icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204101
SGShubham GuptaFollow25 Dec 2024, 05:40 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूसराय: सरकारी अधिकारी की आड़ में शराब तस्करी, 216 लीटर बरामद

Begusarai, Bihar:एंकर अब तक शराब तस्करी के कई तरीके You've seen अभी तक शराब तस्करी के कई तरीके आपने देखे और सुने होंगे, लेकिन बेगूसराय में शराब तस्करी का जो चौंकाने वाला मामला सामने आया है, उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, शराब तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए सरकारी अधिकारी के नाम पर लिखी लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल शराब की तस्करी में किया। गाड़ी पर बाकायदा भू-अर्जन पदाधिकारी, बखरी का बोर्ड लगा हुआ था। इतना ही नहीं, वाहन के पीछे जिला प्रशासन का बोर्ड भी लगा था। लेकिन शराब तस्करों की यह चालाकी पुलिस के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी से 25 कार्टून यानी करीब 216 लीटर शराब बरामद की है। इस दौरान तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक ने खुलासा किया है कि शराब की खेप मोकामा से लाई जा रही थी और इसकी डिलीवरी रजौड़ा में होनी थी। फिलहाल, इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। पूरी कार्रवाई लोहियानगर थाना क्षेत्र के एनएच चौक की है।कहने को तो बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन शराब के शौकीन और शराब तस्कर कानून को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। तस्करी के लिए आए दिन नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इस बार तो शराब तस्करों ने सरकारी अधिकारी की पहचान को ही अपनी ढाल बना लिया।दरअसल, शुक्रवार की रात लोहियानगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डीआईयू और चीता बल की टीम के सहयोग से एनएच चौक के पास एक लग्जरी वाहन को रोका।हैरानी की बात यह थी कि इस वाहन पर BR09PA-2905 नंबर के साथ डीसीएलआर बखरी का बोर्ड लगा हुआ था। वहीं, गाड़ी के पीछे जिला प्रशासन का बोर्ड भी लगा था। पहली नजर में यह वाहन किसी सरकारी अधिकारी की गाड़ी प्रतीत हो रहा था, लेकिन जब पुलिस ने इसकी तलाशी ली तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।गाड़ी के अंदर से कुल 25 पेटी शराब बरामद की गई, जिसमें करीब 216 लीटर शराब बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत कुमार, सत्यम कुमार और बिट्टू कुमार के रूप में हुई है।
0
0
Report
Advertisement

दानापुर के गंगा घाटों पर NDRF की 12 टीमें छठ सुरक्षा के लिए तैनात

Danapur, Bihar:खबर दानापुर से है, जहां लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए दिघा स्थित एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन की टीम लगातार गंगा घाटों पर निगरानी कर रही है। एनडीआरएफ के जवान किसी भी आपात स्थिति या प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। पटना में गंगा घाटों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की कुल 12 टीमें तैनात की गई हैं। इन टीमों में करीब 400 जवान शामिल हैं, जो छठ के दौरान गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं और अर्घ्य देने पहुंचने वाले व्रतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। खास बात यह है कि इन टीमों में महिला जवानों को भी शामिल किया गया है। एनडीआरएफ की टीमें गंगा नदी में लगातार गश्त करने के साथ ही घाटों पर भी नजर रख रही हैं। किसी श्रद्धालु के डूबने, नाव दुर्घटना या अन्य किसी आपात स्थिति में तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। छठ महापर्व के दौरान लाखों श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन और एनडीआरएफ की यह मुस्तैदी किसी भी अनहोनी को रोकने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
0
0
Report

खूँटी पेट्रोल पम्प पर गोलीबारी: तीन अपराधी पर्चा छोड़कर फरार

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र – खूँटी。 स्लग – पेट्रोल पम्प कर्मी को मारी गोली, पर्चा छोड़कर फरार हुए अपराधी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात。 खूँटी में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर देखने को मिला है। राँची-खूंटी मुख्य मार्ग स्थित पुष्पा फ्यूल सेंटर पेट्रोल पम्प पर शुक्रवार देर रात तीन अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी। रात को तीन अपराधियों ने आये और पर्चा फेंककर चार गोलियाँ चलाई । जिसमें पम्प के केबिन के अंदर काम कर रहे कर्मी को गोली मारी है, जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद अपराधी संगठन के नाम पर धमकी भरा पर्चा छोड़कर राँची की ओर फरार हो गए। पूरी वारदात पेट्रोल पम्प में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल कर्मी को सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन मामूली घाव लगने के कारण ईलाज कराकर वापस भेज दिया गया है, जहाँ उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है。 घटना खूँटी जिले के गुटजोरा पंचायत अंतर्गत जियारप्पा सीमा क्षेत्र के राँची खूँटी मुख्य पथ की है। घायल कर्मी की पहचान घाघरा गाँव निवासी 25 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हुटार की ओर से अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अपराधी पेट्रोल पंप पहुंचे। इसके बाद केबिन में घुसकर अमित कुमार पर तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली उसके पैर में लगी। गोलीबारी के बाद अपराधियों ने काउंटर पर संगठन के नाम का पर्चा छोड़ दिया, जिसमें सहयोग करने की बात लिखी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी राँची की ओर फरार हो गए。 घटना की सूचना मिलते ही खूँटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से धमकी भरा पर्चा तथा तीन खोखा बरामद किया। पुलिस पेट्रोल पम्प में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी बाबू बंशी साव ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है。
0
0
Report
Advertisement

