Hathras: थाना समाधान दिवस पर SP और DM ने की जनसुनवाई
Hathras, Uttar Pradesh:थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कोतवाली नगर में संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। इस दौरान तहसीलदार नगर, प्रभारी निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल समेत अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। जनसुनवाई में दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुना और कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। इसके अलावा, कुछ अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
