिकारियों और तहसीलदार की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ों के साथ इस बेनामी संपत्ति को अपने कब्जे में लिया गया इतना ही नही बकायदा सम्पत्ति को कब्जे में लेते हुए ढोल नगाड़े बजाकर मुनादी भी की गई तो वही नोटिस भी चस्पा किया गया जुनवानी के सूर्य विहार में लगभग 200 वर्गमीटर में फैले इस मकान में मनीष उपाध्याय नामक व्यक्ति रहा करते थे लेकिन पिछले कुछ महीनों से ये मकान बंद पड़ा था बताया जा रहा है की मनीष उपाध्याय को आयकर विभाग द्वारा पहले भी नोटिस जारी किया गया था फिलहाल खाली पड़े इस मकान की पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद आयकर विभाग टीम ने संपत्ति को विधिवत जप्त कर लिया है.0
0
Report
चूरू के ज्वेलर्स से 7.20 लाख के सोने के आभूषण चोरी, CCTV में युवक कैद
Churu, Rajasthan:चूरू। शहर के वार्ड 05 पंखा रोड स्थित जगदम्बा ज्वैलर्स की दुकान पर गणेशजी की मूर्ति खरीदने के बहाने एक युवक ने करीब 7 लाख 20 हजार रुपए कीमत के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें युवक चोरी करते दिख रहा है। दुकान मालिक प्रेम सोनी मेहरीवाला के पुत्र सुरेश सोनी ने बताया कि करीब 22-23 वर्षीय एक युवक दुकान पर आया और खुद को जोधपुर निवासी बताकर कहा कि वह यहां मजदूरी करता है। युवक ने गणेशजी की मूर्ति दिखाई और एक मूर्ति की कीमत 9,200 रुपए बताई। इसके बाद वह 16 हजार रुपए की मूर्ति लेने की बात कह कर चला गया; जब सुरेश मूर्ति दराज़ में रखने लगा तो युवक ने मौका पाकर दराज़ में रखी सोने की चेन और अन्य आभूषण अपनी जेब में डाल लिए। चोरी किए गए आभूषणों की कीमत करीब 7 लाख 20 हजार बताई जा रही है। पुलिस आरोपित की तलाश व मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