बिहटा में पति की हत्या की साजिश: पत्नी-प्रेमी ने मिलकर दी हत्या

Danapur, Bihar:पटना के बिहटा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां पति की हत्या की साजिश में उसकी पत्नी ही मास्टरमाइंड निकली और अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी जिसका पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पूरे मामले में दानापुर सीडीपीओ 2 अमरेंद्र झा ने बताया कि मृतक की पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। गांव के ही एक युवक के साथ उसके प्रेम संबंध थे, जिसका पति विरोध करता था। इसी विरोध से परेशान होकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई और सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी आगे उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को बिहटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर सिमरी गांव में मोहम्मद इरफान इमाम उर्फ कल्लू की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने बिहटा थाना में मामला दर्ज कर एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने तकनीकी अनुसंधान, घटनास्थल की जांच और साक्ष्यों के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाई। पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ में पत्नी ने गांव के ही प्रेम करण कुमार के साथ संबंध होने और पति द्वारा इसका विरोध किए जाने की बात बताई। इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और अपने सहयोगियों के जरिए वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और मुख्य आरोपी प्रेमी करण कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। प्रेमी करण कुमार की उम्र 22 वर्ष है और वह दौलतपुर सिमरी गांव का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है。
0
0
Report

कैथल में स्मॉग से AQI 260, सांस-आंखों में जलन से लोग परेशान

Kaithal, Haryana:कैथल में स्मॉग का कहर बरकरार, AQI 260 पर पहुंचा स्तर, सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन से लोग परेशान कैथल में वायु प्रदूषण का स्तर अभी भी चिंताजनक बना हुआ है। शहर में इस समय एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 260 दर्ज किया गया है। वहीं तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और हवा की रफ्तार महज 3 किलोमीटर प्रति घंटा है। हवा की गति कम होने के कारण वातावरण में स्मॉग छाया हुआ है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय स्मॉग का असर अधिक दिखाई दे रहा है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी सलाह के अनुसार, आंखों में जलन होने पर साफ पानी से आंखों को धोएं। यदि सांस लेने में परेशानी या आंखों में अधिक तकलीफ महसूस हो तो लापरवाही न करें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें。
0
0
Report
Advertisement

इटावा में सफेदपोश ग्राम प्रधान की स्कॉर्पियो से बुजुर्ग की मौत, CCTV के पीछे राज उजागर

Etawah, Uttar Pradesh:सफेदपोश ग्राम प्रधान की स्कॉर्पियो से बुजुर्ग की मौत! 50 मीटर दूर था अस्पताल, फिर भी तड़पता छोड़ भागे, CCTV आया सामने इटावा में सफेदपोश ग्राम प्रधान की दबंगई और इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान की स्कॉर्पियो-N ने सड़क किनारे बैठे 65 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया। बुजुर्ग गाड़ी के नीचे फंस गए तो उन्हें बाहर निकालकर सड़क किनारे तड़पता छोड़ दिया गया। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से महज 50 मीटर दूर अस्पताल था, लेकिन बुजुर्ग को इलाज के लिए ले जाने की जहमत तक नहीं उठाई गई। आखिरकार बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सफेदपोश ग्राम प्रधान की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरा मामला इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित लॉयन सफारी रोड का है। जहां 65 वर्षीय तुलसीराम गाय को भगाने के बाद थकान के चलते सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो-N वहां पहुंची और बुजुर्ग को कुचलते हुए निकल गई। बुजुर्ग गाड़ी के नीचे फंस गए। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि गाड़ी सवार लोग बुजुर्ग को नीचे से खींचकर बाहर निकालते हैं, लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाय सड़क किनारे तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो जाते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर अस्पताल मौजूद था। समय रहते इलाज मिल जाता तो शायद बुजुर्ग की जान बच सकती थी, लेकिन मदद के अभाव में तुलसीराम ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार लोग ग्राम पंचायत बुलाकीपुर लुहन्ना के ग्राम प्रधान (प्रशासक) धीर सिंह राजपूत और उनके परिवारी जन हैं। परिजन ग्राम प्रधान पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने और हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अब सीसीटीवी फुटेज ने सफेदपोश ग्राम प्रधान की भूमिका को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब महज 50 मीटर दूर अस्पताल था, तो आखिर घायल बुजुर्ग को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की गई? क्या सत्ता और रसूख का रौब इंसानियत से भी बड़ा हो गया? अब सबकी निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।
0
0
Report

बहन के घर भैयादूज को आए भाई की हत्या करने वाला बहन का देवर व उसका साथी पुलिस मुठभेड़ में घाय

Amit TararAmit TararFollow39m ago
Shamli, Uttar Pradesh:शामली... रिपोर्ट:- अमित तरार उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत में भैया दूज के दिन बहन के घर गए मुजफ्फरनगर निवासी 22 वर्षीय अंकुश पाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप बहन के देवर व उसके साथियों ने मृतक के जीजा व उसके परिजनों की सह करने का आरोप लगाया था। वीओ:-दरअसल मुजफ्फरनगर निवासी मदनपाल की पुत्री मनीषा की शादी थाना आदर्श मंडी शेत्र के कस्बा बनत में हुई थी। भैया दूज को मनीषा का भाई अंकुश अपनी बहन के घर पर टीका कराने आया हुआ था। आरोप है कि मनीषा के पति अरुण, उसके पिता संजीव कुमार की सह पर कुछ माह पूर्व हुए पति-पत्नी के विवाद का बदला लेने के लिए मनीषा के देवर आकाश व उसके साथी रविकांत ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंकुश की पीट पीटकर हत्या कर दी थी और सभी फरार हो गए थे। इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पति अरुण व उसके पिता संजीव कुमार को कल दिन में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। वहीं पुलिस बाकी बचे हत्यारों की तलाश में जुटी थी। बीती देर रात करीब 1 बजे के आस पास पुलिस चेकिंग अभियान चला कर संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान बाईक सवार दो युवकों को पुलिस ने जब रोकने का इशारा किया था, उन्होंने पुलिस पार्टी के ऊपर तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी गोली लगाई, जिससे दोनों युवकों को गोली लगी। घायल दोनों बदमाशो को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल बदमाशो के नाम आकाश व रविकांत है। इन्हीं बदमाशो ने अंकुश की पीट पीटकर हत्या की थी। पुलिस इनके पास से दो तमंचे व कई कारतूस भी बरामद किए है। एएसपी शामली सुमित शुक्ला ने बताया की अंकुश हत्याकांड में कल दिन में ही अंकुश के जीजा व उसकी बहन के ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वही आज पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर हत्यारे आकाश व रविकांत पुलिस की गोली लगने से मुठभेड़ में घायल हुए हैं, इन्होंने कुछ अन्य नाम भी अपने साथी हत्यारों के बताए हैं, जिनको भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाईट...सुमित शुक्ला एएसपी शामली
0
0
Report

शामली में एनकांटर के बाद हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Shamli, Uttar Pradesh:भैया दूज के दिन भैया की हत्या के मामले में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी मृतक के जीजा का छोटा भाई और उसका एक दोस्त हैं। पुलिस ने दो अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। जनपद आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनाक में मामला सामने आया। 11 नवंबर के दिन भैया दूज के त्योहार पर मुजफ्फरनगर नई मंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले अंकुश पुत्र मदन सिंह अपनी बहन मनीषा के पास कस्बा बनत में आया था, जहां आकाश और अंकुश का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद आकाश ने अपने दोस्त रविकांत के साथ मिलकर अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसकी मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, 6 लोगों के नाम दर्ज मुकदमा कराया गया। पुलिस ने मृतक युवक के बहनोई अरुण और उसके पिता संजीव को पहले देर शाम और अब देर रात सटीक सूचना मिलने पर मृतक के जीजा के भाई आकाश और उसके दोस्त रविकांत को एनकाउंटर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:Meerut (Uttar Pradesh): ₹25,000 Reward-Wanted Accused In Attempt To Murder Case Arrested Following Police Encounter During Checking / Visuals / Vinayak Gopal Bhosale (SP City, Meerut) S/B ₹25,000 का इनामी आरोपी, जो हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था, चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आज शाम के समय थाना मेडिकल पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी के दौरान एक बिना नंबर बाइक पर सवार युवक आते हुए दिखा जो संदीप प्रतीत हो रहा था। पुलिस के द्वारा इसको रोकने का इशारा किया गया बट उसने मौके से वहां से फरार हुआ। जब पुलिस ने उसकी घेराबंदी करके इसको पुनश्च पकड़ने का प्रयास किया तब उसने पुलिस के ऊपर जान के मारे के नियत से फायर किया जिसमें पुलिस बाल बाल बची। जवाबी कार्यवाही में यह जो युवक है मुठभेड़ में दाइल हुआ है जिसकी शिनांक हर सियाल नाम से हुई है। यह 25000 का थाना मेडिकल का ही फायरिंग की घटना में इनामी अपराधी है। इसको घायल अवस्था में आज अस्पताल भेजा गया है जिसके उपचार हेतु और साथ ही में इसके ऊपर जो अलग-अलग थानों में 17 मुकदमे होने प्रकाश में आए हैं। मौके से पुलिस को एक तमाचा 315 बोर का, एक जिंदा कारतूस और एवं एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है और इसमें आगे की अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top